- Home
- छत्तीसगढ़
-
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा आज ठेलकाडीह, सोमनी, धीरी, डुमरडीहकला, चारभाठा, घुमका सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज अमला द्वारा खनिज रेत का अवैध परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें दुर्ग निवासी गजेन्द्र चौहान के स्वामित्व की हाईवा-सीजी 07 बीवी 5232 से रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना सोमनी तथा राजनांदगांव निवासी पदम चोपड़ा के स्वामित्व की हाईवा-सीजी 08 एके 1989 से चूना पत्थर का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन के रोकथाम के लिए ग्रामों में मुनादी कराई गई है तथा खनिज विभाग द्वारा लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।
-
- जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिक बड़ी उम्मीदों के साथ जनदर्शन में अपनी समस्याएँ लेकर आते हैं, उनकी शिकायतों का समाधान समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, नजूल प्रकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व रिकॉर्ड दुरूस्ती सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर विभागों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय उपस्थित थे। - -राजस्व संबंधी समस्याओं का किया जाएगा त्वरित निराकरणबालोद । राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए प्रदेश के सभी जिलों में ’राजस्व पखवाड़ा’ आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा इस संबंध में प्रदेश के समस्त कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश और कार्ययोजना जारी कर दी गई है। ’राजस्व पखवाड़ा’ अप्रैल से जून तक तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिसके के अंतर्गत अप्रैल माह में 01 अपै्रल से 15 अप्रैल 2026, मई माह में 04 मई से 18 मई 2026 तथा जून माह में 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। राजस्व पखवाड़ा में अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन के समय-सीमा के बाहर प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करना, सीमांकन (ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों), व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई का समय सीमा से बाहर के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करना, नक्शा बंटाकन की प्रगति सुनिश्चित करना, भूमिस्वामी के खातों में आधार, मोबाइल नं., किसान किताब एवं जेंडर की प्रविष्टि शत-प्रतिशत करना, शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदन जैसे फौती नामांतरण एवं बँटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों का ऑनलाइन अपलोड पर हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन, पंचनामा, सूची की प्रविष्टि एवं नोटिस ईश्तिहार जारी कर पक्षकारों को तामिली कराना एवं निराकरण करना कार्ययोजना में शामिल है। इसी तरह जनहानि-फसल क्षति, पशु हानि से संबंधित आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करना, भू-अर्जन संबंधी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण तथा भू-अर्जन प्रकरणों में लिये गये सेवा शुल्क की जानकारी अद्यतन किया जाएगा। स्वामित्व योजनांतर्गत लगभग अधिकार अभिलेखों का कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे वितरण करना, वार्षिक कृषि सांख्यिकी सारणी तथा ऋतु एवं फसल प्रतिवेदन (जींसवार वर्ष 2025-26 का अप्रैल तक शत-प्रतिशत अद्यतन जानकारी उपलब्ध करना, अभिलेख शुद्धता (संकलन हेतु त्रुटि खसरा, विलोपन योग्य संदेहास्पद खसरा, शून्य रकबा वाले खसरा, भूमिस्वामी विहीन खसरा, भूमिस्वामी के विवरण में स्पेशल कैरेक्टर युक्त खसरा, संयुक्त खातेदार का नाम पृथक-पृथक दर्ज न होकर एक साथ दर्ज होने, त्रुटिपूर्ण खसरा भूमिस्वामी क्रमांक निर्धारण हेतु त्रुटि खसरा की संख्या) अंतर्गत शत-प्रतिशत निराकरण करना, मौके पर बी-01, खसरा एवं किसान किताब के प्राप्त आवेदनों का शिविर स्थल पर निराकरण करना है। इसी तरह आय, जाति, निवास संबंधी समस्त आवेदनों का शिविर स्थल पर ही लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टि एवं समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण करना, शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों एवं उन पर कार्यवाही की जानकारी प्रत्येक दिवस निर्धारित प्रपत्र में इस कार्यालय को उपलब्ध कराना, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लोक सेवाओं की अदायगी हेतु समय-सीमा में कार्यवाही करना, राजस्व पखवाड़ा शिविर आयोजन के संबंध में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराना है।क्रमांक/1432/ठाकुर
- -किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दिए निर्देशबालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आगामी खरीफ वर्ष 2026 में जिले के किसानों को समय पर समुचित मात्रा में खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में सहकारिता, कृषि, खाद बीज विकास निगम एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के कृषकों को समय पर खाद, बीज की प्रबंध करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के सहकारी समितियों में खाद, बीज की भण्डारण एवं उठाव की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आरपी राठिया, कृषि विभाग के उप संचालक श्री आशीष चंद्राकर, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी श्री टिकेन्द्र राठौर सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले के युरिया खाद के भण्डारण हेतु प्राप्त लक्ष्य के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को किसानों के मांग के अनुरूप खाद का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों को आगामी खरीफ सीजन हेतु 01 अप्रैल से किसानों को खाद का वितरण प्रारंभ कराने को कहा। जिससे कि किसानों को समय पर खाद, बीज उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा कि किसानों को खाद, बीज की प्रबंध करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके लिए उन्होंने 01 से 20 अप्रैल तक जिले के किसानों को खाद, बीज का समुचित वितरण सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को