जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने भाजपा ने शुरू किया अभियान-1 करोड़ कार्यकर्ता अपने घरों से देंगे रोजाना 5 पैकेट भोजन
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने में सहयोग करने की बीड़ा उठाया है। भाजपा के 1 करोड़ कार्यकर्ता इस अभियान में अपना सहयोग करेंगे। हर कार्यकर्ता प्रतिदिन 5 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करेगा। इस तरह भाजपा प्रतिदिन 5 करोड़ जरूरतमंद े लोगों को भोजन कराएगी।
यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ट्वीटर के माध्यम से दी है। उन्होंने एक छोटा सा वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वे खाने के पैकेट देते हुए नजर आ रहे हैं। यह खाना उनके घर पर ही तैयार किया गया है।
श्री नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर सारे देश में लॉक डाउन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने लोगों से आह्वान किया है कि दिहाड़ी मजदूर, श्रमिकों के साथ-साथ निर्माण कार्य में लगे मजदूर जो अभी बाहर निकलकर भोजन की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए भोजन की व्यवस्था करनी है। श्री नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा के एक करोड़ कार्यकर्ता हर दिन पांच-पांच पैकेट भोजन की व्यवस्था करेंगे और स्थानीय प्रशासन को देंगे । स्थानीय प्रशासन उसे जरूरतमंद तक पहुंचाएगा। श्री नड्डा ने बताया कि इस की शुरुआत करते हुए आज उन्होंने खाने के 10 पैकेट बनाए और प्रशासन को वितरित किए हैं। अगले 21 दिन तक वे इसी तरह से 10 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की जो सामथ्र्यवान हंैं, वे इसी तरह से जरूरतमंदों की मदद करें। उनके लिए भोजन की व्यवस्था करें, ताकि वे सोशल दूरी बनाए रखते हुए अपने घरों में सुरक्षित रहें। श्री नड्डा ने आम लोगों से भी इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।
Leave A Comment