- Home
- छत्तीसगढ़
- -ग्रीष्मकाल में बढ़ जाता है विद्यमान प्रणाली पर लोडरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी प्रदेश में किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत की आपूर्ति के लिए अपनी पारेषण क्षमता में निरंतर वृ़िद्ध कर रही है। इस कड़ी में राजिम स्थित विद्यमान 132 के.व्ही. उपकेन्द्र का 220 के.व्ही. में उन्नयन किया जा रहा है। इसकी लागत लगभग 82 करोड़ रुपए है, जिसमें 35 कि.मी. लंबी 220 के.व्ही. डबल सर्किट लाईन का निर्माण भी सम्मिलित है। विभागीय अमले में निर्माण कार्य की दक्षता कायम रखने इस उपकेन्द्र के उन्नयन का कार्य लेबर कांट्रेक्ट पर कंपनी के इंजीनियरों के निर्देशन में किया जा रहा है।प्रबंध निदेशक श्री शुक्ला ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं पॉवर कंपनी के अध्यक्ष श्री पी.दयानंद के कुशल नेतृत्व में ट्रांसमिशन कंपनी पारेषण प्रणाली की दक्षता पर विशेष ध्यान दे रही है एवं लक्ष्य तय कर उसके अनुरूप अंतःराज्यीय विद्युत अधोसंरचना का विकास निरंतर किया जा रहा है। राजिम एवं आसपास के क्षेत्र के लिए वर्तमान में विद्युत की आपूर्ति क्रमशः 220 के.व्ही.उपकेन्द्र गुरूर (बालोद), परसवानी (महासमुंद) एवं सरायपाली से जारी है, जिसमें ग्रीष्मकाल में लोड में वृद्धि हो जाती है। अतः राजिम में निर्माणाधीन 220 के.व्ही. उपकेन्द्र का कार्य आगामी ग्रीष्म ऋतु के पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस उपकेन्द्र के लिए दोनों ट्रांसफॉर्मर राजिम आ गये हैं।ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने वरिष्ठ अभियंताओं के साथ इस कार्य का अवलोकन किया एवं कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए इस उपकेन्द्र को आगामी ग्रीष्मकाल के पूर्व उर्जीकृत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये ताकि आगामी फसलचक्र तक किसानों को वोल्टेज की समस्या उत्पन्न न हो एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण बिजली प्राप्त हो सके।राजिम में ट्रांसमिशन कंपनी का 132 के.व्ही.उपकेन्द्र वर्ष 2003 से क्रियाशील है। इस उपकेन्द्र के साथ लगी रिक्त भूमि पर 220 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 160 एम.व्ही.ए. के दो ट्रांसफॉर्मर स्थापित हो सकेंगे। इस उपकेन्द्र के लिए 220 के.व्ही. डबल सर्किट लाईन का कार्य भी जारी है।इस अवसर पर एम.डी. श्री शुक्ला के साथ कार्यपालक निदेशक सर्वश्री के.एस.मनोठिया, आर.सी. अग्रवाल, डी.के. तुली, जी. आनंद राव, अति. मुख्य अभियंता चंद्रकला गिडवानी, अधीक्षण अभियंता व्ही.ए.देशमुख, राजेंद्र राठौर, आर.के.तिवारी, करूणेश यादव, यू.आर.मिर्चे, कार्यपालन अभियंता प्रत्युष अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, दीपक आहार, उमाकांत यादव एवं सहायक अभियंता प्रोबल मित्रा उपस्थित थे।
- -आधोसंरचना विकास के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा जोर-अतिरिक्त सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए जरुरी दिशा -निर्देशरायपुर / देशभर में शीघ्र ही प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत जनजातीय बाहुल्य ग्रामो में आधोसंरचना विकास, आर्थिक सशक्तिकरण, स्वस्थ जीवन एवं गुणवात्तपूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की अतिरिक्त सचिव श्रीमती आर.जया ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जरुरी दिशा -निर्देश दिए। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में देशभर के जिलों से कलेक्टर जुड़े थे।बलौदाबाजार कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान ( पीएम जुगा ) अंतर्गत जिले के जनजातीय बाहुल्य 46 गांव का चयन किया गया है। इसमें सर्वाधिक विकासखंड कसडोल के 21 गांव शामिल है। इसके साथ ही विकासखंड बलौदाबाजार के 10, विकासखंड भाटापारा के 13 तथा सिमगा के 2 गांव शामिल है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत चयनित ग्रामो में विभागीय योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित कर उन्नत श्रेणी में लाना है। क्रियान्वयन हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, सीएस पीडीसीएल, क्रेड़ा, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, दूरसंचार विभाग, कौशल विकास, सूचना प्रोद्योगिकी, क़ृषि, पशुपालन,मत्स्यिकी, पर्यटन एवं आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग शामिल हैं। अभियान के तहत चयनित ग्रामों में आधोसंरचना विकास सहित बेहतर स्वास्थ्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच पर जोर दिया जाएगा।
- -उद्यान में झाड़ू लगाकर सफाई की, स्वच्छता दीदियों को बांटे किट व साड़ी-श्री साव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन कियारायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। उन्होंने बिलासपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे इस दौरान बिलासपुर नगर निगम द्वारा आयोजित 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा में भी शामिल हुए। उन्होंने विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ उद्यान में झाड़ू लगाकर सफाई की।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वच्छता दीदियों को साड़ी और किट भी वितरित किए। विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धरमजीत सिंह और श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, कलेक्टर श्री अवनीश शरण और नगर निगम के आयुक्त श्री अमित कुमार भी 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के बड़े विचारक और चिंतक थे। उन्होंने आधुनिक राजनीति को एक नई दिशा दी। देश की विरासत के अनुरूप हमारा देश तरक्की करे, यह उनका विचार था। उनकी विचारधारा के अनुरूप विकास कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश को आगे ले जा रहे हैं। पूरी दुनिया यह मान रही है कि 21वीं सदी भारत की है और भारत देश ही विश्व का नेतृत्व करेगा। श्री साव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने स्वच्छता को जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया। इसका सीधा संबंध हमारी बेहतरी और स्वास्थ्य से है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार स्वच्छता पर लगातार काम कर रही है। जन भागीदारी और जन सहयोग से ही स्वच्छता का मिशन पूरा और सफल होगा। उन्होंने बताया कि उद्यान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए पार्षद दुर्गा सोनी ने पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है।