- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय में जगदलपुर के महापौर श्री संजय पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने इंद्रावती नदी पर नए बैराज निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस नए बैराज के माध्यम से जगदलपुर शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो पाएगी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में कई महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। क्षेत्र में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है और धीरे-धीरे शांति स्थापित हो रही है, जिससे विकास कार्यों को गति मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में मटनार और देऊरगांव सिंचाई परियोजनाओं को भी सहमति दी गई है। उन्होंने बताया कि पानी के कम अपव्यय और किसानों तक बेहतर ढंग से पानी पहुंचाने के लिए सरकार पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर भी कार्य कर रही है।उल्लेखनीय है कि बजट में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से इंद्रावती नदी के महादेव घाट पर बैराज निर्माण की घोषणा की गई है। इस बैराज के निर्माण से जगदलपुर शहर को पेयजल की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर नगर निगम के सभापति श्री खेम सिंह देवांगन, श्री निर्मल पाणिग्रही, श्री सुरेश गुप्ता, श्री योगेन्द्र पाण्डेय, श्री राणा घोष सहित प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को 14 अप्रैल को महासमुंद जिले के बसना में आयोजित होने वाले फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती के अवसर पर आयोजित ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल भी उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकातरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय के सभा कक्ष में जशपुर जिले से चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी आत्मीयता से सरपंचों से भेंट कर उनके क्षेत्र की स्थिति तथा विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं पंच के रूप में जनसेवा का कार्य प्रारंभ किया था। पंच रहने के बाद वे सरपंच बने और आगे चलकर विधायक तथा सांसद के रूप में भी जनता की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यदि किसी सरपंच में अपने गांव और पंचायत के विकास के लिए समर्पण और जज्बा हो, तो वह अपने क्षेत्र में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर अधोसंरचना विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की बड़ी जिम्मेदारी सरपंचों के कंधों पर होती है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने सरपंचों से आग्रह किया कि वे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीण जनता को उनका पूरा लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि समर्पित नेतृत्व और योजना के सही क्रियान्वयन से कोई भी पंचायत आदर्श पंचायत बन सकती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास के अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने सरपंचों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने पंचायत क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विभागीय मंत्रियों और अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य अन्य क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को देखकर सीखना और उन्हें अपने गांवों में लागू करना है।उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले से चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए 35 सरपंचों का दल आज विधानसभा की कार्यवाही देखने विधानसभा पहुंचा था। भ्रमण के दौरान यह दल दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पतोरा तथा धमतरी जिले के ग्राम पंचायत सांकरा में हुए विकास कार्यों का अवलोकन भी करेगा। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनि भगत सहित जशपुर जिले से आए सरपंचगण उपस्थित थे।
-
रायपुर. छग से भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस नेता फूलो देवी नेताम सोमवार को राज्यसभा के लिए बिना किसी विरोध के चुनी गईं। विधानसभा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, "नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख आज दोपहर खत्म हो गई और दोनों उम्मीदवार बिना किसी विरोध के चुन लिए गए हैं। बाद में निर्वाचन अधिकारी मनीष शर्मा ने वर्मा और नेताम को चुनाव के प्रमाण पत्र सौंपे।
लक्ष्मी वर्मा (59) राज्य के प्रभावशाली कुर्मी समाज से हैं। उन्होंने भाजपा की तरफ से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद राज्य महिला अयोग से इस्तीफा दे दिया था। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की निवासी वर्मा वर्तमान में रायपुर में निवास करती हैं। वर्मा ने 1990 में भाजपा की प्राथमिक सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वह 1994 में रायपुर नगर निगम में वार्ड पार्षद चुनी गईं। बाद में उन्होंने 2010 से 2015 तक रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष के तौर पर काम किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता, वर्मा को एक अनुभवी जमीनी नेता बताते हैं जिन्हें ग्रामीण राजनीति की गहरी समझ है। वह भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता रह चुकी हैं।
भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि महिला मोर्चा से लेकर पार्टी के पदाधिकारी पद तक वर्मा लगातार सक्रिय रही हैं तथा उन्होंने जिला, मंडल और बूथ स्तर पर काम किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा के लिए चुने जाने पर बधाई दी और भरोसा जताया कि वह संसद के उच्च सदन में छत्तीसगढ़ से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगी। साय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी को छत्तीसगढ़ से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह छत्तीसगढ़ की सशक्त आवाज बनकर प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों को पूरी प्रतिबद्धता और मुखरता के साथ संसद के उच्च सदन में रखेंगी। उनका समृद्ध राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इसके अलावा, बस्तर इलाके के कोंडागांव जिले की आदिवासी नेता नेताम (54) लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुनी गई हैं। वह 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश की विधानसभा के लिए पहली बार विधायक चुनी गई थीं। वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ बनने के बाद, वह राज्य की पहली विधानसभा की सदस्य बनीं। वर्ष 2016 से, नेताम छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष के तौर पर काम कर रही हैं और पार्टी तथा सार्वजनिक जीवन में कई अहम पदों पर रह चुकी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नेताम को बधाई दी है।
राज्य के पांच राज्यसभा सदस्यों में से दो-कवि तेजपाल सिंह तुलसी और नेताम का छह साल का कार्यकाल नौ अप्रैल को खत्म होने वाला था, जिससे दो खाली सीटों को भरने के लिए चुनाव कराने की जरूरत थी। राज्य के दूसरे राज्यसभा सदस्य कांग्रेस के रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला, और भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सीट हैं जिसमें भाजपा के 54 सदस्य हैं, उसके बाद कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक सदस्य है। सदन में अपनी संख्या के आधार पर भाजपा और कांग्रेस दोनों को एक-एक राज्यसभा सीट मिलने की उम्मीद थी।
- -मुख्यमंत्री श्री साय ने बीएसएस प्रणवानंद स्कूल के ‘कल्चरल एंड हेरिटेज म्यूजियम’ का किया अवलोकनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बीएसएस प्रणवानंद स्कूल परिसर पहुंचकर भारत माता की मूर्ति तथा भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूल परिसर में स्थापित कल्चरल एंड हेरिटेज म्यूजियम का अवलोकन किया। स्कूल के सचिव स्वामी शिवरूपानंद जी महाराज ने उन्हें संग्रहालय का विस्तृत भ्रमण कराया। मुख्यमंत्री ने उत्सुकता के साथ संग्रहालय में प्रदर्शित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, ऋषि-मुनियों तथा भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित मानव कल्याण से जुड़े कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्कूली बच्चों को भारत के समृद्ध इतिहास, ऋषि-मुनियों, महान चिंतकों, धर्म प्रवर्तकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से परिचित कराने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति अत्यंत प्राचीन, समृद्ध और गौरवशाली रही है, जिसे हमारे ऋषि-मुनियों, विद्वानों और महापुरुषों ने अपने ज्ञान, तप और त्याग से और अधिक समृद्ध बनाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। इससे बच्चों में अपने राष्ट्र, संस्कृति और मूल्यों के प्रति गर्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि बीएसएस प्रणवानंद स्कूल द्वारा स्थापित यह संग्रहालय भावी पीढ़ी को हमारे धर्म, ग्रंथों, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रेरणादायक माध्यम बनेगा।इस अवसर पर स्कूल के सचिव स्वामी शिवरूपानंद जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री साय को शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया।उल्लेखनीय है कि बीएसएस प्रणवानंद स्कूल में भारत के महान ऋषि-मुनियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले महान व्यक्तित्वों की प्रतिमाएं उनके जीवन और कार्यों की जानकारी के साथ स्थापित की गई हैं। इनमें महर्षि वेदव्यास, ब्रह्मर्षि विश्वामित्र, सुश्रुत, कणाद, आर्यभट्ट, रामानुजाचार्य, स्वामी विवेकानंद, राजा राममोहन राय, पृथ्वीराज चौहान, रानी लक्ष्मीबाई, खुदीराम बोस, महर्षि दयानंद और भगवान बिरसा मुंडा सहित अनेक महान विभूतियां शामिल हैं।इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती आनन्दिता घोष, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- रायपुर । प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (PMBJP) भारत सरकार की एक पहल है, जो आम जनता को ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 90% कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं (Generic Medicines) उपलब्ध कराती है। यह योजना आम लोगों, विशेषकर गरीबों के लिए चिकित्सा खर्च को कम करने और सस्ती, सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। इसका उद्देश्य महंगी दवाओं के बोझ को कम करना और स्वास्थ्य सेवा में पारदर्शिता, गुणवत्ता व किफायत में सुधार लाना।सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य के लिए सिम्स बिलासपुर में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी द्वारा संचालित जन औषधि केंद्र को वर्ष 2024–25 में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ जन औषधि केंद्र घोषित किया गया। इस उपलब्धि पर आज कलेक्टर संजय अग्रवाल की मौजूदगी में प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल (आईएएस) थे। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह योजना न केवल सस्ती दवाएं प्रदान करके सार्वजनिक स्वास्थ्य में योगदान देती है, बल्कि रोज़गार के अवसर भी सृजित करती है। नागरिकों को उनके चिकित्सा खर्चों पर काफी बचत करने में मदद मिलती है।अध्यक्षता सिम्स के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति ने की। इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉ. बी.एल. गोयल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल तथा मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.लखन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जन औषधि केंद्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण दवाएं उपलब्ध हो रही हैं। इससे लोगों का उपचार खर्च कम हो रहा है और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिल रही है। उन्होंने केंद्र के संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा की भावना से कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का संचालन और आभार ज्ञापन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना ने की।
- -बस्तर के दूरस्थ इलाकों तक सड़क पहुंचाने की दिशा में बड़ा फैसला: केंद्र सरकार ने RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई-केंद्र सरकार के निर्णय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की राह होगी और मजबूत : मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर / केंद्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद (Left Wing Extremism) से प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रोड कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट फॉर लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म अफेक्टेड एरियाज (RCPLWEA) तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-I) की अवधि को 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लंबित सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने में नई गति मिलेगी।केंद्र सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क संपर्क को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। योजनाओं के तहत पहले से स्वीकृत परियोजनाओं के शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों तक बेहतर आवागमन की सुविधा सुनिश्चित की जा सके।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास और वहां के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है। सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंच आसान होती है और विकास की गति तेज होती है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की अवधि बढ़ने से बस्तर सहित राज्य के दूरस्थ और आदिवासी अंचलों में सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने में तेजी आएगी। बेहतर सड़क नेटवर्क से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रशासनिक पहुंच भी मजबूत होगी। इससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।
- रायपुर / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त का अंतरण किया। राज्य स्तरीय वृहद महतारी वंदन सम्मेलन के माध्यम से प्रदेशभर की महिला हितग्राहियों के खातों में योजना की राशि अंतरित की गई। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रही है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम तेंदुभाठा की हितग्राही श्रीमती सरस्वती केंवट से संवाद कर योजना से मिले लाभ और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की जानकारी ली।श्रीमती सरस्वती केंवट इस योजना की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग अपने छोटे होटल व्यवसाय को आगे बढ़ाने में किया। आज उनके इस प्रयास से होटल व्यवसाय अच्छी तरह संचालित हो रहा है और उन्हें हर महीने लगभग 10 से 15 हजार रुपये तक की आय होने लगी है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।संवाद के दौरान श्रीमती सरस्वती केंवट ने मुख्यमंत्री को अपने होटल आने का स्नेहपूर्ण निमंत्रण देते हुए कहा कि वे उनके होटल में आकर चाय और नाश्ता जरूर करें। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा, “हम आपके होटल जरूर आएंगे… हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा।”मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री के साथ हुए इस संवाद से श्रीमती सरस्वती केंवट और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनका यह प्रयास क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की।मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद के उच्च सदन राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, विकास से जुड़े मुद्दों तथा आमजन की अपेक्षाओं को सशक्त रूप से रखने में श्रीमती लक्ष्मी वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस अवसर पर विधायक श्री किरण सिंह देव, विधायक श्री अनुज शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।
- रायपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के छोटे से ग्राम गुदमा के युवा श्री अंकित सकनी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 816वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और गांव का, बल्कि पूरे बस्तर संभाग और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंकित सकनी और उनके माता-पिता से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अंकित की इस सफलता को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अंकित ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हो, तो सफलता अवश्य मिलती है।उन्होंने कहा कि बीजापुर जैसे दूरस्थ और आदिवासी अंचल के छोटे से गांव से निकलकर देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बस्तर क्षेत्र के युवाओं के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है कि वे भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
- -मुख्यमंत्री श्री साय वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल, महिलाओं के खातों में किया 684 करोड़ रूपए का किया अंतरित, दी बधाई-विधायक सहित कलेक्टर-एसपी एवं अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल-विधायक ने की महतारी सदन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की घोषणारायपुर ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंगेली जिले के ग्राम छतौना (जरहागांव), सेतगंगा, मानस मंच लोरमी एवं झाफल और मंगल भवन पथरिया में वृहद महतारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की 68 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 684 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का अंतरण किया और हितग्राहियों को बधाई दी। इसमें जिले के 02 लाख 09 हजार 600 से अधिक महिलाओं के खाते में 19.22 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई। ग्राम छतौना के मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अंबालिका साहू, श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी, श्री उमाशंकर साहू, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में सरस्वती और भारत माता के छाया चित्र पर पूजा-अर्चना की गई। साथ ही राष्ट्रगान जन गण मन एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया गया।विधायक श्री मोहले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महतारी वंदन योजना, आवास योजना, बिजली बिल में राहत, स्वच्छ पेयजल की सुविधा और पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। आज महिलाएं देश और राज्य की नेतृत्वकारी भूमिकाओं में भी आगे बढ़ रही हैं और हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। राज्य में बड़ी संख्या में महिलाएं लखपति दीदी बनकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। महिलाएं सिलाई, कढ़ाई सहित विभिन्न व्यवसायों में आगे बढ़ रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार को बने अभी दो वर्ष ही हुए हैं और इस दौरान विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें रोजगार और व्यवसाय की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महतारी सदन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की घोषणा की।कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजना के तहत अब तक 684 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में सीधे अंतरित की जा चुकी है, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिल रही है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में महिलाओं में काफी उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने मंच के माध्यम से अपनी सफलता एवं आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी साझा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।अधिकारी-कर्मचारी सहित हितग्राही और बालिका खिलाड़ी हुए सम्मानितकार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागीय 16 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के 38 बालिका खिलाड़ियों को 01 हजार 100 रूपए का चेक एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी तरह कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 06 बालिकाओं को 20 हजार रूपए की राशि, शील्ड व प्रशस्ति पत्र, जरहागॉव सुरभि क्लस्टर संगठन की 11 महिलाओं, महतारी वंदन योजना की राशि से व्यवसाय करने वाली 30 महिलाओं को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री श्री आबे नोरिआकि ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग तथा विकास की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई।मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री आबे नोरिआकि का शॉल ओढ़ाकर तथा भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर अपनी जापान यात्रा का जिक्र करते हुए श्री आबे को प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति, निवेश को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में उद्योगों के विकास के लिए बेहतर आधारभूत संरचना, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है, जिससे निवेशकों को आकर्षक अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इस अवसर पर विधायक श्री किरण देव एवं विधायक श्री सुशांत शुक्ला उपस्थित थे।
