- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के मुखपत्र ‘दीपकमल’ के केंद्रीय बजट 2026-27 पर आधारित विशेषांक का नवा रायपुर स्थित विधानसभा भवन कार्यालय में विमोचन किया। इस विशेषांक में केंद्रीय बजट के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास को भी विस्तृत रूप से समाहित किया गया है, जो प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रकाशन की सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ‘दीपकमल’ का यह विशेषांक प्रदेशवासियों तक केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रकाशन विभाग के संयोजक और ‘दीपकमल’ के संपादक पंकज झा, पत्रिका के प्रबंध संपादक हेमंत पाणिग्रही समेत पार्टी मीडिया विभाग के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
- 0- प्रदेश के विकास और नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक दौर में पहुंचे अभियान की आवाज बुलंद करने का किया आग्रह0- मीडिया विभाग ने ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री श्री साय का अभिनंदन किया।रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को विधानसभा परिसर स्थित कक्ष में भाजपा मीडिया विभाग के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रगति, जनहितकारी योजनाओं और विशेष रूप से राज्य की सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। श्री साय ने अपने प्रबोधन में मीडिया विभाग की भूमिका को रेखांकित किया और कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और धरातल की समस्याओं को शासन तक लाने में मीडिया विभाग के सभी सदस्यों की सक्रियता सराहनीय है। विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए मीडिया विभाग एक सेतु के रूप में कार्य कर रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर बोलते हुए स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सुरक्षा और विकास की दोहरी रणनीति पर काम कर रही है। इसलिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों और सरकार की पुनर्वास नीतियों को प्राथमिकता देना समय की मांग है। सुरक्षा बलों के मनोबल और बस्तर के अंदरूनी इलाकों में पहुँच रही बुनियादी सुविधाओं को भी प्रमुखता से साझा किया जाए। भ्रामक सूचनाओं के बजाय तथ्यों पर आधारित विमर्श को बढ़ावा दें, ताकि नक्सलवाद के विरुद्ध चल रही इस निर्णायक लड़ाई में जनमत सुदृढ़ हो सके। श्री साय ने विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल बुनियादी ढाँचा खड़ा करना नहीं, बल्कि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली पहुँचाना है। इस यात्रा में मीडिया विभाग का सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदेश की छवि को राष्ट्रीय स्तर पर निखारने में सहायक होगा। बैठक में उपस्थित मीडिया विभाग के प्रतिनिधियों ने भी प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव साझा किए। बैठक में मीडिया विभाग ने एक शानदार और ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन किया। बैठक के दौरान प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने विभाग की गतिविधियों से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। आभार प्रदर्शन पूर्व मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने किया। इस अवसर पर विभाग के सदस्यगण, प्रवक्ता-पैनलिस्ट उपस्थित थे।.
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने कहा है कि भारत की नारी ने हर युग में अपनी महानता सिद्ध की है। रामचरित मानस में माता सीता के त्याग एवं तपस्या की अमर गाथा हर नारी के लिए प्रेरणादायी है। श्री बजाज ने अभनपुर क्षेत्र के ग्राम बेलर एवं भटगांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित रामकथा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास की भावना के कारण भारत की नारी और अधिक सशक्त होकर उभर रही है। महिला सशक्तिकरण के कारण देश में तेजी से विकास हो रहा है।भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री बजाज ने कहा कि मोदी युग में महिला सशक्तीकरण ख्वाब नहीं हकीकत है। रामायण को एक प्रेरणादायी ग्रंथ बताते हुए श्री बजाज ने कहा कि इससे हमें कर्तव्य पथ पर चलने की सीख मिलती है। राम की भक्ति में ही राष्ट्र की शक्ति निहित है। वर्तमान दौर में पूरी दुनिया के देशों में अंतर्द्वन्द्व चल रहा है लेकिन भारत एक मात्र ऐसा देश है जहाँ शांति और सद्भाव है। अभी हमने शांतिपूर्वक होली मनाई, क्रिकेट का मैच भी निर्विघ्न हो रहा है, सारी गतिविधियाँ सामान्य गति से संचालित हो रही हैं लेकिन दुनिया के अनेक देश अशांति एवं अराजकता के कारण परेशान है। यह प्रभु राम की कृपा है हमारे देश को मोदी के रूप में सशक्त एवं कुशल नेतृत्व मिला है।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अनिल साहू, माधव प्रसाद मिरी, ज्ञानप्रकाश चंद्राकर, अर्जुन धीवर, नेहरूलाल साहू, कृष्णकांत नामदेव, रवि वर्मा, खेमचंद साहू, तिलक यदु, घनश्याम रिगरी, गुलाब साहू, यशवंत साहू, बिसाहू राम साहू, राधेश्याम साहू, खेमलता प्रेमचंद साहू, डा लीलाराम साहू, घनश्याम निर्मलकर, फत्ते रिगरी, खुमेश यदु, प्यारी साहू, जितेंद्र निर्मलकर एवं नारायण साहू आदि उपस्थित रहे।