समारोह को विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया। 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता मैराथन में शहर के सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों के लिए चौक-चौराहों पर नगर निगम द्वारा पानी और ग्लूकोज की व्यवस्था की गई थी। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह और जिला पंचायत के सीईओ श्री आर.पी. चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -पगडंडियों से चलकर बीच खेत में पहुंचे मंत्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया अवलोकनरायपुर / राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम सकरी में डिजिटल क्रॉप सर्वे का अवलोकन किया। उन्होंने पगडंडियों से चलकर बीच खेत में पहुंचकर मोबाईल के माध्यम से जियो-रिफ्रेंसिंग के जरिए एंट्री कर खसरा का सत्यापन किए। इसके लिए मंत्री श्री वर्मा स्वयं सर्वेयर बने। उन्होंने ग्राम सकरी के किसान नेतराम साहू के खेत खसरा नंबर 1150,1151 एवं 1152 का सत्यापन कार्य पूर्ण किए. श्री वर्मा ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित भारत के रूप में विकसित करने का लक्ष्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रखा है जिसके तहत सभी सरकारी कामकाजों में डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग सरकार कर रही है डिजिटल क्रॉप सर्वे भी उसका एक उदाहरण है। इससे फसल की सटीक जानकारी मुहैया होती है।गौरतलब है की डिजिटल क्रॉप सर्वे में निजी सर्वेयर की भूमिका जियो-रिफ्रेंस के रूप में होती,जो डिजिटल रूप से फसल का सर्वे सभी खेतों में जाकर करेंगे। निजी सर्वेयर को प्रतिदिन 30 से 50 खसरों का टास्क दिए गए है। जिसे सर्वेयर खेत में जाकर लॉगिन करेंगे। उनसे तहसीलदार पूछेंगे क्या आप उपलब्ध हैं और हां में जवाब आएगा। वैसे ही एप में प्लॉट की स्थितिए खसरा नंबर ए एरिया ऑनर का नाम अपने आप फीड हो जायेगा। जो क्रॉप लगी है उसका तीन फोटो लॉन्गिट्यूट लैटिट्यूट के साथ तीन फोटो अपलोड करना है। इस प्रकार एक नंबर का कार्य पूर्ण होगा। जिसमें पटवारी की भूमिका पर्यवेक्षक और राजस्व निरीक्षक की भूमिका सत्यापनकर्ता तथा तहसीलदार व नायब तहसीलदार की भूमिका जांचकर्ता अधिकारी के रूप में की गई है। सर्वेक्षकों द्वारा संपादित सभी खसरे आरआई के पास नहीं आयेगा। सर्वेक्षकों द्वारा सर्वे किये गए खसरे पटवारी के पास आएंगे। पटवारी इसे अनुमोदन करेगा या रिसेंड करेगा। पटवारी द्वारा दो बार रिजेक्ट होने की स्थिति में आरआई के आईडी में आयेगा। ऐसे खसरों की संख्या बहुत कम होगी, जहां मौके में जाकर आवश्यकतानुसार सत्यापन किया जाएगा।इसके साथ ही फिल्ड में क्या बोया गया है फसल की जिंस का नाम, मिश्रित फसल की स्थिति में सभी फसलों का अनुमानित रकबा, सिंचित-असिंचित फसल, एकवर्षीय या बहुवर्षीय, सीजनल फसल की जानकारी आदि भरी जायेगी। सर्वेयर द्वारा साफ्टवेयर में बोये गये जिंस व एकल व मिश्रित फसल की स्थिति में बोये गये फसल या पड़त रकबा की अनुमानित प्रविष्टि करेगा। यदि साफ्टवेयर में जियो-रिफ्रेंस्ड रकबा के अनुसार सर्वे किए गए रकबा का योग एक समान नहीं आयेगा। तब तक डेटा सेव नहीं होगा। सर्वेयर किसी भी खसरा नंबर की भूमि के मेड़ में खड़े होकर फोटो कैप्चर नहीं करेगा। यदि ऐसा वे करते हैं तो आसपास के खसरा नंबर के लॉन्गिट्यूट लैटिट्यूट मिस्डमैच होगा। इसलिए सर्वेयर प्रत्येक खसरा नंबर की भूमि के अंदर कम से कम मेड़ से 10 मीटर की दूरी पर जाकर प्रयोग संपादित करेगा। यदि पिक्चर में गेहूं फसल दिख रहा पर सर्वेक्षक ने धान प्रविष्ट किया हो अथवा प्लाट खाली है और फोटो गन्ना का अपलोड किया है, तो वही डेटा को पटवारी रिसेंड करेगा। सर्वेक्षक सुधार कर फिर से पटवारी को भेजेगा। यदि पटवारी पुनः रिजेक्ट करता है तब आरआई के आईडी में आयेगा। पटवारी द्वारा परंपरागत ढंग से की जाने वाली गिरदावरी से यह फिलहाल अलग है। धान खरीदी पटवारी द्वारा की गई गिरदावरी के आधार पर की जाएगी। डिजिटल क्राप सर्वे उन्हीं ग्रामों में की जायेगी, जहां जियोरिफ्रेंसिंग का सेकेंड लेवल कार्य का संपादन हो गया है। सभी ग्रामों के खसरा नंबरों में नहीं की जाएगी। यह शासन की बहुआयामी योजना है। सकारात्मक ढंग से इस कार्य का संपादन करना है। साफ्टवेयर बहुत ही आसान बनाया गया है। किसी भी वर्जन के एंड्रॉयड मोबाईल में प्रयोग किया जा सकता है, जिसमें ये सपोर्ट करें। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राज्य स्काउट एवं गाइड विजय केसरवानी,एसडीएम बलौदाबाजार अमित गुप्ता,तहसीलदार राजू पटेल उपस्थित रहे।
- रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1121.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 25 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2339.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 596.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 596.6 मिमी, सूरजपुर में 1090.2 मिमी, बलरामपुर में 1642.2 मिमी, जशपुर में 957.9 मिमी, कोरिया में 1071.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1066.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 936.8 मिमी, बलौदाबाजार में 1162.4 मिमी, गरियाबंद में 1057.8 मिमी, महासमुंद में 921.3 मिमी, धमतरी में 1004.3 मिमी, बिलासपुर में 956.2 मिमी, मुंगेली में 1073.0 मिमी, रायगढ़ में 1020.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 689.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1186.5 मिमी, सक्ती 1015.6 मिमी, कोरबा में 1350.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1140.9 मिमी, दुर्ग में 639.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 884.1 मिमी, राजनांदगांव में 1097.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1217.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 830.0 मिमी, बालोद में 1164.0 मिमी, बस्तर में 1246.5 मिमी, कोण्डागांव में 1142.8 मिमी, कांकेर में 1388.0 मिमी, नारायणपुर में 1381.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 1492.2 मिमी और सुकमा जिले में 1660.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। श्री साय ने कहा कि उनकी विचारधारा राष्ट्र के पुनर्निर्माण और भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए थी। उन्होंने जन समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में आजीवन काम किया। उनका मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते उनके जन्मदिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर हम समस्त जनमानस का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।
