मप्र में छह मंत्रियों के इस्तीफे के बाद उन्हेंं मंत्रिमंडल से हटाया गया
भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की सिफारिश पर छह मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया है। ये मंत्री हैं- इमरती देवी, तुलसी सीलावत, गोविन्द सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रद्मुन सिंह तोमर और प्रभुराम चौधरी। इन मंत्रियों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोडऩे के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया था।
इस बीच, भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी ने भोपाल में आज राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के फूल सिंह बरैया ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।
Leave A Comment