- Home
- छत्तीसगढ़
- -उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सभी निकायों को राशि आबंटन के आदेश जारी-वेतन व सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान के साथ ही मरम्मत, संधारण कार्यों तथा अतिवृष्टि जैसी परिस्थितियों से निपटने में मिलेगी सहायतारायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 158 नगरीय निकायों में विभिन्न मदों में कुल 74 करोड़ 88 लाख 17 हजार रुपए आबंटित किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने सभी निकायों को राशि आबंटन के आदेश जारी कर दिए हैं।नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के 10 नगर निगमों को कुल 45 करोड़ 7 लाख 90 हजार रुपए आबंटित किए हैं। वहीं 48 नगर पालिकाओं को कुल 18 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए तथा 100 नगर पंचायतों को कुल 11 करोड़ 19 लाख 92 हजार रुपए आबंटित किए गए हैं। विभाग द्वारा निकायों को अनिवार्य निधि, राजस्व वसूली, चुंगी क्षतिपूर्ति, उत्पाद कर, बार लाइसेंस तथा मुद्रांक मद के अंतर्गत यह राशि आबंटित की गई है। विभाग द्वारा जारी इस राशि से नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर वेतन भुगतान तथा सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान के साथ ही मरम्मत, संधारण कार्यों तथा अतिवृष्टि जैसी परिस्थितियों से निपटने में भी सहायता मिलेगी।
- प्राकृतिक मिट्टी से मूर्तियां बनाएं- महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकान्त राठौड़ एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी की सभी मूर्तिकारों, कलाकारों से विनम्र अपीलरायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ एवं नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने समस्त मूर्तिकारों एवं कलाकारों से श्री गणेशोत्सव हेतु भगवान श्री गणेश की प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी ) की मूर्तियां नहीं बनाने एवं निर्धारित मानकों के अनुसार प्राकृतिक मिट्टी से गणपति बप्पा की मूर्तियां बनाने की विनम्र अपील रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग की ओर से की है.महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने समस्त मूर्तिकारों और कलाकारों को मूर्ति निर्माण के सम्बन्ध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों एवं माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( एनजीटी ) द्वारा मूर्तियों के निर्माण के सम्बन्ध में जारी सभी निर्दशों का शत - प्रतिशत कड़ाई के साथ समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पालन करने कहा है.
- तस्वीरों की ताकत को सांसद संतोष पांडे ने सराहाविश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य संवाद 2026’रायपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य संवाद 2026’ का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शुभारंभ संध्या पर फोटो जर्नलिस्ट साथियों ने कैमरे के आकार का केक काटकर विश्व फोटोग्राफी दिवस की खुशियां साझा कीं।विश्व फोटोग्राफी दिवस पर यह अनोखा कैमरे नुमा येकेक होटल सेलिब्रेशन के संचालक कवलजीत हीरा जी द्वारा प्रेस क्लब को प्रदान किया गया थाइस अवसर पर भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे तथा भाजपा मीडिया विभाग के संयोजक हेमंत पाणिग्राही विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने रायपुर प्रेस क्लब की आर्ट गैलरी में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और फोटो जर्नलिस्टों से उनके अनुभवों तथा तस्वीरों के पीछे की कहानियां जानीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडे ने कहा कि तस्वीर की अपनी अलग ताकत होती है। कई बार कैमरे से निकली एक तस्वीर वह बात कह देती है, जिसे शब्दों में व्यक्त करने के लिए पूरी लेखनी भी कम पड़ सकती है। उन्होंने तस्वीर को सहज और सर्वग्राही माध्यम बताते हुए कहा कि इसे पढ़ने के लिए किसी विशेष भाषा या साक्षरता की आवश्यकता नहीं होती। फोटो जर्नलिस्टों के कार्य को चुनौतीपूर्ण बताते हुए उन्होंने उनके योगदान की सराहना की।भाजपा मीडिया विभाग के संयोजक हेमंत पाणिग्राही ने अपने पत्रकारिता जीवन की एक तस्वीर का उदाहरण साझा करते हुए बताया कि किस तरह एक तस्वीर ने आम लोगों की समस्या को सामने लाने के साथ ही संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई का रास्ता भी बनाया। उन्होंने कहा कि किसी खबर की प्रमाणिकता का प्राथमिक साक्ष्य उसकी तस्वीर होती है। तस्वीर खबर को जीवंत बनाती है और कई बार बिना कुछ कहे पूरी कहानी बयां कर देती है।चार कैटेगरी में सजी तस्वीरों की दुनिया‘दृश्य संवाद 2026’ में फोटो प्रदर्शनी को चार कैटेगरी में विभाजित किया गया है। प्रेस क्लब के फोटो जर्नलिस्ट सदस्यों की तस्वीरों के लिए प्रकृति एवं पर्यावरण, संस्कृति एवं परंपरा तथा समाचार एवं जनसरोकार जैसी श्रेणियां रखी गई हैं। वहीं पेशेवर और शौकिया फोटोग्राफरों के लिए ओपन कैटेगरी में भी तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं।प्रदर्शनी में शामिल उत्कृष्ट तस्वीरों का चयन कर प्रतिभागियों को बाद में पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े उपस्थित रहे।फोटो जर्नलिस्टों की ओर से फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट के संयोजक दीपक पांडे, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा ,वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गोकुल सोनी,, प्रदीप डडसेना, राजकुमार चतुर्वेदी, रुपेश यादव,, नरेंद्र बंगाले ,सुधीर सागर, रमन हलवाई, किशन लोखंडे, मनोज देवांगन विजय देवांगन, पंकज चौहान, हीरा मानिकपुरी, त्रिलोचन मानिकपुरी, हेमंत गोस्वामी, जय गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में फोटो जर्नलिस्ट के साथ वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र निगम उपस्थित रहे।‘दृश्य संवाद 2026’ फोटो प्रदर्शनी तीन दिनों तक आर्ट गैलरी में आम लोगों के लिए खुली रहेगी। आम दर्शक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।
- -सुदूर ग्राम कड़ेनार में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का मिला लाभकोंडागांव। माओवाद मुक्त होने के बाद अब कोंडागांव जिले के अंतिम छोर तक विकास की रोशनी पहुंच रही है। जिले के सुदूर अंचल में स्थित ग्राम कड़ेनार में कभी माओवाद के प्रभाव के कारण पहुंचना कठिन था, लेकिन अब सुरक्षा और प्रशासनिक पहुंच बढ़ने के साथ इन क्षेत्रों में विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और आवश्यक शासकीय सेवाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।इसी क्रम में ग्राम कड़ेनार में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कड़ेनार सहित आश्रित ग्राम मदोड़ा, बेचा एवं कीलम के ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके गांव के समीप ही उपलब्ध कराया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं के लिए जिला एवं विकासखंड मुख्यालय तक आने-जाने की कठिनाई से राहत दिलाना तथा एक ही स्थान पर अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत 18 लोगों के नवीन आधार कार्ड बनाए गए तथा 24 लोगों का बायोमेट्रिक अपडेट किया गया। पंचायत विभाग द्वारा 72 नए जॉब कार्ड बनाए गए और 41 जॉब कार्ड का ई-केवाईसी किया गया। श्रम विभाग द्वारा 62 श्रमिकों का पंजीयन किया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 33 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। डाक विभाग द्वारा 12 बैंक खाता खोले गए और नये खाता खोलने हेतु 32 लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए।इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा ग्रामीणों से जाति प्रमाण पत्र के 72 और निवास प्रमाण पत्र के 35 आवेदन लिए गए। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए 144 आवेदन तथा 05 नवीन राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही बिहान के तहत 11 व्यक्तिगत खाता, 01 सामूहिक खाता और 05 नये समूह का गठन किया गया। इस तरह शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हुईं और उन्हें शासकीय योजनाओं से जुड़ने में सुविधा मिली।दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरणों का सहाराशिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इनमें 02 व्हीलचेयर, 02 बैसाखी और 04 छड़ी शामिल हैं। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से उनकी दैनिक गतिविधियां अधिक सुगम होंगी।शिविर से लाभान्वित ग्रामीण शारदा कोर्राम ने बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बन पाया था, लेकिन गांव में आयोजित शिविर में आसानी से उनका कार्ड बन गया। अब आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आयुष्मान योजना के तहत निर्धारित सीमा तक निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी।ग्राम कड़ेनार में आयोजित यह शिविर शासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत जिले के अंतिम छोर पर निवासरत प्रत्येक व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। गांव के समीप ही विभिन्न सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों को समय और श्रम की बचत हुई तथा योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया भी सरल और सुगम बनी।इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई के निर्देशन में जनपद पंचायत कोण्डागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उत्तम महोबिया, तहसीलदार श्री विजय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे बहुविभागीय शिविरों के माध्यम से दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है।
- -वनौषधियों से महिलाओं को रोजगार की मिलेगी नई राह-मानव-हाथी द्वंद्व रोकने सामुदायिक भागीदारी पर जोररायपुर। आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की मुख्य धुरी है। इससे व्यक्तियों और परिवारों को नियमित आय मिलती है, गरीबी कम होती है और समाज में उनका आत्मसम्मान बढ़ता है। यह कदम देश के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता को मजबूत करता है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने कोरबा प्रवास के दौरान यह बात कहा है कि वन केवल पर्यावरण संरक्षण का आधार नहीं, बल्कि वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आजीविका का भी महत्वपूर्ण साधन हैं।मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि वन संसाधनों का संरक्षण करते हुए उनका स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन किया जाए, तो महिलाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार तथा आय के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम में वन विभाग के साथ स्थानीय समुदाय की भागीदारी और समय पर सूचना व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है।वन मंत्री श्री कश्यप अपने कोरबा प्रवास के दौरान पाली विकासखंड के ग्राम डोंगानाला स्थित वनौषधि प्रसंस्करण केंद्र पहुंचे। उन्होंने यहां हरि बोल स्व-सहायता समूह की महिलाओं से आत्मीय संवाद किया और वनौषधियों के संग्रहण, प्रसंस्करण तथा उनसे तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने समूह द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन कर महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।श्री कश्यप ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध वनौषधियों और अन्य वन उत्पादों का उचित प्रसंस्करण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दे सकता है। इससे वन आधारित उत्पादों को बेहतर मूल्य मिलेगा और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों को वन आधारित आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं की मेहनत, स्थानीय संसाधनों का ज्ञान और समूह के रूप में काम करने की क्षमता को उचित सहयोग मिले, तो ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की नई मिसालें तैयार की जा सकती हैं।वन मंत्री श्री कश्यप ने पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के चोटिया स्थित हाथी नियंत्रण केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हाथी मित्र दल के सदस्यों से क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों, ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी आवाजाही और मानव-हाथी द्वंद्व की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हाथी मित्र दल को मोटरसाइकिल और सुरक्षा किट प्रदान की। इससे वन क्षेत्रों में निगरानी, गश्त और हाथियों की गतिविधियों की समय पर सूचना देने की व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।वन मंत्री श्री कश्यप ने आमजनों का अवगत कराया कि मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए वन विभाग, स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, वन प्रबंधन समितियों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। हाथियों की गतिविधियों की समय पर जानकारी मिलने से ग्रामीणों को सतर्क किया जा सकता है और संभावित घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है। उन्होंने हाथी मित्र दल और वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों को ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ हाथियों के संरक्षण को भी प्राथमिकता देने तथा लगातार निगरानी और समन्वय के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने स्थानीय वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण वन और वन्यजीवों के संरक्षण के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। उनके स्थानीय अनुभव और सहयोग से वन विभाग की संरक्षण गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण, वन आधारित आजीविका और वन्यजीव सुरक्षा सहित इन तीनों क्षेत्रों में स्थानीय समुदाय को साथ लेकर आगे बढ़ना ही स्थायी विकास का मजबूत आधार है।इस अवसर पर विधायक श्री प्रेमचंद पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, वन प्रबंधन समितियों के सदस्य, हाथी मित्र दल के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
- रायपुर । बस्तर जो कभी नक्सल हिंसा के लिए जाना जाता था, आज बदलाव और विकास की कहानी लिख रहा है। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत नेतानार में स्थापित शहीद वीर गुंढाधुर सेवा डेरा जन सुविधा केंद्र ग्रामीणों खासकर महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और हुनर को निखारने का नया माध्यम बन रहा है।ग्राम पंचायत नेतानार के सीआरपीएफ कैम्प में संचालित सेवा डेरा में जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना ने सिलाई मशीन प्रशिक्षण, ढेकी से चावल निर्माण एवं इमली चपाती निर्माण जैसी गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान महिला समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए सीईओ श्री खन्ना ने कहा कि महिलाओं के प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरणादायक हैं और इन गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं के लिए उत्पादन (प्रोडक्शन) यूनिट स्थापित करने की पहल करने के निर्देश दिए, ताकि प्रशिक्षित महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और नियमित आय के बेहतर अवसर मिल सकें। साथ ही समूह आधारित उत्पादन, गुणवत्ता सुधार और उत्पादों के विपणन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।इसके बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत कामानार में स्थित कैंप परिसर के सेवा डेरा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ग्रामीणों एवं स्व-सहायता समूह की दीदियों से ‘सेवा डेरा’ की स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा इसकी कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सेवा डेरा के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा सकेगा।निरीक्षण के दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इमली प्रसंस्करण इकाई एवं महुआ लड्डू प्रसंस्करण इकाई स्थापित किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि इन इकाइयों की स्थापना से स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा महिलाओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस पर श्री खन्ना ने प्रस्तावों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