- 0- खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा का राजिम में औचक निरीक्षणरायपुर। छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने नगर पालिका राजिम में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया। यह दुकान आईडी 511012004 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1, 2 और 3 में संचालित है, जिसका संचालन श्री राजीवलोचन महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान दुकान में कई अनियमितताएँ सामने आईं। दुकान में टोल फ्री नंबर का प्रदर्शन नहीं किया गया था तथा आवश्यक सेम्पल भी प्रदर्शित नहीं थे। इसके अलावा निरीक्षण पंजी भी उपलब्ध नहीं पाई गई।स्टॉक का मिलान करने पर दुकान में 127 क्विंटल चावल की कमी पाई गई। साथ ही एपीएल श्रेणी के अंतर्गत 8 क्विंटल 70 किलोग्राम चावल स्टॉक में होना चाहिए था, जो उपलब्ध नहीं मिला। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है।इस संबंध में खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने संबंधित खाद्य अधिकारियों को प्रकरण दर्ज कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- रायपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के एसईआरपीएल (SERPL), रायपुर परिसर में रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (CBRN) आपदा से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए जिला स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास में जिला प्रशासन तथा विभिन्न आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉक ड्रिल की शुरुआत दोपहर 12:18 बजे एमएस ट्रांसमिक्स टैंक से उत्पाद के ओवरफ्लो की परिकल्पित स्थिति से की गई, जिसके बाद लेवल-1 आपातकाल घोषित किया गया। उत्पाद की निकासी के दौरान 12:24 बजे काल्पनिक आग लगने की स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे लेवल-2 आपातकाल घोषित किया गया।स्थिति के और गंभीर होने पर टैंक की छत उड़ जाने की काल्पनिक स्थिति मानते हुए 12:31 बजे लेवल-3 आपातकाल घोषित किया गया और जिला प्रशासन ने मौके पर कमान संभाली। तत्पश्चात अग्निशमन दलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12:40 बजे तक आग पर नियंत्रण पा लिया। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। सभी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा दोपहर 1:10 बजे ‘ऑल क्लियर’ घोषित कर मॉक ड्रिल का सफल समापन किया गया।इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य CBRN आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन, आपातकालीन सेवाओं और इंडियन ऑयल के कर्मचारियों की तैयारी, समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था, ताकि वास्तविक आपात स्थिति में प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।इस मॉक ड्रिल में अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम रायपुर श्री उमाशंकर बंदे, प्रभारी अधिकारी राहत शाखा एवं डिप्टी कलेक्टर श्री उपेन्द्र किण्डो, एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैंकरा, सीएसपी माना, तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे एवं नायब तहसीलदार आरंग, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के अधिकारी, जिला चिकित्सा टीम, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं आपातकालीन दल उपस्थित रहे।--
- 0- जनपद सीईओ आशीष केश्वरवानी के आग्रह पर एक दिन में 90 नए सदस्य बनेरायपुर। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जनपद सीईओ धरसीवां श्री आशीष केश्वरवानी के आग्रह पर एक दिन में 90 नए सदस्य बने जिसमें श्री लोकनाथ वर्मा, श्री वैभव शर्मा, श्रीमती चंचल ठाकुर, श्री सुनील कुमार बंजारे, श्रीमती रजनी ठाकुर, श्री साहिल खान, श्री धनीराम जांगड़े, श्री हिमांशु साहू सहित अन्य लोगों ने रेडक्रॉस सोसाइटी में वार्षिक सदस्य के रूप में सदस्यता ली। जनपद सीईओ श्री आशीष केश्वरवानी ने सदस्यों की सदस्यता राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को दी।इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एक स्वतंत्र मानव समाजसेवी संस्था है, जो आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित है। संस्था द्वारा भूकंप, आग, बाढ़ एवं सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तथा रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है।संस्था से जुड़ने के लिए विभिन्न श्रेणियों में सदस्यता प्रदान की जाती है, जिसमें संरक्षक सदस्य के लिए 25,000 रुपए, उप संरक्षक सदस्य के लिए 12,000 रुपए, आजीवन सदस्य के लिए 1,000 रुपए तथा वार्षिक सदस्यता के लिए 100 रुपए निर्धारित किए गए हैं। इस अवसर पर रेडक्रॉस के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से संस्था से जुड़कर मानव सेवा में योगदान देने का आह्वान किया गया।--
