भूलकर भी इस दिशा में नहीं लगाएं मनीप्लांट
मनीप्लांट ऐसा पौधा है, जो प्राय: हर घर में मिल जाता है। यह न केवल घर की सुंदरता बढ़ता है, बल्कि आर्थिक स्थिति में भी सुधार ला सकता है। इस पौधे के बारे में अक्सर कहा जाता है कि इसे खरीदकर कभी नहीं लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर में लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे उचित होती है। दरअसल इस दिशा के देवता गणेशजी हैं, जबकि प्रतिनि निधि शुक्र हैं। गणेशजी अमंगल का नाश करने वाले हैं, जबकि शुक्र सुख-समृद्धि लाने वाले। बेल और लता का कारक भी शुक्र ग्रह को माना गया है। इसलिए मनीप्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे उचित माना गया है। इस दिशा में यह पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का भी लाभ मिलता है।
मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि यह दिशा सबसे नकारात्मक मानी गई है। इस दिशा का प्रतिनिधि देवगुरु बृहस्पति को माना गया है । गुरु और शुक्र में शत्रुवत संबंध होता है। इसलिए शुक्र से संबंधित इस पौधेे को उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से नुकसान होता है। पूर्व और पश्चिम दिशा में भी मनीप्लांट का पौधा लगाना शुभा नहीं होता है। माना जाता है कि इस दिशा में मनी प्लॉट रखने से परिवार में तनाव भरा माहौल रहता है और पति-पत्नी के रिश्ते मधुर नहीं रहते हंै।
Leave A Comment