ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12 के बाद सामान्य होगा तापमान


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में इस बार गर्मी छह दिन की देरी से आएगी। आमतौर पर सात फरवरी तक तापमान सामान्य हो जाता रहा है। लेकिन, इस बार 12 तारीख के बाद तापमान सामान्य स्तर पर आने की संभावना जताई जा रही है। रविवार के दिन भी न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बीता दिसंबर कई वर्षों में ऐतिहासिक तौर पर सबसे ज्यादा ठंडा रहा था। जनवरी में भी तापमान औसत से एक डिग्री तक कम दर्ज किया गया था। फरवरी की शुरुआत में भी ठंड का यह मिजाज बना हुआ है। बीते नौ दिनों में एक दिन भी ऐसा नहीं रहा, जब न्यूनतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया हो, जबकि अधिकतम तापमान भी केवल दो दिन ही सामान्य दर्ज किए गया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान आमतौर पर सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किए गए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक आमतौर पर छह-सात फरवरी तक दिल्ली में तापमान सामान्य स्तर पर आ जाता है और गर्मी शुरू हो जाती है। लेकिन, जनवरी माह में सात पश्चिमी विक्षोभ आए। इसके बाद से हवा भी पहाड़ों की तरफ से आ रही है। इसके चलते ठंड का आलम बना हुआ है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english