महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में खूंखार नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
कांकेर। कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र के उत्तर गढ़चिरौली में खूंखार नक्सली विलास उर्फ दसरू कोल्हा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।
विलास कोल्हा नक्सल आंदोलन में 20 साल से कार्यरत था। इस दौरान उसके ऊपर 149 आपराधिक मामले दर्ज किए गए और 57 मुठभेड़ों में उसकी संलिप्तता रही । उसने एके -47 के साथ तीन मैग्जीन और 35 लाइव राउंड भी पुलिस को सौंपे हैं। विलास कोल्हा, उत्तर गढ़चिरौली विभाग का कमांडर इन चीफ था। जिले में जो भी हिंसक घटनाएं हुई हैं, उसके लिए कोल्हा को ही जिम्मेदार माना गया था।
विलास कोल्हा पर जो 147 मामले दर्ज हैं, जिसमें 30 मामले हत्या के और 40 मामले पुलिस के साथ मुठभेड़ के हैं। गढ़चिरौली के एटापल्ली के रहने वाले विलास कोल्हा पर दो राज्यों द्वारा 20 लाख के इनाम की भी घोषणा की गई थी। मरकेगाव और हत्तीगोटा भुसुरंग विस्फोट में विलास कोल्हा ही शामिल था। इस विस्फोट में 29 जवान शहीद हुए थे। महाराष्ट्र सरकार ने विलास कोल्हा पर साढ़े आठ लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
Leave A Comment