- Home
- छत्तीसगढ़
-
-हरेली तिहार पर किसानों को बड़ा उपहार: औषधि पौधों की खेती के लिए 54.36 लाख रुपये की अग्रिम प्रोत्साहन राशि वितरित
रायपुर, / पारंपरिक फसलों की तुलना में औषधीय पौधों की खेती में कम लागत, कम पानी और कम रासायनिक खादों की आवश्यकता होती है, जबकि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में उच्च मांग के कारण किसानों को कई गुना अधिक मुनाफा मिलता है। अश्वगंधा, शतावर, एलोवेरा, तुलसी और लेमनग्रास जैसी फसलें कम जोस और खर्च में किसानों की आय बढ़ाने का बेहतरीन विकल्प हैं।हरेली तिहार की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ शासन ने औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया। वन विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नारायणपुर (अबूझमाड़) और धमतरी जिले के किसानों तथा स्व-सहायता समूहों को कुल 54 लाख 36 हजार रुपये की अग्रिम प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज राजधानी स्थित राज्य वन अनुसंधान भवन जीरो पॉइंट में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम ने की और उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला तथा विधायक श्री अनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि औषधि पौधों की खेती किसानों के लिए कम लागत और अधिक लाभ वाला विकल्प बनकर उभर रही है। इसमें पानी की आवश्यकता कम होती है, कीटनाशकों पर खर्च नहीं के बराबर होता है और खेत की मेड़ों पर औषधीय पौधे लगाकर अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ का सबसे प्राचीन और कृषि संस्कृति से जुड़ा पर्व है। इस अवसर पर किसानों को औषधि पौधों की खेती के लिए अग्रिम राशि देना वास्तव में हरेली तिहार का उपहार है, जो किसानों को नई आर्थिक ताकत देगा। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप का स्वागत बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम, उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला और बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे.ए.सी.एस. राव ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार खुमरी की माला और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।कार्यक्रम में बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में बोर्ड वनौषधियों के संरक्षण, संवर्धन, पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण, वैद्यों के क्षमता विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकी लगभग 50 दुर्लभ औषधीय प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य भी प्रारंभ किया गया है। बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला ने कहा कि वनौषधियों का महत्व हमारी पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणाली का आधार है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग प्राकृतिक औषधीय पौधों का उपयोग करते हैं और यही हमारी स्वास्थ्य परंपरा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे.ए.सी.एस. राव ने बताया कि बोर्ड औषधीय पौधों की खेती को मिशन मोड में बढ़ावा दे रहा है। किसानों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं और उपज की खरीद की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाती है, जिससे उन्हें खेती में किसी प्रकार की विपणन कठिनाई का सामना न करना पड़े।कार्यक्रम में नारायणपुर (अबूझमाड़) के 25 किसान, धमतरी जिले के 18 किसान और 43 स्व-सहायता समूहों को कुल 54.36 लाख रुपये की अग्रिम प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह राशि बोर्ड द्वारा अनुबंधित संस्थाओं मेसर्स स्टीविया और इंस्टा हर्ब्स के माध्यम से दी गई, ताकि किसान बिना आर्थिक कठिनाई के औषधीय पौधों की खेती शुरू कर सकें। यह पहल न केवल औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देगी, बल्कि किसानों की आय में वृद्धि, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक स्वास्थ्य परंपराओं को भी नई मजबूती प्रदान करेगी। -
-75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा आयोजन
रायपुर । बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में बुधवार, 12 अगस्त को हरेली अमावस्या के पावन अवसर पर पाट जात्रा पूजा विधान के साथ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का आगाज होने जा रहा है। इस दौरान पारंपरिक मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी, पटेल, नाईक-पाईक और सेवादार रथ निर्माण के लिए औजार बनाने की श्ठुरलू खोटलाश् रस्म अदा करेंगे। बस्तर दशहरा समिति ने सभी सेवादारों, ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों को इस पूजा विधान में शामिल होने का आग्रह किया है।75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा का मुख्य कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसके तहत 12 अगस्त बुधवार से पाट जात्रा पूजा विधान दशहरा पर्व का शुभारंभ, 24 सितम्बर गुरूवार को डेरी गड़ाई पूजा विधान, 10 अक्टूबर शनिवार को काछनगादी पूजा विधान, 11 अक्टूबर रविवार को कलश स्थापना पूजा विधान, 12 अक्टूबर सोमवार को जोगी बिठाई पूजा विधान के रस्म का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर को प्रतिदिन नवरात्रि पूजा एवं रथ परिक्रमा पूजा विधान, 18 अक्टूबर रविवार को सुबह 11 बजे बेल पूजा विधान, 19 अक्टूबर सोमवार को महाअष्टमी पूजा विधान एवं निशा जात्रा पूजा विधान, 20 अक्टूबर मंगलवार को कुंवारी पूजा विधान, जोगी उठाई पूजा विधान एवं मावली परघाव का आयोजन किया जाएगा।21 अक्टूबर बुधवार को भीतर रैनी पूजा विधान एवं रथ परिक्रमा, 22 अक्टूबर गुरूवार को बाहर रैनी पूजा विधान एवं रथ परिक्रमा, 23 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह काछन जात्रा पूजा विधान, दोपहर में ऐतिहासिक मुरिया दरबार का आयोजन किया जाएगा। 24 अक्टूबर शनिवार कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान ग्राम्य देवी-देवताओं की विदाई, 27 अक्टूबर मंगलवार मावली माता की डोली की विदाई पूजा विधान के साथ पर्व का औपचारिक समापन किया जाएगा। मां दंतेश्वरी को समर्पित यह 75 दिवसीय दशहरा पर्व अपनी अनूठी लोक-परंपराओं, जनजातीय संस्कृति और भव्य रस्मों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। -
-नाम में त्रुटि सुधरने से बैंक खाता खुलने और छात्रवृत्ति प्राप्त करने की राह हुई आसान