- बार- बार समझाईश के बाद भी सड़क पर कब्जा जमाकर जयराम काम्प्लेक्स के पीछे दो गलियों में व्यवसायरत लगभग 40 फेरीवालों को पुनः हटाया गया और उन्हें अपनी फोटो आईडी मौदहापारा थाना में जमा कर नगर निगम जोन 2 और निगम मुख्यालय में जाकर मौदहापारा सन्डे बाजार में स्थान देने चर्चा करने की हिदायत पुनः दी गयीरायपुर/ रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और यातायात एसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार , नगर निगम नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे नगर निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन, मौदहापारा पुलिस थाना बल एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़नदस्ता नगर निवेश की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत मौदहापारा सन्डे बाजार मुख्य मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी फेरी वालों को पुनः जनहित में कड़ी समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी फेरी वाले स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।आज पुनः चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत मगर निगम जोन 2 क्षेत्र में मौदहापारा सन्डे बाजार में गुजराती मोहल्ले के लगभग 40 फेरी वालों को एक बार पुनः जयराम काम्प्लेक्स के पीछे दो गलियों में सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों को यातायात जाम की समस्या दूर कर व्यवस्था सुधारने नियमनुकूल कड़ाई के साथ हटाने की कार्यवाही नगर निगम जोन 2 कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे के मार्गनिर्देशन में की गयी. गुजराती मोहल्ले के फेरी वालों को नियमानुसार के के रोड में मौदहापारा मस्जिद से लेकर महाबीर गौशाला तक के बीच के मार्ग में सफ़ेद लाईन के अंदर मौदहापारा सन्डे बाजार में व्यवसाय हेतु बैठना है, किन्तु वहाँ इससे पहले से फेरी लगा रहे व्यवसायी पहले ही बैठक जाने के कारण उन्हें वहाँ बैठने स्थान नहीं मिल रहा है, इस कारण वे जयराम काम्प्लेक्स के पीछे दो गलियों में फेरी व्यवसाय करने अनाधिकृत रूप से बैठ जाते हैँ और बार - बार समझाईश देने के बाद भी सड़क पर सामान रखने वाले लगभग 40 फेरी वालों को व्यवस्था सुधार हेतु कड़ाई के साथ सड़क से हटाकर सड़क को कब्जामुक्त करवाया गया.साथ ही सम्बंधित फेरी वालों को तत्काल अपना मान्य फोटो आईडी की जानकारी मौदहापारा पुलिस थाना को देकर नगर निगम जोन 2 अथवा नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग को नियमानुसार अवगत करवाकर मौदहापारा सन्डे बाजार में स्थान देने आकर चर्चा करने की एक बार पुनः कड़ी हिदायत दी गयी.टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत पुनः जनहित में चलाये गए अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के मौदहापारा सन्डे बाजार मार्ग क्षेत्र में मार्ग यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हो गया और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति सहित त्वरित राहत प्राप्त हुई।
- विप्रजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलिरायपुर/ प्रकाश दुबे पिता स्वर्गीय शंकर लाल दुबे (पूर्व निवासी ब्राह्मणपारा ) उम्र 59 वर्ष का कल रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे संतोष दुबे, विनोद दुबे एवं अनिल दुबे के भाई थे।श्री प्रकाश दुबे के निधन पर विप्र समाज के भूपेंद्र शर्मा टेकारीवाले, रामेंद्र शर्मा, उमेश तिवारी, गिरीश दुबे, आनंद, दीपक, अनिल तिवारी सेमरा वाले, श्रीमती रश्मि शुक्ला, नटराज शर्मा, संजय, सुरेंद्र शुक्ला, आनंद पांडेय, बृजेश शर्मा, सुशील मिश्रा, एस कुमार, अतुल दीवान, विनय तिवारी, एस्ट्रो योगेश तिवारी, ममता, प्रशांत शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुयश शुक्ला, प्रदीप दुबे, सनत तिवारी, बबीता दुबे, अविनाश शुक्ला, दिनेश दुबे, ज्ञानेश शर्मा, बब्बू दीवान, अशोक दीवान, छन्नू उपाध्याय, नीलिमा तिवारी समेत कई विप्रजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
