मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की पत्नी मधुरा का मुंबई में निधन
नई दिल्ली। मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की पत्नी मधुरा पंडित जसराज का आज सुबह निधन हो गया। उनकी बेटी ने इस बात की पुष्टि की है। मधुरा ने 86 में आखरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वो पिछले एक महीने से उम्र संबंधित बीमारियों से परेशान थी। मधुरा जसराज के निधन पर उनकी बेटी दुर्गा ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा "उनका (मधुरा) योगदान बहुत बड़ा रहा है। उनकी मां ने वी. शांताराम पर एक डॉक्यूमेंट्री को अकेले ही लिखा, उसकी परिकल्पना की और उसका निर्देशन भी किया था, जिसकी खूब प्रशंसा भी हुई थी । मधुरा ने साल 1962 में उन्होंने पंडित जसराज से शादी की थी। वह नाटकों का निर्देशन और आत्मकथाएं लिखने के लिए जानी जाती थीं।
Leave A Comment