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, सुलभ और सुविधाजनक बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से दस्तावेज संबंधी समस्याओं के निराकरण सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं से जुड़ी सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में आ रही कठिनाइयों का स्थानीय स्तर पर समाधान मिल रहा है।इसी क्रम में सरगुजा जिले के अम्बिकापुर निवासी सुश्री डॉली गंधर के आधार कार्ड में दर्ज नाम की त्रुटि का निराकरण सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से किया गया। आधार कार्ड में नाम गलत दर्ज होने के कारण उन्हें बैंक खाता खुलवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बैंक खाता नहीं होने से छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही थी।अपनी समस्या के समाधान के लिए डॉली गंधर ने सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया। आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर उनके आधार कार्ड में नाम संबंधी त्रुटि को सुधारा गया। नाम में सुधार होने के बाद अब उनके लिए बैंक खाता खुलवाने की प्रक्रिया आसान हो गई है। साथ ही छात्रवृत्ति प्राप्त करने में आ रही दस्तावेज संबंधी बाधा भी दूर हो गई है।डॉली गंधर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आधार कार्ड में नाम की त्रुटि के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। बैंक खाता नहीं खुल पाने के कारण छात्रवृत्ति का लाभ लेने में भी दिक्कत आ रही थी। सेवा सेतु केंद्र में आवेदन देने के बाद उनकी समस्या का समाधान हो गया है। अब वे आसानी से बैंक खाता खुलवा सकेंगी और छात्रवृत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा सकेंगी। उन्होंने सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से समस्या का समाधान होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुविधा से नागरिकों को दस्तावेज संबंधी समस्याओं के निराकरण में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने सेवा सेतु केंद्र की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।सेवा सेतु केंद्र नागरिकों के लिए विभिन्न शासकीय सेवाओं तक आसान पहुंच का माध्यम बन रहे हैं। दस्तावेजों में त्रुटि के कारण बैंकिंग, छात्रवृत्ति और अन्य शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में आने वाली कठिनाइयों के समाधान में इन केंद्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। डॉली गंधर का मामला इसका उदाहरण है, जहां आधार कार्ड में नाम की त्रुटि सुधरने के बाद उनके लिए बैंक खाता और छात्रवृत्ति से संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ाने का मार्ग सुगम हुआ है। छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप सेवा सेतु केंद्र नागरिकों को सुविधाजनक, पारदर्शी और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। डिजिटल और नागरिक-केंद्रित सेवा व्यवस्था के विस्तार से आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में समय और परेशानी दोनों से राहत मिल रही है। - -उन्नत मक्का बीज और कृषि सहायता से संवरी कृषक शुभम दुबे की राहरायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने और मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत राज्य के कृषकों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज और आवश्यक कृषि आदान (उर्वरक व दवाएं) उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर नजर आने लगे हैं।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ अधिक उत्पादन देने वाली फसलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में कृषि उत्पादन और किसानों की खुशहाली को नई गति मिल रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम कृष्णापुर निवासी कृषक शुभम दुबे की जिंदगी में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। शुभम दुबे ने अपनी लगभग दो एकड़ भूमि पर मक्का की खेती की है। कृषि विभाग की ओर से उन्हें उन्नत किस्म के मक्का बीज, खाद और खरपतवार नियंत्रण के लिए आवश्यक दवाएं प्रदान की गई थीं।कृषक शुभम दुबे ने बताया कि पहले वे अपने खेत में पारंपरिक रूप से सब्जियों की खेती किया करते थे, लेकिन उससे अपेक्षित उत्पादन और लाभ नहीं मिल पाता था। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से जुड़कर जब उन्होंने उन्नत किस्म के बीज और पोषण प्रबंधन के साथ मक्का लगाया, तो पौधों का विकास काफी तेजी से हुआ। खरपतवार नियंत्रण के लिए सुझाई गई दवाओं के इस्तेमाल से फसल को पनपने का पूरा अवसर मिला। शुभम दुबे का कहना है कि फसल समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ तैयार हो रही है, जिससे उन्हें बाजार में सही समय पर उपज बेचकर अच्छा दाम मिलने की पूरी उम्मीद है। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।कृषि विभाग से मिले तकनीकी मार्गदर्शन और समय पर प्राप्त सहायता से उत्साहित होकर शुभम दुबे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से छोटे और पारंपरिक किसानों को खेती की नई दिशा मिल रही है और उनका कृषि के प्रति भरोसा बढ़ा है।
- - मंत्री टंक राम वर्मा ने सारंगढ़ में वितरित किए अधिकार अभिलेख; 10 लाख कार्ड वितरण का लक्ष्यरायपुर / स्वामित्व योजना ड्रोन तकनीक और आधुनिक मैपिंग के जरिए ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ समेत देशभर के गांवों में आबादी क्षेत्र की संपत्तियों का सटीक सर्वेक्षण कर ग्रामीणों को कानूनी मालिकाना हक वाला प्रॉपर्टी कार्ड दिया जा रहा है, जिससे भूमि विवाद कम हो रहे हैं और बैंक ऋण मिलना आसान हुआ है।राज्य के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने सारंगढ़ स्थित मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में श्स्वामित्व योजना के अंतर्गत नागरिकों को अधिकार अभिलेख (स्वामित्व कार्ड) प्रदान किए। इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब तक स्वामित्व योजना के तहत 4 लाख अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जा चुका है। राज्य सरकार ने 10 लाख कार्ड वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे आगामी वर्ष तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अब तक 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। मंत्री वर्मा ने नागरिकों से अपने स्वामित्व कार्ड को सुरक्षित रखने का आग्रह किया।मंत्री श्री वर्मा ने राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास के ध्येय वाक्य पर निरंतर कार्य कर रही है। पदभार संभालते ही सरकार ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा महतारी वंदन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन से राज्य में प्रगति के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त कराने की दिशा में ऐतिहासिक सफलता मिली है। सरकार विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य,पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व ग्रामीण उपस्थित थे।
- -सारंगढ़ में गूंजे देशभक्ति के नारे-मंत्री टंक राम वर्मा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रारायपुर / देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाने के लिए तिरंगा रैली में नागरिक बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा की अगुवाई में सारंगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारत माता की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई यह यात्रा भारत माता चौक, नंदा चौक और अटल परिसर से होते हुए रानी लक्ष्मी बाई कॉम्प्लेक्स पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान हजारों स्कूली बच्चों के 'भारत माता की जय' और 'जय जवान, जय किसान' के ओजस्वी नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया।तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने नागरिकों से अपने-अपने घरों पर शान से तिरंगा लहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान है, जिसकी रक्षा के लिए लाखों देशभक्तों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इसका चक्र हमारे देश और प्रदेश की निरंतर प्रगति का प्रतीक है। जब बात तिरंगे की आती है, तो हम सभी जाति, पात और धर्म से ऊपर उठकर एक हो जाते हैं। उन्होंने झांसी की रानी, मंगल पांडे और भगत सिंह जैसे अमर बलिदानियों को नमन करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष,पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, पूर्व सैनिकगण, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक,गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
