कोरोना 19: रतन टाटा 5 सौ करोड़ की मदद करेंगे
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आर्थिक मदद करने के लिए टाटा समूह सामने आया है। टाटा सन्स के चेयरमैन रतन टाटा ने 5 सौ करोड़ देने का ऐलान किया है। यह मदद टाटा ट्रस्ट ,टाटा सन्स और टाटा ग्रुप कंपनी की ओर से दी जाएगी।
टाटा सन्स के चैयरमैन रतन टाटा ने यह जानकारी खुद ट्वीटर पर दी। उन्होंने लिखा , कोविड 19 संकट सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है जिसका हम सब बहादुरी से सामना करेंगे। टाटा ट्रस्ट और टाटा समूह की कंपनियां देश की जरूरतों को पूरा कर के ही आगे बढ़ी है। यह वक्त पिछले समय से ज्यादा कठिन है। इसके साथ उन्होंने एक लेटर भी जारी किया है।
इन चीजों के लिए टाटा ट्रस्ट 5 सौ करोड़ की मदद करेगा
1. फ्रंटलाइन पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रोटेक्टिव उपकरण
2. बढ़ते मामलों के लिए रेप्पिरेटरी सिस्टम
3. टेस्टिंग किट
4. स्वास्थ्य कर्मियों की ट्रेनिंग
5. संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था
---
Leave A Comment