केंद्र ने कोविड-19 की स्थिति के बारे में जानने और लोगों को सतर्क करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप शुरू किया
नई दिल्ली। सरकार ने कोविड-19 के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिये निजी क्षेत्र के साथ मिलकर आरोग्य सेतु नामक ऐप विकसित किया है। यह ऐप प्रत्येक भारतीय के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए डिजिटल इंडिया से जुड़ा है।
इस ऐप का उपयोग कर लोग कोरोना संक्रमण की आशंका का आकलन कर सकते हैं। ब्लूटूथ और यांत्रिक बुद्धिमत्ता से चलने वाला यह ऐप अन्य लोगों के साथ संपर्क के आधार पर ऐसे संक्रमण का अनुमान लगायेगा। इस ऐप से सरकार को कोविड-19 संक्रमण के प्रसार से होने वाले जोखिम का आकलन करने के लिये समय रहते आवश्यक कदम उठाने में मदद मिलेगी।
इस ऐप में निजता का ध्यान रखा गया है और इसमें संग्रहित व्यक्तिगत सूचना कूटबद्ध कर दी जाती है। 11 भाषाओं में उपलब्ध यह ऐप पूरे देश में उपयोग के लिये तैयार है। यह ऐप देश की युवा प्रतिभा का एक अनूठा उदाहरण है। यह ऐप राष्ट्र की युवा प्रतिभा के एकजुट होने और संसाधनों की पूलिंग और वैश्विक संकट का जवाब देने के प्रयासों का एक अनूठा उदाहरण है। यह एक ही समय में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों, डिजिटल प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवाएं देने और युवा भारत की क्षमता और देश के रोग मुक्त और स्वस्थ भविष्य के बीच एक सम्पर्क है।
Leave A Comment