समितिवार खाद, बीज की मांग एवं आवश्यकता की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में नक्सलवाद के समूल खात्मे को लेकर लगातार कार्य कर रहे है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन तय की है जिसमें अब केवल कुछ ही दिन का समय बचा है। उन्होंने कहा कि बस्तर ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिले नक्सलमुक्त हो चुके हैं। बस्तर अब नो नक्सल जोन में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव के कुशल नेतृत्व क्षमता एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के लगातार प्रयास से बस्तर पुनः अपनी ऐतिहासिक बस्तर की ओर अग्रसर हो चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के प्रति बस्तर को नक्सल मुक्त बस्तर बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि दुर्दांत नक्सली पापाराव के सरेंडर के बाद अब सक्रिय तौर पर फिलहाल कोई नक्सली नजर नहीं आता है। नक्सलवाद को लेकर छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में सुरक्षाबलों और पुलिस कई अभियान चला रहे है जिसका परिणाम स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की साय सरकार की पुनर्वास योजना पर नक्सली भरोसा कर पुनः मुख्यधारा में जुड़ रहे है। इसके साथ ही केंद्र ने राज्यों को पुनर्वास नीतियां तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने से बस्तर अब वैश्विक नक्शे पर तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। कुटुमसर गुफा, झरने, अबूझमाड़ के जंगल और जनजातीय सांस्कृतिक धरोहर विश्व आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। होम-स्टे मॉडल तेजी से फल-फूल रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है।
- -बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन सतर्क, 10 किमी क्षेत्र में निगरानी बढ़ी-इन्फेक्टेड जोन में पोल्ट्री गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई-बिलासपुर में H5N1 की दस्तक: सुरक्षा के लिए कड़े कदम लागूबिलासपुर / जिले में बर्ड फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को इन्फेक्टेड एवं सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभावित पोल्ट्री क्षेत्र के 1 किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन तथा 1 से 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है।इन्फेक्टेड जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर एवं विद्यासागर नगर वार्ड को शामिल किया गया है, जबकि आसपास के अनेक वार्डों और नगर क्षेत्रों को सर्विलांस जोन में रखा गया है। इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखेगी। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन्फेक्टेड एवं सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों जैसे मुर्गी, अंडे आदि की बिक्री, परिवहन और भंडारण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही इन उत्पादों की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। डोर-टू-डोर डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई है।कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपातकालीन स्थिति में जिला कंट्रोल रूम एवं संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध मामले में तुरंत कार्रवाई की जा सके। जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉक्टर जीएस तंवर से मोबाइल (88278/17931) और उप प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र पिल्ले (94061/58769) से संपर्क किया जा सकता है।
- बिलासपुर, / जिला प्रशासन ने शासकीय कुक्कुट पालन क्षेत्र कोनी में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि होने के बाद सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे को ‘इन्फेक्टेड जोन’ तथा 10 किलोमीटर के दायरे को ‘सर्विलांस जोन’ घोषित किया गया है।संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं, रायपुर के निर्देश पर की गई जांच में एनआईएचएसएडी भोपाल द्वारा बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों के क्रय-विक्रय और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभागों के माध्यम से चेकपोस्ट स्थापित कर सर्विलांस जोन के भीतर और बाहर पोल्ट्री पक्षियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखें। साथ ही, अन्य क्षेत्रों में भी पोल्ट्री मूवमेंट पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि संक्रमण के फैलाव को प्रभावी रूप से रोका जा सके।
- बिलासपुर / जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में संक्रमण की पुष्टि के बाद त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है।आदेश में बताया गया है कि भोपाल स्थित लैब से पुष्टि के बाद प्रभावित क्षेत्र में कुक्कुटों एवं संबंधित सामग्री (दाना, अंडा, बोरी आदि) का नियमानुसार नष्टिकरण (किलिंग/कलिंग) किया जाएगा। इसके लिए गठित टीम को 24 मार्च 2026 की शाम 7 बजे शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र, बिलासपुर में उपस्थित होकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। गठित टीम में पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया है, जो संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। यह पूरी कार्रवाई “एवियन इन्फ्लुएंजा एक्शन प्लान रिवाइज्ड 2011” के दिशा-निर्देशों के तहत की जाएगी।
