ब्रेकिंग न्यूज़

दक्ष एवं डिजिटल प्रशासन के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकियों का उपयोग करें : राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली.  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को आईएएस अधिकारियों से एक दक्ष और डिजिटल प्रशासन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा एनालिटिक्स जैसी नवीनतम प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने का आह्वान किया। लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (मसूरी) में 125वें प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य सिविल सेवा अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात की। आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वे ऐसी स्थिति में हैं जहां वे दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। मुर्मू ने कहा, ‘‘आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी के रूप में, आपको प्रशासनिक कामकाज और सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों पर एक अखिल भारतीय दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता है।'' उन्होंने अधिकारियों से डिजिटल प्रशासन की बदलती दुनिया को अपनाने और उसके अनुसार अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भी कहा। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आपको एक कुशल और डिजिटल प्रशासन के लिए एआई (कृत्रिम मेधा), ब्लॉकचेन और डेटा एनालिटिक्स जैसी नवीनतम प्रौद्योगिकियों का उपयोग करना चाहिए।'' उन्होंने कहा, ‘‘कम समय में वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए संगठनात्मक, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न हितधारकों के बीच सहयोग आवश्यक है। इसी तरह, समृद्ध और विविध अनुभवों के साथ नए विचारों और नई प्रौद्योगिकियों को आत्मसात करना ऐसे प्रभावशाली परिवर्तन ला सकता है जिसकी किसी ने कल्पना भी न की हो।'' राष्ट्रपति ने कहा कि देश 2047 तक ‘विकसित भारत' के सपने को साकार करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। मुर्मू ने कहा, ‘‘आपकी कार्यशैली और आपके द्वारा लिए गए निर्णय देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english