-
-टी सहदेव
भिलाई नगर। रुआबांधा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के सेवानिवृत्त व्याख्याता कुबेर राम देशमुख ने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र राकेश साहू को पांच हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की। देशमुख ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर अपनी दिवंगत पत्नी ईश्वरी देवी की स्मृति में विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कॉलरशिप देने की घोषणा की थी।उनकी घोषणा के अनुसार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 51 हजार रुपये तथा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को पांच हजार रुपये प्रदान किए जाने हैं। घोषणा के बाद से अब तक विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने में सफल नहीं हो पाया है, लेकिन 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों ने इस प्रोत्साहन योजना का लाभ जरूर उठाया है। पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर देशमुख ने विद्यालय की होनहार छात्राओं वर्षा, यामिनी और शारदा को पांच-पांच हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की थी। तीनों छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे।विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिशिर टमोटिया एवं ममता टमोटिया ने आठ वर्ष पूर्व की गई घोषणा पर अमल करते हुए इस वर्ष प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले 20 विद्यार्थियों को 42 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की है। यह राशि उन्होंने दिवंगत लक्ष्मीनारायण अग्रवाल एवं दिवंगत निर्मला अग्रवाल की स्मृति में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दी है। इसी क्रम में विद्यालय के व्याख्याता आरके साहू ने वाणिज्य समूह के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पांच हजार रुपये प्रदान किए। वहीं विद्यालय की प्राचार्या दीप्ति गुप्ता ने त्रैमासिक एवं छमाही परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। - रायपुर / मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत रायपुर जिले के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जोरा में आयोजित होगा।इस योजना के तहत जिले में निवास करने वाले 18 से 45 वर्ष आयु के इच्छुक युवक-युवतियां अपनी रुचि के अनुसार रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, योगा इंस्ट्रक्टर, होम हेल्थ एड, रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव तथा सोलर पीवी इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) जैसे पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को संबंधित कार्य का तकनीकी ज्ञान देने के साथ-साथ कंप्यूटर स्किल, कम्युनिकेशन स्किल और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि वे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। योजना का उद्देश्य युवाओं को उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुसार कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।इच्छुक युवक-युवतियां अधिक जानकारी एवं प्रशिक्षण के लिए कार्यालयीन नंबर 0771-2443066 तथा मोबाइल नंबर 9109321845 और 9399791163 पर संपर्क कर सकते हैं और इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाकर अपने कौशल को और बेहतर बनाकर रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं
- रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा सभी दस जोन क्षेत्रों में रायपुर नगर निगम के हित में बकाया राजस्व वसूली अभियान प्रतिदिन नियमित तेज गति से सभी जोन कमिश्नरों एवं उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा के मार्गनिर्देशन में सभी सहायक राजस्व अधिकारियों के नेतृत्व में चलाया जा रहा है. सघन बकाया राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 2 राजस्व विभाग द्वारा इंदिरा गाँधी वार्ड क्रमांक 27 अंतर्गत धीरज चौहान एवं राजेश चौहान के घरों में अवैध नल कनेक्शन को काटने की कार्रवाई नगर निगम जोन 2 जल विभाग की टीम के साथ मिलकर अभियानपूर्वक की गयी. जोन 2 की टीम द्वारा वार्ड 35 क्षेत्र में देवी सिंह, पीला सिंह के घरों में अवैध नल कनेक्शन को काटने की कार्रवाई जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री विजय शर्मा एवं अन्य सम्बंधित जोन 2 राजस्व विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति में की गयी.वहीं नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 12 क्षेत्र में शंकर नगर क्षेत्र में बकायादार द्वारा नगर निगम को बकाया राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर सम्बंधित बकायादार के घर का नल कनेक्शन जोन 3 जल विभाग की टीम के साथ मिलकर जोन क्रमांक 3 राजस्व विभाग की टीम द्वारा तत्काल विच्छेद कर दिया गया.नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग को जोन क्षेत्र अंतर्गत बकायादार विवेक कुमार गुप्ता पर बकाया अदा नहीं करने पर कार्रवाई की गयी. कार्रवाई के दौरान सम्बंधित बकायादार ने सम्पूर्ण बकाया राशि,1 लाख 10 हजार रूपये नगर निगम रायपुर को अदा करने के लिए सोमवार दिनांक 24 अगस्त 2026 तक का समय देने का लिखित अनुरोध किया है, उन्हें सोमवार 24 अगस्त तक सम्पूर्ण बकाया राशि अदा करने समय नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग की ओर से जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री मंकुराम धीवर द्वारा स्थल पर दे दिया गया है.
- रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार और उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग द्वारा 2 बड़े बकायादारों वार्ड, 5 अंतर्गत भनपुरी के शरफुद्दीन पर 134233 रू और दयाराम शर्मा पर 196219 रू इस प्रकार दो बड़े बकायादारों पर कुल 330452/-रूपये का बकाया होने और बकाया राशि रायपुर नगर पालिक निगम को अदा नहीं किये जाने पर उनके सम्बंधित संस्थानों में तत्काल सीलबंदी की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई प्रक्रिया के अंतर्गत की गयी एवं 1 अन्य बकायादार वल्ली ताई मुर्राभट्ठी द्वारा स्थल में ही सीलबंदी कार्रवाई के दौरान 224654/- रूपये के बकाये का तत्काल भुगतान नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग को कर दिया गया.आज नगर पालिक निगम रायपुर जोन 1 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत सभी 7 वार्डो में बड़े बकायादारों पर कार्रवाई हेतु अभियान चलाया गया. यह अभियान कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.आज नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग की सीलबंदी कार्रवाई के दौरान स्थल पर नगर पालिक निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक श्री आशीष शर्मा, श्री संतोष साहू और सहायक राजस्व निरीक्षक धनेश यादव की उपस्थिति रही.
