राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने ओडिशा के लोगों को राजा उत्सव की शुभकामनाएं दी
भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को ओडिशा के लोगों को राजा उत्सव की शुभकामनाएं दीं। राजा उत्सव एक कृषि त्यौहार है जो अधिकतर राज्य के तटीय क्षेत्र में मनाया जाता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा के लोग मिट्टी और बादलों के प्रति सम्मान के रूप में यह त्योहार मनाते हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘‘इस कृषि महोत्सव के अवसर पर मैं राज्य और देश के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करती हूं।’’
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "ओडिशा की संस्कृति और परंपरा का यह अनूठा त्योहार सभी के जीवन में खुशी और आनंद लाए।"
राज्य में शुक्रवार से तीन दिनों तक राजा उत्सव मनाया जाएगा।इस अवधि के दौरान ऐसा माना जाता है कि धरती माता मासिक धर्म से गुजरती है और मॉनसून के आगमन के साथ भविष्य की कृषि गतिविधियों के लिए खुद को तैयार करती है। ओडिशा पर्यटन विकास निगम (ओटीडीसी) ने त्योहार के दौरान 'पिठा' (मिठाई का एक प्रकार) उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की है।
Leave A Comment