राष्ट्रपति ने युवाओं से आगे आकर जनजातियों के समग्र विकास के लिए काम करने की अपील की
रांची। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने युवाओं से आगे आकर जनजातियों के समग्र विकास के लिए काम करने की अपील की है। वे आज झारखण्ड की दो दिन की यात्रा के दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्रों से भारत को 21वीं सदी का राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को कहा। इस समारोह में राष्ट्रपति ने दस विद्यार्थिंयों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।
Leave A Comment