2025-26 तक देशभर में 740 एकलव्य-मॉडल आवासीय विद्यालयों को बनाया जाएगा क्रियाशीलः अर्जुन मुंडा
नई दिल्ली। केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि वर्ष 2025-26 तक 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय हो जायेंगे। आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि इनमें से 401 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय शुरू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में दस हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गई है और जल्द ही दस हजार और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। श्री मुंडा ने कहा कि सेमी कंडक्टर क्षेत्र में जनजातीय विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु के साथ समन्वय किया गया है।
Leave A Comment