हनीट्रैप कर घर बुलाया, वायरल करने की धमकी देकर मांगे 5 लाख, दंपती और 2 दोस्त गिरफ्तार
भरतपुर। महिला ने पति और अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक को हनीट्रैप के जाल में फंसा लिया। पति और उसके दो साथियों के सामने ही युवक के साथ खुद का अश्लील वीडियो बनाया। इसे वायरल करने की धमकी देकर युवक के परिजनों से 5 लाख रुपए डिमांड करने लगे। पुलिस में शिकायत पहुंची तो आरोपी दंपती के साथ उसके दोनों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरा मामला भरतपुर के नगर थाना इलाके का है।
नगर थाना अधिकारी ने बताया कि भूतका गांव के रहने वाले इरफान के पास एक महिला का फोन आया। महिला ने इरफान से पहले तो दोस्ती की उसके बाद गुरुवार रात 8 बजे इरफान को मिलने के लिए बुलाया। इरफान महिला से मिलने के लिए उसकी बताई जगह नगर की रेलवे कॉलोनी में पहुंचा। महिला उसे एक घर में ले गई। वहां पहले से महिला का पति और उसके पति के दो साथी मौजूद थे। महिला के पति और उसके दो साथियों ने इरफान को पकड़ लिया और उसके कपड़े निकाल कर महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद इरफान के घर फोन किया। परिजनों को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे 5 लाख रुपए की डिमांड की। इरफान के चाचा का लड़का 1 लाख रुपए लेकर पहुंचा और 1 लाख रुपए देने के बाद नगर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया।
नगर थाना अधिकारी ने देर रात ही एक टीम बनाई। बाकी की फिरौती देने के लिए चाचा के लड़के को शुक्रवार सुबह भेजा। पुलिस ने चाचा का लड़के को 20 हजार रुपए दिए। नोट सीरियल नंबर से रखे गए थे। पुलिस ने पीछे से छापा मारकर महिला, उसके पति, पति के दो साथी को गिरफ्तार किया।
Leave A Comment