- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए तैयार होंगे प्रशिक्षित राजमिस्त्री, आत्मनिर्भरता और रोजगार को मिलेगा बढ़ावादुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचायत बिरेभाट में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 27 जुलाई से 25 अगस्त तक चल रहे प्रशिक्षण में 33 महिलाएं और 2 पुरुष सहित कुल 35 प्रतिभागी शामिल हुए।प्रशिक्षण में नींव निर्माण, ईंट चिनाई, दीवार, छत ढलाई, प्लास्टर, फ्लोरिंग एवं फिनिशिंग सहित भवन निर्माण की आधुनिक तकनीकों का सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर श्रीमती हीरा बाई साहू द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिभागियों को निःशुल्क ड्रेस, टूल किट एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त राजमिस्त्रियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित अन्य निर्माण कार्यों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति बढ़ने के साथ महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
- दुर्ग। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में 0 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने के अभियान का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महमरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत दुर्ग की स्वास्थ्य समिति सभापति सुश्री प्रिया साहू ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया।इस दौरान बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता एवं संक्रमण रोकने के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती नर्मदा ठाकुर, उपसरपंच श्री केवल निषाद सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। अभियान के तहत छूटे हुए बच्चों को 17 अगस्त 2026 को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। मुख्य अतिथि ने जिले के अभिभावकों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों से अधिक से अधिक बच्चों को अभियान से जोड़कर लक्ष्य प्राप्त करने में सहयोग की अपील की।
- भिलाईनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी मांस बिक्री केंद्र, पशुवध गृह एवं जीव हत्या से संबंधित गतिविधियां 15 अगस्त 2026 को पूर्णतः बंद रहेंगी। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुपालन में नगर पालिक निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।आदेश के तहत स्वतंत्रता दिवस के दिन निगम क्षेत्र में संचालित समस्त मांस बिक्री केंद्र एवं पशुवध गृह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन ने संबंधित व्यवसायियों से शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित दिवस पर यदि किसी व्यक्ति या प्रतिष्ठान द्वारा मांस बिक्री, पशुवध अथवा जीव हत्या से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाती हैं, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव के बीच सड़कों पर खुले में बैठे मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। नागरिकों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा रोका-छेका अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।निगम के रोका-छेका विभाग की टीम सुबह से ही शहर की प्रमुख सड़कों एवं मार्गों पर भ्रमण कर सड़क के बीच बैठे तथा यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले मवेशियों को पकड़ने का कार्य कर रही है। निगम की टीम द्वारा काउकेचर वाहन के माध्यम से मवेशियों को सुरक्षित रूप से पकड़कर कोसा नाला स्थित गौठान में पहुंचाया जा रहा है। गौठान में पकड़े गए मवेशियों के लिए निगम द्वारा खाने एवं पीने की व्यवस्था के साथ ही आवश्यक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। निगम प्रशासन का उद्देश्य सड़कों पर मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना तथा नागरिकों और वाहन चालकों के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।निगम प्रशासन ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें। खुले में मवेशियों के विचरण करने से न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
- 0- अवैध पार्किंग के खिलाफ भिलाई निगम का अभियान जारीभिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने के उद्देश्य से अवैध पार्किंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर कई वाहन चालक सड़क के किनारे अपने वाहन खड़े कर देते हैं। वहीं ऑटो-रिक्शा चालक भी सवारी बैठाने और उतारने के लिए सड़क पर ही वाहन रोक देते हैं। इससे यातायात बाधित होने के साथ ही अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है और सड़क दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। निगम प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा ऐसे वाहन चालकों को सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने की समझाइश देने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा गंभीर रूप से यातायात बाधित करने वाले वाहनों को जप्त कर संबंधित थाने में खड़ा कराया जा रहा है।निगम प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क किनारे अथवा यातायात को बाधित करने वाले स्थानों पर वाहन खड़ा न करें। ऑटो-रिक्शा एक निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही सवारी चढ़ाएं-उतारें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था बनी रहे और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
- रायपुर। पूर्वाेत्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड कम्युनिटी, दिल्ली-एनसीआर तथा छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को समन्वयक श्री सुशील अग्रवाल के नेतृत्व में राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वाेत्तर तथा दिल्ली-एनसीआर के बीच व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और यहां वनोपज, कृषि एवं फार्मिंग, स्टील, चाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार एवं उद्योग की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा व्यापार और उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए भी पूर्वाेत्तर राज्यों तथा दिल्ली-एनसीआर में व्यापार एवं उद्योग के विस्तार की भी पर्याप्त संभावनाएं हैं। उन्होंने दोनों क्षेत्रों के चौंबर ऑफ कॉमर्स से आपसी समन्वय बढ़ाकर व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने पर चर्चा की।प्रतिनिधिमंडलों ने आपसी व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने तथा व्यापार एवं उद्योग के नए अवसर विकसित करने के संबंध में अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पूर्वाेत्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड कम्युनिटी, नई दिल्ली-एनसीआर के अध्यक्ष श्री अजय खेमानी, श्री राजेश सोनी, सह-समन्वयक श्री सारंग अग्रवाल तथा छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
