- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी मुख्यालय डंगनिया परिसर के खेल मैदान में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्टीब्यूशन एवं जनरेशन कम्पनी के अध्यक्ष डॉ. श्री रोहित यादव (आईएएस.) प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा। समारोह में पावर कम्पनीज के प्रबंध निदेशकगण श्री राजेश कुमार शुक्ला, श्री एस.के.कटियार, श्री भीमसिंह कंवर एवं निदेशक श्री आर.ए.पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री ए.एम.परियल ने विद्युत कंपनियों के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों से कार्यक्रम में प्रातः 7.15 बजे उपस्थिति का अनुरोध किया है।
- रायपुर। किसानों का धान अभी उपार्जन केन्द्रों में पहुंचना बाकी है पर भौतिक सत्यापन के नाम पर टोकन जारी करना बंद कर दिया गया है । खरीदी हेतु महज 4 दिन बाकी हैं लेकिन भौतिक सत्यापन के बाद भी किसानों को टोकन जारी नहीं किया जा रहा है वहीं कई किसानों का डाटा अभी तक कैरी फॉरवर्ड नहीं किया गया है जिसके चलते वे धान बेचने की बोहनी भी नहीं कर पाये हैं । इसका एक ज्वलंत उदाहरण टेकारी सोसायटी है जहां के 27 किसानों को टोकन जारी नहीं हुआ तो वे महज अपना एक हजार क्विंटल धान नहीं बेच पायेंगे ।जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक रायपुर के अधीनस्थ मंदिर हसौद शाखा के अंतर्गत आता है टेकारी सोसायटी । 3 ग्राम टेकारी , कुंडा व खम्हरिया के लिये गठित इस सोसायटी का धान उपार्जन केन्द्र भी टेकारी ही है । अभी तक टोकन न मिलने से सांसत् में पड़े किसानों ने आज रविवार को किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा से मुलाकात कर अपनी पीड़ा व्यक्त की । उनके हवाले से श्री शर्मा ने बतलाया कि 17 किसान ऐसे हैं जिनके धान का शासन के निर्देशानुसार भौतिक सत्यापन किया जा चुका है व उनमें से 10 को दूसरा व 7 को तीसरा टोकन की आवश्यकता है व इन्हें सब मिला महज करीबन 7 सौ क्विंटल धान बेचना है पर अभी तक टोकन जारी नहीं किया गया है। ऐसे किसानों में 13 टेकारी के , 02 - 02 कुंडा व खम्हरिया के हैं । इसी तरह कैरी फॉरवर्ड की प्रक्रिया पूरी न हो पाने की वजह के चलते टोकन न मिलने से धान बिक्री की बोहनी भी न कर पाने वाले लगभग 10 किसानों ने जिनमे से 08 टेकारी के व 02 कुंडा के हैं ने जानकारी दी कि उन सब का मिला कुल रकबा लगभग 15 एकड़ है और सभी मिला पात्रतानुसार लगभग 3 सौ क्विंटल धान ही सोसायटी में बेच पायेंगे । इस संबंध में सोसायटी प्रबंधन से चर्चा करने पर बीते 23 जनवरी को ही उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिये जाने की जानकारी मिलते की बात कहते हुये उन्होंने कहा है कि शासन - प्रशासन की चूक की वजह से किसी भी पात्र किसान का धान सोसायटियों में बिकने से नहीं रुकना चाहिये । उन्होंने क्षेत्र के अन्य सोसायटियों की भी स्थिति से अवगत हो शासन- प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात कही है ।
- -सुरेंद्र दुबे मंडप में चित्रकला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, सेल्फी का बनी हाटस्पाट-छत्तीसगढ़ महतारी अपनी अद्भुत छवि में निखर रही, यहीं तस्वीर ले रहे लोगरायपुर। पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव में जितने रंग साहित्य के बिखरे हैं उतने ही रंग तस्वीरों के हैं। सुरेंद्र दुबे मंडप में छत्तीसगढ़ की भव्य विविधता को दिखाती सुंदर चित्रों की प्रदर्शनी मन मोह लेती है। मंडप की पहली ही तस्वीर जो अपना ध्यान खींचती है वो है छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर। छत्तीसगढ़ महतारी के एक हाथ में पंडवानी का तंबूरा है और दूसरे हाथ में हंसिया है। एक हाथ में धान की बाली है और एक हाथ से वो आशीर्वाद दे रही हैं। छत्तीसगढ़ महतारी की इस तस्वीर को देखकर मन मुग्ध हो जाता है। यह तस्वीर रायपुर की कलाकार सोनल शर्मा ने तैयार की है। इसके बाद अवध कंवर का चित्र हमारी आंखों के सामने आ जाता है जिसमें बस्तर का बाजार जीवंत हो जाता है। ऐसा लगता है कि लाला जगदलपुरी और विनोद कुमार शुक्ल की कविता पेंटिंग का स्वरूप ले चुकी हैं। जांजगीर की कलाकार दिव्या चंद्रा ने राजिम कुंभ का चित्र बनाया है। राजिम कुंभ अपनी पूरी दिव्यता में इस चित्र में प्रगट होता है जब यह चित्र देखते हैं तो तीर्थ की उष्मा महसूस होने लगती है।रामगढ़ की पहाड़ियों को जिन्होंने नहीं देखा, वो बिल्कुल सजीव रूप में यहां इसके चित्र में बनाती है और चित्र में ऐसा जादू है कि महसूस करेंगे कि इसी जगह पर कालिदास ने पहली बार मेघ को देखा होगा और उनकी अमर कृति मेघदूतं का पहला प्लाट यहीं तैयार हुआ होगा।कार्यशाला के संयोजक भोजराज धनगर ने बताया कि नवा रायपुर, अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के अंतर्गत सुरेंद्र दुबे मंडप में छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य चित्रकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और जनजीवन को दर्शाती विविध चित्रकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं, जो दर्शकों को छत्तीसगढ़ की आत्मा से जोड़ती हैं।चित्रकला प्रदर्शनी के साथ-साथ सुरेंद्र दुबे मंडप में पेंटिंग कार्यशाला एवं कार्टून कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवा कलाकारों और विद्यार्थियों को अनुभवी कलाकारों से प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। कार्यशालाओं में रंगों की तकनीक, रेखांकन, भाव-प्रस्तुति तथा सामाजिक विषयों पर कार्टून निर्माण जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।साहित्य उत्सव में चित्रकला के प्रति रुचि रखने वाले साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और आम दर्शकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कला और साहित्य के इस संगम ने उत्सव को बहुआयामी स्वरूप प्रदान किया है, जहां शब्दों के साथ-साथ रंगों के माध्यम से भी संवेदनाओं की अभिव्यक्ति हो रही है।
- रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश अपने एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान विमानतल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कंडेय, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रदेश मंत्री अमित साहू सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
- मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्णबिलासपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में तिरंगा झंडा फहराएंगे। वे राज्य की जनता के नाम संदेश वाचन के साथ ही परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तमाम तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं।समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के लिए जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार मुख्य समारोह में प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि श्री विष्णु देव साय का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान होगा। प्रातः 9.03 बजे मुख्यमंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रातः 9.06 बजे हर्ष फायर एवं प्रातः 9.13 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। प्रातः 9.18 बजे मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन होगा। प्रातः 9.39 बजे परेड निष्क्रमण की कार्यवाही एवं इसके पश्चात प्रातः 9.48 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 10.20 बजे शासकीय विभागों की झांकी निकाली जाएगाी। इसके पश्चात प्रातः 10.57 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा तथा 11.15 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। समारोह में विभागों द्वारा आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सम्मानित करेंगे।
- रायपुर/रायपुर साहित्य महोत्सव के अंतर्गत आज पुरखौती मुक्तांगन, रायपुर स्थित लाला जगदलपुरी मंडप में “आज की हिंदी कहानियाँ” विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। यह सत्र महोत्सव के दूसरे दिन मंडप में आयोजित दूसरा सत्र था। इस पैनल चर्चा में प्रख्यात साहित्यकार श्री परदेशी राम वर्मा, वरिष्ठ लेखिका सुश्री जयश्री राय, प्रसिद्ध लेखक श्री सतीश जायसवाल तथा साहित्य विदुषी डॉ. अंशु जोशी ने सहभागिता की।चर्चा के दौरान वक्ताओं ने समकालीन हिंदी कहानी के स्वरूप, विषयगत परिवर्तन, शिल्पगत प्रयोगों तथा समाज के बदलते यथार्थ को अभिव्यक्त करने में साहित्य की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। पैनलिस्टों ने आज की हिंदी कहानी में उभरती सामाजिक चेतना, संवेदनशीलता और नए कथ्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर उपस्थित साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों एवं पाठकों के साथ संवाद भी हुआ, जिससे कार्यक्रम और अधिक सार्थक एवं विचारोत्तेजक बन सका।रायपुर साहित्य महोत्सव साहित्य, संस्कृति और विचार-विमर्श को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, जहाँ विभिन्न विधाओं और भाषाओं के रचनाकारों का समागम हो रहा है।
- किंडल और ऑडियो बुक्स के दौर में भी रचनात्मकता की भूख ही सर्वाधिक महत्वपूर्णइंटरनेट ने साहित्य को दिया नया लोकतांत्रिक मंच, डिजिटल मंचों पर बढ़ रही पाठकों–लेखकों की सक्रियतारायपुर/ रायपुर साहित्य उत्सव के दूसरे दिन आज लाला जगदलपुरी मंडप में आयोजित परिचर्चा ‘डिजिटल युग के लेखक और पाठक’ में बदलते समय के साथ साहित्य, लेखन और पाठकीय संस्कृति में आ रहे बदलावों पर गंभीर और सकारात्मक विमर्श हुआ। सूत्रधार पत्रकार श्री अनिल द्विवेदी के संचालन में हुई इस परिचर्चा ने यह स्पष्ट किया कि डिजिटल माध्यम ने साहित्य के स्वरूप को बदला जरूर है, लेकिन उसकी आत्मा और रचनात्मकता आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।लेखक, कवि और शिक्षक श्री सर्वेश तिवारी ने परिचर्चा में कहा कि किताबों का छपना आज भी जरूरी है, क्योंकि पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम वह अनुभव नहीं दे सकता जो मुद्रित किताब देती है। उन्होंने माना कि युवा और बच्चे ऑनलाइन काफी पढ़ रहे हैं। लेखक की सफलता का पैमाना पुरस्कार नहीं, बल्कि पाठकों की संख्या होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जितने अधिक पाठक, उतनी ही रचना की सार्थकता और पहुंच मानी जानी चाहिए।लेखक श्री नवीन चौधरी ने डिजिटल मीडिया की ताकत को रेखांकित करते हुए कहा कि इंटरनेट ने साहित्य के लिए नए रास्ते खोले हैं। युवा पीढ़ी ने डिजिटल माध्यमों के जरिए श्री विनोद कुमार शुक्ल जैसे वरिष्ठ रचनाकारों को पढ़ा, जिससे उनकी पुस्तकों की रॉयल्टी लाखों तक पहुंची। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के कारण पुराने लेखक फिर से सरकुलेशन में आ रहे हैं और पाठकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पढ़ने और पढ़ाने में रुचि जगाने में इंटरनेट की भूमिका बेहद अहम हो गई है।