ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में फिर चलीं सर्द हवाएं, बारिश के आसार


नई दिल्ली। देश में मौसम के अलग-अलग रंग दिखा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली का मौसम खराब रहा। सर्द हवाएं चल रही हैं और बारिश का माहौल बना हुआ है। प्रदूषण का स्तर भी आज अधिक रहा। वहीं हरियाणा के कुछ शहरों में जहां बारिश हुई, वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ बारिश का दौर जारी है। इस बीच, मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है, लेकिन रात में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस महीने के आखिरी दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। हरियाणा के कुछ शहरों में गुरुवार रात तेज हवा के साथ शुरू हुई तेज बरसात सुबह 10 बजे तक जारी रही। बरसात से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। सुबह से ही शुरू हुई तेज बरसात से जहां जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई, वहीं खेतों में फसल बिछ गई। मौसम वैज्ञनिकों के अनुसार, गेंहूं की फसल बिछने के कारण पैदावार प्रभावित होगी। तेज बरसात से कई कॉलोनियों में जलभराव भी हो गया। बरसात के बाद अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री तो वहीं न्यनूतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कृषि वैज्ञानिक रमेश चंद वर्मा ने बताया कि इस बरसात से उन फसलों को नुकसान हुआ हैं, जहां पर किसानों ने फसल को पानी दिया है। जबकि अन्य फसलों को नुकसान नहीं हुआ है। वर्मा ने बताया कि इस बरसात से गेहूं के अलावा सरसों की फसल को भी नुकसान है। अब सरसों की फसल पर आने वाले फूल झड़ जाएगा और इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। अगले 24 घंटो के बाद मौसम साफ हो जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english