- -लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनके संघर्ष एवं योगदान को किया नमनरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी निवासी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले मीसाबंदी स्वर्गीय श्री शिवबालक साव के निवास पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री साव के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष, साहस और योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी मौजूद रही। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री शिवबालक साव के पुत्र श्री नारायण प्रसाद साव, श्री रामकुमार साव एवं श्री राधेश्याम साव सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आपातकाल के कठिन दौर में मीसाबंदियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए अनेक कठिनाइयों और यातनाओं का सामना किया। उनका साहस, संघर्ष और त्याग देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। मीसाबंदियों ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और वे लोकतंत्र के सच्चे रक्षकों के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मीसाबंदियों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण करना हम सभी का दायित्व है।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को कुनकुरी विकासखंड में अपने स्कूल के सहपाठी श्री प्रदीप कुमार जैन के निवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय श्री ज्ञानचंद जैन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
- -सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पणरायपुर। शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सारंगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, पठन-पाठन, कला, गायन एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के विचार ही उसके जीवन में वास्तविक बदलाव लाते हैं। श्रेष्ठ विचारों का निर्माण अच्छी संगति से ही संभव है। उन्होंने पौराणिक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट किया कि गुरु द्रोणाचार्य के सानिध्य के बावजूद गलत संगति के कारण दुर्योधन का पतन हुआ। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राज्य में 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020' को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा एवं जिला विकास के लिए पर्याप्त बजटीय प्रावधान किए गए हैं, जिसके अंतर्गत सारंगढ़ में ऑडिटोरियम निर्माण सहित अन्य विकास कार्य गति पकड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जब कुम्हार ने चिलम बनाने के स्थान पर शीतल जल प्रदान करने वाली सुराही बनाने का निर्णय लिया, तो मिट्टी का रूप और उद्देश्य दोनों बदल गए। यदि विचार सकारात्मक हों, तो वे स्वयं के जीवन को संवारने के साथ-साथ समाज को भी शीतलता और शांति प्रदान करते हैं। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया l जनभागीदारी मद से निर्मित नवीन अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने नवीन कक्ष के निर्माण पर बधाई देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने महाविद्यालय में सेमिनार हॉल निर्माण की मांग रखी। प्राचार्य ने संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए स्नातकोत्तर स्तर पर संस्कृत एवं गणित विषय प्रारंभ करने तथा सेमिनार हॉल की आवश्यकता से अवगत कराया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर,स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, महाविद्यालय के प्राध्यापक, एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
-
राजनांदगांव । दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। पात्र विद्यार्थियों को आवेदन सहित अन्य आवश्यक प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी। चयनित विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में संबंधित विद्यालय अथवा शिक्षण संस्था द्वारा 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा। दोनों स्तरों पर सत्यापन के बाद पात्र पाए गए विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
-
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
रायपुर/ भारत सरकार के कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिफॉर्म (सुधार) एवं सुधारात्मक उपायों को लेकर चर्चा की। बैठक में राज्यों से प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राज्य की ओर से विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। रिफार्मस के लिए सुझाव देने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। बैठक में देश के अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों ने भी अपने-अपने राज्यों की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान राज्यों में सुधारों को गति देने, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने तथा विभिन्न प्रक्रियाओं के सरलीकरण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
केन्द्रीय सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्र शासन के विभिन्न विभागों के सचिव भी शामिल हुए। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच समन्वय को मजबूत करते हुए सुधारात्मक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। आगामी अक्टूबर माह से दिसम्बर तक देश भर में रिफार्म उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें जनता से भी विभिन्न माध्यमों से सुझाव लिए जायेंगे। -
मंत्री टंकराम वर्मा ने 1.24 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
रायपुर/ राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान जिले को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और पशु चिकित्सा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने लगभग 1.24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित विभिन्न विभागीय भवनों का लोकार्पण कर जिला मुख्यालय में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती प्रदान की।
विभिन्न विभागीय भवनों का लोकार्पण
मंत्री टंकराम वर्मा ने आज प्रमुख निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया, जिसमें पशु चिकित्सा विभाग को 74 लाख 59 हजार रुपये की लागत से निर्मित जिला कार्यालय भवन, स्वास्थ्य विभाग का 50 लाख रुपये की लागत से तैयार सीजीएमएससी (CGMSC) का अतिरिक्त कक्ष, बीपीएचयू (BPHU) भवन तथा जिला अस्पताल का मेडिसीन वार्ड, शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनभागीदारी मद से निर्मित अतिरिक्त कक्ष शामिल हैं। मंत्री श्री वर्मा ने लोकार्पण समारोह के साथ-साथ क्षेत्र में खेल और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। उन्होंने ऑफिसर्स क्लब का उद्घाटन किया।
वृक्षारोपण एवं सीड बॉल अभियान