प्रसार भारती की सलाहकार श्रीमती स्मिता मिश्रा ने कहा कि डिजिटल माध्यम, किंडल और ऑडियो बुक्स जैसे विकल्पों ने किताबों को पढ़ना आसान, सस्ता और सुविधाजनक बना दिया है। अब किताबें सिर्फ पढ़ी ही नहीं जा रहीं, बल्कि सुनी भी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लेखन कभी बंद नहीं हुआ है, समय के साथ सिर्फ उसका फॉर्मेट बदलता रहा है। लेखक चाहे किसी भी टूल का उपयोग करे, लेकिन उसकी रचनात्मकता की भूख कम नहीं होनी चाहिए।वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि इंटरनेट के आने के बाद साहित्य का सही मायनों में लोकतांत्रीकरण हुआ है। अब रचनाओं को पाठकों तक पहुंचाने के लिए अनेक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स उपलब्ध हैं। डिजिटलीकरण से साहित्य का पूरा परिदृश्य बदला है और बड़ी संख्या में युवा डिजिटल माध्यमों पर लिख और पढ़ रहे हैं, जो भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।परिचर्चा का निष्कर्ष प्रस्तुत करते हुए सूत्रधार श्री अनिल द्विवेदी ने कहा कि डिजिटल युग देखने–दिखाने, सुनने–सुनाने, पढ़ने और पढ़ाने का नया दौर लेकर आया है। यह युग सभी को मंच प्रदान कर रहा है और साहित्य को नए पाठक व नए लेखक दे रहा है।
- रायपुर/ आज रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से उनके ओजस्वी एवं प्रेरणादायक उद्बोधन का श्रवण किया। उनके उद्बोधन में आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संकल्प झलकता है। इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, माननीय कैबिनेट मंत्रीगण श्री केदार कश्यप जी, श्री रामविचार नेताम जी, गुरु खुशवंत साहेब जी, माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
- - अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रतिभा ने रचा प्रेरणा का उत्सवरायपुर। अर्पण कल्याण समिति द्वारा संचालित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल, बजाज कॉलोनी सेक्टर-1 न्यू राजेन्द्र नगर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम प्रेरणा और संवेदनाओं से भरा रहा। मूक-बधिर बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि सीमाएं प्रतिभा को रोक नहीं सकतीं।संगीत की लय पर थिरके मूक-बधिर बच्चेश्रवण शक्ति न होने के बावजूद बच्चों ने संगीत की धुन को महसूस कर जिस तालमेल के साथ नृत्य प्रस्तुत किया, उसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों की भाव-भंगिमाएं और आत्मविश्वास उनकी कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण का प्रमाण थीं।मुख्य अतिथि ने बताया ईश्वर की सच्ची पूजाकार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश गोलछा ने कहा कि ऐसे विशेष बच्चों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। उन्होंने संस्था को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।दिव्यांग बच्चों में होती है अद्भुत शक्ति : डीईओजिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों में असाधारण क्षमताएं होती हैं, जरूरत केवल उन्हें पहचानने और तराशने की है। उन्होंने कहा कि समाज की सोच में बदलाव आना सकारात्मक संकेत है।बच्चों के बीच आकर मिली असीम शांतिविशेष अतिथि सुधीर सुल्तानिया ने कहा कि इन बच्चों के बीच आकर उन्हें असीम शांति का अनुभव हुआ। वहीं सराफा एसोसिएशन के सचिव निलेश शेठ ने बच्चों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखने का भरोसा दिलाया।शिक्षा के साथ हुनर पर विशेष जोरसंस्था के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बताया कि स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर, चित्रकला, मूर्तिकला, नृत्य और खेलकूद का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।जनसहयोग से हो रहा सफल संचालनपूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि बीते पांच वर्षों से लोगों के सहयोग से स्कूल का सफल संचालन किया जा रहा है और यहां बच्चों की प्रतिभा को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थितिकार्यक्रम में प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संस्था के सचिव प्रकाश बारमेड़ा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, दिनेश शुक्ला, गिरीश शुक्ला एवं प्राचार्य कमलेश शुक्ला भी मौजूद थे।संचालन ने बांधे सभी कोकार्यक्रम का संचालन स्कूल की समन्वयक सीमा छाबड़ा ने प्रभावी और संवेदनशील ढंग से किया।
- रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्रीमती मीनल चौबे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 26 जनवरी 2026 सोमवार को प्रातः 8:00 बजे नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहरायेगी।
- - महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में मास मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगीरायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में गणतंत्र दिवस दिनाक 26 जनवरी 2026 और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2026 को मास मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।इस सबंध में छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एव विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग ने गणतंत्र दिवस दिनाक 26 जनवरी 2026 और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुका गृह एवं समस्त मास मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2026 और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस दिनाक 30 जनवरी 2026 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मास मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मास मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवसों पर मांस-मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी।