- रायपुर- रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, जोन 4 कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री नीतीश झा, जोन 4 सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, उप अभियंता श्री हिमांशु चंद्राकर और नगर निवेश उड़न दस्ता प्रभारी श्री तसव्वुर अली सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता और नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत मालवीय मार्ग एवं शास्त्री मार्केट मुख्य मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र में प्रमुख मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी सम्बंधित दुकानदारों को एक बार पुनः स्पष्ट समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार इसके लिए स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत मालवीय मार्ग एवं शास्त्री बाजार मुख्य मार्ग के दोनों ओर के ठेला संचालकों द्वारा मुख्य बाजार के सड़क मार्ग पर किये गए कब्जोँ पर सम्बंधित ठेला संचालकों पर भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 15000 रूपये का ई चालान करने की कार्रवाई की गयी।टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के भिन्न मुख्य बाजार क्षेत्रों के विभिन्न प्रमुख मार्गो का यातायात निरन्तरता से सुगम और सुव्यवस्थित हो रहा है और इससे आमजनों एवं राहगीरों को यातायात जाम की समस्या से त्वरित राहत मिल रही है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कामर्शियल काम्पलेक्स पार्किंग स्थल, उद्यान, मोबाईल मेडिकल यूनिट, अवैध निर्माण, नाला, सुलभ शौचालय सहित खुर्सीपार स्थित ईएसआईसी डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।निगम आयुक्त ने नेहरू नगर स्थित कामर्शियल काम्पलेक्स के रिक्त मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान की साफ-सफाई कराकर व्यवस्थित पार्किंग स्थल विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि कामर्शियल काम्पलेक्स में आने वाले नागरिकों को वाहन पार्क करने में सुविधा मिल सके। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित कर प्रकाश व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने कहा। इसके पश्चात आयुक्त ने बाल क्रीड़ा उद्यान का निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उद्यान की व्यवस्थाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण बरसात के पूर्व कराने के निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार उद्यान में तत्काल अवांछित झाड़ियों की कटाई और ग्रास क्लियर किया गया है। आयुक्त ने मोबाईल मेडिकल यूनिट बस का भी निरीक्षण किया तथा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।आयुक्त ने मॉडल टाउन स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे किए गए अवैध निर्माण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर अवैध निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके समीप स्थित नाले का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया गया। वार्ड क्रमांक 18 कांट्रेक्टर कॉलोनी पुरानी बस्ती में पूर्व निर्मित सुलभ शौचालय का निरीक्षण महापौर परिषद सदस्य लालचंद वर्मा के उपस्थिति में करते हुए आयुक्त ने आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को शौचालय की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने शौचालय फेंसिंग, साफ-सफाई एवं रखरखाव पर भी ध्यान देने कहा।खुर्सीपार क्षेत्र में आयुक्त ने ईएसआईसी डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया। डिस्पेंसरी भवन पुराना होने के कारण जर्जर स्थिति में हो गया है। इसे देखते हुए डिस्पेंसरी को पावर हाउस स्थित निगम स्वामित्व भवन में स्थानांतरित करने के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की गई, ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं बेहतर स्थान पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त दिनेश कोसरिया, येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, संजय वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू, चंद्रकांत साहू, उप अभियंता बसंत साहू, पुरुषोत्तम सिन्हा, रीमा जामुलकर, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, शरद दूबे एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना सहित निगम के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निगम के जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 जवाहर नगर गौरव पथ मार्ग के पास गंदगी फैलाते पाए जाने पर रजनी ट्रेडर्स के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।निगम की टीम ने मौके पर निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान द्वारा आसपास गंदगी फैलाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 3,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया। निगम अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों एवं नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने तथा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
- -वीबी-जी राम जी के तहत व्यवस्थित रोजगार से जुड़ेंगे परिवार-कलेक्टर के निर्देश पर सँवरा जनजाति के सदस्यों के बनाए गए जॉब कार्डरायपुर / कभी अनिश्चित आमदनी, कभी पारंपरिक हुनर पर निर्भरता और भविष्य की चिंता! तिल्दा विकासखंड के ग्राम पंचायत सिनोधा की सपेरा बस्ती के 34 परिवारों के लिए अब तस्वीर बदलने लगी है। जॉब कार्ड हाथ में आते ही इन परिवारों के सामने रोजगार का एक व्यवस्थित और भरोसेमंद रास्ता खुल गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। गौरतलब है कि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गत दिनों बैठक में सँवरा जनजाति के परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में संबंधित अधिकारियों ने विकसित भारत-जी राम जी के तहत सपेरा बस्ती में रहने वाले 34 परिवारों का पंजीयन कर उन्हें जॉब कार्ड जारी किए।अब ये परिवार अपनी आवश्यकता के अनुसार रोजगार की मांग कर सकेंगे और योजनांतर्गत काम प्राप्त कर सकेंगे। मांग के आधार पर प्रत्येक परिवार को 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी निर्धारित हैसिनोधा की सपेरा बस्ती में रहने वाले संवरा समुदाय के परिवार परंपरागत रूप से सांपों को पकड़ने और उनसे जुड़े पारंपरिक हुनर के लिए जाने जाते हैं। बदलते समय के साथ पारंपरिक आजीविका के अवसर सीमित होने से कई परिवारों की आय अनिश्चित रही है। ऐसे में जॉब कार्ड उनके लिए सम्मानजनक रोजगार और नियमित आय की दिशा में एक नया विकल्प लेकर आया है।बस्ती के निवासी श्री चरनू मरकाम ने जॉब कार्ड मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले आमदनी कभी होती थी और कभी नहीं। अब जॉब कार्ड बनने से काम की मांग करने और रोजगार पाने की राह आसान होगी। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी और भविष्य को लेकर भी निश्चिंतता होगी।जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में प्रशासन ने इन परिवारों को केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित न रखते हुए स्थायी आजीविका के अवसर विकसित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। एपीओ श्रीमती रोशनी तिवारी ने बताया कि बस्ती के 12 परिवारों ने सुअर पालन के लिए सहमति दी है। स्थल निरीक्षण एवं उपलब्धता के आधार पर सुअर शेड स्वीकृति की प्रक्रिया की जा रही है। इससे परिवारों को रोजगार के साथ अतिरिक्त और स्थायी आय का स्रोत उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र परिवारों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