- 0- आर्थिक सहायता से बदली जिंदगी, श्रीमती हेमलता चन्द्राकर बनीं आत्मनिर्भररायपुर। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सक्षम योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इसी योजना का लाभ लेकर ग्राम देवरी (विकासखंड आरंग) निवासी श्रीमती हेमलता चन्द्राकर ने अपने जीवन में नई शुरुआत की है। श्रीमती हेमलता चन्द्राकर को इस योजना की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से प्राप्त हुई। उन्होंने योजना के तहत आवेदन किया और उन्हें 2 लाख रुपये की ऋण राशि प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग करते हुए उन्होंने अपने गांव में कपड़ों की दुकान शुरू की।श्रीमती हेमलता बताती हैं कि पहले उनके पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं था, जिससे परिवार का खर्च चलाना कठिन होता था। लेकिन दुकान शुरू करने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। आज वे अपनी मेहनत और लगन से दुकान का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं और परिवार के भरण-पोषण में सहयोग दे रही हैं।श्रीमती हेमलता चन्द्राकर की यह सफलता अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सक्षम योजना के माध्यम से महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिल रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।सक्षम योजना का उद्देश्य ऐसी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिनके पति का निधन हो चुका है, या जो 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग की अविवाहित तथा कानूनी रूप से तलाकशुदा महिलाएं हैं। इस योजना के माध्यम से उन्हें सुलभ ऋण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना तथा सम्मानजनक और स्वावलंबी जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है।--
- रायपुर। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस योजना की सहायता से अवधिया पारा, पुरानी बस्ती निवासी श्रीमती निहारिका अवधिया ने सिलाई कार्य शुरू कर न केवल आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है, बल्कि अपने परिवार के लिए स्थायी आय का साधन भी तैयार किया है।महतारी वंदन योजना के तहत श्रीमती निहारिका अवधिया को प्रतिमाह एक हजार रुपये प्राप्त हो रहे हैं। इससे उन्होंने सिलाई मशीन के माध्यम से छोटा सा व्यवसाय प्रारंभ किया और धीरे-धीरे इसे अपने जीवनयापन का आधार बना लिया।पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। ऐसे कठिन समय में उन्होंने हार न मानते हुए अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्चों को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। आज वे अपने मोहल्ले और आसपास की महिलाओं से कपड़ों की सिलाई के ऑर्डर लेकर नियमित रूप से सिलाई का काम कर रही हैं। श्रीमती निहारिका अवधिया ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक सहारा और आत्मविश्वास दोनों मिला है। इस योजना की मदद से वे अपने बच्चों का पालन-पोषण, उनकी पढ़ाई का खर्च और घर की जरूरतों को पूरा करते हुए सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रही हैं।
- 0- चार केंद्रों के संयुक्त आयोजन में महान महिलाओं पर आधारित नाटिका का होगा मंचन, तात्कालिक भाषण स्पर्धा को लेकर भी जोशरायपुर। महाराष्ट्र मंडल अपना महिला दिवस भव्य पैमाने पर शनिवार, 14 मार्च को शाम 3:30 बजे से आयोजित कर रहा है। चौबे कॉलोनी, रोहिणीपुरम, सुंदर नगर और डंगनिया महिला केंद्रों की ओर से संत ज्ञानेश्वर सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में संजीवनी और वीवाय अस्पतालों के 20 नर्सों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री फुलबासन बाई यादव होंगी।चौबे कॉलोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित, रोहिणीपुर की साधना बरिहट, डंगनिया की अनुभा जाऊलकर, सुंदर नगर केंद्र की संयोजिका स्मिता टेंबे ने बताया कि देश की प्ररेणास्पद महिला व्यक्तित्व को नाटिका के रूप में चौबे कॉलोनी महिला केंद्र प्रस्तुत करेगा। डंगनिया व रोहिणीपुरम केंद्र की ओर से महिला दिवस पर नृत्य पेश किए जाएंगे।महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले के अनुसार महिला दिवस का आकर्षण तात्कालिक भाषणा स्पर्धा होगी। इस स्पर्धा में सभी 17 महिला केंद्रों से एक- एक प्रतिस्पर्धी को शामिल किया जाएगा। स्पर्धा में वक्ताओं को अपने- अपने विषय पर बोलने के लिए दो मिनट दिया जाएगा। उपाध्यक्ष गीता दलाल ने अधिक से अधिक महिला सभासदों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।तात्कालिक भाषण स्पर्धा के विषय होंगे:-भारतीय सेना में महिलाएं, डिजिटल युग और नारी सशक्तीकरण, महिला उद्यमिता का बढ़ता प्रभाव, महिलाओं की सुरक्षा समाज की जिम्मेदारी, आत्मविश्वास: नारी की सबसे बड़ी ताकत, मानसिक स्वास्थ्य और महिलाएं, कामकाजी महिला और परिवार का संतुलन, स्वयं सहायता समूह और महिलाओं का विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल दुनिया महिलाओं का दखल, बैंक की कार्यप्रणाली की जानकारी, घरेलू कामकाज की कीमत: क्या 'हाउसवाइफ' के काम को मिलता है सम्मान, मोबाइल फोन का दुरुपयोग और महिलाएं, साइबर बुलिंग और सुरक्षा के नए खतरे, ऑनलाइन शॉपिंग: महिला को कितना फायदा व क्या नुकसान, वर्तमान समय में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बनाई गई योजना का कितना उपयोग करती है, कॉल सेंटर मे कार्य करने वाली महिलाएं कितनी सुरक्षित।--