- विद्युत कर्मचारियों के लिए आकर्षक पैकेजरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी अपने नियमित कर्मचारियों के लिए उन्नत बैंक सुविधाओं और बीमा सुविधा का संयुक्त सौगात ले कर आए हैं। जिसमें कर्मचारियों को इन सुविधाओं के लिए अलग से अतरिक्त प्रीमियम नहीं देने होगा। जनरेशन कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का अनुबंध करार किया है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यपालक निदेशक वित्त जनरेशन श्री संदीप मोदी ने बताया कि प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के सुरक्षा, सुविधा और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण कदम लिया है। कॉरपोरेट सैलरी पैकेज के तहत कर्मचारी बैंकिंग की आधुनिक सुविधाओ का लाभ एक क्लिक से ले सकेंगे।व्यक्तिगत दुर्घटना में 10 लाख एवं हवाई यात्रा दुर्घटना में 50 से 100 लाख तक का कवरेज उपलब्ध है। इसके अलावा एड ऑन कवरेज की भी सुविधा प्रदान किया जाएगा । प्लास्टिक सर्जरी इन बर्न, इंपोर्ट ऑफ मेडिसिन, एयर एम्बुलेंस जैसे आधुनिक सुविधा कर्मचारियों को मिलेगी। बैंक द्वारा मेक माई ट्रिप, अमेजन प्राइम, जिम की सदस्यता, लाउंज, बुक माई शो जैसे डिजिटल सुविधाएं भी दिया जाएगा जिससे व्यक्ति घर बैठे एक क्लिक से त्वरित भुक्तान कर सकता है। यह सुविधा सैलरी अनुसार चार श्रेणी में विभाजित है। सुविधा का प्रकार और आकार सैलरी अनुरूप होगा।श्री मोदी का कहना है कि बैंकों का चयन पूर्णतः कर्मियों के अधिकार क्षेत्र में है। हम केवल कर्मियों के लिए सर्वाधिक सुविधा युक्त बैंक का विकल्प दे रहे हैं। जिसका लाभ सभी को मिल सके। यह अनुबंध कर्मचारियों के साथ उनका परिवार के लिए भी सुरक्षा कवच साबित होगा।
- रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद से ही हर प्रकार के अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। हालिया घटना में भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और मामले की जांच जारी है। जांच में यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- रायपुर/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम नगर निगम जोन 10 के अमलीडीह स्थित जोन कार्यालय परिसर में नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा ने नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही सहित कार्यपालन अभियंता श्री आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरीशंकर साहू, स्वच्छता निरीक्षक श्री यशवंत बेरिहा, श्री राहुल वैष्णव एवं अन्य सम्बंधित जोन 10 अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 10 क्षेत्र के अंतर्गत 18 स्वच्छता दीदियों और जोन 10 स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सेवारत 7 महिला सफाई कर्मचारियों की सेवाओं को सराहते हुए उन्हें मंच पर बुलाकर नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया और महिला सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दीं.
- रायपुर/ प्रकाश दुबे पिता स्वर्गीय शंकर लाल दुबे (पूर्व निवासी ब्राह्मणपारा ) उम्र 59 वर्ष का कल रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे संतोष दुबे, विनोद दुबे एवं अनिल दुबे के भाई थे। इनका अंतिम संस्कार महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
- -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दीरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री देव ने कहा कि आज का दिन नारी शक्ति के अदम्य साहस, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनकी अतुलनीय भूमिका को नमन करने का दिन है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस मौके पर नारी शक्ति के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पारित कर महिलाओं को लोकतंत्र में उनकी सही भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण और मुद्रा योजना के जरिए केंद्र सरकार ने महिलाओं के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। श्री देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए आभार माना और कहा कि छत्तीसगढ़ में श्री साय की सरकार ने 'महतारी वंदन योजना' के माध्यम से प्रदेश की लाखों विवाहित महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया है। यह योजना केवल वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। प्रदेश में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य महिला सशक्तीकरण के आर्थिक आयाम को नई ऊँचाई दे रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलम्बन— इन चारों स्तम्भों पर ध्यान केंद्रित किया है। श्री देव ने विश्वास दिलाया कि प्रदेश भाजपा संगठन और सरकार कंधे-से-कंधा मिलाकर छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। श्री देव ने आह्वान किया कि हम सब मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहाँ हर बेटी को अपनी उड़ान भरने के लिए खुला आसमान मिले और हर महिला सम्मान के साथ राष्ट्र के विकास में भागीदार बने।
- -तीसरी बार विश्वकप का खिताब जीतना भारतीय क्रिकेट के नए युग की उद्घोषणारायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार टी 20 विश्वकप का खिताब जीतना भारतीय क्रिकेट के नए युग की उद्घोषणा है। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड पर टीम इंडिया की यह शानदार जीत हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाली है। उन्होने कहा कि भारतीय टीम को मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन ने 140 करोड़ देशवासियों को उत्सव मनाने का अवसर दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। यह मेहनत, अनुशासन और देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत द्वारा विश्व कप का खिताब जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के हमारे धुरंधरों ने एक बार फिर विश्व कप का खिताब जीतकर हर भारतवासी को गौरवान्वित किया है। इस जीत के साथ ही भारत यह खिताब 3 बार जीतने वाला पहला देश बन गया है। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्ति की कि भविष्य में भी हमारा तिरंगा यूँ ही विश्व मंच पर शान से लहराता रहे और भारत का गौरव निरंतर बढ़ता रहे।
