दीवार ढहने से बच्चे की मौत, महिला घायल
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के चलते शनिवार को एक मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गयी और उसकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान गांव में शनिवार को नंदलाल के मकान की कच्ची दीवार गिर गई। बगल में खेल रहा रामू का तीन वर्षीय पुत्र नितिन मलबे में दबकर घायल हो गया जबकि बगल में बर्तन धो रही उसकी बुआ कोमल घायल हो गयी।
Leave A Comment