- 0- 51.20 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण और मजबूतीकरण, 1.40 किमी अंधे मोड़ का पुनर्रेखन भी होगा0- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारीबिलासपुर. राज्य शासन ने कुम्हारी-अहिवारा-बेरला मुख्य जिला मार्ग के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए 90 करोड़ 69 लाख 87 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से 51.40 किमी सड़क का मजबूतीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा। साथ ही 1.40 किमी लंबाई के अंधे मोड़ का पुनर्रेखन भी किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है। श्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है। कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी।
- बिलासपुर. बिल्हा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला धौराभाटा में विद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले दानदाताओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल ने दानदाताओं को सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके योगदान की सराहना की।कार्यक्रम में रायपुर के श्री दिनेश साहू द्वारा विद्यालय को 12 स्टील कुर्सियां, 5 टेबल, 6 ग्रीन बोर्ड, एक बुक शेल्फ तथा 200 सेट बैग, स्वेटर, जूते, मोजे, टाई और बेल्ट प्रदान किए गए। वहीं बिल्हा के श्री गौरव अग्रवाल द्वारा 200 बच्चों के लिए एग्जाम पैड, कॉपी और स्टेशनरी किट उपलब्ध कराई गई। पूर्व सरपंच धौराभाटा श्री शिव यादव ने विद्यालय को 6 सीलिंग फैन प्रदान किए तथा विकासखंड बिल्हा के शिक्षक श्री योगेश पांडेय ने विद्यालय को प्रोजेक्टर भेंट किया।कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्री अजय नाथ ने स्वागत उद्बोधन दिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र कौशिक ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। डॉ. अखिलेश तिवारी ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रयास को अनुकरणीय बताया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय टांडे ने सामुदायिक सहभागिता की ऐसी पहल को अन्य विद्यालयों तक विस्तारित करने की बात कही। सरपंच श्री जीवन यादव ने विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि श्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि जिले में कुछ ही विद्यालय इतने संसाधन सम्पन्न हैं। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर बच्चों की शैक्षिक प्रगति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन एवं प्रधान पाठक श्रीमती प्रतिभा अवस्थी ने किया। उन्होंने विद्यालय के लिए संसाधन जुटाने में आई चुनौतियों की जानकारी दी तथा विद्यालय की आवश्यकताओं के संबंध में जिला पंचायत सीईओ को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर बच्चों को एग्जाम पैड और स्टेशनरी वितरित की गई। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की शिक्षिकाएं विद्या नायर, सुमित्रा, शशि, रेखा, अंजना और सुप्रिया का विशेष सहयोग रहा।--
- बिलासपुर. ऑफिसर्स क्लब बिलासपुर की महिलाओं ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने एकत्र होकर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता और आपसी संवाद को बढ़ावा देने पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्रीमती ऊषा जैन, श्रीमती निक्की अग्रवाल, रजनी खांडेकर, श्रीमती अलका तिवारी, श्रीमती हरजीत राजपाल, श्रीमती भारती दीक्षित, श्रीमती ऊषा भांगे सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। रंगो और उमंग से भरे इस आयोजन में सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
- 0- अवैध जल संग्रहण रोके जाने के लिए ग्रामीण एवं नगरीय स्तर पर टीम गठितबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल संकट को देखते हुए जल संकट से निपटने हेतु आदेश जारी किया है। जारी आदेश में बताया गया है कि ग्रीष्मकाल में जिले में जल संकट को दृष्टिगत रखते हुए तथा सभी लोगों को पेयजल एवं निस्तार के लिए पर्याप्त जलापूर्ति करना आवश्यक हो गया है। जिसके अंतर्गत जिले में कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से जल संचय एवं अवैध कनेक्शन कर जलापूर्ति को बाधित न करें। ऐसे किसी भी तरीके से अनुचित तौर पर जल संग्रहण को रोके जाने हेतु टीम गठित किया गया है। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड (ग्रामीण) स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व मुख्य नगर पालिका एवं नगर पंचायत अधिकारी का संयुक्त रूप से गठित किया गया है। उक्त समिति द्वारा नियमित तौर पर जिले में पेयजल एवं निस्तार हेतु जलापूर्ति का माॅनिटिरिंग और जिले में अवैध जल संग्रहण कार्य करने वाले कोई भी व्यक्ति तथा कोई भी संस्था के विरुद्ध विधि सम्मत पूर्व कार्यवाही किया जाएगा।
- 0- कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार भर्ती रैली का किया जा रहा है समुचित प्रचार-प्रसार0- पूरे प्रदेश में बालोद जिले में सर्वाधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीयनबालोद. भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्नीकल, क्लर्क-स्टोर कीपर टेक्नीकल एवं ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार इस भर्ती रैली को सफल बनाने हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद द्वारा इसका समुचित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के माध्यम से इसका समुचित प्रचार-प्रसार के अलावा शिक्षण संस्थानों में पहुँचकर विद्यार्थियों को भारतीय सेना के गौरवपूर्ण सेवा एवं भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा शासकीय कार्यालयों एवं स्कूल काॅलेज आदि में फ्लैस बैनर आदि के माध्यम से इसका समुचित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही इंस्टाग्राम, फेसबूक, ट्वीटर आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी इसका समुचित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती रैली में सम्मिलित होने अभ्यर्थी की अनिवार्य योग्यता 8वीं, 10वीं एवं 12वीं तथा अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य होना चाहिए। आवेदकों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन वेबसाईट https://joinindianarmy.nic.in/ में करना अनिवार्य है। भारतीय थल सेना में सिपाही (फर्मा) पदों पर अविवाहित पुरूष आवेदक की आयु 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 की मध्य होना चाहिए। ऑनलाईन कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) 01 जून 2026 से 10 जून 2026 तक होने की संभावना हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 0771-2965214 या जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 में संपर्क कर सकते हैं।
- 0- 30 मार्च तक शत प्रतिशत आवासों के निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देशबालोद. जनपद पंचायत डौण्डी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले ने आज ग्राम पंचायत अवारी कलस्टर के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी नोडल अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अपूर्ण आवासों को 30 मार्च तक शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्माणाधीन आवासों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए। श्री मण्डले ने सभी आवासों का निर्माण गुणवत्तायुक्त ढंग से करने तथा पूर्ण आवासों में रैनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होेंने कहा कि आवास निर्माण कार्य में रूची नही लेने वाले तथा राशि का दुरूपयोग करने वाले हितग्राहियों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए उन्होेंने ग्राम पंचातय सचिवों एवं रोजगार सहायकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में विकास विस्तार अधिकारी, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक, नोडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- 0- स्कूली विद्यार्थियों के साथ जन्मदिन मनाकर बांटी खुशियांबालोद. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. जेएल उइके ने आज 11 फरवरी को अपने जन्मदिन के अवसर पर डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला कुर्सीटिकुल (जबकोहड़ा) के विद्यार्थियों के साथ न्योता भोज कर अपना जन्मदिन मनाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. उइके ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यार्थियों के साथ न्योता भोज के आयोजन को अपने जीवन का सबसे सुखद एवं स्मरणीय पल बताते हुए जिला प्रशासन के इस अभिनव पहल की भूरी-भूरी सराहना की।उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की पहल पर जिले के अधिकारियों के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज देकर उनके साथ जन्मदिन मनाने की अभिनव परंपरा की शुरूआत की गई है। जिसके अंतर्गत नियमित रूप से जिले के अधिकारियों के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज देकर उनके साथ अपने जन्मदिन का उत्सव मनाया गया है। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रोहित कुमार नुरूटी, प्रधानपाठक श्री बीआर गोटा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा अमृत लाल नेताम, दशरथ कुंजाम, संतराम नुरूटी, जगजीवन कोमर्रा, रामगोपाल नेताम एवं महेश मण्डावी सहित शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- 0- अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहनों को किया गया जब्तबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत 10 एवं 11 मार्च को खनिज विभाग की टीम द्वारा गुरूर विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवैध परिवहन करते पाये जाने के कारण खनिज रेत के 08 एवं मिट्टी के 01 सहित कुल 09 वाहनों को जप्त किया गया है। जिसमें 02 हाईवा व 04 ट्रेक्टर मय ट्रॉली थाना आरक्षी केन्द्र मरकाटोला कैम्प, 01 हाईवा थाना आरक्षी केन्द्र कंवर, 01 हाईवा थाना आरक्षी केन्द्र सनौद तथा 01 ट्रेक्टर मय ट्रॉली थाना आरक्षी केन्द्र गुरूर के अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रकरणों में खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अवैध परिवहन के मामलों में इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी जिससे जिले के खनिज संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।--
