शुक्र मीन राशि में होंगे वक्री, इन 3 राशियों का आएगा गोल्डन टाइम
शुक्र मार्च की शुरुआत में ही अपनी चाल में बदलाव करेंगे। शुक्र की वक्री चाल का अर्थ उलटी चाल से है। शुक्र अपनी उच्च राशि मीन राशि में उलटी चाल चलेंगे और मेष से लेकर तक सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। शुक्र के मीन राशि में वक्री होने से कुछ राशियों का अच्छा समय आएगा। इन राशि वालों की धन-दौलत में वृद्धि के साथ नौकरी में तरक्की देखने को मिल सकती है।
शुक्र कब वक्री होंगे-
ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र 2 मार्च 2025 को सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर वक्री होंगे और 13 अप्रैल 2025 को सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर मार्गी होंगे।
किन राशियों को होगा लाभ-
1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र की उलटी चाल अनुकूल रहेगी। कर्क राशि के भाग्य भाव में शुक्र उलटी चाल शुरू करेंगे। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। अपने से बड़े बुजुर्गों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
2. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए शुक्र की उलटी चाल लाभकारी सिद्ध हो सकती है। किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो शुरुआत कर दें। शुभ समय है। सधी हुई वाणी रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। यात्रा के योग हैं।
3. मीन राशि- मीन राशि के प्रथम भाव में शुक्र वक्री होंगे। इस अवधि में लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। लव लाइफ बढ़िया होगी। नौकरी व व्यवसाय में आप अच्छी स्थिति में आएंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। आर्थिक रूप से उन्नति मिलेगी। कार्यस्थल पर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
Leave A Comment