आंध्रप्रदेश ऐसे आई 'मौत', तेज रफ्तार कार में लगी आग, पांच जिंदा जले
चित्तूर। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जल गए। चंद्रगिरी मंडल के आगरला गांव के पास तेज रफ्तार में आ रही कार ने संतुलन खो दिया। कंट्रोल छूटने के बाद कार सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डिवाइडर से जोरदार टक्कर लगने के तुरंत बाद कार में भयानक आग लग गई। इसके बाद उसमें सवार पांच लोग जिंदा जल गए। कार में सवार पांच लोगों में एक बच्चा भी शामिल था। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार में 8 लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोग जिंदा जल गए और बाकी 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायल तीन लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर इंजन कार में लगी आग को बुझाने की कोशिश में जुट गए हैं।
Leave A Comment