- -श्रीमती साय के प्रेरक उद्बोधन से उत्साहित और अभिभूत हुए विद्यार्थी-कृषि विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु पांच दिवसीय दीक्षा आरंभ प्रेरण कार्यक्रम का दूसरा दिनरायपुर, । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में नवीन शिक्षा नीति के तहत शिक्षा सत्र 2024-25 में नव प्रवेशित स्नातक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को चार वर्षीय पाठ्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने हेतु आयोजित पांच दिवसीय प्रेरण कार्यक्रम ‘‘दीक्षा आरंभ’’ के दूसरे दिन मंगलवार को यहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रेरक वक्ता श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। दीक्षा आंरभ कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित समस्त कृषि महाविद्यालयों के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन शामिल हुए। श्रीमती साय विद्यार्थियों के बीच पहुंची तथा उनके साथ सेल्फी लीं। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया। श्रीमती कौशल्या साय को अपने बीच पाकर विद्यार्थी विशेषकर छात्राएं आश्चर्यचकित तथा अभिभूत हुईं।दीक्षा आरंभ समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहें तथा गुरू शिष्य परंपरा का अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। अतः पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व के विकास पर भी ध्यान देना चाहिए। श्रीमती साय ने विद्यार्थियों से कहा कि वे ईश्वर के प्रति आस्थावान तथा अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञ रहें। श्रीमती साय ने छात्राओं से कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने घर-परिवार के कार्यां में भी रूचि लें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी होने के बावजूद वे आज भी रसोई तथा अन्य घरेलू कार्यां में संलग्न रहती हैं।श्रीमती कौशल्या साय ने शबरी कन्या छात्रावास में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विकसित अधोसंरचनाआें विशेषकर रसोईघर में आधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं के साथ बातचीत भी की और हॉस्टल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।दीक्षा आरंभ कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति डॉ. चंदेल ने विद्यार्थियां से मन लगकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने कैरियर के निर्माण पर भी ध्यान देना चाहिए। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का स्वागत किया। कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय, महासमुंद एवं कृषि महाविद्यालय कुरूद के अधिष्ठाता, प्राध्यापकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के परिपत्र क्रमांक 01-01/पीडी-तीन/4786, 15 सितम्बर 2023 के तारतम्य में 03 मार्च 2024 को प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परीक्षा परिणाम व्यापम द्वारा घोषित कर दिया गया है। कनिष्ठ अभियंता (प्रशिक्षु) के पदों पर सीधी भर्ती (EBJE23) की प्रक्रिया के अगले चरण में 05 अक्टूबर 2024, दिन शनिवार को प्रातः 09 बजे से कार्यालय मुख्य अभियंता (मानव संसाधन), छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड डंगनिया, रायपुर में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना है।दस्तावेजों के सत्यापन हेतु रोल नम्बर की जानकारी, समय सारिणी एवं बुलावा पत्र (काॅल लेटर) पॉवर कंपनी की वेबसाइट cspc.co.in पर शीघ्र अपलोड किया जाएगा, जहाँ से उम्मीदवार अपना बुलावा पत्र (काॅल लेटर) डाउनलोड कर सकते है। यदि किसी उम्मीदवार को बुलावा पत्र (काॅल लेटर) डाउनलोड करने में कोई तकनीकी कठिनाई हो तो वह दूरभाष क्रमांक 0771-2574157 पर सम्पर्क कर सकते हंै।
- -सफल रहा विद्युत कंपनी का अनूठा प्रयोग ईआरएसरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कर्मठ कर्मियों ने एक ऐसे चुनौतिपूर्ण कार्य को त्वरित गति से अंजाम दिया है, जिसमें अतिउच्च दाब 400 किलोवाट (केवी) की लाइन को बंद किये बिना ही नया विशालकाय टॉवर लगाया जा रहा है। दरअसल यह कार्य रायपुर-विशाखापट्टनम की नई सिक्सलेन सड़क पर हो रहा है, जिसमें सड़क की ऊंचाई अधिक होने के कारण बिजली टॉवर की ऊंचाई बढ़ानी पड़ रही है। यदि टॉवर लाइन में विद्युत सप्लाई बंद करके काम किया जाता तो बस्तर संभाग सहित धमतरी और बालोद जिले में लगभग एक सप्ताह ब्लैक आऊट करना पड़ता। परन्तु ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी अपनी सूझबूझ और नवीन तकनीक का इस्तेमाल कर इस कार्य को पूरा करने जा रहे हैं।ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला सहित इंजीनियरों की टीम ने आज इस कार्य का अवलोकन किया। श्री शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 400 केवी रायता-कुरुद डबल सर्किट (डीसीडीएस) के टॉवर की ऊंचाई बढ़ाने के लिए अनुरोध किया है।वर्तमान में सड़क से टॉवर लाइन के तार की दूरी 12 मीटर है, जबकि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के सुरक्षा नियमों के अनुसार सिक्सलेन सड़क में यह दूरी 16 मीटर होनी चाहिए। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए टॉवर की ऊंचाई बढ़ाई जानी है, लेकिन इस टॉवर लाइन से पूरे बस्तर संभाग में एमएमडीसी नगरनार, खनन क्षेत्र सहित छह लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति होती है। इसे बंद किया जाना संभव नहीं था, इसलिए ईआरएस (इमरेंसी रिस्टोरेशन सिस्टम) से चार अस्थायी टॉवर खड़ा करके विद्युत आपूर्ति जारी रखी गई है। उन्होंने बताया कि इसमें लगभग एक किलोमीटर की दूरी में चार अस्थायी टॉवर लगाए गए हैं, जहां यह ईआरएस (अस्थायी टॉवर) लगाया जा रहा है, वह भूमि बहुत ही दुर्गम और दलदली है, जहां काम करना आसान नहीं है, परन्तु ट्रांसमिशन कंपनी के कर्मियों ने यह उल्लेखनीय कार्य किया है।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के बाद यह पहला प्रयोग है जब 400 केवी की चालू लाइन में टॉवर खड़ा किया जा रहा यह कार्य पांच दिन से चल रहा है। इसमें 44 मीटर ऊंचे टॉवर के स्थान पर 52 मीटर ऊंचाई के दो नए टॉवर बनाए जा रहे हैं। दो-तीन दिन में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य में लगभग 11 करोड़ रूपए खर्च हो रहे हैं।एमडी श्री शुक्ला के साथ कार्यपालक निदेशक सर्वश्री केएस मनोठिया, आरसी अग्रवाल, जी. आनंद राव, अति. मुख्य अभियंता चंद्रकला गिडवानी, अधीक्षण अभियंता वीए देशमुख, आरके तिवारी, करूणेश यादव, यूआर मिर्चे, कार्यपालन अभियंता उमाकांत यादव, सुचेंद्र कुमार उइके, हेमकैलाश साहू, अनिल व्दिवेदी, प्रोबल मिश्रा, सहायक अभियंता पीके तिवारी सहित एनएचएआई व कंस्ट्रक्शन कंपनी शालीमार के अधिकारी उपस्थित थे।