- -अटल बिहारी वाजपेयी, महात्मा गांधी, डॉ. भीम राव अम्बेडकरजी की प्रतिमाओं की व्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाईरायपुर/ राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी,स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के पूर्व रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित शहीदों/ महापुरुषों/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों/प्रतिमाओं की सुव्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाई करवाकर सभी मूर्तियों/ प्रतिमाओं में सादर ससम्मान माल्यार्पण किया जाना सुनिश्चित करवाने सभी जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है. निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तत्काल जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत अटल पथ एक्सप्रेस वे मार्ग फुण्डहर चौक स्थित भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयीजी की प्रतिमा सहित सम्पूर्ण अटल परिसर की सादर ससम्मान व्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाई स्थल पर नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक श्री यशवंत बेरिहा की उपस्थिति में करवाई.नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत ब्राम्हणपारा आजाद चौक स्थित श्रद्धेय महात्मा गाँधीजी की प्रतिमा सहित सम्पूर्ण परिसर की सादर ससम्मान सुव्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाई नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में करवाई. वहीं जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन 4 अंतर्गत वार्ड 43 अंतर्गत जय काली चौक में स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय डॉ. भीम राव अम्बेडकरजी की प्रतिमा के सम्पूर्ण स्थल की सादर ससम्मान व्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाई करवाई गयी.
-
रायपुर/ रायपुर के गौरवशाली आयोजन रायपुर साहित्य उत्सव ने अपनी भव्यता और वैचारिक गंभीरता से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के साहित्यिक और बौद्धिक जगत में एक सशक्त पहचान बनाई है। उत्सव के विभिन्न सत्रों के बीच ‘भारत का बौद्धिक विमर्श’ विषय पर आयोजित विशेष सत्र ने सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया, जिसने बुद्धिजीवियों, युवाओं और श्रोताओं को गहन विचार के लिए प्रेरित किया।
इस सत्र के मुख्य वक्ता प्रख्यात विचारक एवं लेखक श्री राम माधव रहे। उन्होंने अपने संतुलित और तार्किक वक्तव्य के माध्यम से भारतीय चेतना को आधुनिक संदर्भों में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। श्री राम माधव ने कहा कि किसी भी जीवंत राष्ट्र के लिए उसका बौद्धिक विमर्श उसकी प्राणवायु होता है। उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक विज्ञान और वैश्विक राजनीति से जोड़ते हुए यह स्पष्ट किया कि भारत का चिंतन न केवल मौलिक है, बल्कि तार्किक कसौटी पर भी पूरी तरह खरा उतरता है।
श्री राम माधव ने इस भ्रांति को भी सशक्त तर्कों के साथ खंडित किया कि बौद्धिकता केवल पश्चिमी दृष्टिकोण तक सीमित है। उन्होंने कहा कि भारत का स्वतंत्र चिंतन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ-साथ आधुनिक यथार्थ को समझने की क्षमता भी रखता है। संवाद के दौरान उनके तर्कों की श्रृंखला ने विद्वानों के साथ-साथ युवाओं और सामान्य श्रोताओं को भी विशेष रूप से प्रभावित किया। सत्र के दौरान उपस्थित श्रोताओं ने भी अपने विचार साझा किए, जिससे पूरा वातावरण परंपरा और भविष्य की प्रगति के संतुलन से भरे वैचारिक संवाद में बदल गया।
सत्र के समापन पर यह संदेश उभरकर सामने आया कि असहमति भी तभी सार्थक है, जब वह तर्क और मर्यादा के दायरे में हो। रायपुर साहित्य उत्सव का यह सत्र केवल एक चर्चा नहीं, बल्कि सकारात्मक, रचनात्मक और आत्मबोध से जुड़े बौद्धिक विमर्श की नई संस्कृति का प्रतीक बनकर सामने आया। इस आयोजन ने यह भी सिद्ध कर दिया कि छत्तीसगढ़ की माटी में लोक संस्कृति के साथ-साथ उच्चस्तरीय वैचारिक मंथन के लिए भी एक सशक्त और उर्वर भूमि मौजूद है। - रायपुर । अयोध्या धाम से श्रीरामलला के पावन दर्शन कर वापस लौटे तीर्थ यात्रियों का आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के कवर्धा स्थित कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु तीर्थ यात्रियों को श्रीफल, पुष्पमाला एवं वस्त्र भेंट किए गए।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी के निर्देशानुसार अयोध्या धाम से लौटने वाले प्रत्येक तीर्थ यात्री दल का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य है कि तीर्थ यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं को सम्मान, आत्मीयता और सहयोग की अनुभूति हो तथा वे अपने धार्मिक अनुभव को सुखद स्मृतियों के साथ साझा कर सकें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गुरुमुख सिंह अरोरा, श्री नितेश अग्रवाल, जनपद पंचायत कवर्धा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गनपत बघेल, श्री नरेन्द्र मानिकपुरी, श्री सतविंदर पाहुजा तथा श्रीमती वेदकुमारी सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान तीर्थ यात्रियों ने अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन के अपने भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि दर्शन यात्रा उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रही और शासन-प्रशासन द्वारा किए गए इस सम्मान ने उन्हें अत्यंत प्रसन्नता प्रदान की है। तीर्थ यात्रियों ने इस आत्मीय स्वागत के लिए माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त की।