- -जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में तेज गति से जारी है अभियानरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण और शहर में पौधों के प्राकृतिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत अभियान तेज गति से जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशन में शहर के सभी 10 जोनों में ऐसे पौधों को चिन्हित कर उनके आसपास लगाए गए अनावश्यक ट्री गार्ड, कांक्रीट के घेरे और पेवर हटाने की कार्रवाई की जा रही है।अभियान के तहत अब तक विभिन्न स्थानों पर लगभग 2111 ट्री गार्ड हटाए जा चुके हैं, जबकि लगभग 446 स्थानों से कांक्रीट के घेरे एवं पेवर हटाने का कार्य किया गया है। अभियान लगातार जारी है और सभी जोनों में इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।प्रोजेक्ट पुनर्जीवन का उद्देश्य ऐसे पौधों को प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराना है, जो चारों ओर से ट्री गार्ड, कांक्रीट या पेवर से घिरे होने के कारण पर्याप्त मिट्टी, पानी और जगह नहीं मिलने से स्वाभाविक रूप से विकसित नहीं हो पा रहे थे। इन अवरोधों को हटाए जाने से पौधों की जड़ों को मिट्टी और पानी सहज रूप से मिल सकेगा तथा उन्हें प्राकृतिक रूप से फैलने और विकसित होने का अवसर मिलेगा।अभियान के तहत नगर निगम के सभी 10 जोन कमिश्नरों द्वारा अपने-अपने जोन के विभिन्न वार्डों में ऐसे पौधों को चिन्हित कर कार्रवाई कराई जा रही है। अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति की निगरानी की जा रही है।नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए सभी जोन कमिश्नरों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देशानुसार आयुक्त द्वारा अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के माध्यम से रायपुर में पौधों को ‘बंद घेरे’ से निकालकर प्रकृति के करीब लाने की पहल शहर के हरित वातावरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बन रही है।
- - महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष ने कहा- यह सम्मान मंडल का, मेरा नहीं, अगला लक्ष्य गुरुकल और गौशाला शुरू करनारायपुर। महाराष्ट्र मंडल में सतत् 16 वर्षों से, नौ कार्यकाल में निर्विरोध निर्वाचित, यशस्वी अध्यक्ष अजय मधुकर काले का प्रभा फाउंडेशन ने सम्मान किया। रविवार को समाजसेवियों से खचाखच भरे विमतारा सभागृह में आयोजित भव्य समारोह में काले को यह ‘समाज निर्माण गौरव सम्मान’ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने दिया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के नि:स्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे 51 विभूतियों और संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। सुप्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ और अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक डॉ. दिनेश मिश्रा को लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड दिया गया।मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह ने समूचे आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजधानी में डॉ. त्रिवेदी परिवार की ओर प्रभा फाउंडेशन के रूप में समाजसेवा के नए अवसर बनेंगे। इसका लाभ अधिकाधिक गरीब और जरूरतमंदों को होगा। उन्होंने सम्मानित की जाने वाली विभूतियों के संदर्भ में प्रभा फाउंडेशन को साधुवाद देते हुए कहा कि अनेक क्षेत्रों में समाजसेवा कर रहे स्थापित बड़े नामों को आप लोगों ने ढूंढकर निकालें हैं।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि समाजसेवियों का सम्मान आज की जरूरत है। ऐसे आयोजनों व दशकों से मानवसेवा में लगे लोगों को सम्मानितए कर प्रभा फाउंडेशन युवा पीढ़ी का ध्यान उनकी ओर आकर्षित कर रही है और उन्हें प्रेरित भी कर ही है। अच्छे संस्कारों के साथ युवा लोगों की मदद करने और उन्हें आगे बढ़ाने की भावना के साथ काम करें, तो हम अपने देश के लिए एक अच्छे भविष्य की अपेक्षा कर सकते हैं।‘समाज निर्माण गौरव सम्मान’ से सम्मानित होने के बाद अजय मधुकर काले ने कहा कि असल में यह सम्मान 91 वर्षों से सतत् समाजसेवा में सक्रिय विश्वसनीय महाराष्ट्र मंडल का सम्मान है, मेरा नहीं। हमारे वरिष्ठ सभासदों ने मानवसेवा के अनेक ऐसे कार्य किए हैं, या ये कहें कि कीर्तिमान गढे़ हैं, हम उन्हीं से प्रेरणा लेकर मंडल के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। ठीक है, व्यवस्थागत दृष्टिकोण से वे मंडल के अध्यक्ष हैं, लेकिन उन्हें इतनी भरोसेमंद, ऊर्जावान और समर्पित साथियों की टीम मिली है, जिससे कि वे महाराष्ट्र मंडल के दशकों से स्थापित प्रकल्पों के कार्यों का न केवल संचालन कर रहे हैं, बल्कि नए-नए क्षेत्रों में भी मंडल के सेवाभावी कार्यों का विस्तार कर रहे हैं। काले ने कहा कि इस समय उनके सामने दो बड़े लक्ष्य गुरुकुल और गौशाला शुरू करने की है, जिसे हासिल करने के लिए वे अपनी टीम के साथ प्रयासरत हैं।
- -अनियमितता पर कारण बताओ नोटिस जारीमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि श्री फागूराम कश्यप के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा पिथौरा विकासखंड के कीटनाशी विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान राजा कृषि केन्द्र सांकरा, पटेल कृषि केन्द्र लाखागढ़ एवं मातृ कृषि सेवा केन्द्र टेका का निरीक्षण किया गया। जांच में संबंधित फर्मों द्वारा स्टॉक रजिस्टर का संधारण नहीं करना, अवसान तिथि समाप्त हो चुके कीटनाशक दवाओं को प्रतिष्ठान में रखना, मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करना तथा निर्धारित प्रोफार्मा के अनुसार कृषकों को बिल उपलब्ध नहीं कराने जैसी अनियमितताएं पाई गईं। अनियमितताओं के संबंध में संबंधित फर्मों को कीटनाशी अधिनियम, 1968 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी कर पांच दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठानों के कीटनाशी लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।जिला स्तरीय निरीक्षण दल में डॉ. परमजीत सिंह कंवर, सहायक संचालक कृषि, श्री बृजेश कुमार तुरकाने, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पिथौरा, श्री उमेश चंद्राकर, कृषि विकास अधिकारी महासमुंद तथा श्री ओमप्रकाश चंद्राकर एवं श्री भूषण साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।
-
