विश्व नारियल दिवस
दुनिया में हर साल 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। नारियल की उपज को बढ़ाने के लिए जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से एशिया-प्रशांत नारियल समुदाय द्वारा वर्ष 2009 से इसका आयोजन किया जा रहा है।
भारत में, केरल में नारियल का सबसे अधिक उत्पादन होता है। तमिलनाडु और कर्नाटक में भी अब इसकी उपज को बढ़ाया गया है। तमिलनाडु में सालाना लगभग 2 करोड़ 17 लाख नारियल पैदा होते हैं और इसे आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए समन्वित नारियल उत्पादन योजना शुरू की गई है। राष्ट्रीय नारियल बोर्ड भी नारियल के उत्पादन और विकास के साथ ही इससे जुड़े अन्य उत्पादों जैसे सॉफ्ट ड्रिंक, चिप्स और जैम पर भी काम कर रहा है। नारियल के खोल और उसके अन्य अवययों से बनाये जाने वाले हस्तशिल्प उत्पादों के विकास पर भी काम किया जा रहा है।
Leave A Comment