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से शनिवार को लोक भवन में रायपुर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। पुलिस आयुक्त ने राज्यपाल को कानून व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। राज्यपाल श्री डेका ने उन्हें जनभावनाओं के अनुरूप बेहतर शान्ति और कानून-व्यवस्था बनाने रखने की शुभकामनाएं दी।
- -श्री साव ने आमंत्रण पर नई दिल्ली जा रहे पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से वीडियो काल पर की बात, गणतंत्र दिवस समारोह का न्यौता मिलने पर दी बधाईरायपुर । नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले देश के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में इस वर्ष एक नई और ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी पथ-विक्रेता भी सहभागी बनेंगे। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी पथ-विक्रेताओं को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम अपने संदेश में देशभर के पथ-विक्रेता भाई-बहनों को संबोधित करेंगे।उप मुख्यमंत्री-सह-नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरूण साव ने आज नगर पालिका परिषद मुंगेली के पथ-विक्रेता श्री बाबूलाल बुनकर और नगर पालिका परिषद लोरमी के शहरी पथ-विक्रेता श्री सोना कुमार कैवर्त्य से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान दोनों से उनके कार्यों की चर्चा कर 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने पर बधाई दी। दोनों पथ-विक्रेता प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित हैं तथा अपने-अपने क्षेत्रों में ईमानदारी एवं परिश्रम से आजीविका अर्जित कर रहे हैं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने दोनों पथ-विक्रेताओं से वीडियो काल से चर्चा कर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अवसर छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी है। वर्षों से देश की शहरी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पथ-विक्रेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान एवं पहचान दिलाने की दिशा में यह एक सार्थक कदम है। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व में उनकी भागीदारी सामाजिक समावेशन, आत्मनिर्भर भारत और समावेशी विकास की भावना को सशक्त रूप से दर्शाती है।छत्तीसगढ़ के पथ-विक्रेताओं को प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं लोटस टेंपल (कमल मंदिर) का भ्रमण भी कराया जाएगा। यह भ्रमण उनके लिए न केवल ज्ञानवर्धक होगा, बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, सांस्कृतिक विविधता एवं राष्ट्रीय मूल्यों को और अधिक गहराई से समझने का अवसर भी प्रदान करेगा।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से देशभर के लाखों शहरी पथ-विक्रेताओं को स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा तथा सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह जैसे राष्ट्रीय मंच पर पथ-विक्रेताओं की सहभागिता इस योजना की सफलता और इसके सामाजिक प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राज्य के दो पथ-विक्रेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह के राष्ट्रीय आयोजन में आमंत्रित किए जाने पर कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह क्षण विशेष रूप से गौरवपूर्ण है। राज्य के शहरी पथ-विक्रेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इससे न केवल पथ-विक्रेताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि राज्य के अन्य पथ-विक्रेताओं को भी स्वावलंबन, अनुशासन और मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। राज्य शासन एवं नगरीय निकायों द्वारा भी पथ-विक्रेताओं के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें सम्मानजनक आजीविका, सुरक्षित कार्यस्थल तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। गणतंत्र दिवस समारोह में भागीदारी इन प्रयासों की सार्थकता को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करती है। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ के शहरी पथ-विक्रेताओं की सहभागिता समानता, सम्मान और समावेशी विकास के मूल्यों को सुदृढ़ करती है। यह पहल संदेश देती है कि राष्ट्र निर्माण में हर वर्ग, हर नागरिक और हर मेहनतकश की भूमिका महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ के लिए यह न केवल गर्व का विषय है, बल्कि सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणास्पद उदाहरण भी है।
- दुर्ग / गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिले में केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू 26 जनवरी 2026 को रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री तोखन साहू प्रातः 9 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुँचकर ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 9.03 बजे परेड का निरीक्षण, 9.10 बजे हर्ष फायर, 9.15 बजे मार्च पास्ट आयोजित किया जाएगा। प्रातः 9.22 बजे माननीय मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन किया जाएगा। प्रातः 9.42 बजे परेड कमान्डरों से परिचय, 9.50 बजे परेड कमान्डरों के साथ फोटो सेशन आयोजित होगा। प्रातः 10 बजे शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद 10.10 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 10.40 बजे झांकियों का प्रदर्शन एवं 11 बजे से पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