मोहला । जिला कौशल विकास प्राधिकरण के अंतर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए जिले के विभिन्न प्रशिक्षण प्रदाता संस्थानों में टीओटी प्रशिक्षकों की आवश्यकता है। असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन के लिए 2 पद, असिस्टेंट मेसन के लिए 2 पद, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के लिए 2 पद, सोलर पीवी इंस्टालर (सूर्यमित्र) के लिए 2 पद, जल वितरक संचालक के लिए 2 पद तथा मशरूम ग्रोवर के लिए 2 पद उपलब्ध हैं। असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर पीवी इंस्टालर के लिए संबंधित सेक्टर में असिस्टेंट मेसन के लिए, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एवं मशरूम ग्रोवर के लिए संबंधित सेक्टर में TOT टीओटी तथा जल वितरक संचालक के लिए टीओटी योग्यता निर्धारित है। प्रशिक्षण असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन के लिए शासकीय ITI अंबागढ़ चौकी, असिस्टेंट मेसन के लिए लाइवलीहुड कॉलेज मोहला, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के लिए लाइवलीहुड कॉलेज अंबागढ़ चौकी, सोलर पीवी इंस्टालर एवं जल वितरक संचालक के लिए लोक कल्याण सेवा समिति अंबागढ़ चौकी तथा मशरूम ग्रोवर के लिए शासकीय उद्यान रोपणी दोरबा में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक आवेदक-आवेदिका शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, रिज्यूमे सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज मोहला अथवा संबंधित कोर्स के प्रशिक्षण प्रदाता संस्थान में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदक मोबाइल या व्हाट्सऐप के माध्यम से 7974714091 पर भी संपर्क कर सकते हैं। अन्य संबंधित संपर्क नंबरों में 8962158967 तथा 9907471888 शामिल हैं।
- रायपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज धीरे- धीरे ही सही, अब लोगों के बीच पहचाने जाने लगे हैं… दिलों में उतरने लगे हैं। देशभर में सफल रही फिल्म ’तान्हा जी’, ‘राजा शिवाजी’, हजारों मंचन वाले सुपरहिट ऐतिहासिक नाटक ‘जाणता राजा’ इस बात के प्रमाण हैं। हालांकि अभी इस दिशा में अभी बहुत अधिक प्रयास करने की जरूरत है। इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाना होगा। मासिक महाआरती के मौके पर महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष के अजय मधुकर काले ने इस आशय का संदेश दिया।काले ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल गत पांच वर्षों से शिवाजी महाराज की जन्मतिथि 19 फरवरी को स्वराज दिवस घोषित करने, छत्रपति शिवाजी महाराज को पाठ्यक्रम में शामिल करने और समय- समय शालेय व महाविद्यालयीन स्तर व सामाजिक व सार्वजनिक स्तर पर भी शिवाजी महाराज के जुड़ी जानकारी पर आधारित क्विज स्पर्धाएं आयोजित करनी चाहिए।काले ने कहा कि हमने पहले ही छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की हुई है कि प्रदेश के युवाओं की टीम को शिवाजी महाराज के रायगढ़ सहित विभिन्न किलों के साथ पुणे का सुप्रसिद्ध व ऐतिहासिक शनिवार वाडा भी घुमाना चाहिए। इससे युवा पीढ़ी को हमारे गौरवशाली इतिहास की प्रत्यक्ष जानकारी मिलेगी। इससे वे भी हिंदवी स्वराज के बारे में अपनी राय सार्वजनिक स्तर पर सही तथ्यों व प्रमाण के साथ रख पाएंगे।
- -छत्रपति शिवाजी की मासिक महाआरती में बड़ी संख्या में जुटे मंडल के पदाधिकारी, सभासद सहित आमजनरायपुर। वर्तमान परिस्थितियों में देश की युवा पीढ़ी सहित आमजनों को छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। यह काम पूरी जिम्मेदारी महाराष्ट्र मंडल ही कर सकता है और कर रहा है। यहां शिवाजी महाराज को लेकर लगातार कोई न कोई कार्यक्रम, आयोजन, कार्यशाला होते रहती है, यह प्रशंसनीय है। शिवाजी महाराज की मासिक महाआरती में शामिल प्रदेश भाजपा के सहयोग केंद्र के प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने इस आशय के विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वरिष्ठ सभासद कल्याण देशपांडे ने वंदेमातरम् पर आधारित स्वरचित कविता का सस्वर पाठ किया।शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति के पुरुष प्रमुख गणेशा पाटील जाधव ने बताया कि यह समिति मंडल में शिवाजी जयंती, पुण्यतिथि, राज्याभिषेक समारोह, मासिक आरती करने के अलावा अब शालाओं में जाकर शिवाजी महाराज के प्रबंधन, शौर्य, व्यापार नीति सहित अनेक पहलुओं के बारे में सविस्तार जानकारी देंगे। यही नहीं हमारी योजना शिवाजी महाराज पर आधारित छत्तीसगढ़ स्तरीय परीक्षा लेने और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की भी है।कार्यक्रम का संचालन सचिव चेतन गोविंद दंडवते और समिति के समन्वयक अभिषेक बक्षी ने किया। आभार प्रदर्शन समिति की महिला प्रमुख रीना रितेश बाबर ने किया। इस अवसर पर गीता दलाल, मालती मिश्रा, परितोष दंडवते, प्रवीण क्षीरसागर, अजय पोतदार, डॉ. शुचिता देशमुख, योगेश दंडवते, शचिंद्र देशमुख, रितेश देशमुख, अभय भागवतकर, अतुल गद्रे, रवि किरण दशपुत्रे, रीना देशमुख, नम्रता जाधव, जयनारायण कदम, अवनी जाधव, मंगल जाधव सहित अनेक पदाधिकारी व सभासद उपस्थित रहे।
- - पोस्टर, कोलाज, पेंटिंग और राखियों में नजर आई देशभक्ति और सावन की हरियाली, प्राचार्य ने स्कूल स्टाफ ने जमकर की प्रशंसारायपुर। रंगों से बच्चों को काफी लगाव होता है। हर कोई कैनवास पर अपनी भावनाओं को उकेरने को आतुर रहता है। ऐसे में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों के लए राखी, पोस्टर और कोलाज मेकिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों की राखी, जहां बहनों का प्यार दिखा, वहीं पोस्टर में हरियाली और देशभक्ति नजर आई। प्राचार्य मनीष गोवर्धन और उप प्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार ने बच्चों के टैलेंट की जमकर प्रशंसा की और उनका खूब उत्साहवर्धन किया।शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि छठवीं से आठवीं के बच्चों के लिए राखी मेकिंग कंपटीशन और नौवीं से 12वीं के बच्चों के लिए पोस्टर और कोलाज मेकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। पोस्टर व कोलाज मेकिंग कंपटीशन का विषय था 'स्वर्णिम भारत'। सभी बच्चों ने इस विषय को साकार करते हुए बेहतरीन कोलाज बनाए। राखी मेकिंग कंपटीशन की इंचार्ज अध्यापिका प्रतीक्षा महादेवकर और सुमन क्षत्रिय थीं। पोस्टर मेकिंग और कॉलाज मेकिंग कंपटीशन की इंचार्ज टीचर सरिता पांडे व निकिता यादव को बनाया गया था।
