शामली जिले में 60 वर्षीय एक महिला की बेटे ने की हत्या !
मुजफ्फरनगर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार को 60 वर्षीय एक महिला की उसके बेटे ने मामूली विवाद के बाद कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि जिले में झिंझाना थाना क्षेत्र के चोसाना कस्बे में शाजो (60) पर उसके आरोपी बेटे शाबान (26) ने फावड़े से हमला कर दिया। घटना के पहले दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। महिला ने अपने बेटे आरोपी शोबन को घर में रहने के लिए कहा था। अपर पुलिस अधीक्षक एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी शोबन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

.jpg)








Leave A Comment