- -बर्ड फ्लू अलर्ट: बिलासपुर में नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कसी कमर-कुक्कुट पालन क्षेत्र कोनी में बर्ड फ्लू, 10 किमी दायरे में सख्त निगरानी-संक्रमण रोकने प्रशासन सक्रिय, रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन-संक्रमित क्षेत्र घोषित, कलेक्टर ने जारी किया कंटेनमेंट प्लानबिलासपुर / जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) के एक मामले की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से व्यापक नियंत्रण एवं रोकथाम के निर्देश जारी किए हैं। शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र कोनी में संक्रमण पाए जाने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।कलेक्टर ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जारी रिवाइज्ड एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन एंड कॉन्टेनमेंट ऑफ एवियन इन्फ्लूएंजा 2021 के तहत आदेश जारी कर सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले में विभागीय समन्वय स्थापित कर रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन कर दिया गया है, जो संक्रमित पक्षियों की कूलिंग (नष्ट करने), निपटान, निगरानी एवं संक्रमित क्षेत्र में कीटाणुशोधन की कार्रवाई करेंगी। संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे को संक्रमित जोन तथा 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा तथा कुक्कुट पक्षियों के आवागमन और विक्रय पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।राजस्व, पुलिस, नगरीय प्रशासन एवं पंचायत विभाग के समन्वय से संक्रमित क्षेत्र में कलिंग एवं डिस्पोजल की कार्यवाही शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराई जाएगी। साथ ही मरे हुए पक्षियों एवं अपशिष्टों का निपटान जैव सुरक्षा मानकों के तहत किया जाएगा।कुक्कुट फार्म में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य की निगरानी भी की जाएगी। लक्षण पाए जाने पर सैंपल लेकर जांच हेतु भेजा जाएगा तथा आवश्यकतानुसार एंटीवायरल दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।इसके अतिरिक्त जिले में संबंधित समस्त विक्रय केंद्रों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों—पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, लोक निर्माण तथा पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा विभाग को प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला दंडाधिकारी ने आमजनों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्कता बरतते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
- दुर्ग / जिला अस्पताल दुर्ग में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने नवजात शिशु को नया जीवन प्रदान करने में एक बार फिर से बड़ी सफलता प्राप्त की। अंजोरा निवासी श्रीमती ममता जांगड़े पति श्री शेखर के यहां 4 फरवरी 2026 को एक समयपूर्व नवजात शिशु का जन्म हुआ, जिसका वजन जन्म के समय मात्र 900 ग्राम था। शिशु की हालत बेहद गंभीर थी और उसे सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही थी। चिकित्सकीय जांच में नवजात को रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम से पीड़ित पाया गया। स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई में भर्ती कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। नवजात शिशु देखभाल इकाई इंचार्ज पीडियाट्रिशियन डॉ. वाई. किरण कुमार के नेतृत्व में शिशु के फेफड़ों में सर्फैक्टेंट थेरेपी दी गई, जिसमें डीएनबी रेजिडेंट डॉ. हेमंत सिंह ने सहयोग किया।जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी अनुसार उपचार के दौरान शिशु को आवश्यकतानुसार पीआरबीसीएस (रक्त) चढ़ाया गया, आईव्ही एंटीबायोटिक्स सहित अन्य जरूरी दवाएं दी गईं। साथ ही नियमित आरओपी स्क्रीनिंग, पोषण प्रबंधन और निरंतर मॉनिटरिंग की गई। लगभग 50 दिनों तक चले गहन उपचार के बाद शिशु की स्थिति में लगातार सुधार हुआ। वर्तमान में शिशु पूरी तरह स्वस्थ है और उसका वजन बढ़कर 1.8 किलोग्राम हो गया है। चिकित्सकों ने संतोष व्यक्त करते हुए शिशु को अस्पताल से छुट्टी दे दी है।इस सफलता में शिशु रोग विभाग के प्रमुख डॉ. आर. के. मल्होत्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत कुमार साहू, डॉ. वाई. किरण कुमार, नवजात शिशु देखभाल इकाई मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष साहू, डॉ. पूजा, डॉ. आलोक सहित नर्सिंग स्टाफ और सहयोगी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिन्ज ने इस उपलब्धि पर पूरी नवजात शिशु देखभाल इकाई टीम को बधाई दी।
- -शुभारंभ कार्यक्रम और खेलों के लिए पुख्ता व समयबद्ध व्यवस्था के दिए निर्देश-प्रेस-कॉन्फ्रेंस में आयोजन के बारे में विस्तार से दी जानकारीबिलासपुर.। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभारंभ एवं खेल स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों में लगे अधिकारियों और एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर एवं पुख्ता रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार भी इस दौरान मौजूद थे।खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से सुदूर आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं के खेल कौशल की पहचान का मिलेगा अवसर – श्री अरुण सावउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन स्थल साइंस कॉलेज परिसर में बनाए गए मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि देश के प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स (KITG) का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रेल तक रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में किया जा रहा है। यह एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका उद्देश्य देश के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को एक ऐसा राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है, जहां उनके खेल कौशल को सही पहचान और अवसर मिल सके। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से जनजातीय समुदायों के खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें प्रोत्साहन के साथ खेलों में समावेशिता एवं जनजातीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खेल वातावरण से जोड़ने में मदद मिलेगी।श्री साव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स-2026 का आयोजन राज्य के 3 जिलों - रायपुर, बस्तर और सरगुजा में किया जा रहा है। इस आयोजन में कुल 9 खेल विधाएं शामिल की गई हैं, जिनमें से 7 खेल - एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग और स्वीमिंग विधाएं प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की जा रही हैं। मलखंभ व कबड्डी को प्रदर्शनी (डेमो) खेल के रूप में शामिल किया गया है।श्री साव ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजधानी रायपुर में फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी, स्वीमिंग, वेटलिफ्टिंग एवं कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जगदलपुर में एथलेटिक्स तथा अंबिकापुर में कुश्ती व मल्लखंभ की प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले खेलों के इस महाकुंभ में देश के लगभग 30 राज्यों के करीब 3000 से अधिक जनजातीय खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), भारतीय ओलंपिक संघ (IOA), विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों और राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण द्वारा संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया जा रहा है। अब तक विभिन्न राज्यों के लगभग 500 खिलाड़ियों का आगमन हो चुका है, जिन्हें विभाग द्वारा समुचित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक श्री यशवंत कुमार और खेलो इंडिया इवेंट्स की निदेशक सुश्री ममताश्री ओझा भी प्रेस-कॉन्फ्रेंस में मौजूद थीं।
- रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्रीमती मीनल चौबे नगर निगम जोन 4 कार्यालय पहुंची। महापौर ने वार्ड पार्षदो एवं अधिकारियों की बैठक लेकर गर्मी में जलापूर्ति व्यवस्था सुगम रखने की तैयारियों की जानकारी लेकर समीक्षा करते हुए सुगम जल आपूर्ति हेतु आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने वार्ड पार्षदो से वार्डों की जल संबंधी समस्याओ की जानकारी एवं सुझाव लिए। महापौर ने नगर निगम जल बोर्ड जोन 4 अमृत मिशन रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जल कार्य संबंधी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे वार्ड पार्षदों द्वारा बतलायी गयी जल संबंधी समस्याओ को लेकर वार्ड पार्षदो के साथ कल 25 मार्च 2026 को स्थल निरीक्षण करें एवं वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर जल समस्या का समाधान त्वरित रूप से करने आवश्यक कार्यवाही करे। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पार्षदो सहित स्थल का निरीक्षण कर देखे की वार्ड में जल की समस्या क्या है और तकनीकी सुझाव रिपोर्ट सहित तत्काल देवे कि किस प्रकार जल समस्या का समाधान किया जा सकता है और गर्मी में नागरिको को वार्ड में सुगम जलापूर्ति की जा सकती है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जल बोर्ड एवं नगर निगम जोन 4 जलविभाग नगर निगम अमृत मिशन शाखा और जोन 4 जलविभाग और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के 24 गुना 7 जलापूर्ति परियोजना की टीम और जल विभाग जोन 4 की टीमें 3 अलग अलग दलों में जोन 4 के विभिन्न वार्डो में कल वार्ड पार्षदो से मिलेंगी एवं उनके साथ वार्डों में जल समस्याग्रस्त स्थानो का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर समस्या और समस्या के व्यवहारिक निदान के संबंध में आवश्यक तकनीकी सुझाव व रिपोर्ट देंगी जिस पर आवश्यकतानुसार त्वरित कार्यवाही की जायेगी।नगर निगम जोन 4 कार्यालय में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की विशेष उपस्थिति में हुई जल समस्या निदान संबंधी बैठक में नगर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल, श्री अमर गिदवानी, पार्षद श्री अजय साहू, श्रीमती अर्जुमन एजाज ढेबर, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, जल बोर्ड के अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंह फरेन्द्र, जल बोर्ड कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जूनियर, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, जोन सहायक अभियंता श्री गुलाबचंद कर्ष, जलबोर्ड उपअभियंता सर्वश्री रमेश पटेल, शुभम तिवारी, योगेन्द्र साहू संबंधित जोन 4 जलविभाग अभियंतागणों की जोन 4 अध्यक्षीय कक्ष में उपस्थिति रही।
- -नये पंप हाउस हेतु निविदा प्रकिया प्रगति पररायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 4 कार्यालय में पप हाउस और सम्पवेल का ऊपर चढ़कर पार्षदो संहित अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष अवलोकन किया। महापौर ने जोन 4 कार्यालय में नया पंप हाउस बनाने एवं सम्पवेल में नई मोटर पप मशीन शीघ्र लगाने कार्यवाही प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये है। अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार निविदा प्रक्रिया इसमें प्रगति पर है एवं निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उक्त कार्य संपादित कर लिया जायेगा।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 4 कार्यालय के पप हाउस सम्पवेल की व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, नगर निगम जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल, श्री अमर गिदवानी, पार्षद श्री अजय साहू, श्रीमती अर्जुमन एजाज ढेबर सहित जलबोर्ड अधीक्षण अभियता श्री राजेश राठौर, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवरी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, कार्यपालन अभियंता जल श्री नरसिंह फरेन्द्र, जलबोर्ड कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जुनियर, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, जोन सहायक अभियता श्री गुलाबचंद कर्ष, उपअभियता सर्वश्री रमेश पटेल, शुभम तिवारी, योगेन्द्र साहू अन्य संबंधित अभियतागण की उपस्थिति रही।
- -निगम जोन, 6 ने विगत लगभग 3 सप्ताह पहले भाठागांव भर्रीखार क्षेत्र में लगातार 3 दिन अवैध प्लाटिंग पर अभियान चलाकर कार्यवाही की थीरायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में केसरी बगीचा क्षेत्र में में लगभग 2 एकड़ निजी भूमि क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर पहुंचकर कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता श्री आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता श्री सागर ठाकुर,श्री अंकुर अग्रवाल एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियो और कर्मचारियों की उपस्थिति में वहाँ निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर और वहाँ का आवागमन अवरुद्ध करते हुए तत्काल सम्बंधित स्थल पर कारगर रोक लगायी गयी.यहां यह उल्लेखनीय है कि विगत लगभग 3 सप्ताह पूर्व नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा भाठागांव भर्रीखार क्षेत्र में लगातार 3 दिन अवैध प्लाटिंग पर अभियान चलाकर कार्रवाई की थी.
