इकबाल सिंह बैस मप्र के नए मुख्य सचिव
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के अधिकारी इकबाल सिंह बैस को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया है। वे वर्तमान में मध्यप्रदेश के ग्वालियर राजस्व मंडल के अध्यक्ष हैं।
इस संबंध में मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव कार्मिक दीप्ति गौड मुखर्जी ने आदेश जारी कर दिये हैं। श्री बैस को एम गोपाल रेड्डी के स्थान पर मुख्य सचिव बनाया गया है। रेड्डी को तत्कालीन कमलनाथ की सरकार ने इसी महीने 16 मार्च को मुख्य सचिव बनाया था। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सोमवार रात बनी नई सरकार ने यह पहली नियुक्ति की है।
---
Leave A Comment