ब्रेकिंग न्यूज़

करवा चौथ पर क्या करें

रायपुर। सुहाग का प्रतीक करवाचौथ कल 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह व्रत हर साल कार्तिक के पवित्र महीने में संकष्टी चतुर्थी के दिन यानी कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान चंद्रमा की पूजा करती हैं। रात में चांद को छन्नी से देखकर और फिर अध्र्य देकर व्रत पूरा किया जाता है। इस साल  पूजा का मुहूर्त शाम 05:26 से 06:41 तक रहेगा।
राजधानी के बाजार सजे
सुहागिनों के इस त्यौहार को लेकर राजधानी रायपुर के बाजार सज गए हैं। जगहृ- जगह-जगह मिट्टी के करवा और आकर्षक चलनी से दुकानें सजी हुई हैं। वहीं मेहंदी लगाने के लिए भी जगह-जगह स्टॉल लगाए गए हैं, जहां सुबह से ही महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। 
शुभ फल के लिए महिलाएं अपनी राशि के अनुसार रंगों वालें परिधान का करें चयन
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में रंगों का काफी महत्व होता है। ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं और उन राशियों के संबंधित स्वामी ग्रह हैं। प्रत्येक राशि की अपनी भिन्न प्रकृति और अपना स्वभाव होता है जिसका प्रभाव मनुष्य जीवन पर दिखता है। हिन्दू ज्योतिष में सभी 12 राशियों के लिए शुभ रंग बताए गए हैं। इसका पालन महिलाएं करवा चौथ व्रत में भी करें तो शुभ फल की प्राप्ति होगी और उनके दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। आइये जाने किस राशि की महिलाएं अपने परिधान में किस रंग का चयन करें।
मेष-इस राशि का स्वामी मंगल है। यह अग्नि तत्व की राशि होती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मेष राशि वालों के लिए लाल रंग शुभ होता है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
वृष राशि- इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। यह पृथ्वी तत्व की राशि होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लिए गुलाबी रंग लकी होता है।  इस राशि की महिलाओं के लिए सबसे शुभ रंग सिल्वर और लाल है। इस रंग के परिधान पहनकर यदि महिलाएं करवा चौथ की पूजा करेंगी तो उन्हें अपने पति का अधिक प्यार मिलेगा।
मिथुन राशि-इस राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। यह वायु तत्व की राशि है। ज्योतिष के अनुसार हरा रंग मिथुन राशि के लिए भाग्यशाली होता है। इस राशि की महिलाएं करवा चौथ पर अगर लाल-हरे रंग के वस्त्र और चूडिय़ां पहनकर पूजा करेंगी तो उन्हें इस व्रत का अधिक फल मिलेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी चंद्र ग्रह होता है। कर्क जल तत्व की राशि है। हिन्दू ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के लिए सफेद, समुद्री हरा या हल्का नीला रंग लकी होता है। इसलिए इस राशि की महिलाओं के लिए लाल-सफेद रंग की साड़ी और उसके साथ सतरंगी चूडिय़ां अत्यंत शुभ साबित होगी। भगवान के भोग में भी सफेद रंग की मिठाई का प्रयोग करना फलदायी रहेगा।
सिंह राशि- सूर्य ग्रह सिंह राशि का स्वामी है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह अग्नि तत्व की राशि है। सिंह राशि के लिए केसरिया और सुनहरा रंग भाग्यशाली होता है। इस राशि की महिलाएं भाग्य के सितारे को चमकाने के लिए लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन कलर के कपड़े पहन सकती हैं।
कन्या राशि-कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है। ज्योतिष के अनुसार यह पृथ्वी तत्व की राशि है। हरा रंग कन्या राशि के लिए शुभ होता है। कन्या राशि की महिलाएं करवा चौथ में हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें, इससे उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
तुला राशि-तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है और यह वायु तत्व की राशि है। इस राशि के महिलाओंं के लिए लकी कलर पिंक, ऑफ़ व्हाइट , सिल्वर-गोल्डन और लाल हैं। करवा चौथ पर यदि वे इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें तो भाग्य में वृद्धि होगी।
 वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह जल तत्व की राशि है। लाल रंग वृश्चिक राशि वाली महिलाओं के लिए भाग्यशाली होता है। सकारात्मक परिणाम पाने के लिए करवा चौथ पर लाल, मेरून या फिर गोल्डन रंग के वस्त्र धारण कर पूजा करें।  इससे पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ेगा।
धनु राशि-इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इसलिए अगर इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर करवा चौथ व्रत की पूजा करें तो यह आपके दांपत्य जीवन के लिए शुभ रहेगा।
मकर राशि- भारतीय ज्योतिष के अनुसार मकर पृथ्वी तत्व की राशि है और शनि ग्रह इस राशि के स्वामी हैं। अत: मकर राशि वाले जातकों के लिए इलेक्ट्रिक ब्लू रंग शुभ होता है।  इस रंग के कपड़े पहनकर चांद की पूजा करने से महिलाओं पर मां पार्वती अधिक प्रसन्न होती हैं।
कुंभ राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि का स्वामी ग्रह भी शनि है। इसलिए इन राशि वाली महिलाओं के लिए भी शुभ रंग नीला और सिल्वर रहेगा। इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कुंभ वायु तत्व की राशि है और शनि ग्रह इस राशि पर राज करते हैं। करवा चौथ पर कुंभ राशि की महिलाओं को अच्छे परिणाम पाने के लिए बैंगनी, सिल्वर और गहरे नीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।
 मीन राशि-वैदिक ज्योतिष के अनुसार मीन जल तत्व की राशि है और गुरु इसके स्वामी ग्रह हैं। मीन राशि के जातकों के लिए लाल रंग या गोल्डन कलर के कपड़े पहनना शुभ और भाग्यशाली होता है। इसलिए करवा चौथ के दिन मीन राशि वाले महिलाओं को इस रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। इससे उनके सौभाग्य में वृद्धि होगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english