- महासमुंद / जिले में महिलाओं की सुरक्षा एवं बाल विवाह उन्मूलन को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष महासमुंद में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नन्दनवार ने की।इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नन्दनवार ने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों में समय-समय पर बैठक आयोजित कर कर्मचारियों, विशेषकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित हो सके। कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यशाला में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न की शिकायतों के निवारण के लिए प्रत्येक शासकीय, अशासकीय एवं निजी संस्थान में आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य है। साथ ही भारत सरकार द्वारा संचालित ऑनलाइन पोर्टल सी-बॉक्स के माध्यम से सभी संस्थानों को अपनी समिति की जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे महिलाओं को शिकायत दर्ज करने में सुविधा मिल सके।कार्यशाला में यह भी बताया गया कि अधिनियम के तहत सभी विभागों एवं संस्थानों से वार्षिक प्रतिवेदन मांगा गया है, जिसमें से कुछ कार्यालयों से रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। शेष विभागों को शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा पोर्टल में जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार 21 वर्ष से कम आयु के लड़के एवं 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह कराना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में दोषी को 2 वर्ष तक का कठोर कारावास या 1 लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है। बाल विवाह की सूचना अनुविभागीय दण्डाधिकारी, पुलिस थाना, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का प्रावधान भी बताया गया।
- महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अभिहित अधिकारी श्री उमेश कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर नमूने संकलित किए और आवश्यक कार्रवाई की।11 मार्च 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शंखनाद भोई द्वारा फर्म मेसर्स युवराज ब्रेवरेजेस, लभराखुर्द में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान युवराज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (01 लीटर) का विधिक नमूना संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया। साथ ही परिसर में नियमों का पर्याप्त पालन नहीं पाए जाने पर फर्म को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। इसी तरह 16 मार्च 2026 को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रोशनी राजपूत द्वारा मेसर्स बिसेन फुड्स, नांदगांव रोड बेलसोंडा में निरीक्षण किया गया। यहां बिसेन लिटिल बाइट वैनिला का नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर संबंधित फर्म को भी सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया।वहीं 23 मार्च 2026 को फर्म मेसर्स श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज, किसड़ी, सरायपाली में भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान Freshio ब्रांड के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की बोतलों एवं पाउच में बैच नंबर, उत्पादन तिथि एवं अवसान तिथि का अभाव पाया गया, जो प्रथम दृष्टया मिथ्याछाप प्रतीत हुआ। इस पर कार्रवाई करते हुए उत्पादों को अभिगृहित कर प्रतिभू-बंध पत्र निष्पादित किया गया तथा कुल 04 विधिक नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजे गए। इसके अलावा मौके पर 98 बोरी पानी पाउच एवं 5814 पानी की बोतलों को सीज किया गया। अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि संकलित नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित फर्मों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- -प्रबंध निदेशक श्री कंवर ने हितग्राहियों से बकाया बिल की वास्तविक जानकारी ली- शिविर में उपभोक्ताओं को मिली 1 लाख 60 हजार 415 रूपए की छूटरायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के दक्षिण संभाग में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन श्री भीमसिंह कंवर ने उपस्थित उपभोक्ताओं से सीधे वार्तालाप कर बकाया बिल की वास्तविक जानकारी ली। आज के समाधान शिविर में सक्रिय एवं निष्क्रिय उपभोक्ताओं की संपूर्ण जानकारी लेते हुए श्री कंवर ने अधिकारियों को योजना में ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समाधान योजना को मानवीय सेवा के उद्देश्य से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।आज के समाधान शिविर में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया जो गरीब, असमर्थ, जरूरतमंद थे। इस संदर्भ मे इशरत खान घरेलू उपभोक्ता (रावणभाठा जोन) की जानकारी संभाग द्वारा दी गई। जिनकी कोविड के समय से 01 लाख 9801 राशि का बकाया था, उनके पुत्र का कोविड के दौरान निधन हुआ था और तब से ये बिल भुगतान करने मे असमर्थ थी। फिर भी बीच बीच में वे कभी एक हजार कभी तीन हजार जमा करती रही। परंतु बकाया राशि अधिक होने के कारण वे इसे पूर्णतः समाप्त नहीं कर पा रही थी। दक्षिण संभाग ने मैदानी अमलों को भेज कर उन्हे समाधान योजना के बारे मे बताया और आज समाधान योजना के तहत उन्हे मिल रहे 59 हजार 981 रू की लाभ का प्रमाण पत्र दिया गया।दक्षिण संभाग में रावणभाठा, देवपुरी और पुरैना जोन आते हैं।समाधान शिविर वहीं के पात्र उपभोक्ता को लाभ देने एवं योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु रिर्पोट तैयार कर बताया गया कि दक्षिण संभाग मे निष्क्रिय उपभोक्ताओं की संख्या 423 है जिसकी कुल बकाया राशि लगभग 42 लाख है। समाधान शिविर के तहत इन उपभोक्ताओं को लगभग 23 लाख 42 हजार 804 रूपए राशि की छूट दी जाएगी। जिसमें बीपीएल, कृषि एवं घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं। आज के समाधान शिविर में कुल 1 लाख 60 हजार 415 रूपए की छूट उपभोक्ताओं की दी गई। दक्षिण संभाग में सक्रिय उपभोक्ताओं न के बराबर है। जिनसे मैदानी अमलों ने बात करके पैसे जमा करने के लिए समझाईश दी गई और फलस्वरूप उपभोक्ताओं ने पार्ट पेमेंट भी कर दिया। आज के शिविर में प्रबंध निदेशक से वार्तालाप से प्रभावित होकर उपस्थित कुछ निष्क्रिय उपभोक्ता ने त्वरित भुगतान किया और श्री कंवर ने मैदानी अमलों को पुनः कनेक्शन के आदेश दिए।इस अवसर पर मुख्य अभियंता रायपुर शहर एवं ग्रामीण श्री संजीव सिंह, अधीक्षण अभियंता श्री महावीर विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री आशीष अग्निहोत्री उपस्थित थे।