- -गुण्डरदेही विकासखण्ड के प्राचार्यों एवं शिक्षकों की बैठक लेकर शिक्षा विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की-उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु कार्ययोजना बनाने तथा शिक्षकों की कमी वाले शालाओं में मानसेवी शिक्षकों की नियुक्ति करने के निर्देशबालोद। जिले में शिक्षा गुणवत्ता की सुधार सुनिश्चित कर विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी पांचों विकासखण्ड के हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक लेकर शिक्षा विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की है। अलग अलग दिवसों में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक की अंतिम कड़ी में आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गुण्डरदेही विकासखण्ड के प्राचार्यों एवं शिक्षकों की बैठक लेकर शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि हमारे देश के भावी भविष्य नौनिहाल विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना शासन के विशेष प्राथमिकता में शामिल है। शासन के इसी मंशा के अनुरूप हमारे सभी प्राचार्य एवं शिक्षकगण शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु पूरी लगन, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कलेक्टर ने कहा कि अच्छी शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक एवं विद्यार्थियों का अधिकार भी है। इसलिए शिक्षा जैसे अत्यंत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगा। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीपक दुबे, डीएमसी श्री अवन कुमार जांगड़े, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तथा हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में गुण्डरदेही विकासखण्ड के प्राचार्यों एवं शिक्षकों की बैठक लेकर विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु की जा रही कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने गुण्डरदेही विकासखण्ड के हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूल के प्राचार्यों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु कार्ययोजना बनाकर अध्ययन-अध्यापन का कार्य सुनिश्चित करने तथा शिक्षकों की कमी वाले शालाओं में मानसेवी शिक्षकों की नियुक्ति हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में श्रीमती मिश्रा ने स्कूलवार गुण्डरदेही विकासखण्ड के हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विगत दो वर्षों के परीक्षा परिणामों की तुलना करते हुए शिक्षा सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणामों की समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी प्राचार्यों एवं शिक्षकों से परीक्षा परिणाम को और बेहतर बनाने के साथ-साथ कमजोर बच्चों की स्थिति में सुधार तथा मेधावी बच्चों का प्रावीण्य सूची में स्थान दिलाने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने सभी प्राचार्यों से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, कमजोर बच्चों की स्थिति में सुधार तथा विद्यालय के परीक्षा परिणाम को और अधिक बेहतर बनाने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिन विषयों का परीक्षा परिणाम संतोषप्रद नही रहा उन विषयों के शिक्षकों को तलब कर उसका कारण पूछा। कलेक्टर ने प्राचार्यों और शिक्षकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम खराब या संतोषप्रद नही होने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रीमती मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित प्राचार्यों एवं शिक्षकों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूलवार जून एवं जुलाई माह में विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 85 प्रतिशत से कम नही होना चाहिए। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति 85 प्रतिशत से कम होने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। कलेक्टर ने विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं परीक्षा परिणाम में सुधार लाने हेतु पालकों के साथ नियमित रूप से बैठक आयोजित कर उन्हें समझाईश देने को कहा। इसके अलावा उन्होंने प्राचार्यों एवं शिक्षकों को पालकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्रतिमाह बच्चों के मासिक टेस्ट के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी प्राचार्य एवं शिक्षकों को प्रतिमाह अनिवार्य रूप से मासिक टेस्ट लेने तथा खराब परिणाम आने पर संबंधित शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति तथा अध्यापन कार्य के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने तथा समय पर पाठ्यक्रम को पूरा कराने हेतु शिक्षकों को निर्धारित समयावधि में अपने कार्यों का संपादन करना आवश्यक है। उन्होंने सभी प्राचार्यों को किसी भी शिक्षक-शिक्षिकाओं का 15 दिन से अधिक का संतान पालन अवकाश स्वीकृत नही करने के भी निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने सभी प्राचार्यों को संतान पालन हेतु 15 दिन से अधिक की अवकाश के लिए आवेदन प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी प्राचार्यों से शिक्षकों के रिक्त पदों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में विषय शिक्षक उपलब्ध नही है वैकल्पिक व्यवस्था के रूप मानसेवी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। कलेक्टर ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को कलस्टरवार प्रत्येक स्कूलों का जांच करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं करने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबसपुर में प्राचार्यं एवं शिक्षकों के विशेष प्रयासों से शिक्षा सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणामों में हुए बेहतरीन सुधारों की भूरी भूरी सराहना करते हुए इसके लिए संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने विकासखण्ड के अन्य प्राचार्यों एवं शिक्षकों को भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबसपुर के माॅडल को अपने स्कूलों में अपनाने की सलाह दी।बैठक में श्रीमती मिश्रा ने सभी प्राचार्यों एवं शिक्षकों को विद्यालय के मेधावी बच्चों का चयन कर इनके परीक्षा परिणाम को और अधिक बेहतर बनाने के उपाय सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर श्रीमती मिश्रा ने गंभीर बीमारियों से ग्रसित विद्यार्थियों को आरबीएस (राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम) के अंतर्गत उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में निःशुल्क इलाज कराए जाने की भी जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा सभी प्राचार्यों एवं शिक्षकों को इन बच्चों को चिन्हित कर समय पर इन्हें मदद उपलब्ध कराने हेतु तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को नशापान से दूर रखने की समुचित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशापान से दूर रखना हम सभी का सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। श्रीमती मिश्रा ने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गत 30 जुलाई को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने के लिए हृदय से धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
