वाटर टैक्सी सर्विस, अब सिर्फ 15 मिनट में पूरा होगा नवी मुंबई तक का सफर
मुंबई। जनवरी 2022 से मुंबई में वाटर टैक्सी सर्विस शुरू होने जा रही है। इसका संचालन मुंबई से नवी मुंबई के बीच होगा। इसके शुरू होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी और समय में 75फीसदी की कटौती हो जाएगी। यानी आप सिर्फ 15 मिनट में मुंबई से नवी मुंबई पहुंच सकते हैं। पहले यह वाटर वे सर्विस मार्च 2021 में शुरू होने वाली थी, परंतु संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए इसे उस समय शुरू नहीं किया जा सका।
मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड और सिडको द्वारा संयुक्त रूप से संचालित इस वाटर टैक्सी सेवा का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इसी दौरान पीएम मुंबई पोर्ट ट्रस्ट में एक रासायनिक टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे। इस टैक्सी सेवा को संचालित करने का लाइसेंस दो निजी कंपनियों-इन्फिनिटी हार्बर सर्विसेज एलएलपी और वेस्ट कोस्ट मरीन को सौंपा गया है।
वाटर टैक्सी मुंबई से एलिफेंटा और जेएनपीटी तक 15 मिनट में और मुंबई से बेलापुर, नेरुल, वाशी और रीवास तक लगभग 25-30 मिनट में यात्रा करेगी। इसका रूट मझगांव के डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल से शुरू होकर बेलापुर, नेरुल, वाशी, ऐरोली, रीवास (अलीबाग के पास), जेएनपीटी, करंजदे और मझगांव में इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल के एलीफेंटा गुफाओं पर समाप्त होगा।
Leave A Comment