राज्यसभा चुनाव- भाजपा चुनाव समिति की हुई अहम बैठक
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली में बैठक हुई। बैठक में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।
17 राज्यों से राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होगा। मतदान के एक घंटे बाद वोटों की गिनती की जाएगी। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 7 सीटों के लिए चुनाव होगा। तमिलनाडु से 6 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। बिहार और पश्चिम बंगाल से 5-5 सीटों तथा ओडिशा, गुजरात और आंध्र प्रदेश से 4-4 सीटों के लिए चुनाव होगा। राज्यसभा के लिए असम, राजस्थान और मध्य प्रदेश से 3-3 तथा तेलंगाना, हरियाणा, छत्तीसगढ और झारखण्ड से 2-2 सीटों के लिए मतदान होगा। हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय से राज्यसभा के एक-एक सीट के लिए उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
Leave A Comment