- बालोद। आदर्श ग्राम हिवरे बाजार (महाराष्ट्र) में 18 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय 'आनंदी कुटुम्ब समृद्ध ग्राम' कार्यक्रम में बालोद जिले की दो महिला सरपंचों ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। ग्राम पंचायत गुजरा की सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी और ग्राम पंचायत दुधली की सरपंच श्रीमती पिलेश्वरी नेताम ने राष्ट्रीय मंच पर जिले के ग्रामीण विकास और महिला स्वावलंबन के अनुभवों को साझा कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।राष्ट्रीय मंच पर साझा किए नवाचार के अनुभवकार्यक्रम के दौरान परिवार व समाज में महिलाओं की भूमिका, महिला सशक्तिकरण, आर्थिक समृद्धि और ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर को सुरक्षित व बेहतर बनाने पर गहन मंथन हुआ। दोनों महिला जनप्रतिनिधियों ने पद्मश्री पोपटराव पवार तथा आत्मीयता यूनिवर्सिटी (राजकोट) के चेयरमैन स्वामी त्यागवल्लभ जी की गरिमामयी उपस्थिति में मंच साझा किया। उन्होंने न केवल अपने गांव के विकास मॉडल की प्रस्तुति दी, बल्कि देश भर से आए प्रतिभागियों के प्रश्नों के सटीक उत्तर भी दिए।श्रीमती पार्वती मंडावी (सरपंच, गुजरा): उन्होंने स्व-सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके समूह द्वारा व्यापक स्तर पर आम के वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने अपनी समूह की अन्य बहनों को भी हिवरे बाजार के विकास मॉडल का अध्ययन भ्रमण कराने की इच्छा जताई।श्रीमती पिलेश्वरी नेताम (सरपंच, दुधली): उन्होंने शासन द्वारा संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बताया कि इससे युवाओं और युवतियों को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं। यह पहल महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है।प्रशासनिक मार्गदर्शन से मिली नई पहचानकलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील चंद्रवंशी के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन के चलते जिले के पंचायत प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। हिवरे बाजार में दोनों महिला सरपंचों की इस सहभागिता को जिले में पंचायती राज और महिला नेतृत्व की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
- -20 से 22 अगस्त तक दस्तावेजों का होगा परीक्षण-स्पाॅट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग 25 अगस्त से प्रारंभ होगीरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बी.एस.सी. कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश हेतु संचालित ऑनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पीएटी परीक्षा की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन कर दिया गया है। कल 20 अगस्त से 22 अगस्त तक कृषि महाविद्यालय रायपुर में प्रातः 8 बजे से शाम 5ः30 तक दस्तावेजों का परीक्षण किया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को उन्हें आबंटित प्रोविजनल सीट सुरक्षित करने हेतु 20 से 23 अगस्त तक ऑनलाईन फीस जमा करना होगा।काउंसलिंग समिति की अध्यक्ष डाॅ. आरती गुहे अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर ने बताया कि सीट आबंटन के पश्चात यदि चयनित अभ्यर्थी किसी कारण से सीट सुरक्षित नहीं कर पाता है और आगामी चरण की काउंसलिंग में भाग लेना चाहता है तो इस हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा तथा ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें अभी तक कोई सीट आबंटित नहीं हुई है, उन्हें भी स्पाॅट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए 20 से 24 अगस्त, 2026 तक (रात्रि 11ः30 बजे) के मध्य ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि अभ्यर्थी सीट सुरक्षित करने के पश्चात सीट निरस्त करना चाहता है और आगे किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहता है तो इस हेतु 20 से 24 अगस्त, 2026 तक, 2026 तक (रात्रि 11ः30 बजे) के मध्य सीट निरस्त करना होगा। आबंटित एवं रिक्त सीटों की जानकारी 25 अगस्त, 2026 को उपलब्ध कराई जाएगी। स्पाॅट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची 25 अगस्त, 2026 को विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर अपलोड की जाएगी। स्पाॅट काउंसलिंग हेतु प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन 31 अगस्त से 01 सितम्बर, 2026 के मध्य किया जाएगा। तत्काल दस्तावेज परीक्षण एवं ऑनलाईन फीस जमा करने हेतु 31 अगस्त से 01 सितम्बर, 2026 तक अभ्यर्थियों को कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। कन्वर्शन काउंसलिंग हेतु प्रोविजनल सीट, महाविद्यालय आबंटन, तत्काल दस्तावेज एवं ऑनलाईन फीस जमा करने हेतु अभ्यर्थियों को कृषि महाविद्यालय रायपुर में 02 सितम्बर, 2026 को उपस्थित होना पडे़गा। इच्छुक अभ्यर्थी काउंसिलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।
- - नौ माह से राशन से वंचित हितग्राही, ई-केवायसी कराने के बाद भी नहीं मिला राशन- जनदर्शन में प्राप्त हुए 115 आवेदनदुर्ग / जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर श्री सोनल डेविड भी उपस्थित थे। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 115 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन के दौरान कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्राप्त अनेक आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर प्रकरणों की जानकारी ली और तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में जामुल के लवकुश नगर वार्ड निवासी ने बीपीएल राशन कार्ड में नाम दर्ज होने के बावजूद पिछले नौ माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 से लगातार उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। शासन के निर्देशानुसार ई-केवायसी की प्रक्रिया भी कई बार पूरी कराई गई, इसके बावजूद पोर्टल पर नाम प्रदर्शित होने के बाद भी राशन का आबंटन नहीं किया जा रहा है। लंबे समय से राशन नहीं मिलने के कारण परिवार को आर्थिक एवं खाद्य सुरक्षा संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को नियमानुसार परीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।ग्राम खेदामारा (नवातरिया) थाना जामुल के किसानों ने सिंचाई के पानी का रास्ता बाधित किए जाने की शिकायत की। किसानों ने बताया कि अवैध प्लाटिंग एवं मकान निर्माण के चलते नहर से करीब 400 एकड़ कृषि भूमि तक पहुंचने वाला पानी के रास्ते को बंद कर दिया गया है इससे लगभग 30 किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। भवन निर्माण से पहले संबंधित व्यक्ति को नहर से सिंचाई के लिए आने वाले पानी के निकासी हेतु नाली निर्माण की व्यवस्था करने को कहा गया था, किन्तु उक्त सिंचाई मार्ग को बंद कर दिया गया, जिसके कारण कृषि कार्य बाधित हो रहा है। किसानों ने नाली निर्माण कर सिंचाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।ग्राम पंचायत सोरम तहसील पाटन निवासी ने शासकीय तालाब को निस्तारी के लिए सुरक्षित रखे जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि सरपंच द्वारा बिना कोई प्रस्ताव पारित किए मछली पालन के लिए अनुमति दे दी गई है। इससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है और ग्रामीणों को निस्तारी में परेशानी हो रही है।



