- -कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने विभागीय कार्य में प्रगति नहीं मिलने पर जताया असंतोष-कलेक्टर ने ली पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठकरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर डाॅ. सिंह ने विभागीय कार्याें में प्रगति नहीं मिलने पर असंतोष जताया। कलेक्टर द्वारा धरसींवा जनपद सीईओ, धरसींवा पीओ (मनरेगा) संविदा और जिले में कार्यरत पांच तकनीकी सहायकों को शो-काॅज नोटिस जारी किया गया है।
- कलेक्टर ने ली पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठकरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मनरेगा में अधिक से अधिक मानव दिवस रोजगार सृजन किया जाए। ग्रामीणों को 100 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उनकी मजदूरी का भुगतान भी समय-सीमा के भीतर की जाए। कलेक्टर ने जल-जीवन मिशन के तहत सोकपीट के कार्याें, मुर्गी व बकरी शेड निर्माण, खेल मैदान एवं किचन शेड निर्माण के कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों, ओडीएफ, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समेत विभिन्न कार्याें की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- -27 सितम्बर को आयोजित होगी सामान्य सभारायपुर । जिला पंचायत की सामान्य सभा का आयोजन 27 सिंतबर को किया जाएगा। इसमें राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधयक आंरग श्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक रायपुर ग्रामीण श्री मोती लाल साहू, विधायक अभनपुर श्री इंद्र कुमार साहू व विधायक धरसींवा श्री अनुज शर्मा शामिल होंगे। यह बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास सोसायटी के सभाकक्ष में आयोजित होगा। सामान्य सभा में मुख्य रूप से वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में स्कूलों में किए गए कार्याें एवं योजनाओं पर चर्चा, रेडी टू ईट वितरण की स्थिति, ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक खेती को बढावा देने किए गए कार्यों पर चर्चा की जायेगी।
- -आरबीसी 6-4 के तहत दी गई 4 लाख रूपए की सहायता राशिरायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तालाब में डूबने से हुई मौत के प्रकरण में राजस्व विभाग द्वारा पीडित परिवार को आरसीबी 6-4 के तहत 4 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इस सहायता को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।जिले के खरोरा तहसील के ग्राम अडसेना निवासी 41 वर्षीय स्वर्गीय श्री शत्रुहन निषाद 16 अप्रैल 24 को सुबह 6 बजे गांव के तालाब में नहाने गए थे। जहां उनका पैर फिसलने की वजह से तालाब में गिर गए। जहां गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। जिसके बाद उनके परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उक्त घटना की जानकारी खरोरा थाने को दी। मृतक की पत्नी ने श्रीमती संतोषी निषाद ने मुआवजे के लिए आवेदन किया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पीड़ित परिवार को सहायता देने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी। जिसके बाद मृतक की पत्नी को 23 सिंतबर 2024 को आरसीबी 6-4 के तहत 4 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान कर दी गई।
-
- जिले में 20 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा
- पंजीकृत सात चिकित्सालयों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य तथा सराहनीय योगदान एवं उपलब्धि के लिए किया गया सम्मानित
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट परिसर से आयुष्मान भारत पखवाड़ा के दौरान अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं योजना के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रचार-प्रसार रथ के माध्यम से जिले के छूटे हुए सभी राशनकार्डधारी पात्र हितग्राहियों से अपील करते हुये अपने एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड पखवाड़े के दौरान बनाने अपील किया गया है। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 6 वर्ष एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 20 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को पखवाड़े के दौरान आयुष्मान योजना के अंतर्गत छूटे हुए शेष हितग्राहियों का घर-घर जाकर शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने कहा। साथ ही योजना के अंतर्गत नि:शुल्क ईलाज की जानकारी और शासकीय चिकित्सालयों में क्लेम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन व्यवहारी, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, सिविल सर्जन डॉ. यूएस चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गुरप्रीत कौर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पूजा मेश्राम, जिला परियोजना समन्वयक आयुष्मान भारत श्री ऐश्वर्य साव, जिला प्रबंधक रेडक्रास सोसायटी श्री प्रदीप शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पंजीकृत सात चिकित्सालयों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य तथा सराहनीय योगदान एवं उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। जिले में सर्वाधिक हितग्राहियों 93.24 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव को सम्मानित किया गया। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाल बहादुर नगर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरगी को अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में से शत प्रतिशत मरीजों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अतंर्गत लाभ प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। पंजीकृत निजी चिकित्सालय क्रिश्चयन फेलोशिप हॉस्पिटल राजनांदगांव, सांई कृपा हॉस्पिटल राजनांदगांव एवं समदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत सराहनीय योगदान दिये जाने के लिए सम्मानित किया गया।