- -बिलासपुर जिले में इस वर्ष 12 नए उद्योग स्थापित, 50 करोड़ से अधिक का पूंजी निवेश-औद्योगिक विकास को गति देने भूमि, बैंकिंग और अधोसंरचना पर जोरबिलासपुर /कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा किया गया, जिसमें जिले में निवेश, उद्योग स्थापना और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में मुख्य महाप्रबंधक सी.आर. टेकाम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान हुए निवेश की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष 12 नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिनमें कुल 50 करोड़ 80 लाख रुपये का पूंजी निवेश हुआ है। इन उद्योगों के माध्यम से 237 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही बैठक में शासकीय एवं निजी भूमि के संयुक्त निरीक्षण, भूमि हस्तांतरण एवं अर्जन से संबंधित प्रकरणों की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भूमि अभिलेखों में स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित भूमि पर कोई वन क्षेत्र या पेड़-पौधों का विवाद न हो, जिससे निवेश प्रक्रियाएं बाधित न हों। शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम(पीएमईजीपी) एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (सीएमएफएमई/पीएमएफएमई संदर्भ) के तहत लक्ष्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। बताया गया कि पीएमईजीपी में 50 प्रकरणों को बैंक स्वीकृति मिली, जबकि 20 प्रकरणों में ऋण वितरण किया गया। वहीं पीएमएफएमई योजना में 110 के लक्ष्य के विरुद्ध 106 प्रकरणों को स्वीकृति और 80 प्रकरणों में ऋण वितरण किया गया।कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण मंडल में लंबित औद्योगिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। बैठक में जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे विकासखंडों की जानकारी एकत्रित की जाए, जहां 10 किलोमीटर की परिधि में मल्टीप्लेक्स या सीबीएसई स्कूल संचालित नहीं हैं, ताकि औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत निजी निवेश को प्रोत्साहित किया जा सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और जिले में निवेश को बढ़ावा देने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया।इन उद्योगों की हुई इस साल स्थापना -बिलासपुर जिले में इस साल अब तक 1 दर्जन औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना हुई है। इनमें एचपीएस इंडस्ट्रिीज, एलएलीपी ग्राम सिलपहरी में साज-सज्जा, बुने हुए कपड़े और धागे के शेड निर्माण, विक्रम प्रताप सिंह तखतपुर सोलर एनर्जी, सुरेन्द्र सिंह परिहार तखतपुर सोलर एनर्जी, सपन एग्रो फीड सिलपहरी में कैटल फीड, सनराईज मेटल तिफरा में एल्युमिनियम इंगाट फेब्रीकेटेड मेटल प्रोडक्ट अदर हाउसहोल्ड आर्टिकल्स, श्री हनुमत राईस मिल गिधौरी राईस मिल, गिरधर मिल सिलपहरी राईस मिल, श्री बालाजी सिलपहरी राईस मिल, आई मैक लिमिटेड सकर्रा तखतपुर में फेल्ट या नॉनवॉवन से बने वस्त्र प्लास्टिक रबर या अन्य सामग्रियों से संसेचित वस्त्रों से बने वस्त्र, जीबी फुड वकर््स में मैनुफेक्चरिंग ऑफ ब्रेकफास्ट एण्ड अदर, एम्बर प्लास्ट इण्डस्ट्रीज में पॉलिमर सिंथेटिक पीवीसी वाटर टैंकों का निर्माण एवं सिद्धि विनायक वेयरहाउस रतनपुर में स्टोरेज एवं वेयरहाउस शामिल है।
- -कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने छात्रों का किया उत्साहवर्धनबिलासपुर /शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पीएम श्री स्कूलों के मेधावी छात्रों को राज्य से बाहर शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली एवं आगरा के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के बाद छात्रों ने कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल से भेंट कर अपने अनुभव साझा किए। श्री अग्रवाल ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने इस अनुभव को यादगार बताया।बिलासपुर जिले से चयनित छात्रों में पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या सरकंडा की छात्रा दिव्या साहू, चकरभाठा से हर्षवर्धन साहू, डी.के.पी. कोटा से दियांशु टंडन, तखतपुर से विनायक दुबे एवं मस्तूरी ब्लॉक से दिव्यांशी शामिल रहे। इस 5 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में 5 शिक्षकों ने भी सहभागिता की। विद्यार्थियों को विश्व के सात अजूबों में से एक ताजमहल स का भ्रमण कराया गया, जहां गाइड द्वारा इसके निर्माण इतिहास और संरक्षण की जानकारी दी गई। इसके साथ ही धार्मिक नगरी वृंदावन के विभिन्न मंदिरों के दर्शन कराए गए। नई दिल्ली में छात्रों ने राज घाट, लाल किला,प्रधानमंत्री संग्रहालय, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, इंडिया गेट और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भ्रमण कर इन केंद्रों की ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। साथ ही छात्रों को राष्ट्रपति भवन के आंतरिक भागोंकृअशोका हॉल, दरबार हॉल, बैंक्वेट हॉल, म्यूजियम, जनजातीय संग्रहालय एवं अमृत उद्यान का भी अवलोकन कराया गया। भ्रमण के अंतिम दिन छात्रों को मेट्रो ट्रेन की सवारी कराकर आधुनिक भारत की झलक दिखाई गई।