परिसर में पौधे रोपने के साथ ही मंत्री श्री वर्मा ने ग्राम छुहीपाली में आयोजित वृहद पर्यावरण कार्यक्रम में भाग लेकर सीड बॉल का उपयोग कर पौधरोपण किया। उन्होंने जिला कार्यालय के संयुक्त भवन (कंपोजिट बिल्डिंग) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात मंडी प्रांगण में स्वामित्व योजना के तहत किसान हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख का वितरण किया।
इस अवसर पर विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य, पूर्व विधायक केराबाई मनहर सहित वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही -
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन
15 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम
रायपुर/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने राजनांदगांव शहर में 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 15 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से बनने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम प्रमुख रूप से शामिल है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव में बनने वाला 2000 सीटर ऑडिटोरियम शहर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। ऑडिटोरियम में बड़े आयोजनों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां पार्किंग, कॉरिडोर के साथ लगभग एक हजार लोगों के एक साथ बैठकर भोजन करने की व्यवस्था भी होगी। यह ऑडिटोरियम राजनांदगांव सहित आसपास के नगरीय क्षेत्रों के लिए बड़े आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं पाइपलाइन विस्तार सहित 43 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजनांदगांव के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिली है तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी जा रही मांगों और प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति प्रदान की जा रही है। डॉ. रमन सिंह ने नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त 10 एमएलडी जल शोधन संयंत्र की स्थापना की आवश्यकता बताई। उन्होंने गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम के पीछे गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए शेड तथा अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा।
विकास कार्यों का भूमिपूजन किया उसमें शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, विद्युतीकरण, पेयजल, मुक्तिधाम उन्नयन, सामुदायिक भवन एवं अन्य अधोसंरचना विकास कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग अनटाइड ग्रांट से 12 करोड़ 9 लाख 44 हजार रूपए की लागत से विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली एवं विद्युतीकरण के कार्य किए जाएंगे।
अधोसंरचना मद से 11 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से सड़क, नाली, मुक्तिधाम उन्नयन एवं सामुदायिक भवन निर्माण के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 1 करोड़ रूपए की लागत से 4 वार्डों में सड़क, नाली एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य तथा 15वें वित्त आयोग टाइड ग्रांट के पेयजल प्रबंधन घटक से 3 करोड़ 2 लाख 82 हजार रूपए की लागत से विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन विस्तार के कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर नागरिकों को 1000 पौधों का वितरण भी किया गया।
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि आज राजनांदगांव शहर के लिए ऐतिहासिक दिन है। शहर को 43 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पिछले दो वर्षों में राजनांदगांव नगर निगम को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 267 करोड़ रूपए की राशि विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधापूर्ण बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने राजनांदगांववासियों से शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नागरिक और नगर निगम मिलकर प्रयास करें तो राजनांदगांव स्वच्छता के क्षेत्र में देश में पहला स्थान प्राप्त कर सकता है।
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने राजनांदगांव शहर के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांधी चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, नंदई चौक सहित अन्य प्रमुख चौकों के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 3 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। रानी सागर एवं बूढ़ा सागर तालाब के पुनर्विकास के लिए 14 करोड़ रूपए की योजना तैयार की गई है। इसी प्रकार जीई रोड से लखोली कबाड़ी दुकान तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 6 करोड़ 85 लाख रूपए, आरके नगर चौक से डोंगरगांव रोड तक सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ 90 लाख रूपए तथा बायपास कन्हारपुरी से तिरंगा चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 5 करोड़ 50 लाख रूपए की स्वीकृति शीघ्र प्रदान की जाएगी। उन्होंने मोहारा जल संयंत्र के री-मरम्मत कार्य के लिए 4 करोड़ रूपए तथा ढाबा, गौरीनगर और गोकुलनगर में ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए 12 करोड़ 61 लाख रूपए की स्वीकृति शीघ्र प्रदान किए जाने की जानकारी दी।
श्री साव ने कहा कि विकास के साथ स्वच्छता भी शहर की पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने नागरिकों से घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा नालियों एवं सड़कों पर नहीं डालने तथा नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से राजनांदगांव को स्वच्छता के क्षेत्र में देश में पहला स्थान दिलाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने के साथ ही छत्तीसगढ़ के शहरों के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से निरंतर कार्य कर रही है।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि शासन द्वारा राजनांदगांव शहर के विकास कार्यों के लिए 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए की सौगात दी गई है। नगर निगम राजनांदगांव अंतर्गत नालंदा परिसर सहित अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जिले के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा परमालकसा से खरसिया तक नई रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है तथा चौथी रेल लाइन भी चालू हो गई है। राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन को मॉडल एवं अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। गौरीनगर एवं स्टेशन पारा के अंडरब्रिज का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूर्ण हो जाएगा तथा मोतीपुर अंडरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डोंगरगढ़ से कटघोरा तक नई रेल लाइन की स्वीकृति दी गई है, जिसका जंक्शन डोंगरगढ़ होगा। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि राजनांदगांव प्रतिभा, श्रम एवं परिश्रम की भूमि है। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी ज्ञानेश्वर यादव ने राष्ट्रमंडल खेल में देश के लिए पदक जीतकर राजनांदगांव एवं छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि राजनांदगांव शहर के विकास के लिए 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए की लागत से विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव शहर में वर्तमान में 800 सीटर ऑडिटोरियम उपलब्ध है तथा अब 15 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से 2000 सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया है। इसके निर्माण से भविष्य में बड़े आयोजनों के लिए व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त स्थल उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि शहर के सभी 51 वार्डों के संतुलित विकास को दृष्टिगत रखते हुए 15वें वित्त आयोग से 12 करोड़ रूपए एवं 3 करोड़ रूपए, मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत वाटर सप्लाई के लिए 1 करोड़ रूपए तथा अधोसंरचना विकास के लिए 11 करोड़ 57 लाख रूपए के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्री खूबचंद पारख, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, श्री रमेश पटेल, श्री राजेश श्यामकर, श्री राजेन्द्र गोलछा, श्री सौरभ कोठारी, नगर निगम सभापति श्री पारस वर्मा, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, सीईओ जिला पंचायत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे। -
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की किया शुभारंभ
रायपुर/ राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया। 9 से 13 अगस्त 2026 तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
राजनांदगांव खेल नगरी के रूप में हो रहा विकसित- डॉ. रमन सिंह
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व का विषय है। यहाँ हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, जूडो, कराटे और कुश्ती जैसे खेलों में अपार प्रतिभाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राजनांदगांव को खेल नगरी के रूप में विकसित करने के लिए खेल अधोसंरचना, कोर्ट, प्रशिक्षण सुविधाओं और आधुनिक संसाधनों के विकास पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
खेलों को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन को 100 करोड़- उपमुख्यमंत्री अरुण साव
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राजनांदगांव को संस्कारधानी के साथ-साथ खेलों की राजधानी बताया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार खेलों के विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस वर्ष 156 खिलाड़ियों को श्उत्कृष्ट खिलाड़ीश् घोषित किया गया है तथा श्मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशनश् के तहत 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने बैडमिंटन एसोसिएशन को अधोसंरचना के प्रस्ताव पर बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
सांसद संतोष पाण्डेय ने दिया खिलाड़ियों को मार्गदर्शन
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दिग्विजय स्टेडियम परिसर के संसाधनों का खिलाड़ियों के हित में बेहतर उपयोग करने और खेल अधोसंरचना को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह सिसोदिया ने दिया। इस अवसर पर राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कोच और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। -
सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह
उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण
रायपुर/शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सारंगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, पठन-पाठन, कला, गायन एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के विचार ही उसके जीवन में वास्तविक बदलाव लाते हैं। श्रेष्ठ विचारों का निर्माण अच्छी संगति से ही संभव है। उन्होंने पौराणिक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट किया कि गुरु द्रोणाचार्य के सानिध्य के बावजूद गलत संगति के कारण दुर्योधन का पतन हुआ।
मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राज्य में 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020' को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा एवं जिला विकास के लिए पर्याप्त बजटीय प्रावधान किए गए हैं, जिसके अंतर्गत सारंगढ़ में ऑडिटोरियम निर्माण सहित अन्य विकास कार्य गति पकड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जब कुम्हार ने चिलम बनाने के स्थान पर शीतल जल प्रदान करने वाली सुराही बनाने का निर्णय लिया, तो मिट्टी का रूप और उद्देश्य दोनों बदल गए। यदि विचार सकारात्मक हों, तो वे स्वयं के जीवन को संवारने के साथ-साथ समाज को भी शीतलता और शांति प्रदान करते हैं। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया l जनभागीदारी मद से निर्मित नवीन अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी किया।
महाविद्यालय में सुविधाओं का विस्तार और स्थानीय मांगें
कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने नवीन कक्ष के निर्माण पर बधाई देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने महाविद्यालय में सेमिनार हॉल निर्माण की मांग रखी। प्राचार्य ने संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए स्नातकोत्तर स्तर पर संस्कृत एवं गणित विषय प्रारंभ करने तथा सेमिनार हॉल की आवश्यकता से अवगत कराया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर,स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, महाविद्यालय के प्राध्यापक, एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। - रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की लोक स्वास्थ्य हितकारी मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत एमएमयू-2 दाई दीदी क्लीनिक द्वारा शासकीय आदर्श प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति एवम जनजाति कन्या छात्रावास में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में महिला चिकित्सक एवं स्टाफ द्वारा छात्रावास के बच्चों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री संबित मिश्रा , प्रभारी अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पांडे के मार्गनिर्देशन में एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर सुश्री काजल शर्मा की उपस्थिति में किया गया।शिविर में मुख्य भूमिका निभाते हुए डॉ. निवेदिता चन्द्रा ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मासिस्ट नंदिनी साहू, लैब टेक्निशियन अंजू साहू , नर्स नेहा निर्मलकर ने सहयोग प्रदान किया।शिविर में 112 छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान छात्राओं में सामान्य तौर पर पाई गई स्वास्थ्य समस्या के समाधान हेतु छात्राओं को आवश्यकतानुसार औषधि दी गई और संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य सुधार से संबंधित विशेष चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।इसके अतिरिक्त हॉस्टल में चिकित्सकों ने सभी बच्चों को आवश्यक दवाइयाँ दीं और स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए ।छात्रावास की छात्राएँ अपने घर - परिवार से दूर रहती है ऐसे बच्चों के बीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन न केवल चिकित्सा सुविधा पहुँचाने का प्रयास है, बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का छत्तीसगढ़ शासन के दिशा - निर्देश अनुसार एक सशक्त उदाहरण भी है।