जिले में आयोजित आयुष्मान पखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियां का होगा आयोजन -
आयुष्मान भारत पखवाड़ा के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए शेष सभी हितग्राहियों के घर-घर जाकर शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के संबंध में हितग्राहियों व सामान्य जनता में जागरूकता बढ़ाने हेतु चौपाल आयोजित किया जाएगा। स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता देश हो रहा आयुष्मान, घर - घर आयुष्मान, हर - घर आयुष्मान, आयुष्मान भारत ने बदली भारत की तस्वीर, आयुष्मान भारत विकसित भारत की आधारशिला, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, स्वास्थ्य सेवाओं की सुगम पहुंच में प्रौद्योगिकी का योगदान विषयों पर किया जाना हैं। जिले में संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयुष्मान भारत सायकल एवं बाइक रैली का आयोजन जिला मुख्यालय में किया जाएगा। स्वास्थ्य के लिए दौड़ का आयोजन प्रत्येक विकासखण्डों में किया जाएगा।
आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं लाभ हेतु आवश्यक निर्देश -
आयुष्मान भारत कार्ड बनाने हेतु राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं आधार लिंक मोबाईल नम्बर लेकर आना आवश्यक है। परिवार के समस्त सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाएगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ अपने क्षेत्र के नजदीकी च्वॉईस सेंटर एवं सभी शासकीय अस्पताल में जाकर नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। राजनांदगांव शहरी क्षेत्र अंतर्गत समस्त च्वॉईस सेंटर एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेंड्री, जिला चिकित्सालय बसंतपुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर, लखोली, मोतीपुर एवं पुराना अस्पताल गुरूद्वारा चौक में जाकर नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र बीपीएल परिवारों को 5 लाख रूपए एवं शेष परिवार अर्थात एपीएल परिवारों को शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत 50 हजार रूपए तक का लाभ योजना के दिशा-निर्देशानुसार योजनांतर्गत पंजीकृत किसी भी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा नि:शुल्क ईलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अन्य अतिरिक्त गंभीर बीमारी हेतु मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 25 लाख रूपए तक स्वास्थ्य सहायता प्रदान किया जा रहा हैं, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आयुष्मान कार्ड अनिवार्य है। आयुष्मान भारत बनाने की प्रक्रिया पूर्ण रूप से नि:शुल्क हैं, इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नंम्बर 104 या निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र या मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय राजनांदगांव में प्राप्त किया जा सकता है। -
राजनांदगांव । विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने के कारण चार बच्चों की मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों को शासन की छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत शिक्षा विभाग द्वारा 1-1 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला स्टेशन मुढ़ीपार में तिमाही परीक्षा समाप्ति के बाद कुछ बच्चे अपने निवास स्थान की ओर निकले और कुछ समय पश्चात अत्यधिक बारिश होने के कारण स्टेशन मुढ़ीपार एवं जोरातराई के मध्य एक खंडहर में बारिश से बचने के लिए रूके। उसी समय आकाशीय बिजली गिरने से चार छात्रों की मृत्यु हो गई। चारों छात्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला स्टेशन मुढ़ीपार के कक्षा 11वीं के छात्र थे। जिसमें शरद एवं रवि ग्राम मनगटा तथा नितिन धनकर एवं शशिकांत साहू ग्राम जोरातराई के निवासी थे।
-
- जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से जनसामान्य यहां आते हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित करना है। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
जनदर्शन में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम केसला निवासी श्री भीखमदास ने बारिश के कारण मकान क्षति होने पर क्षतिपूर्ति की राशि दिलाने के लिए आवेदन किया। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोहारा निवासी श्रीमती कविता निषाद ने नये राशन कार्ड बनाने, डोंगरगढ़ निवासी श्री रामआसरा ने नक्शा बंटाकन के लिए, राजनांदगांव निवासी श्रीमती खेमीन यादव ने पट्टा प्रदाय करने के लिए आवेदन किया। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम हरदी निवासी श्री अगुनु राम निर्मलकर ने किसान सम्मान निधि योजना से लाभ दिलाने के लिए आवेदन किया। इसी तरह जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, नक्शा बटांकन, ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्त करने, आर्थिक सहायता, नजूल भूमि का पट्टा बनाने, राशन कार्ड बनवाने, विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। -
-कार्याें में धीमी प्रगति होने पर जताई नाराजगी, प्रत्येक सप्ताह रिपोर्ट देने के निर्देश
-नदी में गंदे पानी को जाने से रोकने के लिए लगाए जाएंगे एचटीपी सिस्टम-कलेक्टर ने ली पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठकरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जाए। कलेक्टर ने कार्याें में प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जताई और उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह देने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जियो टैगिग के कार्याें में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने खारून नदी में जाने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए एचटीपी सिस्टम लगाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि जलसंरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य किए जाएं और नदी के किनारे वृक्षारोपण भी किया जाए। इससे हरियाली बढ़ेगी और वातावरण भी शुद्ध होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। - -दो दिन सम्मेलन में मौजूद रहें आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत-आश्रम के सात दशकों के सफर को दर्शाती प्रदर्शनी सहित तेरह पुस्तकों का विमोचन-बस्तर में माओवाद से अवरूद्ध जनजातीय विकास पर भी हुई चर्चा-नागालैण्ड, मणिपुर, झारखण्ड से लेकर गुजरात, अरूणांचल, अण्डमान और नेपाल के