ब्रेकिंग न्यूज़

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे : सीएम योगी

 नई दिल्ली।छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे : सीएम योगीपेपर लीक की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और भविष्य में ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार संसद में सख्त कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत दोषियों की संपत्ति जब्त करने जैसे कड़े प्रावधान भी होंगे। फतेहपुर के मदारीपुर कला मैदान में 489 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 125 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों में दोषियों को जेल भेजा जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से जुड़े मामलों में भी आवश्यक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति युवाओं को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने का काम कर रही है और शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी तथा आधुनिक बनाया जा रहा है।
 योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में माफिया और अपराधियों के लिए अब कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए केवल दो ही जगह हैं— जेल या जहन्नुम। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य सरकार ने अपराधियों और भू-माफिया के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया है तथा सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं।
 मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले युवाओं की नौकरियों पर डकैती डाली जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 2012 से 2017 के बीच निकली अधिकांश भर्तियां विवादों में रहीं और योग्य अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिला। इसके विपरीत उनकी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई हैं।
 योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी आकांक्षी जिलों में शामिल रहा फतेहपुर आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले विकास के लिए मिलने वाले संसाधनों का दुरुपयोग होता था, जबकि वर्तमान सरकार ने मेडिकल कॉलेज, सड़क, पुल, अस्पताल, बिजली, कंपोजिट विद्यालय, नर्सिंग कॉलेज और अन्य बुनियादी परियोजनाओं के जरिए विकास को गांव-गांव तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों से फतेहपुर पिछड़ेपन की पहचान से बाहर निकल रहा है और विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए जनता से भाजपा का समर्थन करने की अपील भी की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english