- बिलासपुर, रक्षाबंधन के अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिकों के सम्मान में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर द्वारा ‘रक्षा सूत्र अभियान’ शुरू किया गया है। अभियान के तहत स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स अपने हाथों से हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर रहे हैं। इन राखियों के माध्यम से सैनिक भाइयों तक प्रेम, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।अभियान को लेकर स्काउट-गाइड सदस्यों में खासा उत्साह है। सदस्य अपनी रचनात्मकता के साथ राखियां तैयार कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। ‘एक राखी सैनिक भाई के नाम’ की भावना से चलाया जा रहा यह अभियान सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करने का माध्यम भी बनेगा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा और राज्य सचिव ब्रजेश बाजपेयी के मार्गदर्शन में अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला स्तर पर जिला मुख्य आयुक्त राजेंद्र कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अजय कौशिक, जिला सचिव लता यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेंद्र बाबू टंडन और जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ. पूनम सिंह के मार्गदर्शन में गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा : 11 से 15 अगस्त तक प्रदेश के कोने-कोने में शान से लहराएगा तिरंगा, छत्तीसगढ़ के हर नागरिक की होगी इस अभियान में भागीदारीस्वाधीनता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन कर युवा सम्भालेंगे 'तिरंगा यात्रा' की कमान*रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' और 'तिरंगा यात्रा' अभियान में प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा' अभियान अब एक जनांदोलन का रूप ले चुका है। यह अभियान देश के प्रति हमारी निष्ठा, राष्ट्रीय स्वाभिमान और अमर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता को अभिव्यक्त करने का पावन अवसर है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि आगामी 11 अगस्त से 15 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, मण्डल, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लाखों घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों और प्रमुख शहरों में युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को जोड़कर भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। बाइक रैलियों और विविध निर्धारित कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुँचाया जाएगा। श्री देव ने कहा कि अभियान के तहत राज्य के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों, अमर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जा रहा है। इस कड़ी में प्रदेशभर में स्थापित महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई कर उन पर माल्यार्पण भी किया जाएगा। श्री देव ने बताया कि इस अभियान के सुचारू संचालन के लिए प्रदेश, जिला और मण्डल स्तर पर विशेष समितियों का गठन किया गया है। पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ इस राष्ट्रभक्ति के पर्व को सफल बनाने के लिए मैदान में उतरेंगे। श्री देव ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से आग्रह करते हुए कहा कि हम सब मिलकर अपनी मातृभूमि के गौरव 'तिरंगे' को अपने-अपने घरों पर लहराएं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर छत्तीसगढ़ को देशभक्ति के रंग में सरोबार करें।
- भिलाई। वार्ड क्रमांक 06, प्रियदर्शिनी परिसर क्षेत्रांतर्गत घड़ी चौक, सुपेला स्थित “पुजा नास्ता साऊथ” नाम से संचालित चाय-नाश्ता दुकान पर नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई।निरीक्षण के दौरान दुकान परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं गंदगी पाए जाने पर 5,000 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। निगम की टीम द्वारा दुकान संचालक को स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों को ढककर सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से रखने के निर्देश दिए गए।नगर निगम द्वारा दुकानदारों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को लगातार स्वच्छता नियमों का पालन करने, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा खाद्य पदार्थों की स्वच्छता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की समझाइश दी जा रही है।निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-
-रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी देने एवं 90 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 10-10 हजार रूपये प्रोत्साहन पुरस्कार देने की घोषणा की
रायपुर/ रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 5 अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड अंतर्गत अश्विनी नगर में बिन्दा बाई सोनकर स्कूल में रायपुर पश्चिम विधायक निधि मद से 25 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से स्कूल में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, पार्षद श्री रवि सोनकर, एल्डरमैन श्री रामकिंकर सिंह ठाकुर, श्री अनिल सोनकर, अमलेश्वर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री दयानन्द सोनकर, पूर्व एल्डरमैन डॉ सुखनन्दन सोनकर, सोनकर समाज प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारियों, स्कूल प्राचार्य, शिक्षकों, शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, उपअभियंता सुश्री प्राची चौबे सहित महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य करते हुए शानदार सौगात दी.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने मंच से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को स्कूटी देने एवं 90 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले सभी विद्यार्थियों को 10 हजार रूपये का स्वेछानुदान विधायक निधि मद से प्रोत्साहन राशि स्वरूप दिए जाने की घोषणा की है.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने बिन्दा बाई सोनकर स्कूल का अच्छी तरह से संचालन करने पर सोनकर समाज के पदाधिकारियों को सराहा. उन्होंने सोनकर समाज के दानवीरों को सराहा एवं बिन्दा बाई सोनकर द्वारा स्कूल खोलने भूमि का दान देने का अनुकरणीय कार्य बतलाया.
नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत को विकास पुरुष बतलाया एवं दानवीर माता बिन्दा बाई सोनकर द्वारा स्कूल खोलने 30 वर्ष पूर्व लगभग 6 एकड़ की भूमि स्वेच्छानुदान दिया, वह अनुकरणीय कार्य है. - रायपुर/ मिनीमाता की पुण्यतिथि दिनाक 11 अगस्त 2026 मंगलवार को क्रमशः प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर के न्यू बस स्टैंड पंडरी में स्थित मिनीमाता की प्रतिमा के समक्ष उनका सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।11 अगस्त 2026 मंगलवार को प्रातः 11 बजे आयोजित मिनीमाता की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में न्यू बस स्टैंड में उनके प्रतिमा स्थल और उसके आसपास की विशेष सफाई, स्थल की पुष्पसज्जा सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थायें रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 2 के सहयोग से की जावेंगी |
- महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में रायपुर नगर पालिक निगम की अभिनव पहलरायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से अपराजिता आत्मरक्षा महिला शिविर की शुरुआत की गई है। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी एवं उपायुक्त संस्कृति डॉ अंजलि शर्मा की उपस्थिति रही।यह पहल रायपुर नगर पालिक निगम के बजट में महापौर द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप महिलाओं को आत्मरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस प्रशिक्षण में रायपुर नगर पालिक निगम की टीम प्रहरी एवं स्वच्छता दीदियों को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही रायपुर नगर पालिक निगम से जुड़ी अन्य इच्छुक महिलाएं भी कला केंद्र में आयोजित इस प्रशिक्षण में शामिल होकर आत्मरक्षा के गुर सीख सकती हैं।इस अभिनव पहल का उद्देश्य महिलाओं में केवल आत्मरक्षा की क्षमता विकसित करना ही नहीं, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, सजगता और किसी भी विषम परिस्थिति का सामना करने का साहस पैदा करना है।महिलाओं से विनम्र अपीलअपराजिता — आत्मरक्षा से आत्मविश्वास तकसीखें आत्मरक्षा • बढ़ाएं आत्मविश्वास • बनें अपराजिता
-
- धमतरी, देवभोग, विशाखापट्टनम, बस्तर जाने वाला सड़क मार्ग राजधानी शहर की सबसे स्मार्ट रोड बनाना जाना सुनिश्चित हो- सांसद
- गौरवपथ 2.0 सड़क का विकास गौरवपथ 1.0 की तरह हो, ड्रेनेज, डक्ट, वाटर सिस्टम पुख्ता बनाया जाये, बनने के बाद सड़क खोदी ना जाना सुनिश्चित हो-विधायक
- गौरवपथ 2.0 योजना में सौंदर्यीकरण होगा, किसी भी दुकानदार की दुकान कदापि तोड़ी नहीं जाएगी, इसमें केवल विकास होगा- महापौर
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा राजधानी शहर के सीएसईबी चौक बूढ़ापारा से पचपेड़ीनाका तक गौरवपथ 2.0 निर्माण कार्य का लगभग 12 करोड़ रूपये की स्वीकृत लागत से अधोसंरचना मद अंतर्गत भूमिपूजन के साथ लगभग 1300 मीटर लम्बे एवं लगभग 24 मीटर चौड़े मार्ग के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन कर राजधानीवासियों को अनुपम सौगात दी.
गौरवपथ 2.0 के निर्माण कार्य का लगभग 12 करोड़ रूपये की लागत से सीएसईबी चौक बूढ़ापारा से पचपेड़ीनाका तक कार्यारम्भ करने श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर शिलान्यास एवं भूमिपूजन करते हुए रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्यआतिथ्य, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी की अध्यक्षता, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्रीमती अर्जुमन एजाज ढेबर, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्री प्रमोद कुमार साहू, श्री रमेश सपहा, सहित एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, एल्डरमैन श्री मनीष करड़भुजे, श्री रामकिंकर सिंह ठाकुर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, पूर्व पार्षद श्री रामकृष्ण धीवर, श्री नरेन्द्र फूल सिंह यादव, श्री सालिक सिंह, पूर्व एल्डरमैन श्री राकेश सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा साहू, मण्डल अध्यक्ष श्री अभिषेक तिवारी, श्री संतोष सोनी, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री के. के. अवधिया, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री शैलेन्द्र पटेल सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं,महिलाओ, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों, नवयुवकों,आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य नगरवासियों को सौंदर्यीकरण योजना के कार्यारम्भ की अनुपम सौगात प्राप्त हुई .