-
रायपुर/रायपुर साहित्य उत्सव के अंतर्गत श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में आज “नई पीढ़ी की फिल्मी दुनिया” विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में अभिनेता श्री सत्यजीत दुबे, अभिनेत्री सुश्री टी. जे. भानु, विधायक एवं प्रसिद्ध कलाकार श्री अनुज शर्मा तथा सुश्री सुविज्ञा दुबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
परिचर्चा के दौरान श्री अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा अत्यंत सरल और सहज है, जिसे संवाद के माध्यम से और अधिक सुलभ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय महिलाओं की सशक्त भूमिका का है, जहां सिनेमा और समाज दोनों क्षेत्रों में उनका योगदान निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने फिल्म निर्माण प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिनेमा में निर्देशक की भूमिका प्रमुख होती है, रंगमंच में अभिनेता की प्रधानता होती है, जबकि धारावाहिकों में लेखक की भूमिका निर्णायक होती है। उन्होंने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी रचनाकार की पहचान उसके पहनावे से नहीं, बल्कि उसकी रचनाओं से होती है।
अभिनेता श्री सत्यजीत दुबे ने कहा कि किसी भी फिल्म में भावनात्मक तत्व होना आवश्यक है, तभी वह दशकों तक दर्शकों के मन में जीवित रहती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का साहित्य अत्यंत समृद्ध है और यहां अच्छी कहानियों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता केवल पाठक वर्ग को प्रोत्साहित करने की है कि वे पढ़े। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकजीवन और संस्कृति में असंख्य कथाएं समाहित हैं, जिन्हें सिनेमा के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है।
अभिनेत्री सुश्री टी. जे. भानु ने कहा कि डिजिटल माध्यमों, विशेषकर यूट्यूब, ने नए कलाकारों के लिए अवसरों के द्वार खोले हैं। छोटी कहानियां अब विभिन्न मंचों के माध्यम से व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा का सुख केवल गंतव्य तक पहुंचने में नहीं, बल्कि पूरी यात्रा प्रक्रिया में निहित होता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब महिलाएं निर्माता की भूमिका निभाती हैं, तो वे सेट पर कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकताओं और भावनाओं का ध्यान रखती हैं। उन्होंने सिनेमा में दृश्यात्मक प्रस्तुति को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
सुश्री सुविज्ञा दुबे ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास का विकास घर से ही प्रारंभ होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को अभिव्यक्ति के अवसर प्रदान करें, जिससे उनमें सृजनात्मकता और आत्मबल विकसित हो सके।
परिचर्चा में वक्ताओं ने नई पीढ़ी के सिनेमा, साहित्य और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव पर विचार साझा करते हुए कहा कि सशक्त कहानी, भावनात्मक जुड़ाव और सामाजिक जिम्मेदारी ही भविष्य के सिनेमा की दिशा तय करेंगे। - दुर्ग / ब्लड सेंटर जिला चिकित्सालय दुर्ग (ब्लड बैंक) में 25 जनवरी रविवार को प्रातः 9.00 बजे से संध्या 5.00 बजे तक रक्तदान व रक्तदान उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं हेतु जिला चिकित्सालय दुर्ग में निःशुल्क वाहन पार्किंग सुविधा एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। ब्लड बैंक में रक्त की निरंतर उपलब्धता विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के अधिक से अधिक आयोजन से ही सुनिश्चित किया जा सकता है।दुर्घटना, आपातकालीन परस्थितियों में मरीजों के हित हेतु रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में जनसामान्य द्वारा अपना अमुल्य योगदान दिया जा सकता है। वजन के अनुसार स्वास्थ शरीर में 5 से 6 लीटर तक रक्त होता है जिसमें से शरीर रक्तदाताओं को 1 बार में केवल 350 ML ही रक्त दान करना होता है। रक्तदान के समय वजन, बीपी, हिमोग्लोबिन, ब्लडग्रुप, मलेरिया, एचआईवी, हेपेटाईटिस, वीडीआरएल की निःशुल्क जांच होती है। व्यस्क लोग जिनकी उम्र 18 वर्ष से 65 वर्ष हो, वजन 45 किलो ग्राम से ऊपर हो एवं जिनका हीमोग्लोबिन 11 g/dl से ऊपर हो वह रक्तदान कर सकते है। हर 3 माह (90 दिन) के अंतराल पर पुरूष तथा हर 4 माह (120) दिन) के अंतराल पर महिला रक्तदान कर सकती है। हर बालिक एवं स्वस्थ व्यक्ति का कर्तव्य व दायित्व है कि जरूरतमंद मरीजों के लिये रक्तदान करें। जनसामान्य से अपील की गई है कि इस मानवीय कार्य में 25 जनवरी दिन रविवार को सभी को रक्तदान के लिये प्रेरित करें एवं रक्तदान शिविर तक लाने में मदद करें ताकि रक्तदान से ब्लड बैंक में सभी ग्रुप्स के रक्त युनिट उपलब्ध हो पाए।