कार्यकर्ता हुए शामिलरायपुर / अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन हरियाणा राज्य के समालखा में सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वंय संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पूरे दो दिन मौजूद रहें और शामिल कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। डॉ. भागवत ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर जनजातीय समुदाय के बीच जन कल्याण के काम करने का आह्नवान किया। उन्होंने लगभग 80 जनजातीय समुदायों के परम्परागत पूजा-पद्धतियों के पण्डालों में देश की विभिन्न जनजातियों द्वारा अपने रीति-रिवाज और पूजा-पाठ के तरीकों के भी दर्शन किये। डॉ. भागवत ने इस अवसर पर कहा कि यह भारत की एक आत्मा का दर्शन करने जैसा है। विविधता के साथ एकत्व की यहीं अनुभूति हिन्दु धर्म संस्कृति को सभी के साथ जोड़ती है। डॉ. भागवत ने कहा कि आज के दौर में देश सांस्कृतिक संकट से गुजर रहा है और ऐसे आयोजन भारत की सांस्कृतिक पहचान और एकता को मजबूत बनाये रखने के लिए जरूरी हो गये है।सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की ओर से शामिल हुए प्रांत संगठन मंत्री श्री रामनाथ ने बस्तर में माओवाद के कारण जनजातीय समुदाय की परेशानियों और अवरूद्ध हुए विकास को मुख्य धारा में लाने के बारे में भी ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने बताया कि माओवाद की समस्या से बस्तर के जनजातीय लोगों को सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। मौलिक अधिकारों के हनन के साथ-साथ सरकारी विद्यालयों ओर आंगनबाड़ियों को तोड़ने से पढ़ाई-लिखाई की समस्या खड़ी हो रही है। अस्पतालों के भवनों को गिरा देने से ईलाज आदि में भी परेशानी होती है। श्री रामनाथ में इन सबके बावजूद राज्य और केन्द्र सरकार के साथ मिलकर बस्तर के माओवाद प्रभावित गांवों में शासकीय योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कल्याण आश्रम के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहें प्रयासों की जानकारी भी दी। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा चलाये जा रहें विद्यालयों और आश्रमों में स्थानीय बच्चों के साथ-साथ अन्य राज्यों के जनजातीय बच्चों की पढ़ाई कराये जाने और उन्हें स्वालम्बी बनाने के लिए दिए जा रहें प्रशिक्षणों की जानकारी भी श्री रामनाथ ने सम्मेलन में दी।अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना से लेकर सात दशकों की यात्राओं का भव्य प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शन भी किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिंह और हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष श्री राम बाबू ने किया। इस सम्मेलन में रेखा नागर और डॉ. मदन सिंह बास्केल द्वारा लिखित ’रानी दुर्गावती’, डॉ. राजकिशोर हांसदा द्वारा लिखित संथाल जनजातीय की सृष्टि कथा, रामलाल सोनी द्वारा लिखित अपनों के अपने जगदेव राम और विवेकानंद द्वारा अंग्रेजी में लिखित ग्लोबल जेनोसाइड ऑफ इंडिजीनस पीपल्स नामक पुस्तकों सहित 13 पुस्तकों का विमोचन किया गया।सम्मेलन में मणीपुर, नागालैण्ड, अरूणांचल, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में निवासरत जनजातीय समुदायों की समस्यों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रचार-प्रसार, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने अपने-अपने राज्यों में कल्याण आश्रम के प्रकल्पों, उनकी गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी भी दी।सम्मेलन में आरएसएस के सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त जी, राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के अध्यक्ष अतर सिंह आर्य, कलन आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच.के.नागू एवं तेजी गुविन महामंत्री योगेश बापट, संगठन मंत्री अतुल जोग, मध्यप्रदेश राज्य के जनजातीय सलाहकर समिति के सदस्य उर्मिला भारती छत्तीसगढ़ के प्रांत संगठन मंत्री श्री रामनाथ, जशपुर के पद्म श्री जगेश्वर भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
- -कलेक्टर एवं सेना केे अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायज़ारायपुर /राजधानी में भारतीय सेना द्वारा 05 और 06 अक्टूबर को नो योर आर्मी मेला का आयोजना किया जाएगा। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और सेना के अधिकारियों ने इस परिपेक्ष्य में साइंस कॉलेज मैदान का मुआयना किया और चर्चा की। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करें और नगर निगम साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। यह प्रदेश में होने वाला अनोखा आयोजन है जिससे आम जनता को करीब से सेना के बारे में जानने का मौका मिलेगा। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को इसे दिखाने की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनााश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, कर्नल सुमित शर्मा, कर्नल मुत्तालिक , कर्नल राजेंद्र सिंह तथा कर्नल अनुपम श्रीमाली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।इस मेले में भारतीय सेना के हथियारों एवं उपकरणों का प्रदर्शन होगा जिसमे की टैंक्स, इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, आर्टिलरी गन्स एवं एयर डिफेन्स गन्स शामिल होंगी। साथ ही कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के कमांडोज अपने अद्भुत रणकौशल का प्रदर्शन भी करेंगे जिसमे कमांडोज द्वारा हवाई जहाज से पैरा जम्प एवं स्लिदरिंग का भी रोमांचक प्रदर्शन किया जायेगा। 05 अक्टूबर की संध्या को सेना के बैंड्स द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य म्यूजिकल शो का भी आयोजन किया जायेगा जिसमे जबलपुर एवम वाराणसी से आये मिलिट्री बैंड्स की प्रतिभागिता होगी।
