ब्रेकिंग न्यूज़

 ‘युवा रत्न सम्मान’ हेतु जिले के पात्र युवाओं एवं संगठनों से 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

0- सामाजिक, साहित्य, खेल, विज्ञान, पर्यावरण, मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले युवा होंगे सम्मानित
बालोद. छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए अविस्मरणीय कार्यों, सेवाओं तथा अभिनव प्रयासों को मान्यता देने और युवाओं में राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करने की भावना विकसित करने के उद्देश्य से वर्ष 2025-26 से ‘युवा रत्न सम्मान’ योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं स्वैच्छिक संगठनों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य हेतु 2.5 लाख एवं 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि (एक युवा तथा एक स्वैच्छिक संगठन को) प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त सामाजिक, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, युवा रत्न सम्मान (महिला एवं बाल विकास), मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन, कला एवं संगीत तथा लोककला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र में एक युवा को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि, पदक, प्रमाण पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास श्रेणी का सम्मान केवल महिलाओं व बालिकाओं को ही प्रदान किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति, संगठन या संस्था को एक श्रेणी का सम्मान एक से अधिक बार नहीं दिया जाएगा।
पात्रता एवं आयु सीमा
‘युवा रत्न सम्मान’ हेतु आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। व्यक्तिगत श्रेणी के लिए आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए (01 अप्रैल को न्यूनतम आयु 15 वर्ष पूर्ण तथा 31 मार्च 2026 को अधिकतम आयु 29 वर्ष से कम हो)।
आवेदन की प्रक्रिया
जिले के इच्छुक व पात्र व्यक्ति अथवा संगठन अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में समस्त अभिप्रमाणित दस्तावेजों सहित 30 अक्टूबर  तक पंजीकृत डाक से अथवा कार्यालयीन समय में सीधे कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन का निर्धारित प्रारूप खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही योजना एवं आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय कलेक्टर, खेल एवं युवा कल्याण बालोद के कक्ष क्रमांक 67 में संपर्क किया जा सकता है।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english