ब्रेकिंग न्यूज़

 मंगल का सिंह राशि में प्रवेश, जानिए किन राशि वालों को मिलेगा फायदा
 अदम्य साहसी और पराक्रमी ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल अपनी नीच राशि कर्क की यात्रा समाप्त करके 20 जुलाई की शाम 5 बजकर 52 मिनट पर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 6 सितंबर की सुबह 3 बजकर 56 मिनट तक भ्रमण करेंगे उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सिंह राशि पर गोचर करते समय ये अत्यधिक प्रभावशाली होते हैं क्योंकि, ये इस राशि के लिए सर्वाधिक योग कारक होते हैं इसलिए सिंह राशि के जातकों के लिए तो यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। जिन जातकों की जन्मकुंडली में मंगल शुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए तो ये शुभ संकेत है किंतु जिनके अशुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच राशि के तथा मकर राशि में उच्च राशि के माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका विश्लेषण करते हैं। 
मेष राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर कर रहे मंगल के शुभ प्रभाव के परिणाम स्वरूप शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन हालात पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
वृषभ राशि
राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। किसी कारण से मानसिक अशांति एवं पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही समझाएं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में अच्छे अंक के लिए और मेहनत करें।
मिथुन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कोई भी बड़ा कार्य आरंभ करना चाहे अथवा किसी ने अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहे तो उस दृष्टि से भी अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति एवं जुझारू स्वभाव के चलते कठिन परिस्थितियों में भी विचलित नहीं होंगे। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।                                                                                                                                                        कर्क राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बेहतरीन उपलब्धियों वाला रहेगा। अपने साहस, कुशाग्रबुद्धि तथा वाणी कुशलता के बलपर सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निर्वहन करने में पूर्ण सफल रहेंगे। आर्थिकपक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। किसीभी तरहके सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english