- - रायपुर जिले के विभिन्न स्थानों में वैन कैंप कर करेगी जांच-कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने टीबी मरीजों को फूड बास्केट का किया वितरण-एनजीओ स्कूल 1400 टीबी मरीजों को वितरित करेगा फ़ूड बास्केटरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ए-आई तकनीक से टीबी के पहचान के लिए जांच कराई। तत्काल एआई तकनीक से कम्प्यूटर पर रिपोर्ट भी आ गई और उस जांच में कलेक्टर सामान्य पाए गए। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह की पहल पर वैन की शुरूआत की गई है, जो विभिन्न स्थानों में पहुंचकर वैन ए-आई तकनीक के माध्यम से टीबी की पहचान के लिए जांच करेगी। साथ ही रिपोर्ट भी तत्काल मिल जाएंगे। अगर किसी प्रकार का लक्षण पाया जाएगा तो शीघ्र ही उपचार भी शुरू कराई जा सकेगी। रायपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज से वैन की शुरूआत की है। वैन विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर जांच करेगी।कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत कलेक्टर सभाकक्ष में टीबी मरीजों को निक्षय मित्र योजना के तहत उपचार अवधि में निःशुल्क पोषण आहार का वितरण किया। छह माह तक उन्हें पोषण आहार टीबी की दवा चलते तक मिलते रहें और रायपुर जिले को टीबी मुक्त किया जा सके। इसके लिए स्कूल नामक एनजीओ द्वारा निक्षय मित्र बनकर टीबी के 200 मरीजों को उपचार अवधि के दौरान पोषण आहार का निःशुल्क वितरण किया गया। एनजीओ स्कूल द्वारा 1400 टीबी मरीज को छह महीने के लिए फ़ूड बास्केट दिया जाएगा। एनजीओ स्कूल के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर श्री आदित्य शर्मा ने कुल 1400 मरीजों को गोद लेने केप्रतिबद्धता जाहिर की। इस अवसर पर सीएमएचओ डाॅ. मिथिलेश चौधरी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।अभियान के तहत यह मिलेगा लाभस्वास्थ्य सेवाओं की त्वरित पहुंच: झुग्गी-झोपड़ी के निवासी बिना किसी देरी के अपनी स्वास्थ्य स्थिति जान सकते हैं। समुदाय में जागरूकता: वीडियो के माध्यम से लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ती है, जिससे वे समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित होते हैं।
- बिलासपुर ।आयुष संचालक सुश्री इफ्फत आरा के निर्देश और जिला आयुष अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में बिल्हा विकास खण्ड के आयुष ग्राम सिंघरी के अंतर्गत ग्राम भरवीडीह में त्रैमासिक आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सरपंच श्रीमती महेश्वरी कश्यप ने भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना कर किया। शिविर में 254 मरीजों का निःशुल्क इलाज व दवा वितरण किया गया। रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने काढ़ा भी पिलाया गया। बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन की जॉच की गई।आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ कुमुदिनी पटेल, एमडी कायचिकित्सा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों का झुकाव आयुर्वेद की ओर बढ़ रहा है जिसे दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा विभिन्न योजना संचालित कर प्रत्येक व्यक्ति को निरोगी रखने की मंशा से छत्तीसगढ़ शासन कार्य कर रही है। शिविर में वात रोग, आमवत,उदर रोग,ज्वर, कास प्रतिश्यय, श्वास,अर्श, भगंदर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्त्री रोग, पाण्डु, नेत्र, कर्ण इत्यादि रोग का मौके पर ही इलाज किया गया। साथ ही साथ परहेज पर भी समझाइश दी गई। ऋतु अनुसार लोगों को खान पान आहार विहार दिनचर्या के बारे में जानकारी दी गई।शिविर में जागरूकता के लिए शरद ऋतु चर्या के पाम्पलेट वितरण किया गया। शिविर में अनुभवी एवम विषेषज्ञ डॉ मनोज भगत एमडी कायचिकित्सा, डॉ पारिजात अग्रवाल एमडी रोगनिदान, औषधि वितरण में श्री राजेन्द्र शुक्ला, श्री लक्ष्मी कुमार साहू, श्री किशुन लाल ध्रुव काढ़ा वितरण एवम पंजीयन में श्री ऋषिकेश भारद्वाज, श्री राजकुमार दुबे, श्री सत्य प्रकाश माथुर, श्री कुशल प्रसाद यादव ने अपनी सेवाएं दी। शिविर प्रभारी डॉ कुमुदिनी पटेल ने मंच संचालन करते हुए सभी जनप्रतिनिधि, मितानिन एवम ग्रामीण जनों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र अमेरी अकबरी एवं ग्राम दुर्गडीह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1-1 एवं ग्राम माटीयारी, खम्हारडीह, संबलपुरी, नगर पंचायत बोदरी के वार्ड क्रमांक 4 में आंगनबाड़ी केंद्र 2 एवं वार्ड क्रमांक 5 के आंगनबाड़ी केंद्र 1, तिफरा में वार्ड क्रमांक 6 के आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं वार्ड क्रमांक 8 के आंगनबाड़ी केंद्र 8 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 पदों की नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए है। इस संबंध में 25 सितंबर से 4 अक्टूबर 2024 तक दवा-आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिल्हा में कार्यालयीन समय में जमा किए जा सकते है।
- -निरीक्षण के दौरान बिना सूचना ड्यूटी से थे नदारदबिलासपुर /संभागायुक्त डॉ. महादेव कावरे ने कोटा के बीएमओ डॉ. एन गुप्ता सहित 7 डॉक्टरों को शो काज़ नोटिस जारी किए। उनके गत 21 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान ये सभी डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले थे। उनसे पत्र प्राप्ति के 5 दिनों में सीएमएचओ के माध्यम से जवाब तलब किया गया है। जिन चिकित्सकों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें बीएमओ डॉ. एन गुप्ता सहित चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए साय,डॉ. पी जोगी,डॉ. आर सैमुअल, डॉ ए झा, डॉ आर तिवारी और डॉ एस पुनिया शामिल हैं।कमिश्नर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि वर्तमान में कोटा विकास खण्ड के विभिन्न ग्रामों में डायरिया-मलेरिया और डेंगू के सम्पेक्टेड मरीजों की बढ़ती संख्या एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम, उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं उपचार हेतु प्रशासन द्वारा हरसम्भव प्रयासरत है। इसी परिप्रेक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के निरीक्षण के दौरान आप कार्यालयीन समय में अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं पाये गये। उपस्थिति पंजी का अवलोकन करने पर पंजी में आपका हस्ताक्षर भी नहीं पाया गया। साथ ही आपकी अनुपस्थिति के सम्बंध में केन्द्र से कोई यथोचित सूचना भी प्राप्त नहीं हुई। आपकी अनुपस्थिति से मरीजों के सुचारू एवं बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से उन्हें स्वास्थ्यगत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जो आपके पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही का सूचक है।आपका उपरोक्त कृत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत होने से छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत दण्डनीय है।अतः आप कारण बतायें कि उपरोक्त कृत्य के लिए क्यों न आपके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत् अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ किया जाय। आप अपना समाधानकारक जवाब पत्र प्राप्ति के 05 दिवस के भीतर इस कार्यालय को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर के माध्यम से प्रस्तुत करें। नियत समय पर जवाब प्राप्त न होने पर यह माना जावेगा कि इस सम्बंध में आपको कुछ नहीं कहना है और तदनुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।
