- Home
- छत्तीसगढ़
- -रायगढ़ जिले के 1200 से अधिक श्रद्धालुओं ने उठाया योजना का लाभरायपुर ।रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम ऑडिटोरियम में श्रीरामलला दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने भगवान श्रीराम की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। रामायण आरती के साथ वातावरण राममय हो उठा।श्री चौधरी ने श्रद्धालुओं का चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया और कहा कि यह योजना वास्तव में बुजुर्गों के सपनों को साकार करने वाली योजना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी का भगवान श्रीराम से गहरा नाता है। माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी थीं, इसलिए भगवान श्रीराम को हम भांजा मानते हैं। उन्होंने कहा कि त्रेतायुग में 14 वर्षों का वनवास समाप्त हुआ था, लेकिन कलियुग में राममंदिर निर्माण के लिए 500 वर्षों का संघर्ष करना पड़ा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक अयोध्या का भव्य मंदिर आज साकार हुआ है।वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि श्रद्धालुओं को श्रीरामलला और प्रमुख तीर्थों का दर्शन कराया जाएगा। आज श्रीरामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना हजारों परिवारों के लिए आशीर्वाद बन चुकी हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने गांवों में राम के आदर्शों और उनके चरित्र का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएंजिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव ने बताया कि तीर्थयात्रियों के लिए आवास, भोजन, परिवहन और चिकित्सा की संपूर्ण व्यवस्था की जाती है। प्रत्येक यात्री को विशेष पहचान पत्र भी प्रदान किया गया। इच्छुक श्रद्धालु आगामी यात्राओं के लिए जिला पंचायत और नगर निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।श्रद्धालुओं ने साझा किए अनुभवजिले के विभिन्न विकासखण्डों से अब तक 1206 श्रद्धालु (745 पुरुष एवं 461 महिलाएं) अयोध्या, काशी और अन्य तीर्थों का दर्शन कर चुके हैं। सम्मेलन में श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताया।पुसौर निवासी श्री खगेश्वर पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, वर्तमान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयास से ही यह संभव हुआ। राजकुमारी साव ने यात्रा को सहज और सुखद बताते हुए कहा कि पूरी यात्रा परिवार जैसे वातावरण में पूरी हुई। उमेश सिंह सिदार ने कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु लगातार कार्य कर रही है। वहीं सावित्री भगत ने कहा कि अयोध्या दर्शन उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। सुनील थवाईत ने बताया कि यात्रा में स्वच्छ भोजन, सुरक्षा और स्वागत की उत्कृष्ट व्यवस्था रही। काशी और अयोध्या के दर्शन उनके जीवन के सबसे सुखद क्षण रहे।सम्मेलन में योजनाओं से जुड़ी अविस्मरणीय स्मृतियों को समेटे हुए वीडियो प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक ग्रुप फोटो लिया गया। श्रद्धालुओं को स्मृति स्वरूप रामचरितमानस की पुस्तक, शाल, श्रीफल और यात्रा के फोटोग्राफ भेंट किए गए। इस अवसर पर नगर निगम रायगढ़ महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, नगर निगम सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- -उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दंतेवाड़ा से की पंजीयन की शुरूआत-बस्तर ओलंपिक से बस्तर की दशा और दिशा बदली, विश्व मानचित्र पर बनेगी अलग पहचान – अरुण साव-दंतेवाड़ा में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ देने की घोषणा कीरायपुर। बस्तर संभाग में आगामी अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले बस्तर ओलंपिक के लिए सोमवार से पंजीयन प्रारंभ हो गया। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में इसकी औपचारिक शुरूआत की। बस्तर ओलंपिक के दौरान आयोजित होने वाले खेलों में भाग लेने के लिए खिलाड़ी 20 अक्टूबर तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। बस्तर ओलंपिक का विकासखंड स्तर पर आयोजन 25 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक, जिला स्तरीय आयोजन 5 नवम्बर से 15 नवम्बर तक तथा संभाग स्तरीय आयोजन 24 नवम्बर से 30 नवम्बर तक किया जाएगा। वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप और विधायक श्री चैतराम अटामी भी पंजीयन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन की शुरूआत करते हुए कहा कि पिछले वर्ष आयोजित बस्तर ओलंपिक से बस्तर की दशा और दिशा बदली है। आने वाले समय में बस्तर विश्व के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी चमक बिखेरेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले बस्तर ओलंपिक में एक लाख 62 हजार खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया था। इस वर्ष दो लाख खिलाड़ियों के पंजीयन का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी बस्तर ओलंपिक की प्रशंसा की थी। इस आयोजन को पूरे देश में लोकप्रिय बनाना है। बस्तर के हर गांव के हर बच्चे और युवा की भागीदारी इसमें सुनिश्चित करना है। श्री साव ने कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिले में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए पांच करोड़ रुपए देने की घोषणा की।वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर आज बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन का शुभारंभ किया जा रहा है। बस्तर अनेक मामलों में समृद्ध है, चाहे वह खेल हो, संस्कृति हो या अन्य कोई क्षेत्र... बस्तर ने हमेशा अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। बस्तर अपनी अनूठी परंपराओं और रीति-रिवाजों के कारण विशेष महत्व रखता है, जिन्हें हमारे पूर्वज आदिकाल से निभाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बस्तर ओलंपिक से इन प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बस्तर ओलंपिक में भाग लेने की अपील की।विधायक श्री चैतराम अटामी और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार ने भी पंजीयन के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, दंतेवाड़ा जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम, दंतेवाड़ा नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत के सीईओ श्री जयंत नाहटा और डीएफओ श्री सागर जाधव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- रायपुर। रायपुर निवासी श्रीमती नंदकुंवर दीवान का 98 वर्ष की आयु में सोमवार 22 सिंतबर को निधन हो गया। वे स्वर्गीय मोहन धर दीवान (घुसेरा वाले) की पत्नी, अशोक धर दीवान की माता एवं राजा दीवान , गोलू दीवान की दादी थी। उनका अंतिम यात्रा 23 सितंबर को सुबह 10 बजे गृह ग्राम घुसेरा में किया जाएगा।
- -जिला पंचायत सीईओ ने साझा किए प्रशासनिक अनुभव, युवाओं को दिए सफलता के मंत्ररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में संचालित प्रोजेक्ट "अनुभव" युवा प्रतिभाओं के लिए नई दिशा और ऊर्जा का स्रोत बनता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को योग भवन, फुंडहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कक्षा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भूमिका एवं महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा में रणनीति, समय प्रबंधन और प्रभावी अध्ययन तकनीकों के बारे में मार्गदर्शन दिया। प्रोजेक्ट "अनुभव" के अंतर्गत जिले में पदस्थ अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षार्थियों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को लाभ मिल रहा है।
-
- बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों के जन्मदिन बने यादगार
रायपुर / जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है — खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।इसी क्रम में आज महाप्रबंधक उद्योग श्री हेमेश देवांगन ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-4, भाटागांव में, सहायक शिक्षक श्री हरिश्चंद्र साहू ने शासकीय प्राथमिक शाला भुरका में, और ग्राम पंचायत परसदा के सचिव श्री लकेश्वर तारक ने आंगनबाड़ी केंद्र परसदा में अपने जन्मदिन के अवसर पर नन्हे बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 12 कर्मचारियों को ई-कार्ड और एसएमएस के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कर उन्हें सामाजिक सरोकार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। - -मैं स्वयं बायोलॉजी की व्याख्याता हूँ, मेडिकल छात्रों को प्रैक्टिकल में सहायता मिल सके इसलिए किया देहदान :– श्रीमती वर्मा-जिले में अब तक 40 से अधिक लोगों ने किया अंगदान, देहदानरायपुर / प्रोजेक्ट "दधीचि" के अंतर्गत अभनपुर ब्लॉक के ग्राम टेकारी स्थित शासकीय विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती जानकी ज्योति वर्मा ने संपूर्ण देहदान का संकल्प लेकर समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका कहना है कि वे मरणोपरांत मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई में काम आना चाहती हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार जिले में प्रोजेक्ट दधीचि का संचालन किया जा रहा है, जिसके तहत आमजन स्वेच्छा से आगे आकर अपनी भागीदारी दे रहे हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रीमती वर्मा को इस मानवीय निर्णय के लिए शॉल, प्रेरक पुस्तक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।श्रीमती वर्मा ने कहा की मैं स्वयं बायोलॉजी की व्याख्याता हूँ और वर्षों से छात्रों को पढ़ाती रही हूँ। कई बार वे कहते थे कि उन्हें प्रैक्टिकल के लिए अधिक बॉडी उपलब्ध हो तो विषय की समझ और बढ़ जाएगी। इसी कारण मैंने देहदान का संकल्प लिया है। मैं सभी से अपील करती हूँ कि वे भी आगे आएँ और जिला प्रशासन की इस पहल से जुड़कर देहदान और अंगदान के लिए संकल्प लें।कलेक्टर डॉ. सिंह के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के माध्यम से अब तक 40 से अधिक लोगों ने अंगदान एवं देहदान कर जीवनदान के प्रतीक बन चुके हैं।इस योजना का उद्देश्य समाज में अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता फैलाना और भ्रांतियों को दूर करना है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने आमजनों से अपील की कि वे भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और जरूरतमंदों के लिए जीवन की नई उम्मीद बनें। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- -धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में राज्य स्तरीय आयोजन-धमतरी को 246 करोड़ रूपए के विकास कार्याे की सौगातरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 सितम्बर को धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम मेें 51 महतारी सदनों को मातृशक्ति को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धमतरी जिले को 245 करोड़ 80 लाख की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री राम विचार नेताम, मंत्री श्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी एवं श्री भोजराज नाग, विधायक श्री अजय चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा, जनपद अध्यक्ष श्री विरेन्द्र कुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। करेलीबड़ी धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र का गांव है। धमतरी जिले में महतारी सदन निर्माण योजना के अंतर्गत 4 महतारी सदनों का निर्माण क्रमशः ग्राम पंचायत भेंड्री, मेधा, खरेंगा और करेलीबड़ी में कराया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने, सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण कराया जा रहा है।महतारी सदन निर्माण की इस योजना के तहत प्रथम चरण में वर्ष 2024-25 अंतर्गत कुल 202 महतारी सदन के लिए कुल 50 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। लगभग 2500 वर्गफीट में निर्मित होने वाले प्रत्येक महतारी सदन की लागत 24.70 लाख रूपए है, जिससे प्रत्येक महतारी सदन में एक हॉल, कमरा, किचन, स्टोर, दुकान, बाउड्रीवाल, प्रसाधन एवं बोरवेल का निर्माण कराया गया है।महतारी सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य की महिला स्व-सहायता समूह की 2 लाख सदस्य महिलाएं वर्चुअल रूप से शामिल होंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य में ग्राम पंचायतों महतारी सदन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य में द्वितीय चरण में वर्ष 2025-26 अंतर्गत कुल 166 महतारी सदन के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 50 करोड़ रूपए की मंजूरी दी गई है। द्वितीय चरण में निर्मित होने वाले प्रत्येक महतारी सदन की लागत 30 लाख रूपए है।
-
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप “प्रोजेक्ट दक्ष“ जिले के शासकीय कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान कर रहा है। इस पहल से अधिकारी-कर्मचारी डिजिटल सशक्तिकरण की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।
आज कलेक्टोरेट स्थित बीपीओ मल्टीलेवल पार्किंग में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में धरसीवां ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल के प्रधानपाठकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कंप्यूटर और मोबाइल के मूल उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल डॉक्यूमेंट प्रबंधन, ईमेल तथा अन्य आवश्यक ऑनलाइन टूल्स की जानकारी दी गई।“प्रोजेक्ट दक्ष” का उद्देश्य कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता लाना है। इस प्रयास से शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिक सरल, पारदर्शी एवं स्मार्ट बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। -
*पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मातृत्व का उत्सव हरियाली के साथ*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्धता के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन द्वारा “प्रोजेक्ट ग्रीन पालना” अभियान को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत शासकीय अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को फलदार पौधे भेंट स्वरूप दिए जा रहे हैं, ताकि एक नई ज़िंदगी के आगमन के साथ एक नया वृक्ष भी धरती पर जन्म ले।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत आज शासकीय अस्पताल एमसीएच कालीबाड़ी 20, उरला 04, एम्स अस्पताल 06 , आरंग ब्लॉक 02 , अभनपुर ब्लॉक 06, तिल्दा ब्लॉक 03, धरसीवां 02 कुल 43 प्रसूता महिलाओं को 215 पौधे भेंट किये गये।यह प्रयास मातृत्व के साथ प्रकृति से जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। प्रोजेक्ट ग्रीन पालना न सिर्फ नवजात के जीवन की शुरुआत को यादगार बनाता है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियाली और शुद्ध वातावरण की नींव भी रखता है। - जगदलपुर । जिला बस्तर नोडल अंतर्गत संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में स्वीकृत प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों पर प्रशिक्षण सत्र 2025-2026 के लिये मेहमान प्रवक्ता हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक अथवा स्वयं उपस्थिति के माध्यम से कार्यालय प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भानपुरी जिला-बस्तर (छ.ग.) 494224 में आवेदन जमा कर सकते है। इन्सटूमेन्ट मैकेनिक, वुड वर्क टेक्नीशियन और बेम्बू वर्क (बांस शिल्प) के एक एक पदों की भर्ती हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 25 सितम्बर को सायं 5 बजे तक है। उक्त रिक्त पदों हेतु अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता, अनुभव इत्यादि की जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर एवं भानपुरी के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1044.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1472.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 498.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 910.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 766.3 मि.मी., गरियाबंद में 921.9 मि.मी., महासमुंद में 749.0 मि.मी. और धमतरी में 943.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1092.9 मि.मी., मुंगेली में 1057.2 मि.मी., रायगढ़ में 1272.6 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 917.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1245.7 मि.मी., सक्ती में 1147.5 मि.मी., कोरबा में 1055.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1011.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 799..0 मि.मी., कबीरधाम में 766.9 मि.मी., राजनांदगांव में 885.4 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1250.8 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 792.0 मि.मी. और बालोद में 1090.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 735.6 मि.मी., सूरजपुर में 1102.1 मि.मी जशपुर में 1026.3 मि.मी., कोरिया में 1169.7 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1054.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1425.2 कोंडागांव जिले में 970.4 मि.मी., कांकेर में 1167.4 मि.मी., नारायणपुर में 1259.4 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1401.5 मि.मी., सुकमा में 1099.5 मि.मी. और बीजापुर में 1423.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
- -नमो मैराथन: आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का संदेश देते रायगढ़ ने लगाई दौड़-बालक और बालिका वर्ग से प्रथम दस स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने 5-5 हजार रूपये देने की घोषणा की-सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत हुआ नमो मैराथन दौड़ का आयोजनरायपुर। रायगढ़ में आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का संदेश देते हुए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर श्री जीवर्धन चौहान उपस्थित रहे। यह मैराथन दौड़ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से होते हुए गांधी चौक, सुभाष चौक, रामनिवास टॉकीज चौक, शहीद चौक से हेमू कालानी चौक होते हुए कमला नेहरू उद्यान में समाप्त हुई। यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत आयोजित किया गया।सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत हुआ नमो मैराथन दौड़ का आयोजनवित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने मैराथन दौड़ के विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण अपनी पूरी क्षमता और खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। यह आदर्श हमारी जिंदगी में भी उतना ही प्रासंगिक है। हमारे लगन और समर्पण के साथ किया गया प्रयास ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान पर आने वाले बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागियों को स्वेच्छानुदान मद से 5-5 हजार रूपये देने की घोषणा की।सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत हुआ नमो मैराथन दौड़ का आयोजनवित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व से आज भारत को वैश्विक मानचित्र में स्थापित करने का काम किया है। उनके मार्गदर्शन में किए जा रहे कार्यों से देश ने प्रगति के कई सोपान तय किए हैं। 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक यह सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में एक भी राष्ट्रीय स्तर की संस्था नहीं थी। किन्तु आज आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपलआईटी, एनआईटी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसी देश की लगभग सभी प्रमुख संस्थाएं यहां संचालित हैं। पिछले डेढ़ साल में छत्तीसगढ़ में 3 राष्ट्रीय स्तर कि संस्थाओं की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जिनमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टी टेक्नोलॉजी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तथा नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटीज शामिल है।उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण देने रायपुर कलेक्टर रहते नालंदा परिसर की आधारशिला रखी थी। आज वहां 3 हजार छात्र प्रवेशित हैं और लगभग उतने ही छात्र प्रतीक्षा सूची में है। रायगढ़ के छात्रों के सुदृढ़ भविष्य के लिए यहां मरीन ड्राइव में 40 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण तेजी से हो रहा है। उन्होंने ने कहा कि खेल सुविधाओं को नया आयाम देने लोहरसिंह में 105 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसका लाभ पूरे जिले के खिलाडिय़ों को मिलेगा। पुसौर और महापल्ली में भी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स/स्टेडियम का निर्माण होगा। रायगढ़ स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं का उन्नयन किया जा रहा है। अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट की तैयारी की सुविधा उर्दना पुलिस लाइन में प्रदान की जाती है। यहां प्रतिभागियों को पौष्टिक आहार के साथ फिजिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा रायगढ़ में नव गुरुकुल संस्था का शुभारंभ किया गया है। यहां बालिकाओं एवं युवतियों को आज के बदलते दौर की आवश्यकता के हिसाब से जरूरी ट्रेनिंग प्रदान किया जा रहा है। जिससे वे आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार हासिल कर सके। रायगढ़ में प्रयास आवासीय संस्था का संचालन किया जा रहा है। यहां प्रवेश लेने वाले छात्रों को आईआईटी और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराई जाती है। संस्था का संचालन प्रारंभ हो चुका है तथा 50 करोड़ में इसका नया भवन बनने वाला है।