- 0- मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 1 करोड़ की स्वीकृतिदुर्ग। दुर्ग शहर की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिवनाथ नदी स्थित मुक्तिधाम एवं वार्ड क्रमांक 52 बोरसी मुक्तिधाम के नवीनीकरण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। दुर्ग शहर विधायक एवं केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर दोनों मुक्तिधामों के जीर्णोद्धार के लिए 50–50 लाख रुपये, कुल 1 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।बोरसी क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से क्षेत्र के मुक्तिधाम के नवीनीकरण और मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे थे, ताकि स्थानीय नागरिक अपने परिजनों का अंतिम संस्कार वहीं सुगमता से कर सकें। वहीं शिवनाथ नदी स्थित मुक्तिधाम में दुर्ग शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं, जिसके कारण यहां अक्सर भीड़ रहती है। वर्षों पहले बने इन मुक्तिधामों की स्थिति को देखते हुए उनके नवीनीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने शासन स्तर पर पहल की और दोनों मुक्तिधामों के नवीनीकरण के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत कराई। नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद यहां अंतिम संस्कार करने सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शासन से स्वीकृति मिलने पर दुर्ग शहर के नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग की जनता की सेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर विकास कार्यों की योजना बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के 8 मुक्तिधामों के एक साथ जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत कराई गई थी, जिसका कार्य अब अंतिम चरण में है।
- 0- खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल ने 47 घरेलू गैस सिलेंडर किए जप्तराजनांदगांव। खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरूपयोग के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों में अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे घरेलू सिलेंडरों को जप्त किया गया। सहायक खाद्य अधिकारियों एवं खाद्य निरीक्षकों की संयुक्त जांच दल द्वारा कुल 15 संस्थानों का औचक निरीक्षण कर 47 घरेलू गैस सिलेण्डर को जप्त करने की कार्रवाई की गई। संयुक्त जांच दल द्वारा मानव मंदिर (तुलसीपुर), रेलवे स्टेशन स्थित अग्रवाल होटल, गुजरात इन, साकी पंजाबी होटल, राधे कृष्ण भोजनालय, राजा भोजनालय एवं गुरूद्वारा चौक स्थित पाठक भोजनालय व शुद्ध शाकाहारी भोजनालय का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही स्टेडियम रोड पर स्थित कोकास रेस्टोरेंट, ग्वालियर चाट, महेन्द्र चाट, श्रीनाथ पाव भाजी तथा उरईडबरी स्थित जाप ढाबा, फार्म टू टेबल और अनमोल पंजाबी ढाबा में भी कार्रवाई की गई। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को कई व्यावसायिक संस्थानों में कमर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस का उपयोग करने के संबंध में शिकायते मिल रही थी। कमर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस का उपयोग करना नियमों के विरूद्ध है और घरेलू उपभोक्ताओं की आपूर्ति को भी प्रभावित करता है। घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी।
- 0- दुकानदारों एवं नागरिकों से पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग करने की अपीलराजनांदगांव। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा माँ बम्लेश्वरी मंदिर परिसर क्षेत्र एवं मुख्य मार्ग के आसपास की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़, नायब तहसीलदार डोंगरगढ़ उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान 12 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करते हुए पाया गया। दुकानदारों के विरूद्ध न्यूनतम जुर्माने की कार्रवाई करते हुए कुल 2500 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया तथा लगभग 10 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गई। दुकानदारों को दुकान पर पॉलीथिन का उपयोग, बिक्री एवं भंडारण नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए तथा पॉलीथिन का उपयोग करने पाए जाने पर भारी अर्थदण्ड के साथ कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। इस दौरान दुकानदारों एवं नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ नगर के लिए पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग करने की अपील की गई।
- राजनांदगांव। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना डोंगरगांव अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर पूर्ति के लिए https://aww.e-bharti/in पर ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित की गई है। इसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्र भटगुना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3 पद, आसरा में सहायिका के 6 पद एवं भोथली में सहायिका के 1 पद के लिए 20 मार्च 2026 तक तथा आंगनबाड़ी केन्द्र अरसीटोला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 पद के लिए 27 मार्च 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल आवेदन आमंत्रित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना डोंगरगांव से प्राप्त की जा सकती है।--
- दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 8वें दिन प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विपक्ष के सवालों का प्रभावी और तथ्यात्मक जवाब दिया। विधानसभा के पटल पर सदस्यों द्वारा शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों तथा जम्बूरी कैम्प से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका मंत्री गजेन्द्र यादव ने विस्तारपूर्वक और स्पष्ट रूप से उत्तर दिया। मंत्री बनने के बाद पहली बार प्रश्नकाल में ही उन्होंने तथ्यों और आंकड़ों के साथ अपनी बात रखते हुए विभागीय कार्यों की स्थिति स्पष्ट की। उनके जवाबों की प्रभावशीलता और स्पष्टता को देखते हुए विपक्ष के सदस्यों ने भी उनकी सराहना की।कांग्रेस से खरसिया विधायक उमेश पटेल ने सदन में पूछा की बालोद जिले के दूधली में हुए स्काउट गाइड के रोवर रेंजर जंबूरी कार्यक्रम में किस-किस कार्य के लिए कितना कितना खर्च किया गया ? सामग्री वार जानकारी मांगे। कौन से फर्म को कितने का टेंडर दिया गया ? क्या शर्त तय करने के लिए समिति बनी थी ? क्या चहेतों को लाभ दिलाने के लिए टेन्डर बदलने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है ?स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया की बालोद जिले में हुए स्काउट गाइड के रोवर-रेंजर जंबूरी कार्यक्रम में क्रीडांगन (एरीना निर्माण), शौचालय निर्माण, जल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था, आवास हेतु टेंट, कार्यक्रम हेतु डोम, बेरिकेट, भोजनालय एवं प्रिंटिंग आदि कार्य के लिये अद्यतन राशि रूपये 2,00,00,000.00 (अक्षरी दो करोड़ रूपये) मात्र का खर्च किया गया है। जानकारी संलग्न प्रपत्र अनुसार दिया। जम्बूरी कार्य के लिए मेसर्स अमर भारत किराया भण्डार रायपुर को राशि रूपये 5,18,88,860.00 (अक्षरी पाँच करोड़ अठ्ठारह लाख अठ्ठासी हजार आठ सौ साठ रूपये मात्र) का टेंडर दिया गया था। शर्त तय करने के लिए समिति का गठन किया गया था। इस कार्य हेतु किसी भी फर्म को लाभ दिलाने के लिए टेन्डर बदलने संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने सदन में सवाल किया की प्रदेश के कितने स्कूलों को वोकेशनल कोर्स की सामग्री खरीदी के लिये वर्ष 2024-25 से 31.01.2026 तक की अवधि तक में समग्र शिक्षा मिशन में कितनी कितनी राशि जारी की गई है, इसका उन्होंने जिलेवार ब्यौरा मांगे।स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने सदन में जवाब देते हुए बताया की प्रदेश में सत्र 2024-25 में स्कूलों को वोकेशनल कोर्स की सामग्री खरीदी के लिये कोई भी राशि जारी नहीं की गयी है। सत्र 2025-26 में 1285 स्कूलों को वोकेशनल कोर्स के लिये ऑफिस एक्स्पेंसेस/कोंटिजेंसी मद में प्रति विद्यालय 02-02 लाख आहरण सीमा जारी की गई थी। जिलेवार ब्योरा प्रस्तुत किये। क्रमशः दूसरे सवाल के जवाब में मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया की स्कूलों द्वारा भण्डार कय नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं किए जाने की या बाजार मूल्य से अधिक राशि पर खरीदी करने की शिकायतें स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई है। इसे दृष्टिगत रखते हुए राज्य स्तर पर 06 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। वर्तमान में जांच प्रक्रियाधीन है।--
- 0- नगर निगम स्वास्थ्य विभाग सलाहकार समिति की बैठक अध्यक्ष गायत्री सुनील चद्राकर ने ली0- नाले, नालियों की सफाई, स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी, नालो को अतिक्रमण मुक्त कर सफाई करने पर दिये निर्देशरायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग विभागीय सलाहकार समिति की बैठक नगर निगम मुख्यालय मे स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चद्राकर ने विभाग की सचिव निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही सहित समिति सदस्य जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, श्री अम्बर अग्रवाल, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी श्री योगेश कडु, सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियो की उपस्थिति में हुई।बैठक में गर्मी के दिनो मे हिट वेव के दौरान पीलिया और डायरिया जैसे जलजनित रोगो, गर्मी के तत्काल बाद बारिश की अवधि में मच्छरजनित रोगो डेंगू मलेरिया आदि की जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर रोकथाम करने ठोस उपाय किये जाने पर गहन चर्चा और विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिये गये। नाले नालियो की पूर्ण सघन सफाई अभियान चलाकर समी वार्डो मे करने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने निर्देशित किया । इसके साथ ही नालो, नालियों को अतिक्रमण मुक्त करके गंदे पानी का निकास सुगम बनाकर सुव्यवस्थित सफाई बारिश के पूर्व अभियान चलाकर करवाने निर्देशित किया गया। नागरिको में स्वच्छता को लेकर सघन जनजागरण अभियान चलाकर रामकी कपनी के साथ मिलकर मेहनत की पराकाष्ठा कर रायपुर शहर को स्वच्छ रैंकिंग में बेहत्तर रैक दिलवाने सकल्प लेकर कार्य करने निर्देशित किया गया। वार्डो में पार्षदो से समन्वय रखकर सफाई व्यवस्था को जनअपेक्षित तरीके से सुधारने के चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये। एंटी लार्वा और फॉगिंग अभियान व्यापक तरीके से प्रभावशाली ढंग से नागरिको के मध्य चलाने के निर्देश दिये गये।
