देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 68 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी : सरकार
नयी दिल्ली। देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत 68 करोड 46 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि शनिवार को 71 लाख 61 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। मंत्रालय ने बताया है कि शनिवार को 38 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए। स्वस्थ होने की दर 97.42 प्रतिशत है। अब तक, तीन करोड 21 लाख से अधिक रोगी स्वस्थ हुए हैं। कल, 42 हजार से अधिक कोविड के नये मरीजों की पुष्टि हुई। वर्तमान में चार लाख से अधिक संक्रमित रोगियों को इलाज चल रहा है। अब तक 53 करोड 82 लाख कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। कल 17 लाख 47 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment