ब्रेकिंग न्यूज़

70 से अधिक विभागीय टीमों ने संभाला मोर्चा, शहर भर में एक साथ चल रहा है ट्री गार्ड हटाओ अभियान

 *प्रोजेक्ट पुनर्जीवन महाभियान : रायपुर में 2861 ट्री गार्ड और 1400 कंक्रीट घेरे हटे, पेड़ों को मिली खुलकर सांस*
 रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यक्त की गई चिंता के पश्चात रायपुर जिला प्रशासन के जनप्रिय एवं पर्यावरण हितकारी प्रोजेक्ट पुनर्जीवन महाभियान के अंतर्गत अभिनव पहल की जा रही है।
 कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन एवं नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के नेतृत्व में निगम के सभी 10 जोन कमिश्नरों द्वारा सतत मॉनिटरिंग कर ऐसे पौधों को चिन्हित किया गया, जो चारों ओर से ट्री गार्ड एवं कंक्रीट के घेरों/पेवर से घिरे होने के कारण प्राकृतिक रूप से विकसित नहीं हो पा रहे थे।
 निगम क्षेत्र में अब तक विभिन्न जोनों के विभिन्न स्थानों में लगभग 2861 ट्री गार्ड एवं लगभग 1400 स्थानों पर लगे कंक्रीट के घेरों/पेवर को हटाने का कार्य तेज गति से करवाया गया है। इससे इन सभी पौधों को स्वतः विकसित होने के लिए पर्यावरण हितैषी वातावरण सहजता से प्राप्त हुआ है।
 आज 31 अगस्त 2026 को रायपुर जिला प्रशासन के विभिन्न शासकीय विभागों सीएसपीडीसीएल, डब्ल्यूआरडी, पीएचई, केडा, आरईएस आदि की टीम द्वारा जिले के 70 विभिन्न स्थानों से पेड़ों के चारों ओर से ट्री गार्ड एवं 147 स्थानों से कंक्रीट के घेरे एवं पेवर हटाकर पेड़ों को पर्यावरण अनुकूल वातावरण प्रदान करने की कार्रवाई की गई। वहीं नगर निगम रायपुर द्वारा आज 31 अगस्त को इस महाभियान के अंतर्गत 194 स्थानों से ट्री गार्ड एवं 331 स्थानों से कंक्रीट घेरे एवं पेवर हटाने की कार्रवाई की गई।
 नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने इस कार्य को पहली प्राथमिकता में रखकर करवाने हेतु सभी जोन कमिश्नरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। सभी 10 जोनों में किए जा रहे कार्यों की प्रतिदिन नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रगति की समीक्षा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर की जा रही है। इस प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उनकी टीम ने संयुक्त रूप से कार्य किया है।
 कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राजधानी के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे सभी पौधों को आवश्यक पानी, खाद आदि देकर विकसित करने में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराएं। ऐसा करने वाले सभी पर्यावरण प्रेमी नगरवासियों को प्रोजेक्ट पुनर्जीवन योजना के अंतर्गत 'पर्यावरण मित्र' के रूप में सम्मानित किया जाएगा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english