आकाशीय बिजली गिरने से तीन लड़कों की मौत
धार मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार को आकशीय बिजली गिरने से तीन लड़कों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना धार शहर के अर्जुन कॉलोनी में उस समय हुई जब कुछ लड़के एक पेड़ के नीचे खेल रहे थे। धार की उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रोशनी पाटीदार ने बताया कि हादसे में गणेश (11), गलिया (12) और पंकज (15) की मौत हो गई और एक लड़का घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की बात भी कही।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment