मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भागों में अगले दो दिनों में शीत लहर की आशंका जताई
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कुछ राज्यों में इस सप्ताह के अंत तक शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की है। कल तक उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक कम होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में, जबकि उत्तरी राजस्थान में भी पहली और दूसरी जनवरी को शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले 3 दिनों के दौरान रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।
विभाग ने कहा है कि दिल्ली में बारिश लगभग खत्म हो गई है। न्यूनतम तापमान में अब धीरे-धीरे कमी आनी शुरू हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 5 और 6 जनवरी के आसपास दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ पर नजर रखी जा रही है और उसी के अनुसार चेतावनी जारी की जाएगी।
--
Leave A Comment