- बिलासपुर /प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी सभागृह में किया जाना है। इस संबंध में 25 सितंबर को शाम 4 बजे समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक की अध्यक्षता मे वरिष्ठ नागरिकों हेतु संचालित संस्थाएँ एवं पेंशनर संघठन एवं सामाजिक संस्थाओं के बीच समाज कल्याण विभाग पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 4 में बैठक आयोजित किया गया है। बैठक में सभी वरिष्ठ नागरिको के संगठन, सामाजिक संस्थाएं, पेशनर से एक प्रतिनिधि भेजने हेतु अनुरोध किया गया है।
- - सशस्त्र सेना झण्डा दिवस हेतु ध्वज वितरण राशि एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी सदस्यता हेतु अभियान चलायें- आयुष्मान पखवाड़ा में विविध गतिविधियों के साथ कार्ड बनाने में प्रगति लायें- राशन कार्ड केवायसी हेतु 1 से 15 तारीख तक चलायें अभियान- कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षादुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक में विभागवार समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से लंबित समय-सीमा प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली। साथ ही निराकृत प्रकरण को डिलीट करने फाइल प्रस्तुत करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री अन्य पत्र, कलेक्टर जनचौपाल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन के वेब एवं पोस्ट द्वारा प्राप्त शिकायत, सार्थ ई-पोर्टल एवं पीजी पोर्टल से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण में विभागों को प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं से संबंधित आवेदनों का समय-सीमा के अंदर निराकृत सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के संबंध में विगत वर्ष से बेहतर कार्य किया जाना है। जिन विभागों को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस हेतु ध्वज वितरण राशि एकत्र किये जाने की जिम्मेदारी दी गई है, ऐसे विभाग सैनिक कल्याण के इस कार्य को अभियान के रूप में संचालित कर संग्रहित राशि सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा करायें। इसी प्रकार जिला रेडक्रॉस सोसायटी के संरक्षक एवं अधिक से अधिक सदस्य बनाने हेतु अभियान चलाकर स्वास्थ्य, उद्योग, श्रम एवं औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी आवश्यक पहल करें।कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जिले के विद्यालयों में निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत गरीब वर्ग के छात्रों के प्रवेश का सत्यापन/जांच की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले के किसी भी स्कूल में मध्यान्ह भोजन पकाने में लकड़ी/कण्डे का उपयोग न हो। सभी स्कूलों में गैस सिलेण्डर उपयोग में लायी जाए। कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों में गैस सिलेण्डर एवं चूल्हा की उपलब्धता सुनिश्चित करने खाद्य नियंत्रक को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि जिले के स्कूलों में अध्ययनरत् कोई भी विद्यार्थी जाति प्रमाण पत्र से वंचित न रहें। जिला शिक्षा अधिकारी संबंधित राजस्व अधिकारी के साथ समन्वय कर स्कूलों में केम्प/शिविर आदि के माध्यम से स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। स्कूल जतन योजना के तहत निर्माण कार्य में गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित निर्माण कार्य एजेंसी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए अवगत कराया कि 20 सितम्बर से प्रारंभ आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान नगरीय निकाय, पंचायत एवं स्वास्थ्य अमला डोर-टू-डोर अभियान चलाकर परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। हेल्थ सेंटरों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयुष्मान चौपाल आयोजित हो। श्रम एवं औद्योगिक सुरक्षा विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों का स्वास्थ्य जांच करायी जाए। उन्होंने कहा कि पखवाड़े के दौरान जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में प्रगति लायी जाए। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन की समीक्षा करते हुए नगरीय निकाय के अधिकारियों एवं जनपद सीईओ को संबंधित सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों का आधार सीडिंग एवं मोबाईल नंबर सीडिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने सेवानिवृत्त पश्चात् लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने सांसद-विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों का टी.एस., यू.सी./सी.सी. अब तक उपलब्ध नहीं कराए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी निर्माण कार्य एजेंसी विभागों को जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय में उक्त जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने कड़े निर्देश दिये हैं। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन के प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने, त्रुटि सुधार के प्रकरण में सभी एसडीएम को अपने स्तर के समीक्षा करने तथा खातों में आधार सीडिंग के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि गिरदावरी रिपोर्ट में किसानों द्वारा बोये गये वास्तविक फसलों का रिपोर्ट हो, यह सुनिश्चित किया जाए। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन कार्डों के केवायसी हेतु राशन दुकानों से खाद्यान्न वितरण तिथि 1 से 15 तारीख तक नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चला कर शत्-प्रतिशत् राशन कार्डों का केवायसी की प्रक्रिया पूर्ण किया जाए।बैठक में एडीएम श्री अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई के प्रभारी आयुक्त श्री बी.के. दुबे, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरौदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ एवं समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।





.jpg)




.jpg)

.jpg)
.jpg)