- -मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात-केन्द्रीय मंत्री ने डीपीआर तैयार करने अधिकारियों को दिए निर्देश-बायपास बनने से यातायात सुगम होने के साथ दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश-अंतर्राज्यीय कारोबार को मिलेगा बढ़ावारायपुर /छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास मंत्री एवं रामानुजगंज विधायक श्री रामविचार नेताम ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मंत्री श्री गडकरी से इस दौरान बलरामपुर एवं रामानुजगंज शहरों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-343 पर बायपास मार्गों की स्वीकृति का आग्रह किया। श्री नेताम ने दोनों शहरों में बढ़ते यातायात दबाव, दुर्घटनाओं की आशंका तथा अंतर्राज्यीय वाणिज्यिक गतिविधियों को देखते हुए 4-लेन बायपास निर्माण को अत्यंत आवश्यक बताया। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने दोनों मांगों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त करते हुए शीघ्र स्वीकृति की दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने मंत्री श्री नेताम की मांग पर शीघ्र डीपीआर तैयार करने अधिकारियों को निर्देशित किया।मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि अम्बिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-343 छत्तीसगढ़ को झारखंड से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय मार्ग है। इस मार्ग से यात्री बसों, छोटे-बड़े व्यावसायिक वाहनों, भारी मालवाहकों तथा आम नागरिकों का बड़ी संख्या में आवागमन होता है। प्रशासनिक एवं विशिष्टजनों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है। मंत्री श्री नेताम ने बताया कि बलरामपुर जिला मुख्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग-343 के शहरी हिस्से में स्थित है। शहर के दोनों ओर घनी व्यावसायिक एवं आवासीय बसाहट होने के कारण छोटे वाहनों से लेकर भारी मालवाहकों तक का आवागमन शहर के भीतर से होता है। इससे आए दिन यातायात जाम की स्थिति निर्मित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।केंद्रीय मंत्री से बलरामपुर शहरी क्षेत्र के लिए लगभग ’’10 किलोमीटर लंबाई के 4-लेन बायपास’’ को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। प्रस्तावित बायपास बनने से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसी प्रकार रामानुजगंज शहर के लिए लगभग ’’8 किलोमीटर लंबाई के 4-लेन बायपास’’ की मांग भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी। मंत्री श्री नेताम ने बताया कि रामानुजगंज अंतर्राज्यीय आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र है। शहर के भीतर ही स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों, शासकीय एवं निजी वाहनों के साथ-साथ भारी व्यावसायिक एवं मालवाहक वाहनों का आवागमन होने से यातायात दबाव लगातार बढ़ रहा है।मंत्री श्री नेताम ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण एवं यातायात में संभावित वृद्धि के साथ आने वाले समय में शहरी क्षेत्र में यातायात संबंधी चुनौतियां और बढ़ सकती हैं। ऐसे में समय रहते बायपास का निर्माण शहर की यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और नगरीय विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि बलरामपुर और रामानुजगंज में बायपास मार्गों का निर्माण केवल यातायात सुगमता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन को गति मिलेगी। भारी वाहनों को शहरों के बाहर से सुगम मार्ग उपलब्ध होने से परिवहन समय और यातायात दबाव में कमी आएगी। इसके साथ ही दोनों शहरों में व्यवस्थित नगरीय विकास, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार और राजस्व वृद्धि की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय मंत्री को यह भी अवगत कराया कि एनएच-343 के कॉरिडोर योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य के लिए क्रमशः 397.44 करोड़ रुपये और 199.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति पूर्व में प्रदान की जा चुकी है तथा संबंधित निर्माण कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने इसी क्रम में बलरामपुर एवं रामानुजगंज के शहरी हिस्सों में बायपास निर्माण को भी प्राथमिकता देने का आग्रह किया।केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने दोनों बायपास प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए शीघ्र स्वीकृति की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बायपास निर्माण से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ क्षेत्र के आर्थिक एवं नगरीय विकास को नई गति मिलेगी।
- -बिलासपुर में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृतिरायपुर / प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से बिलासपुर जिले के पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बिलासपुर के ग्राम रहंगी (बिल्हा) में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 100 करोड़ से ज्यादा की यह स्वास्थ्य परियोजना है।बिलासपुर जिले में लंबे समय से पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के उपचार के लिए ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना की मांग की जा रही थी। श्रमिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर बिलासपुर में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। श्रम मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों को सफलता मिली। 30 जून 2026 को आयोजित ईएसआईसी कॉरपोरेशन की 198 वीं बोर्ड बैठक में बिलासपुर के रहंगी ग्राम में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति प्रदान की गई। अस्पताल के स्थापित होने से बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में ईएसआईसी से जुड़े पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रित परिवारजनों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे श्रमिक परिवारों को उपचार के लिए दूरस्थ क्षेत्रों पर निर्भरता भी कम होगी।श्रमिक हितों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह स्वीकृति एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बिलासपुर में ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना से जिले के हजारों पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।
- भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई एवं एक्सिस बैंक के संयुक्त तत्वावधान में कोसा नगर मैदान में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर विधायक ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भिलाई के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी नियमित देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है।जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों में हरियाली एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। नगर पालिक निगम भिलाई एवं एक्सिस बैंक के संयुक्त प्रयास से कोसा नगर मैदान में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में निगम के अधिकारी-कर्मचारी, एक्सिस बैंक के प्रतिनिधि, महिला स्व सहायता समूह की सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए भिलाई को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने में सहभागिता का संकल्प लिया।
- रायपुर ।वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकाली गई इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, निगम-मंडल-आयोग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड, स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी स्वयंसेवक एवं नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। लगभग 1500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने राजधानी के वातावरण को राष्ट्रभक्ति और एकता के भाव से भर दिया।तिरंगा यात्रा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा के निर्देशन में स्काउट-गाइड दल ने 1500 मीटर लंबे तिरंगे की अगुवाई करते हुए अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कदम से कदम मिलाया। स्काउट-गाइड एवं रोवर-रेंजर की अनुशासित और उत्साहपूर्ण सहभागिता ने तिरंगा यात्रा की गरिमा को और बढ़ाया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा और मन में राष्ट्रप्रेम का भाव लिए स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं पदाधिकारियों की सहभागिता ने नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की इस सहभागिता ने युवाओं को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया। 1500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली यह भव्य तिरंगा यात्रा प्रदेशवासियों के लिए अविस्मरणीय और ऐतिहासिक पल रही। यह यात्रा केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति के जज्बे, एकता और राष्ट्रीय गौरव की सामूहिक अभिव्यक्ति बनी। जिस तरह तिरंगा हजारों हाथों में शान से लहरा रहा था, उसी तरह लोगों के हृदय में देशभक्ति का ज्वार उमड़ता दिखाई दिया।
- - खेल मैदान से निकलता है आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ युवा - उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव- राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापनराजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में विगत दिवस दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं सांसद श्री संतोष पाण्डेय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। एलिगेंट कॉमर्स एवं आईटी कॉलेज राजनांदगांव तथा एनआरसीए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 125 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने प्रतियोगिता में शतरंज खेल रहे प्रतिभागियों के बीच पहुंचकर उनकी प्रतिस्पर्धा का अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने बच्चों का उत्साह देखकर प्रतिभागियों के साथ शतरंज खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों को अपने बीच पाकर प्रतिभागी बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव में राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में 125 से अधिक बच्चों की सहभागिता उत्साहजनक है। दिग्विजय स्टेडियम में बास्केटबॉल, शतरंज, बैडमिंटन, क्रिकेट और फुटबॉल सहित विभिन्न खेल गतिविधियां एक साथ संचालित हो रही हैं। स्टेडियम निर्माण का उद्देश्य भी यही था कि एक ही परिसर में विभिन्न खेलों के लिए बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की शतरंज परंपरा को आगे बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों की उपलब्धियां प्रेरणादायी हैं। आज प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे बच्चे शतरंज के क्षेत्र में आगे बढऩे की क्षमता रखते हैं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस तरह वृक्षारोपण के समय एक छोटा सा पौधा दिखाई देता है, लेकिन समय के साथ वही विशाल बरगद का पेड़ बन जाता है, उसी तरह आज के ये बच्चे भविष्य में शतरंज की दुनिया में बड़े खिलाड़ी और मास्टर बन सकते हैं।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास और उत्सुकता पैदा करना सबसे महत्वपूर्ण है। एक बार आत्मविश्वास और हिम्मत आ जाए तो दुनिया की कोई ताकत आगे बढऩे से नहीं रोक सकती। उन्होंने बच्चों से कहा कि प्रतियोगिता में हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। हार को सीख के रूप में लेकर अगली प्रतियोगिता की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल में जीत और हार दोनों होती हैं, लेकिन लगातार प्रयास करते रहने से सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भीतर जब किसी खेल के प्रति उत्सुकता जागती है और वे प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं, तो उनमें सीखने और आगे बढऩे की ललक स्वत: विकसित होती है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों को केवल शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए उन्हें जिस भी सहयोग की आवश्यकता होगी, उसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों, आयोजकों और उपस्थित नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में 125 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें बड़ी संख्या में बालिकाओं की सहभागिता विशेष रूप से उत्साहजनक है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में सुबह से शाम तक लगातार खेल गतिविधियां संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं और मैदान में जाकर खेलना केवल खिलाड़ी बनाने तक सीमित नहीं है। खेल के मैदान से आत्मविश्वास, अनुशासित, स्वस्थ और सबको साथ लेकर चलने वाला युवा तैयार होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे और युवा को खेलों को करियर के रूप में अपनाना जरूरी नहीं है, लेकिन हर बच्चे को कम उम्र से ही किसी न किसी खेल से जरूर जुडऩा चाहिए। मैदान में जाकर खेलना और पसीना बहाना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जो खेलेगा, वही खिलेगा के संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने बच्चों से खूब खेलने और आगे बढऩे का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में जूनियर खिलाडिय़ों का उत्साह और शतरंज के प्रति उनकी रूचि देखकर विश्वास होता है कि यहां से भविष्य में बड़े स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। उन्होंने राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समापन समारोह में राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, दिग्विजय स्टेडियम के सचिव श्री रमेश पटेल, श्री योगेश बागड़ी, श्री राजेश खंडेलवाल, श्री राजेश गुप्ता, श्री सुनील अग्रवाल, श्री नंदकिशोर सोनी, श्री बलवीर बग्गा, श्री सुदेश चौरसिया, श्री राजेश बागड़ी, श्री अशोक जोशी, श्री देवेंद्र ठाकुर, श्री रामप्रसाद पाल, सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।क्रमांक 58 -----------------
- राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी विश्व स्तनपान सप्ताह दिवस पर जिला चिकित्सालय परिसर बसंतपुर में आयोजित विशेष जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवजात शिशुओं के समुचित पोषण एवं स्वस्थ्य भविष्य के लिए स्तनपान को बढ़ावा देने तथा इसके प्रति समाज को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं की माताओं एवं उनके परिजनों को मां के दूध के महत्व और शिशु के सही पोषण से संबंधित जानकारी दी गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी भ्रांतियों को दूर किया। कार्यक्रम में बताया गया कि शिशु के जन्म के तुरंत बाद (पहले एक घंटे के भीतर) दिया जाने वाला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) बच्चे के लिए पहला टीका होता है। यह नवजात शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत करता है और उसे कई घातक बीमारियों से बचाता है। जीवन के शुरूआती 6 महीनों तक शिशु को केवल मां का दूध ही देना चाहिए। माताओं को स्तनपान कराने के सही तरीके, मुद्रा (पोजीशन) और अपने खान-पान व पोषण का ध्यान रखने की सलाह दी। इस दौरान बताया गया कि मां का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना शिशु के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही शासकीय नर्सिंग कालेज की छात्राओं द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह का महत्व पर आधारित एक प्रेरक नाट्य प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बसंल, मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ, अल्पना लूनिया, सिविल सर्जन सह अस्पताल मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र प्रसाद, डॉ. माधुरी खुटें, डॉ. विक्रम बैद, डॉ. कमलेश जंघेल, डॉ. तरूण कोठारी, नर्सिंग कालेज के प्राचार्य श्रीमती ममता नायक, प्रसूति विभागाध्यक्ष, शिशु रोग विभागाध्यक्ष सहित विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।
- राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कहा कि शिशु संरक्षण माह का आयोजन 18 अगस्त से 24 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान 6 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चों को टीकाकरण 17 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से विटामिन ए एवं आईएफएससी सिरप पीलाई जाएगी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से साथ कार्य करने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने 6 माह से 5 वर्ष के सभी अभिभावकों से अपने बच्चों के समग्र शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए निर्धारित टीकाकरण सत्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर विटामिन ए एवं आईएफए सिरफ पिलाने की अपील की।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि शिशु संरक्षण माह के दौरान 6 मंगलवार एवं 6 शुक्रवार को विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएंगा। जिनमें 95 हजार 443 बच्चों को आईएफए सिरप तथा 90 हजार 141 बच्चों को विटामिन ए का सिरप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। विटामिन ए के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आंखों की सुरक्षा होती है तथा बाल मृत्यु दर में कमी आती हैं। इसके साथ ही दस्त, खसरा, रतौंधी जैसे रोग से बचाव के साथ कुपोषण की रोकथाम में भी मदद मिलती है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री अनिकेत साहू, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री विश्वास कुमार, डॉ. बीएल तुलावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- - 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन- सीएम हेल्पलाईन के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने कहा- 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजनराजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी कहा कि शासन के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त 2026 तक तीन चरणों में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत निराकरण में जिला अग्रिम रहा है। आगे भी सीएम हेल्पलाईन के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ई-फाईल में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि 18 अगस्त को नशा मुक्त भारत अंतर्गत राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों एवं युवाओं को ई-शपथ के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के लिए कहा। जिला पंचायत सीईओ ने सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार, पीजी एवं पीजीएन पोर्टल के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से अधिक से अधिक लाभान्वित करें। एग्रीस्टेक ने किसानों का पंजीयन बढ़ाने के लिए कहा। हाई रिस्क वाली गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी निजी डायग्नोस्टिक सोनोग्राफी कराने कहा तथा समय पर रिपोर्ट देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि घुमका ब्लाक को 24 दिसम्बर तक टीबी मुक्त करने की दिशा में प्राथमिकता से कार्य करें और प्रगति लाएं। हाई कोर्ट के लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण, यूवीन पोर्टल, पोषण ट्रेकर, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री अनिकेत साहू, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री विश्वास कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
-
मोहला । कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए विशेष कार्ययोजना तैयार कर उसके शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जिले में गुणवत्तापूर्ण संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित उच्च स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं से सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक गर्भवती महिला का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सभी गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव के लिए आवश्यक स्टाफ की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संभावित प्रसव के दृष्टिगत संस्थागत स्तर पर पूर्व तैयारी रखने के निर्देश दिए। शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में निजी अस्पतालों की तुलना में संस्थागत प्रसव की कम संख्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने प्रत्येक गर्भवती महिला को उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन देकर शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव के लिए प्रेरित करने को कहा।
बैठक में जननी सुरक्षा पोर्टल में हितग्राहियों से संबंधित जानकारी की नियमित एवं समयबद्ध ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अनुपातिक उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश समस्त खंड चिकित्सा अधिकारियों एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधकों को दिए।
उन्होंने टीबी कार्यक्रम में ट्रूनेट जांच, पोषण पुनर्वास केंद्रों में कुपोषित बच्चों की उपस्थिति, मौसमी बीमारियों एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई, कुष्ठ रोग कार्यक्रम के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण सर्वे तथा गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
इसी तरह आयुष्मान भारत एवं वय वंदन योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के कार्ड निर्माण में तेजी लाने तथा शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की ऑनलाइन एंट्री में प्रगति लाने तथा कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडले एप के माध्यम से ऑनलाइन पोस्टमार्टम एवं एमएलसी कार्यों के संबंध में आगामी दिनों में जिले में प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा हितग्राहियों को देय भुगतान समय पर किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार एवं उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोबरागड़े, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश वर्मा, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। -
- महतारी वंदन योजना से देवकी निषाद के जीवन में आया आर्थिक संबल
मोहला । महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल के साथ सम्मान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन की नई राह खोल रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि प्रदेश की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी दैनिक एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
महतारी वंदन योजना से लाभान्वित ग्राम मोहला निवासी श्रीमती देवकी निषाद के लिए यह योजना आर्थिक संबल का माध्यम बनी है। श्रीमती निषाद बताती हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा योजना शुरू किए जाने के बाद उन्होंने भी इसका लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें प्रत्येक माह योजना की राशि समय पर उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। श्रीमती देवकी निषाद ने बताया कि पहले अपनी व्यक्तिगत जरूरतों और परिवार से जुड़ी छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए उन्हें पति अथवा अन्य परिजनों पर आर्थिक रूप से निर्भर रहना पड़ता था। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से उनकी स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। अब वे योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपनी आवश्यकताओं के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और परिवार की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि हर माह समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा करने का भरोसा दिया है। इससे उनके आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि हुई है तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की भावना भी मजबूत हुई है। योजना की राशि परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोगी होने के साथ महिलाओं को अपने छोटे-बड़े निर्णयों में अधिक आत्मविश्वास के साथ भागीदारी करने का अवसर दे रही है।
श्रीमती निषाद ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह उन्हें आत्मनिर्भरता, सम्मान और स्वावलंबन का संबल भी प्रदान कर रही है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से मिलने वाली राशि उनके जैसे अनेक महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। -
-कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने जिला कार्यालय से किया हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ
बिलासपुर /वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आज जिला कार्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अभियान के प्रति जनभागीदारी का संदेश देते हुए सेल्फी भी ली।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागी बनने तथा अपने घरों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की पहचान नहीं, बल्कि यह हमारे गौरव, एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वंदे मातरम् की भावना के साथ हर नागरिक का जुड़ाव राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करता है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल ने भी हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता करते हुए अभियान को समर्थन दिया। जिला कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और जनदर्शन में पहुंचे नागरिकों ने भी हस्ताक्षर कर राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना के साथ अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जिले में वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जन भागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। -
-हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
बिलासपुर /‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बहतराई स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में सेंटर के खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले खिलाड़ियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करना रहा। आयोजन के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करने का प्रयास किया गया। - महासमुंद / जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ का आयोजन 14 अगस्त 2026 को स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में सुबह 8 बजे से आयोजित किया जाएगां। स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर बरोंडा चैक, शास्त्री चैक, सतबहनीया चैक, गांधी चैक एवं नेहरू चैक होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम में संपन्न होगी।खेल अधिकारी खेल युवा युवा कल्याण महासमुंद ने स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिला संगठन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, खेल संघ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस, रेड क्रॉस, पुलिस बल, वन विभाग और मीडिया प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने अपील किया हैं।
- महासमुन्द। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) योजना का संचालन आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2021-22 से 2025-26 तक जिला महासमुंद के महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि का भुगतान किया गया है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि 06 जुलाई 2026 की स्थिति में असफल छात्रवृत्ति भुगतान के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाना है। वर्षवार लंबित छात्रवृत्ति प्रकरणों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 363 प्रकरण वर्ष 2021-22 के है, वही 24 प्रकरण वर्ष 2022-23, 1 प्रकरण वर्ष 2023-24 और 97 प्रकरण वर्ष 2025-26 के हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति वर्ग का वर्ष 2021-22 में 50 प्रकरण, 2022-23 में 05, 2023-24 में 02 एवं वर्ष 2025-26 में 16 प्रकरण लंबित है तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत वर्षवार लंबित छात्रवृत्ति प्रकरण में क्रमशः 234, 41, 16, 14 एवं 27 प्रकरण शामिल हैं।विभाग द्वारा लंबित छात्रवृत्ति प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्यार्थियों को अगले 7 दिवस के भीतर छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपनी छात्रवृत्ति आईडी के माध्यम से बैंक खाते से संबंधित आवश्यक जानकारी अपडेट करने का अवसर दिया गया है। विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर बैंक संबंधी जानकारी में आवश्यक सुधार अवश्य कर लें। निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक सुधार नहीं किए जाने तथा छात्रवृत्ति राशि जारी नहीं हो पाने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी।
- -हर घर तिरंगा अभियान और माय भारत पोर्टल पर युवा पंजीयन बढ़ाने के दिए निर्देशमहासमुन्द / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, सीएमओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।बैठक में सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समारोह की तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने तथा समारोह को गरिमामय ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में प्लास्टिक के तिरंगे के विक्रय पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी व्यवसायियों को प्लास्टिक के तिरंगे का विक्रय नहीं करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। 15 अगस्त को जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में नियमानुसार ध्वजारोहण करने तथा अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को भी कहा गया।हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा करते हुए सीईओ ने कहा कि अभियान के तहत जिला मुख्यालय के साथ सभी विकासखंडों और ग्रामों में तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया जाए। आयोजित कार्यक्रमों के फोटो वीडियो संस्कृति विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने कहा। उन्होंने बाइक रैली के दौरान यातायात नियमों का पालन तथा हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। सीईओ ने बताया कि 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम का फुल ड्रेस रिहर्सल प्रातः 9 बजे किया जाएगा। वहीं 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन होगा, जिसके सफत संचालन के लिए खेल विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग की आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए। इसी दिन विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर स्कूल-कॉलेजों में विभाजन के इतिहास से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को देने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीयन की भी समीक्षा की गई। जिले को 32 हजार पंजीयन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध अब तक करीब 6 हजार युवाओं का पंजीयन हुआ है। एक दिन में ही 2069 युवाओं द्वारा पंजीयन किए जाने पर सीईओ ने पंजीयन की गति और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्कूल कॉलेजों में प्राथमिकता से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का पंजीयन कराने को कहा। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सीएमओ को भी अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने बीबी-जी राम जी योजना के तहत प्रस्तावित एवं स्वीकृत कार्यों की शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा सीईओ ने विभिन्न प्राधिकरणों के लंबित निर्माण कार्यों को पूर्ण करने, राजस्व प्रकरणों, न्यायालय के प्रकरणों का जवाबदावा समय पर प्रस्तुत करने तथा सुशासन तिहार, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल, लोक सेवा गारंटी अधिनियम तथा जन शिकायतों की भी समीक्षा की गई।
- -गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस से राज्य की खरीदी में एक वर्ष में 113 प्रतिशत की वृद्धि, सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को मिले 1,800 करोड़ रुपए के ऑर्डर-प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया से वर्ष 2025-26 में राज्य को 130 करोड़ रुपए की बचतरायपुर / छत्तीसगढ़ को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया। GeM के एक दशक पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह की थीम ‘GeM 10: A Decade of Exponential Possibilities’ रही। राज्य सरकारों के लिए निर्धारित ‘प्रीमियर अवार्ड्स – स्टेट गवर्नमेंट फेलिसिटेशन’ श्रेणी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार GeM के प्रभावी उपयोग तथा इसके माध्यम से शासकीय खरीदी के मूल्य और मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए प्रदान किया गया है।GeM प्लेटफॉर्म पर पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया के कारण वित्तीय वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ शासन को 130 करोड़ रुपए की बचत हुई है। यह बचत विभागों द्वारा खरीदी के लिए अनुमानित लागत और खुली प्रतिस्पर्धी बोली के बाद प्राप्त वास्तविक बाजार मूल्य के अंतर से हुई है। GeM की खुली बोली प्रक्रिया, मानकीकृत विनिर्देश और प्रत्येक लेन-देन का डिजिटल एवं ऑडिट योग्य रिकॉर्ड शासकीय खरीदी में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करता है। पिछले तीन वित्तीय वर्षों में प्रतिस्पर्धी खरीदी के माध्यम से राज्य शासन को कुल 235 करोड़ रुपए की बचत हुई है।खरीदी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्धारित जांच और निगरानी व्यवस्था लागू है। साथ ही निविदा की शर्तों एवं तकनीकी विनिर्देशों की नियमित समीक्षा की जाती है, जिससे खरीदी की गुणवत्ता सुनिश्चित होने के साथ बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता बनी रहे।छत्तीसगढ़ में GeM के माध्यम से शासकीय खरीदी वित्तीय वर्ष 2025-26 में बढ़कर 3,935 करोड़ रुपए पहुंच गई। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 113 प्रतिशत की वृद्धि है।राज्य शासन द्वारा विभागों, निगमों और स्थानीय निकायों की खरीदी को एक साझा एवं पारदर्शी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के सुनियोजित प्रयासों से यह वृद्धि संभव हुई है। इससे अधिकाधिक शासकीय खरीदी खुली प्रतिस्पर्धा के दायरे में आई है और प्रत्येक लेन-देन में प्रतिस्पर्धी दर निर्धारण तथा पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।GeM के व्यापक उपयोग से शासकीय खरीदी में छोटे उद्यमियों की भागीदारी भी तेजी से बढ़ी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (MSEs) से खरीदी 61 प्रतिशत बढ़कर 1,800 करोड़ रुपए हो गई। यह निर्धारित 25 प्रतिशत MSE खरीद लक्ष्य से काफी अधिक है।राज्य के प्राथमिकता वाले उद्यमी वर्गों की भागीदारी में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। महिला उद्यमियों से खरीदी में 97 प्रतिशत और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के उद्यमियों से खरीदी में 108 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं स्टार्टअप से खरीदी में सर्वाधिक 178 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि GeM ने छत्तीसगढ़ के उद्यमियों को बिना किसी मध्यस्थ के सीधे शासकीय मांग और बाजार से जुड़ने का सशक्त माध्यम उपलब्ध कराया है। महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के उद्यमियों और स्टार्टअप की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि इस पारदर्शी व्यवस्था की सफलता को दर्शाती है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खुला और पारदर्शी डिजिटल मार्केटप्लेस प्रत्येक उद्यमी को समान अवसर प्रदान करता है। हमारी सरकार का प्रयास है कि इस व्यवस्था का लाभ प्रदेश के अधिक से अधिक सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों, महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति-जनजाति के उद्यमियों और स्टार्टअप तक पहुंचे। हम पारदर्शी शासकीय खरीदी के साथ स्थानीय उद्यमिता को सशक्त बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