- –25 जनवरी मतदाता दिवस के अवसर पर कला मंदिर सिविक सेंटर में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का होगा आयोजनदुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर 2026) के अंतर्गत शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कल 25 जनवरी 2026 को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में पूर्वान्ह 10.00 बजे जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से चयनित तीन-तीन उत्कृष्ट बीएलओ को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं 5000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की अर्हता तिथि 01.01.2026 निर्धारित है, जिसके तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 18 बीएलओ का चयन किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन से मतदान केंद्र क्रमांक 100 की श्रीमती निर्मला बघेल (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), केंद्र क्रमांक 161 की सुश्री चमेली साहू (रोजगार सहायक) तथा केंद्र क्रमांक 176 के श्री नेपाल यादव (रोजगार सहायक) को सम्मानित किया जाएगा। वहीं विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण से मतदान केंद्र क्रमांक 86 की श्रीमती सुनीता चन्द्राकर, क्रमांक 87 की श्रीमती हिमानी देवांगन तथा क्रमांक 256 की श्रीमती जयन्ती (तीनों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) को सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर से मतदान केंद्र क्रमांक 5 की श्रीमती मधु नामदेव (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), क्रमांक 204 की श्रीमती योगिता कनौजे (सहायक शिक्षक) एवं क्रमांक 1 की श्रीमती सरिता साहू (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) को सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर से मतदान केंद्र क्रमांक 82 के श्री खिलेश दास (सहायक ग्रेड-3, नगर पालिक निगम), क्रमांक 85 की श्रीमती सरस्वती साहू (शिक्षक) तथा क्रमांक 47 की यशोदा साहू (व्यायाम शिक्षक) का चयन किया गया है।विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर से मतदान केंद्र क्रमांक 23 के श्री अनुज श्रीवास्तव (सहायक ग्रेड-3), क्रमांक 95 के श्री भागवती निर्मलकर (हेल्पर, नगर पालिक निगम भिलाई) एवं क्रमांक 214 की श्रीमती अंजना शर्मा (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) को सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा से मतदान केंद्र क्रमांक 60 की श्रीमती संतोषी साहू, क्रमांक 109 की श्रीमती सुशीला वर्मा (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) तथा क्रमांक 176 की श्रीमती योगमाया वर्मा (सहायक शिक्षक) को भी जिला स्तरीय समारोह में सम्मान प्रदान किया जाएगा।
- - महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति गीतों की होगी सुमधुर प्रस्तुतिरायपुर। देश और धर्म के प्रति प्रेम व आस्था का सुमधुर आयोजन और वैचारिक अनुष्ठान ‘राम रसायन’ का आयोजन रविवार, 25 जनवरी को मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी, दिव्यांग बालिका विकास गृह समता कालोनी में शाम 6 बजे से किया जा रहा है।आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापना की वर्षगांठ पर यह आयोजन किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कला एवं संस्कृति समिति की ओर से देशभक्ति गीतों की संगीत संध्या का आयोजन किया गया है। इसके बाद देश के प्रसिद्ध पत्रकार, आध्यात्मिक चिंतक, प्रखर वक्ता संदीप अखिल के साथ समाज में समरसता लाने का वैचारिक अनुष्ठान ‘राम रसायन’ का आयोजन शाम सात बजे तक होगा। संदीप अखिल की कथा का श्रवण कर जीवन में नवऊर्जा और नवचेतना का संचार होता है।आचार्य चेतन ने बताया कि 'राम रसायन कथा' का हमारे जीवन में आध्यात्मिक और नैतिक महत्व है। यह कथा केवल भगवान श्रीराम के जीवन की घटनाओं का वर्णन नहीं करती, बल्कि उनके आदर्शों, गुणों, और मर्यादाओं को जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी देती है।
- - महाराष्ट्र मंडल के हल्दी कुंकू में दिखी जागरूकता, वाण भेंटकर महिला सभासदों को दी बधाई- रंगोली स्पर्धा में वैशाली विजेता, अक्षता उप विजेता, फैंसी ड्रेस में जीजा बाई बनीं सुदेशना सबसे सुंदर, शेफाली द्वितीयरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में हुए 17 महिला केंद्रों के हल्दी-कुंकू में जन जागरूकता की झलक नजर आई। बूढ़ापारा केंद्र की सभासदों ने अपने नाट्य अभियान में जहां शहर की सड़कों पर दिखने वाले मवेशियों को लेकर चिंता जताई। वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनगाथा को मंचित देख जोश से भरे दर्शक ‘जय भवानी- जय शिवाजी’ के जयकारे लगाने लगे।उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंडल की वरिष्ठ सभासद शिल्पी मटरेजा और विशेष अतिथि ज्योति कान्हे उपस्थित थीं। बूढ़ापारा केंद्र के सरस्वती वंदना व तात्यापारा केंद्र के स्वागत गीत से कार्यक्रम शुरू हुआ। फैंसी ड्रेस और रंगोली स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र रहीं।फैंसी ड्रेस स्पर्धा में जज की जिम्मेदारी आंध्र समाज की महिला पदाधिकारी बी. शैलजा और संध्या राज ने निभाई। वहीं रंगोली स्पर्धा में शेखर क्षीरसागर और प्रभा बिन्नानी निर्णायक रहे। इस अवसर पर तीज महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले अवंती विहार, शंकर नगर, सड्डू-मोवा और देवेंद्र नगर महिला केंद्र का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पार्थ शेष का भी अभिनंदन किया गया।महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में वैशाली निमजे विजेता, अक्षता पंडित उप विजेता रहीं। मंजूषा चिलमवार को तीसरे स्थान पर संतोष करना पडा। इस तरह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जीजाबाई बनीं सुदेशना मेने प्रथम, शेफाली फडणवीस द्वितीय और अनुपमा बोधनकर तृतीय रहीं। विशाखा तोपखानेवाले ने आगे बताया कि वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने ‘झुलवा पाळणा पाळणा, बाळ शिवाजीचा....गाली तिल लावून बाळा काजळ घाला डोळा’ मराठी गीत प्रस्तुत किया।फैंसी ड्रेस स्पर्धा के प्रतिभागीडा. शेफाली फडणवीस शंकर नगर, अलका बापट न्यू राजेंद्र नगर, श्रद्धा मरघड़े डंगनिया, सुदेशना मेने अवंती विहार, भारती देवरणकर देवेंद्र नगर, जयश्री ढेकणे सरोना, प्रियंका टेम्पे सुंदर नगर, उर्वशी उरगांवकर सड्डू-मोवा, चित्रा बल्की रोहिणीपुरम, अनुपमा बोधनकर चौबे कालोनी और कोटा केंद्र से वैशाली पुरोहित शामिल रहीं।रंगोली प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागीरंगोली प्रतियोगिता में सोनाली कुलकर्णी, जयश्री गायकवाड़, डा शोभा सोनाये, प्रिया कडु, प्राजक्ता पुसदकर, मंजुषा चिलमवार, वैशाली निमजे, आरती पोतदार, ज्योति बनकर, अक्षता पंडित, लीना केलकर, शोभा जोशी, लीना लांजेवार, श्वेता खरे, माधुरी इंगोले, दीपिका पंडित, रंजना राजिमवाले, लक्ष्मी जिल्हारे, सुरेखा पाटिल, अंजलि काले, सुरेखा बक्षी और मनीषा बिस्सा शामिल हुईं।
- -कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नोडल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक-किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, पारदर्शी और पात्रतानुसार हो धान उपार्जन – कलेक्टररायपुर / खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 139 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।धान उपार्जन केन्द्रों में मॉइश्चर मीटर, पर्याप्त बारदाना, सटीक तौल व्यवस्था, पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके चलते कृषक उत्साहपूर्वक अपने धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय कर रहे हैं।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के समस्त धान उपार्जन केन्द्रों में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं धान उपार्जन केन्द्र नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनी रहे।आज कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं केन्द्र नोडल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि धान विक्रय हेतु केन्द्रों पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा पात्रतानुसार एवं निर्धारित सीमा के भीतर ही धान उपार्जन किया जाए।कलेक्टर ने अधिकारियों को अवैध धान की खरीदी रोकने, पात्रतानुसार धान उपार्जन का कार्य करने तथा सभी प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को समय पर समर्थन मूल्य का लाभ मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरजन, खाद्य नियंत्रक श्री भूपेन्द्र मिश्रा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास सहित संबंधित अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे।
- रायपुर। अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की कड़ी में महाराष्ट्र मंडल के नए प्रकल्प सियान गुड़ी में रविवार, 25 जनवरी को वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए वरिष्ठ जन को अपने साथ आधार कार्ड और राशन कार्ड लाना अनिवार्य होगा।महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक व सियान गुड़ी के प्रभारी श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि रविवार, 25 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक वरिष्ठजनों से इस शिविर में उपस्थित होकर आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का निःशुल्क लाभ लेने का आग्रह किया। शिविर समता कॉलोनी स्थित सियान गुड़ी- दिव्यांग बालिका विकास गृह में लगाया जाएगा। शिविर में आने वाले वरिष्ठजनों को आधार कार्ड व राशन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।बताते चलें कि भारत सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों के लिए विशेष आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत पांच लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन और वरिष्ठजन सेवा समिति के प्रभारी दीपक पात्रीकार से संपर्क किया जा सकता है।
- बालोद। बालोद वनमण्डल अंतर्गत दल्ली परिक्षेत्र के कंजेली परिसर (कक्ष क्र. 55 आर.एफ) में वन विभाग द्वारा पुलिस, प्रशासन एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सहयोग से अतिक्रमण के प्रयास को विफल करते हुए आज लगभग 35 एकड़ वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। वन मंडलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को अतिक्रमण की सूचना प्राप्त हुई। तत्पश्चात अधिकारियों द्वारा फिल्ड का निरीक्षण किया गया एवं वन प्रबंधन समिति के साथ कार्ययोजना बनायी गई। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वालों पर प्रकरण कायम कर भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत कार्यवाही की जा रही है एवं वसूली की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय वनअमले पर भी जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित बीडगार्ड को निलंबित किया गया एवं सहायक परिक्षेत्र अधिकारी को भी उनके कार्य क्षेत्र से हटाया गया है। उक्त क्षेंत्र में स्थानीय ग्रामणों के लाभ के दृष्टिकोण से वनवर्धनिक एवं चारागाह विकास के कार्य प्रस्तावित की जाएगी।

.jpg)
.jpg)

.jpeg)
.jpg)











.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)



.jpg)