- 0- अधीक्षण अभियंता श्री सजय बागडे को नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता का कार्यभार प्रदत्तरायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने आदेश जारी कर प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू को नगरोत्थान योजना, योजना शाखा, नालदा परिसर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल प्रदाय, अमृत मिशन, फिल्टर प्लांट, सामान्य प्रशासन विभाग, निर्वाचन एवं जनगणना कार्य प्रथम अपीलीय अधिकारी सूचना अधिकार, जाति प्रमाण पत्र शाखा आईएसबीटी, रायपुर जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी के अपर आयुक्त का प्रभार सौपा है।प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा देवी खटिक को प्रधानमंत्री आवास योजना, जल प्रदाय, अमृत मिशन फिल्टर प्लाट के प्रमार से मुक्त कर दिया गया है। प्रभारी अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय को नगरोत्थान योजना, योजना शाखा नालदा परिसर योजना, प्रथम अपीलीय अधिकारी सूचना अधिकार आईएसबीटी रायपुर जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी के प्रगार से मुक्त कर दिया गया है।आयुक्त ने नगर निगम अधीक्षण अभियता श्री सजय बागडे को नगर निगम रायपुर के प्रभारी मुख्य अभियंता के पद पर पदस्थ कर 15 वें वित्त आयोग (तीनो घटक सहित) एवं अनटाईट फंड, आईटी (डाटा सेंटर), अमृत मिशन, जल एवं फिल्टर प्लांट, विद्युत विभाग, प्रधानमंत्री आवास, योजना शाखा, लोक निर्माण विभाग (अधोसरचना मद), सेन्ट्रल लाईब्रेरी, उद्यान एवं संस्कृति पर्यटन विभाग, एसबीएम, मोटर कर्मशाला, नगरोत्थान योजना, योजना शाखा, नालदा परिसर योजना, सी. डी.पी. सांसद एवं विधायक मद, डी.एमएफ मद, केन्द्र प्रवर्तित एवं राज्य प्रवर्तित योजना का कार्य सौपा दिया है। प्रभारी मुख्य अभियता श्री संजय बागडे समीक्षा बैठक की जानकारी, टी एल की विभिन्न बैठकों की जानकारी एकत्र कर व सकलित कर फोल्डर तैयार करायेगे और निदान 1100 जनशिकायत, कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों से प्राप्त शिकायत पत्रों पर कार्यवाही एवं निराकरण का कार्य करायेंगे। सबंधित विभाग के कार्यपालन अभियंता अपनी नस्तियों को संबंधित अधीक्षण अभियता के माध्यम से मुख्य अभियंता को प्रस्तुत करेगे।--
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज जोन-3 अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवीन डामर रोड, बैकुंठधाम मैदान, उद्यानों और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निगम की संपत्तियों पर अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनसुविधाओं के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैकुण्ठधाम क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक क्रिकेट कोच द्वारा निगम की स्वामित्व वाली जमीन पर अवैध कब्जा कर क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा था। आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जयंती उद्यान के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाथवे, झरने और फव्वारों के आवश्यक संधारण के निर्देश दिए। साथ ही बाउंड्रीवाल तोड़कर अनाधिकृत प्रवेश करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने को कहा। शासकीय स्कूल के समीप कचरा डंपिंग स्थल का अवलोकन करते हुए आयुक्त ने पाया कि वहां कचरा एकत्रित होने से स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि वार्ड का कचरा वहां जमा न रहे और प्रतिदिन कचरे का उठाव सुनिश्चित किया जाए।जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता के साथ उन्होंने क्षेत्र में निर्मित नवीन डामर सड़कों की गुणवत्ता भी परखी। निगम स्वामित्व के संपत्ति का बिना निगम के अनुमति निजी कार्यक्रमों में उपयोग पर प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देशित किया गया है । इस तरह के कृत्य से आवागमन बाधित होने के साथ कचरा भी फैलता है, जिससे आसपास के लोगों को दिक्कत होती है और व्यवस्था खराब होती है । ऐसे टेंट संचालक और कार्यक्रम आयोजन कर्ताओं के खिलाफ आगामी समय में कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। नियमानुसार शुल्क जमा कर नगर निगम के व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे, इस तरह से विधिवत कार्य करने से शहर की व्यवस्था में सुधार होगी । आवागमन बाधित नहीं होगी और दुर्घटनाओं से भी निजात मिलेगी । जागरूकता में कमी होने के कारण सफाई व्यवस्था में दिक्कत होती है, कार्यक्रम संचालित करने के पश्चात कहीं भी वेस्ट मटेरियल फेंक दिया जाता है, ऐसे लोग सावधान रहें इनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी ।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे एवं पार्षद प्रतिनिधि भोला साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।--



























