ब्रेकिंग न्यूज़

 भगवान ने नाम में क्या शक्ति है? भगवान का नाम क्या-क्या कर सकता है? किस प्रकार भगवन्नाम लेना चाहिये?
 जगदगुरु कृपालु भक्तियोग तत्वदर्शन - भाग 441

• जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज ने 'भगवन्नाम' के महात्म्य के विषय में कुछ महत्वपूर्ण रहस्य हमारे समक्ष रखें हैं, आइये उन रहस्यों पर हम सभी विचार करें ::: 

(1) भगवान के नाम में पाप को समाप्त करने की इतनी बड़ी शक्ति है कि किसी पापी में इतनी शक्ति नहीं है कि वह पाप कर सके। वेदव्यास कहते हैं कि जो यह पापाग्नि हमारे अंदर है, उससे मत डरो। क्यों? क्योंकि भगवान का नाम इतना बड़ा मेघ है कि कितनी ही तेज अग्नि हो, उससे समाप्त हो जायेगी।

(2) देखिये नाम में क्या कमाल है? भगवान में यह शक्ति नहीं है कि किसी को नाम का विरही बना दें। दूसरे, नाम में नामी सदा ही व्याप्त है। संसार में नाम, नामी अलग-अलग रहते हैं लेकिन ईश्वर और ईश्वर का नाम एक है।

(3) जितने भी नाम भगवान के हैं, सब जीरो बटे सौ हैं, यदि उन नामों में आप नामी का विश्वास न करें। इस वाक्य को नोट कीजिये। जितने नाम भगवान के हैं वे सब बेकार हैं जब तक आप उस नाम में आप भगवान का निवास नहीं मानते।

(4) केवल नाम लेने से कल्याण हो जायेगा, यह धोखे की बात है। बिना नामी (भगवान) को नाम में समझे, अर्थात बिना विश्वास किये, काम नहीं बन सकता।

(5) यदि उस भगवन्नाम मेम इतना सुख माना होता, अगर आपने यह माना होता कि भगवन्नाम में भगवान बैठे हुये हैं, ऐसा मानकर भगवन्नाम लिया होता तो भगवत्प्राप्ति में एक क्षण भी आपको नहीं लगता। अगर भगवान के नाम को आप भगवान के बराबर भी मान लें तो फिर आपको क्या पाना बाकी रहे, फिर क्यों आप होश में रहें। क्यों नहीं माना? भगवान ने स्वयं वेद में लिखा है और संतों ने कहा है तो भी आपको विश्वास क्यों नहीं होता? विश्वास नहीं होता, यह कहने से काम नहीं चलेगा। विश्वास आपको करना पड़ेगा।

• सन्दर्भ ::: 'साधन साध्य' पत्रिका, जुलाई 2017 अंक

★★★
ध्यानाकर्षण/नोट (Attention Please)
- सर्वाधिकार सुरक्षित ::: © राधा गोविन्द समिति, नई दिल्ली।
- जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा प्रगटित सम्पूर्ण साहित्यों की जानकारी/अध्ययन करने, साहित्य PDF में प्राप्त करने अथवा उनके श्रीमुखारविन्द से निःसृत सनातन वैदिक सिद्धान्त का श्रवण करने के लिये निम्न स्त्रोत पर जायें -
(1) www.jkpliterature.org.in (website)
(2) JKBT Application (App for 'E-Books')
(3) Sanatan Vaidik Dharm - Jagadguru Kripalu Parishat (App)
(4) Kripalu Nidhi (App)
(5) www.youtube.com/JKPIndia
(उपरोक्त तीनों एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर Android तथा iOS के लिये उपलब्ध हैं.)

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english