होलिका दहन के दिन करें ये उपाय, सुख-शांति व समृद्धि मिलने की है मान्यता
-पंडित प्रकाश उपाध्याय
होली का त्योहार प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक है। इस साल होली 14 मार्च 2025 को है। होली से ठीक एक दिन पहले रात में होलिका दहन किया जाता है। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि व शांति का आगमन होता है। जानें होलिका दहन के उपाय-
होलिका दहन के दिन क्या उपाय करें
मान्यता है कि होलिका दहन के दिन शरीर से उतारा उबटन होलिका में जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और जीवन में खुशहाली का आगमन होता है।
सुख-समृद्धि के लिए होलिका उपाय
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन की राख को माथे पर लगाने से बुरी नजर से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
होलिका दहन के दिन करें दान
होलिका दहन के दिन अन्न, वस्त्र व धन का दान करने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मां लक्ष्मी की कृपा होने की मान्यता है।
होलिका दहन के उपाय इन हिंदी
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन की राख को माथे पर लगाने से बुरी नजर से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
होलिका की राख से जुड़ा उपाय
होलिका दहन की राख अगले दिन लाल कपड़े में बांधकर रखने से धन का आवक बढ़ता है और बरकत का घर में वास होता है।
Leave A Comment