इस अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गौरवपथ 2.0 का विकास राजधानी की सबसे स्मार्ट रोड के रूप में किया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए. सीएसईबी चौक बूढ़ापारा से पचपेड़ीनाका की सड़क धमतरी, देवभोग, विशाखापट्टनम, बस्तर को जोड़ती है. रायपुर का राजधानी शहर की तरह विकास किया जाना सुनिश्चित हो. जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता से सामंजस्य बनाकर कार्य करें. जनता भी व्यवस्थित विकास के लिए भागीदार बने, तभी राजधानी शहर का जनअपेक्षित विकास सब मिलकर तेजी से कर सकेंगे.
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि गौरवपथ 2.0 का विकास गौरवपथ 1.0 की तरह किया जाना सुनिश्चित हो. इसमें डक्ट, वाटर, ड्रेनेज सिस्टम पुख्ता बनाया जाये एवं सड़क बनाये जाने के बाद यह सड़क कदापि खोदी नहीं जाना सुनिश्चित किया जाये. रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि सभी विवाद को छोड़कर विकास की ओर अग्रसर हों. उन्होंने कहा कि तात्यापारा चौक से शारदा चौक तक मार्ग में चौड़ीकरण शीघ्र किया जाना चाहिए. इस हेतु लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को शीघ्र जनहित में राज्य शासन से पहल कर आवश्यक बात करनी चाहिए. नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा को इसमें आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई जनहित में नगर निगम में शीघ्र करवानी चाहिए.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि गौरवपथ 2.0 योजना में केवल विकास एवं सौंदर्यीकरण होगा. लगभग 1300 मीटर लम्बे एवं लगभग 24 मीटर चौड़े गौरवपथ में सौंदर्यीकरण लगभग 12 करोड़ रूपये की स्वीकृत लागत से शीघ्र होगा. कोई भी दुकान तोड़ी नहीं जाएगी. उन्हें विकास एवं सौंदर्यीकरण की अनुपम सौगात दी जाएगी.
सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि गौरवपथ 2.0 का होने जा रहा सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे के सतत निरंतर प्रयासों का सुफल है.
कार्यक्रम का मंच संचालन नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय एवं अंत में आभार प्रदर्शन पार्षद श्री प्रमोद कुमार साहू ने किया. - शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में विकास को नई गतिराजेश मूणत ने कहा की रायपुर पश्चिम के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता के अनुरूप विकसित हों जनसुविधाएँ, विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा संकल्पमहापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौर ने कहा— जनभावनाओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से और बेहतर होगा रायपुररायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और वार्डों की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अधोसंरचना विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल हुई। शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में सियान गुड़ी के समीप विधायक निधि से स्वीकृत ₹20 लाख की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भूमिपूजन रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत के करकमलों से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वार्ड के वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।भूमिपूजन के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य के निर्विघ्न एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण होने की कामना की गई। स्थानीय नागरिकों ने लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता की पूर्ति की दिशा में इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।हर वार्ड की आवश्यकता अलग, विकास भी आवश्यकता के अनुरूप हो—मूणतअवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विकास की उनकी अवधारणा केवल बड़े निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है। वास्तविक विकास वह है जो नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल बनाए, सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराए और प्रत्येक मोहल्ले तथा वार्ड की वास्तविक आवश्यकता का समाधान करे।उन्होंने कहा, “जनप्रतिनिधि के लिए जनता की अपेक्षाएँ और आवश्यकताएँ ही विकास की प्राथमिकता निर्धारित करती हैं। हमारा प्रयास है कि रायपुर पश्चिम के प्रत्येक वार्ड में जाकर नागरिकों से संवाद करें, उनकी आवश्यकताओं को समझें और उसी अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारें।शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में सियान गुड़ी के समीप बनने वाला यह अतिरिक्त कक्ष भी इसी जनभावना और आवश्यकता को ध्यान में रखकर स्वीकृत किया गया है।”श्री मूणत ने कहा कि ₹20 लाख की विधायक निधि से बनने वाला अतिरिक्त कक्ष स्थानीय नागरिकों एवं वरिष्ठजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के विस्तार में उपयोगी सिद्ध होगा। निर्माण पूरा होने के बाद सामाजिक, सामुदायिक एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियों के संचालन के लिए अधिक सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित निर्माण एजेंसी से कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने की अपेक्षा भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन से होने वाले प्रत्येक निर्माण की गुणवत्ता सर्वोच्च होनी चाहिए, क्योंकि वह जनता के विश्वास और अधिकार से जुड़ा होता है।रायपुर पश्चिम में विकास की प्राथमिकता—जनता की आवश्यकताश्री मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम तेजी से विकसित हो रहा विधानसभा क्षेत्र है। जनसंख्या एवं शहरी विस्तार के साथ नागरिक आवश्यकताएँ भी निरंतर बढ़ रही हैं। ऐसे में विकास योजनाओं को केवल वर्तमान नहीं, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि वार्डों में भ्रमण और नागरिकों के साथ नियमित संवाद के माध्यम से जहाँ जिस सुविधा की आवश्यकता सामने आती है, वहाँ प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।