ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 14 जिलों के कलेक्टर बदले


भोपाल। शिवराज सरकार  ने शनिवार की रात देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। दो दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इसके साथ ही 14 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। रायसेन, अलीराजपुर, सागर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।
दरअसल, पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में यह चर्चा थी कि एमपी सरकार बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी करने वाली है। पहले निचले स्तर पर तबादले हुए थे। अब मंत्रालय के बड़े अधिकारियों और आईएएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कलेक्टरों के तबादले से प्रदेश में विभाग प्रमुखों के तबादले हुए थे। अब 14 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। होशंगाबाद जिले के वर्तमान कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया को अपर सचिव एमपी शासन, ग्रामीण एवं पंचायत विभाग में की गई है। सागर कलेक्टर दीपक सिंह को अपर आयुक्त, उच्च शिक्षा बनाया गया है। अलीराजपुर कलेक्टर सुरक्षि गुप्ता को सह आयुक्त हस्तशिल्प एवं हथकरघा, एमपी बनाया गया है। वहीं, धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह को संचालक, पंचायती राज बनाया गया है।
इन जिलों में बदले कलेक्टर
वहीं, 2011 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज पुष्प, अलीराजपुर के कलेक्टर बने हैं। विदिशा के उमाशंकर भार्गव, मंदसौर के गौतम सिंह, सीधी के मुजीबुर्रहमान खान, होशंगाबाद के नीरज कुमार सिंह, धार के पंकज जैन, नरसिंहपुर के रोहित सिंह, सागर के दीपक आर्य, रायसेन में अरविंद कुमार दुबे, निवाड़ी में नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, राजगढ़ में हर्ष दीक्षित, बालाघाट में गिरीश कुमार मिश्रा और अशोकनगर में उमा महेश्वरी आर कलेक्टर बनी हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english