भ्रमण के बाद छात्रों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मिलकर अपने अनुभव साझा किए। कलेक्टर ने छात्रों की पारिवारिक पृष्ठभूमि की जाकारी की और छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में भटकाव न आने दें और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े और अपने परिवार देश का नाम रोशन करें। छात्रों ने इस यात्रा को बेहद ज्ञानवर्धक और मनोरंजक बताया। छात्रों ने बताया कि उनके माता पिता भी बेहद खुश हैं कि उन्हें शासन द्वारा इस तरह पुरस्कृत किया गया जो उनके लिए जीवन भर के लिए अविस्मरणीय है। छात्रों ने इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया। शिक्षकों के दल में शामिल डॉक्टर शोभा तिवारी ने बताया कि पांच दिनों की इस यात्रा में बच्चों ने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया, जो उनके लिए बेहद ज्ञानवर्धक और मनोरंजक रहा। भ्रमण कार्यक्रम जिला मिशन समन्वयक श्री ओम पांडे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एपीसी श्री अमित श्रीवास्तव सहित भ्रमण कार्यक्रम में शामिल शिक्षक मौजूद रहे।
- -माता दुर्गा, मंकिनम्मा और राजराजेश्वरी का विशेष रूप से श्रृंगार कर आरती की गईटी सहदेवभिलाई नगर। सेक्टर 07 स्थित माताधाम मंदिर में मंगलवार को मां मंकिनम्मा जनकल्याण सेवासमिति के तत्वावधान में महिलाओं ने अखंड सुहाग और संतानों की दीर्घायु के लिए सुबह कुमकुम पूजा की। इससे पहले पंडित साईं प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में माताओं दुर्गा, मंकिनम्मा और राजराजेश्वरी का विशेष रूप से श्रृंगार कर आरती की गई। उसके बाद मुख्य कलश को पूजा स्थल पर दुर्गा माता के समक्ष स्थापित कर घट पूजा की गई। घट पूजा के दौरान पंडित ने माता दुर्गा की षोडशोपचार पूजा कर श्री दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्र का पठन किया। जिसमें देवी भगवती के 108 नामों का पाठ किया गया, ऐसी मान्यता है कि इस स्तोत्र के श्रवण से देवी भगवती उस व्यक्ति पर प्रसन्न हो जाती हैं और उसका कल्याण करती हैं।सनातन विधि से कुमकुम पूजाकुमकुम पूजा के लिए महिलाओं ने श्रद्धाभाव से पूजा की थाली में अक्षत, कलश और उसके ऊपर श्रीफल, कुमकुम और हल्दी से निर्मित भगवान गणेश की प्रतीकात्मक प्रतिमा रखकर माता से अखंड सुहाग तथा संतानों की दीर्घायु की कामना की। हिंदू मान्यता के अनुसार पूजा के अलावा मांगलिक कार्यों में भी कुमकुम का विशेष महत्व है। इसलिए पूजा की थाली में यह सबसे जरूरी सामग्रियों में से एक है। इसका लाल रंग प्रेम, उत्साह, उमंग, साहस और शौर्य का प्रतीक है, साथ ही साथ पति-पत्नी के बीच प्रेम का संचार भी करता है। इसलिए सुहागिनें थाली में कुमकुम रखना नहीं भूलतीं।नवमी को ज्योत जवारा विसर्जनकुमकुम पूजा के उपरांत दोपहर को महिलाओं ने भोग ग्रहण किया। शाम को पुनः आरती की गई और उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। सेवासमिति के अध्यक्ष नीलम चन्ना केशवलु ने बाकी दिनों के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को सुबह हर दिन की तरह माताओं का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की जाएगी और शाम को माताओं को छप्पन भोग लगाया जाएगा। अष्टमी को सुबह नित्य की भांति पूजा और शाम को महा आरती जाएगी। अंतिम दिन सुबह रामनवमी पूजा होगी तथा दोपहर को कन्या पूजन के बाद कन्या भोग होगा और संध्या को ज्योत जवारा विसर्जन होगा।
- -उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 10 समूहों को सौंपी मैजिक वाहन की चाबी, परिवहन व्यवसाय में महिलाओं की एंट्री-महिला समूहों के रोजगार की दिशा में कबीरधाम जिले में नवाचारी पहलरायपुर। कबीरधाम जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव और प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां अब तक पुरुष प्रधान माने जाने वाले परिवहन व्यवसाय में महिलाओं की भागीदारी का नया अध्याय शुरू हुआ है। इस अवसर पर स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने जब स्टीयरिंग संभाली तो उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उनके पैसेंजर बन गए। पहले परिवहन व्यवसाय केवल पुरूष प्रधान कार्य माना जाता था, जिस मिथक को तोड़ अब समूह की महिलाएं स्टेयरिग थामकर आजीविका का सशक्त साधन तैयार करने के साथ ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को भी नई गति देने जा रही हैं।सरस मेले के शुभारंभ के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जिले की 10 महिला समूहों को 'आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस' योजना के तहत सीएलएफ मैजिक वाहन वितरित किए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इन वाहनों का वितरण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक वाहन की लागत लगभग 7.50 लाख रुपये है, जिसमें से 5 लाख रुपये केंद्र सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दिए गए हैं। शेष राशि का प्रबंधन संबंधित समूहों द्वारा किया गया है, जिससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी।उन्होंने कहा कि अब स्व सहायता समूह की महिलाएं अपने क्षेत्रों में यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराकर आय का स्रोत विकसित करेंगी। विशेष रूप से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में यह पहल आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी, जहां अब तक परिवहन की कमी एक बड़ी समस्या रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह पहल केवल शुरुआत है। यदि महिलाएं इस अवसर का पूरी लगन और समर्पण से उपयोग करें, तो वे “लखपति दीदी” बनने के लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकती हैं। यह योजना महिलाओं की आय में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें आत्मसम्मान और समाज में नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेगी।वाहन संचालन के लिए महिलाओं को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से ट्रेनिंग दी गई है। यह वाहन 10 अलग अलग संकुल के महिला समूहों 10 विभिन्न ग्रामीण रूट पर संचालन हेतु प्रदान किया गया है। इस पहल के तहत महिला समूह की सदस्य अब टाटा मैजिक वाहन संचालित कर परिवहन व्यवसाय से जुड़ेंगी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर उनकी भूमिका को भी सशक्त करेगा। योजना के तहत ये महिलाएं जिले के वनांचल एवं मैदानी क्षेत्रों में, जहां आवागमन के साधन सीमित हैं, वहां यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य करेंगी। इससे न केवल दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में परिवहन सुविधा सुलभ होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
- -जिला मजिस्ट्रेट और रायपुर एसएसपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगीरायपुर।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक निजी अस्पताल में 17 मार्च 2026 को सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस से तीन सफाई कर्मचारियों की मृत्यु होने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अुनसार मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि न तो अस्पताल प्रबंधन और न ही निजी ठेकेदार ने उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए थे।मानवाधिकार आयोग ने कहा कि समाचार रिपोर्ट सही है, तो यह जान गंवाने वाले लोगों के मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा है। आयोग ने इस सिलसिले में जिला मजिस्ट्रेट और रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में जांच की मौजूदा स्थिति बताने को भी कहा गया है।
-
मरवाही। गौरैला पेंड्रा मरवाही जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संविदा के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 8 अप्रैल तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक के दो पद और क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखापाल के एक-एक पद पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। भर्ती हेतु आवेदन पत्र का प्रारुप एवं नियम निर्देश जिले की वेबसाइट www.gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
- रायपुर। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की अपेक्स कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की गतिविधियों, वित्तीय वर्ष 2025-26 की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, वित्तीय वर्ष 2026-27 के एक्शन प्लान, स्वच्छता के लिए नवाचार तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) हेतु अंतर्विभागीय अभिसरण पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों को अपशिष्ट प्रबंधन अधोसंरचना के तहत गांवों में कम्पोस्ट पिट, सोखता गडड्ा और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्रामों की स्वच्छता के कार्यों की सर्टिफिकेशन ग्राम सभा द्वारा कराया जाना चाहिए।मुख्य सचिव ने भारत स्वच्छ मिशन के अंतर्गत राज्य के सभी ग्रामों में स्वच्छता के कार्यों को नियमित रूप से मॉनिटरिंग कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। गांवों के हाट-बाजारों में सामूहिक शौचालय का उपयोग एवं स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी तरह से आवश्यकतानुसार सामूहिक शौचालय की उपयोगिता एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्थलों पर करीब 14 हजार 279 सामुदायिक शौचालयोें का निर्माण किया जा चुका है। इसी तरह से वर्ष 2026-27 में 2014 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक कार्ययोजना के निर्माण के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया।मुख्य सचिव ने इस हेतु देश के अन्य राज्यों के सफल प्लास्टिक वेस्ट मैंनेजमेंट के मॉडल को अपनाने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक वेस्ट से सशक्त सड़कों के निर्माण करने की अभिनव एवं सतत् पहल की जा रही है। राज्य के बस्तर, महासमुंद, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में प्लास्टिक मिक्स डामर रोड निर्माण किए जा रहे हैं। रोड निर्माण में करीब 3000 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। राज्य में ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता, जल प्रबंधन एवं प्रशासनिक व्यवस्था की मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन करने हेतु स्वच्छ पंचायत पोर्टल की शुरूआत की गई है। ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा ग्राम की स्वच्छता, जल आपूर्ति एवं प्रशासन की ऑनलाइन प्रविष्टि की जा रही है। सभी ग्रामों की ब्लॉक स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर रैंकिंग की जाएगी। इसके लिए सभी ग्रामों की ऑनलाईन एंट्री का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, मिशन संचालक राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) श्री अश्वनी देवांगन सहित स्कूल शिक्षा, वित्त, जनसम्पर्क, आवास एवं पर्यावरण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, यूनिसेफ के अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
- रायपुर ।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की।






















.jpg)




