विश्व पर्यटन दिवस क्यों मनाया जाता है?
विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। विश्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1980 से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व पर्यटन दिवस आयोजित करने की शुरुआत 27 सितंबर को की थी, तब से आज तक निरंतर विश्व पर्यटन दिवस सभी विश्व के संगठन के देश मनाते चले आ रहे हैं।
विश्व पर्यटन दिवस के लिए 27 सितंबर का दिन चुना गया क्योंकि इसी दिन 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा हर साल विश्व पर्यटन दिवस की विषय-वस्तु तय करती है। विश्व पर्यटन दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन और उसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों के प्रति विश्व समुदाय को जागरूक करना है। विश्व पर्यटन दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यटन के द्वारा अपने देश की आय को बढ़ाना है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर एक राष्ट्र को मेज़बान राष्ट्र्र घोषित किया जाता है जो कि जीवोग्राफिकल आर्डर पर होता है।
विश्व पर्यटन दिवस की थीम
हर साल विश्व पर्यटन दिवस अलग अलग थीम के आधार पर मनाया जाता है। साल 2020 में विश्व पर्यटन दिवस की थीम है -पर्यटन और ग्रामीण विकास। इससे बड़े शहरों के बाहर पर्यटन को बढ़ावा देना और दुनिया भर में सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने में पर्यटन की अनूठी भूमिका बनाना है।
Leave A Comment