- -बैगा-गुनिया और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने संभाली जागरूकता की कमान, गांवों में बदलने लगा मलेरिया से बचाव का व्यवहाररायपुर ।बस्तर में मलेरिया से जंग अब सिर्फ दवा और जांच की नहीं रही। जंगलों के बीच बसे गांवों में मच्छरदानी की आदत, बुखार पर तुरंत जांच और समय पर इलाज का संदेश धीरे-धीरे लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन रहा है। कभी मलेरिया के लिए संवेदनशील माने जाने वाले इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी से लड़ने के साथ-साथ लोगों की सोच और व्यवहार में बदलाव को भी अभियान का केंद्र बनाया है। इसी सामूहिक प्रयास का असर है कि पिछले 10 वर्षों में मलेरिया के मामलों में करीब 83 प्रतिशत की कमी आई है।बस्तर की इस तस्वीर को बदलने के पीछे वर्षों से चल रही वह मुहिम है, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को गांवों तक पहुंचाने के साथ लोगों को बीमारी से बचाव का तरीका भी समझाया गया। खासकर संभाग की बड़ी जनजातीय आबादी तक पहुंचने के लिए स्थानीय भाषा, स्थानीय परंपराओं और समुदाय में प्रभाव रखने वाले लोगों को माध्यम बनाया गया। मकसद साफ रहा-मलेरिया से बचाव की बात ऐसी भाषा में कही जाए, जिसे गांव का हर परिवार आसानी से समझ सके और अपनी दिनचर्या में अपना सके।इसी सोच के साथ बैगा-गुनिया सिरहा सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। गांवों में जिन लोगों की बात समुदाय सहजता से सुनता है, उन्हें मलेरिया से बचाव के उपायों से जोड़ा जा रहा है। इन सम्मेलनों में स्थानीय भाषा और संवाद शैली के जरिए मच्छरदानी के नियमित उपयोग, बुखार होने पर तत्काल जांच और डॉक्टर से उपचार लेने की जरूरत समझाई जाती है।यह संदेश खास तौर पर इस बात पर केंद्रित है कि बुखार को मामूली समझकर घर पर इंतजार करना भारी पड़ सकता है। समय पर जांच होने से बीमारी की पहचान जल्दी होती है और उपचार शुरू किया जा सकता है। इसी तरह सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल मलेरिया से बचाव का सबसे आसान और प्रभावी उपाय है।स्वास्थ्य अमला अब मछरदानी के नियमित इस्तेमाल पर भी जोर दे रहा है। मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिनें परिवारों से संपर्क कर यह देख रही हैं कि मच्छरदानी केवल घर में रखी न रहे, बल्कि रात में उसका इस्तेमाल भी हो।मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में बुखार की निगरानी और जांच की व्यवस्था को भी लगातार मजबूत किया गया है। गांवों में लोगों को यह समझाया जा रहा है कि बुखार आने पर घरेलू उपचार के भरोसे रहने के बजाय स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क करें और जांच कराएं। इस तरह बचाव और उपचार दोनों को समुदाय के व्यवहार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
- -लहराया गया 92 फीट का तिरंगा-तिरंगा यात्रा की ढाई किमी पैदल रैली में उत्साह और उमंग से शामिल हुए जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिकरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज कांकेर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अप्रतिम उत्साह के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा की ढाई किमी पैदल रैली में जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी और शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। विधायक श्री आशाराम नेताम और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने भी तिरंगा यात्रा में भागीदारी की।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर घड़ी चौक, ऊपर-नीचे रोड, मस्जिद चौक, गांधी चौक होते हुए नवनिर्मित मिनी स्टेडियम परिसर में सम्पन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने हाथ में राष्ट्र ध्वज लेकर उत्साह से भाग लिया। यात्रा की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन से की गई। नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया तथा देशभक्ति के नारे लगाए। नगरवासियों ने चॉकलेट व टॉफी बांटकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देश पर वंदेमातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर इस जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था।92 फीट तिरंगा बना आकर्षण का केंद्रतिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थियों ने 92 फीट लंबा तथा 5 फीट चौड़ा तिरंगा का प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न मार्गों और चौक-चौराहों पर इसे लहराते हुए यात्रा निकाली गई, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। सेंट माइकल इंग्लिश स्कूल की बैंड टोली में शामिल छात्राओं ने राष्ट्रगीत की धुन पर वाद्य यंत्र बजाते हुए रैली में मार्चपास्ट किया। केंद्र शासन एवं राज्य शासन के निर्देश पर 9 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने एवं राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के गायन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे लोगों में देश भक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो।कांकेर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसपी श्री निखिल राखेचा, श्री महेश जैन, श्री सतीश लाटिया, श्री राहुल टिकरिहा, श्री राजा देवनानी, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, कांकेर नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी और जिला शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री रमेश निषाद भी तिरंगा यात्रा में मौजूद थे।
- -सेवानिवृत्त होने से पहले ही प्रकरण कर निराकृत करें-महत्वपूर्ण योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशरायपुर / मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार साधक सचिवों की बैठक ली। बैठक में विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा है कि सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विभिन्न प्रकरणों के निराकरण उनके सेवा निवृत्त होने से पहले ही तैयार कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों की सूची विभागावार नियतकालिक अवधि में बनायी जाए। विभागों में रिक्त पदों की सूची एवं बैकलॉक के पदों पर सेटअप बनाकर भर्ती प्रक्रिया पूरी करें। मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को उनके विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। बैठक में लोक सेवा गारंटी, सूचना के अधिकार, सेवा सेतु, लोक सेवा गारंटी, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति, डी रेगुलेशन, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली गई। बैठक में बताया गया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 728 सेवाएं को नोटिफाइड हो चूकी है।मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आई-गॉट के तहत विभागवार चिन्हित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की जाये। अधिकारी-कर्मचारियों को आई-गॉट के तहत विभाग की आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण दिलाने कहा है। अधिकारी- कर्मचारियों के लिए आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण के कार्ययोजना बनायें। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि रिफार्म के तहत अपने-अपने विभागवार जानकारी तैयार करें। आगामी दिनों में रिफार्म उत्सव अभियान का आयोजन होगा।बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, विधि एवं विधायी विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सुषमा सावंत, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमख सचिव श्रीमती शहला निगार, वित्त एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, मुख्यमंत्री एवं सुशासन अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन, खाद्य विभाग की सचिव सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री सारांश मित्तर, श्रम विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, सामान्य प्रशासन एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, परिवहन विभाग के सचिव श्री एस.प्रकाश, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव श्री बसवराजु एस., राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव सहित राज्य शासन के अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।























