राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से चार दिन की ओडिशा यात्रा पर हैं
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से चार दिन की ओडिशा यात्रा पर हैं। वे राजधानी भुवनेश्वर में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 96वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति पुरी में भगवान जगन्नाथ की गुंडिचा यात्रा में भी शामिल होंगी। वे उदयगिरि गुफाओं का दौरा करेंगी और विभूति कानूनगो कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट्स तथा उत्कल युनिवर्सिटी ऑफ कल्चर के विद्यार्थियों के साथ चर्चा करेंगी।
Leave A Comment