यमुनोत्री धाम के कपाट 26 अप्रैल की दोपहर में खुलेंगे
उत्तरकाशी (उत्तराखंड। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री मंदिर के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद इस वर्ष 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे।
यमुना जयंती के मौके पर मां यमुना के मायके खरसाली गांव में यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त तय किया गया। यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित कृतेस्वर उनियाल ने बताया कि मंदिर के कपाट 26 अप्रैल को कर्क लग्न में अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर खोले जाएंगे। छब्बीस अप्रैल को ही उत्तरकाशी जिले में स्थित एक अन्य धाम गंगोत्री के कपाट भी खुलेंगे। गंगोत्री मंदिर के कपाट यमुनोत्री धाम से छह मिनट पहले दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे। इन दोनों मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही इस साल की चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।
Leave A Comment