ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ सहित इन 17 राज्यों का गठन किस अधिनियम के तहत हुआ?

1. आंध्रप्रदेश- आंध्रप्रदेश अधिनियम 1953 द्वारा आंध्र राज्य बनाया गया जिसमें मद्रास राज्य के कुछ हिस्से रखे गए। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 द्वारा इसका आंध्र प्रदेश नाम दिया गया।

2. केरल- राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 द्वारा मूल संविधान के भाग ख राज्य, ट्रावनकोर-कोचीन के स्थान पर राज्य बनाया गया।

3. गुजरात- मुम्बई पुनर्गठन अधिनियम, 1960 द्वारा मुम्बई राज्य को गुजरात और महाराष्टï्र दो राज्यों में विभाजित कर दिया गया।

4. महाराष्ट्र- मुम्बई पुनर्गठन अधिनियम, 1960 द्वारा मुम्बई राज्य से महाराष्ट्र बनाया गया।

5. नागालैण्ड- असम राज्य से नागा हिल्स-ल्युएन्सांग क्षेत्र को निकालकर नागालैण्ड राज्य अधिनियम, 1962 द्वारा इस राज्य की पृथक राज्य के रूप में स्थापना की गई।

6. हरियाणा- पंजाब पुनगर्ठन अधिनियम 1956 द्वारा पंजाब राज्य के राज्य क्षेत्र के एक भाग को काटकर भारत संघ का 17वां राज्य हरियाणा की स्थापना की गई।

7. कर्नाटक- राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 द्वारा मूलत: भाग ख के मैसूर राज्य से मैसूर राज्य निर्मित कर 1973 में इसे कर्नाटक नाम दिया गया।

8. हिमाचल प्रदेश- हिमाचल प्रदेश को सबसे पहले हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम, 1970 अधिनियम करके राज्य की सूची में 18वां राज्य बनाया गया. संविधान की पहली अनुसूची के भाग ग के राज्यक्षेत्रों की सूची से इसे हटा दिया गया।

9. मणिपुर और त्रिपुरा- मणिपुर और त्रिपुरा को जो मूलत: भाग ग राज्य थे, पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 द्वारा केंद्र शासित प्रदेश की स्थिति से उन्नतकर पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।

10. मेघालय- संविधान के 23वें संशोधन अधिनियम, 1969 द्वारा अनुच्छेद 241 और 371 क जोड़कर पहले मेघालय को असम राज्य के स्वायत्त रूज्य के रूप की संज्ञा दी गई तथा बाद में इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया और पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम, 1971 द्वारा पहली अनुसूची में 21वें राज्य के रूप में स्थान दिया गया।

11. सिक्किम- भारत के एक रक्षित राज्य अर्थात सिक्किम को संविधान के 35वें संशोधन अधिनियम, 1974 द्वारा सहयुक्त राज्य का दर्जा दिया गया तथा बाद में संविधान के 36वें संशोधन अधिनियम, 1975 द्वारा इसे संविधान की पहली अनुसूची में 22वें राज्य के रूप में स्थान दिया गया।

12. मिजोरम- मिजोरम राज्य अधिनियम, 1986 द्वारा मिजोरम को केंद्रशासित प्रदेश के दर्जे से बढ़ाते हुए संविदान की पहली अनुसूची के 23वें राज्य के रूप में स्थान दिया गया।

13. अरुणाचल प्रदेश- संविधान संशोधन के माध्यम से अरुणाचल प्रदेश अधिनियम, 1986 को अधिनियमित करके इसे केंद्रशासित प्रदेश से पूर्ण राज्य के रूप में नामित किया गया।

14. गोवा- गोवा, दमन और दीव पुनर्गठन अधिनियम, 1987 द्वारा इस संघ राज्यक्षेत्र में से गोवा राज्य को अलग करके उसे राज्य बना दिया गया तथा दमन और दीव को केंद्रशासित प्रदेश रहने दिया गया।

15. छत्तीसगढ़- मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के अनुसार मध्यप्रदेश के राज्यक्षेत्र से कुछ राज्य क्षेत्र अलग करके 26वें प्रदेश के रूप में इस राज्य की स्थापना की गई।

16. उत्तरांचल- उत्तरप्रदेश- उत्तरप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के द्वारा 27 वें प्रदेश के रूप में इस राज्य का गठन किया गया। अब इस राज्य का नाम उत्तराखंड रख दिया है।

17. झारखंड- बिहार पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के द्वारा बिहार के राज्यक्षेत्र से कुछ राज्यक्षेत्र निकालकर 28वें प्रदेश के रूप में इस राज्य का गठन किया गया।

------

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english