“विकास का अर्थ केवल निर्माण करना नहीं है, बल्कि सही स्थान पर सही आवश्यकता की पूर्ति करना है। हमारा उद्देश्य ऐसा रायपुर पश्चिम बनाना है जहाँ प्रत्येक नागरिक को अपने क्षेत्र में बेहतर सुविधाएँ और विकास का प्रत्यक्ष अनुभव हो।”उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया में जनता की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर कार्यों की प्राथमिकताएँ तय करने से योजनाएँ अधिक उपयोगी और प्रभावी बनती हैं। रायपुर पश्चिम में इसी जनसंवाद से जनविकास की अवधारणा के साथ लगातार कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं।जनसुविधाओं का विस्तार शहर के समग्र विकास की आधारशिला—मीनल चौबेमहापौर श्रीमती मीनल चौबे ने भूमिपूजन के अवसर पर कहा कि किसी भी शहर के समग्र विकास का वास्तविक स्वरूप तभी दिखाई देता है, जब वार्ड और मोहल्ले के स्तर तक नागरिक सुविधाएँ मजबूत हों।उन्होंने कहा, “रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित करने के लिए नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास महत्वपूर्ण हैं। शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में ₹20 लाख की लागत से बनने वाला यह अतिरिक्त कक्ष स्थानीय नागरिकों के लिए उपयोगी परिसंपत्ति सिद्ध होगा। जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप इस प्रकार के विकास कार्यों से वार्डों की अधोसंरचना मजबूत होती है और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होती हैं।”श्रीमती चौबे ने कहा कि शहर के विकास में बड़े प्रोजेक्ट जितने महत्वपूर्ण हैं, उतने ही महत्वपूर्ण वार्ड स्तर पर किए जाने वाले वे कार्य भी हैं जिनका सीधा संबंध नागरिकों के दैनिक एवं सामाजिक जीवन से होता है। जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के बीच बेहतर समन्वय से रायपुर में विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देना ही सार्थक विकास—सूर्यकांत राठौरनगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर ने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच निरंतर संवाद से ही क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं की पहचान होती है और उसी आधार पर सार्थक विकास संभव होता है।उन्होंने कहा, “वार्ड स्तर की आवश्यकताओं को समझकर उनके समाधान के लिए संसाधन उपलब्ध कराना जनसेवा का महत्वपूर्ण पक्ष है। सियान गुड़ी के समीप अतिरिक्त कक्ष का निर्माण क्षेत्रवासियों की सुविधा को बढ़ाएगा। विधायक श्री राजेश मूणत द्वारा विधायक निधि से ₹20 लाख की राशि उपलब्ध कराया जाना स्थानीय विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रायपुर नगर निगम और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से आने वाले समय में वार्डों में नागरिक सुविधाओं का और अधिक विस्तार होगा।जनता के विश्वास के साथ आगे बढ़ेगा विकास का क्रमभूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं वरिष्ठजनों से संवाद करते हुए क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं और सुझावों पर भी चर्चा की गई। विधायक श्री राजेश मूणत ने नागरिकों को विश्वास दिलाया कि जनहित से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाएगा तथा प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रायपुर पश्चिम का विकास किसी एक क्षेत्र, मोहल्ले अथवा वर्ग तक सीमित नहीं रहेगा। प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक नागरिक तक बेहतर सुविधाएँ पहुँचाना ही विकास की मूल भावना है।श्री मूणत ने कहा, “जनता ने जो विश्वास और जिम्मेदारी हमें दी है, उसका उत्तर विकास कार्यों के माध्यम से देना हमारा दायित्व है। रायपुर पश्चिम को सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने का संकल्प लेकर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।”भूमिपूजन के साथ ही शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कार्य की आधारशिला रखी गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अतिरिक्त कक्ष के निर्माण से सियान गुड़ी की उपयोगिता और बढ़ेगी तथा स्थानीय सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
- -सांभर शिकार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेलरायपुर। वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री श्री केदार कश्यप के सख्त निर्देशों के बाद वन विभाग ने वन्यजीव तस्करों और शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मोहला वनमंडल के दक्षिण मानपुर क्षेत्र में सांभर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।वनमण्डलाधिकारी श्री दिनेश कुमार पटेल ने बताया कि विगत 6 अगस्त की शाम को वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत बागडोगरी के रेंगाटोला गांव (तहसील औंधी) में कुछ लोग सांभर का मांस पका रहे हैं। सूचना मिलते ही दक्षिण मानपुर के परिक्षेत्र अधिकारी और मानपुर के उपवनमंडलाधिकारी ने सर्च वारंट लेकर तुरंत मौके पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पका हुआ मांस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि खेत में फंसे सांभर के बच्चे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की गई थी।वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियोंकृकाजूराम (पिता मसरूराम), रघुराम (पिता मनीराम) और राहुल (पिता सुकलु) को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सी.जी.एम.) न्यायालयअंबागढ़ चौकी में पेश किया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में राजनांदगांव जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया है।इस संदर्भ में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिकारियों के खिलाफ ऐसे ही कड़े कदम उठाए जाते रहेंगे।


























.jpg)
