मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जब्त किया 1.66 करोड़ रुपये का सोना
मुंबई। मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार दिनों में दस अलग-अलग मामलों में 1.66 करोड़ रुपये मूल्य का 3.03 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीमा शुल्क जोन-तृतीय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मुंबई सीमा शुल्क के हवाई अड्डा आयुक्तालय ने एक से चार मार्च के बीच विमान की सीट, यात्रियों के शरीर से, शौचालय से, मक्खन के पैकेट, रूमाल और यात्रियों के कपड़ों जैसे स्थानों में छुपाया गया सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध यात्रियों के सामान की जांच के दौरान अधिकारियों को मक्खन के छोटे पैकेट, रुमाल और अन्य कपड़ों में सोना छिपा हुआ मिला।
Leave A Comment