- रायपुर / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्वकप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा "आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को पराजित कर भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतते हुए पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और अटूट संकल्प का प्रतिफल है। भारतीय टीम के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हृदय से बधाई एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह जीत देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और संघर्ष का ही परिणाम है कि आज भारत ने विश्व क्रिकेट में एक बार फिर अपना परचम लहराया है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी दल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।
- रायपुर. प्रोजेक्ट दधीचि के तहत स्व. संतोष यादव के मरणोपरांत उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुरुज बाई यादव की सहमति से आंखें एवं स्किन दान की गई। रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल पहुंचकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रीमती सुरुज बाई को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके इस मानवीय निर्णय की सराहना की तथा आर्थिक सहायता राशि के रूप में 21 हजार का चेक सौंपा। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, रायपुर एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी सहित अस्पताल के स्टॉफ उपस्थित रहे।
- 0- अपने दम पर खड़ा किया कारोबार, अब हर साल कमा रही 2 लाख रुपयेरायपुर. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के ग्राम नगपूरा में देखने को मिली है। यहां की रहने वाली श्रीमती किरण निषाद अपने स्वयं के व्यवसाय के माध्यम से न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट बिजनेस दीदी’ के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। इसी पहल के तहत किरण निषाद ने अपने व्यवसाय की शुरुआत की और आज वे सफलता की नई कहानी लिख रही हैं।किरण निषाद वर्ष 2014 से बिहान समूह से जुड़ी हुई हैं और लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से उन्होंने कपड़ों की दुकान के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर का संचालन शुरू किया। उनके इस व्यवसाय से आसपास की महिलाओं को भी सुविधाएं मिल रही हैं।अपने व्यवसाय के बारे में किरण निषाद बताती हैं कि इससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये तक की आय हो जाती है। इस आय से वे अपने बच्चों की पढ़ाई अच्छे से करवा पा रही हैं और घर के खर्चों में भी सहयोग दे रही हैं।श्रीमती किरण निषाद ने कहा कि प्रोजेक्ट बिजनेस दीदी के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करती हैं। उनका कहना है कि सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-2 वैशाली नगर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 वृन्दा नगर क्षेत्र का सघन निरीक्षण वार्ड पार्षद संजय सिंह के उपस्थिति में किया। इस दौरान उन्होंने वृन्दा नगर, शासकीय प्राथमिक शाला बैक लाइन, छपरा मुहल्ला, गंदा तालाब क्षेत्र, अर्जुन नगर और चैता मैदान क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जनहित को देखते हुए नालियों और सड़कों पर जिन लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, उन्हें तत्काल चिन्हित कर नोटिस जारी करने और कब्जा हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। सड़क पर निर्माण सामग्री या अन्य सामान रखकर आवागमन बाधित करने वालों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन पर सड़क बाधा शुल्क (जुर्माना) लगाने के निर्देश दिए।क्षेत्र में कई स्थानों पर घरों के सामने गड्ढा खोदकर जल भराव की स्थिति और व्यर्थ बहते पानी को देखते हुए आयुक्त ने निर्देशित किया कि पाइप लाइन के नलों में अनिवार्य रूप से टोटी (टैब)लगवाई जाए ताकि जल की बर्बादी रोकी जा सके।निरीक्षण स्थलों पर कचरा संग्रहण के उपरांत सफाई सुनिश्चित कर चूना, ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के आदेश दिए गए ताकि मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उद्यान सह जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, जोन स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह एवं जोनल सुपरवाइजर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नागरिकों की सुविधाओं के लिए निगम प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।--







.jpg)











.jpg)
.jpg)