कार्यक्रम में सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री अरुणधर दीवान, श्री उमेश अग्रवाल, श्री विजय अग्रवाल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शहरवासी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।विजेताओं को दिए गए पुरस्कारवित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने नमो मैराथन दौड़ के समापन में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इनमें पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर मनोज कुमार यादव, द्वितीय-भोजराम साहू एवं तृतीय स्थान पर सुनील कुमार साहू रहे। इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर सोना चौहान, द्वितीय-संगीता यादव एवं तृतीय स्थान पर धनकुवर सिदार रही। प्रथम आने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 5100 रूपए, द्वितीय को 3100 रुपए एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 2100 रुपए दिए गए। इसी तरह बालक और बालिका वर्ग से प्रथम दस स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने 5-5 हजार रूपये देने की घोषणा की।
- 0- विश्वकर्मा जयंती पर महाराष्ट्र मंडल के ‘कर्मवीरों’ का सम्मान0- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सहकारिता के जनक स्व. वामनराव लाखे का भी जयंती पर विशेष स्मरणरायपुऱ। महाराष्ट्र मंडल सिर्फ एक अध्यक्ष, सचिव, कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों से नहीं चल रहा। इसकी निरंतर प्रगति के पीछे यहां के कर्मचारियों का समर्पण भी शामिल है। अध्यक्ष और सचिव तो कार्य संचालन के लिए एक व्यवस्था है, लेकिन मंडल के समाजसेवी कार्यों को मूर्त रूप देने में यहां के कर्मचारियों की अपनी अलग भूमिका है। उक्ताशय के विचार महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कर्मचारी सम्मान समारोह में कही।उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा एक बात सभी से कहता हूं, आप जो कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा है, लेकिन आगे इससे और अच्छा करना है, यह लक्ष्य होना चाहिए। अच्छे कार्यों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। अभी सफलतापूर्वक आयोजित भागवत कथा में हमारे स्टाफ की जीवटता देखकर कथावाचक आचार्य धनंजय शास्त्री भी प्रसन्न हुए। आगे भी आप सभी से ऐसे ही कार्य की अपेक्षा हम रखते हैं।विशेष अतिथि प्रशांत देशपांडे ने भगवान विश्वकर्मा और स्व. वामन राव लाखे को नमन करते हुए कहा कि कर्मचारियों के अच्छे कार्य के लिए अच्छे टीम लीडर का होना जरूरी है। इस बात में कोई संदेह नहीं कि मंडल अध्यक्ष और सचिव दोनों का व्यक्तित्व इतना प्रभावी है कि हर एक आयोजन भरपूर प्रतिसाद के साथ सफल होता ही है। आज सभी कर्मचारियों का सम्मान करते हुए ऐसा लग रहा कि मानो मेरा सम्मान हो रहा हो।कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंडल सचिव आचार्य चेतन दंडवते ने कहा कि मैंनेजमेंट की चार आंखें होती हैं। आपका कार्य आपकी प्रगति के लिए रास्ते बनाता है और यह साबित भी करता है कि आप मैनेजमेंट की तरह ही महाराष्ट्र मंडल को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। कार्यों के प्रति आपका समर्पण ऐसा ही बना रहे। बीते दिनों भागवत कथा में भोजन व्यवस्था की कमान संभालने वाले मेस के सभी कर्मचारियों का तालियों की गूंज के साथ विशेष अभिवादन किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के समूचे स्टाफ का उपहार देकर अभिनंदन किया गया
- 0- महाराष्ट्र मंडल के 90वें सालगिरह में केंद्र की ओर से की जाने वाली प्रस्तुति पर भी की गई चर्चारायपुर। महाराष्ट्र मंडल के रोहिणीपुरम महिला केंद्र की बैठक में तीन अक्टूबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय मराठी सोहला (मेला) में केंद्र की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले डांसिंग आयटम पर चर्चा की गई। इसके अलावा रोचक गेम्स ने बैठक को और भी मजेदार बना दिया। प्राची गनोदवाले के घर पर श्री हनुमान चालीसा से बैठक की शुरुआत हुई। सभी महिला सभासद आरेंज कलर की साड़ी वाले ड्रेसकोड पर बैठक में शामिल हुईं। चर्चा के बाद चूड़ी वाले गेम में सभी प्रतिभागियों की आंखों में पट्टी बांधकर चूड़ी में सिक्के डालने कहा गया था। सभी ने इस खेल को खूब एंजाय किया। इसमें मंगला पुराणकर विजेता, सुनिता रामटेके उप विजेता और जयश्री भूरे तीसरे स्थान पर रहीं।बैठक समापन से पहले सभी महिलाओं ने तंबोला गेम खेला। मीरा कुपटकर, अलका कुलकर्णी और प्राची गनोदवाले की मेजबानी में हुई बैठक में संध्या खंगन, सौ. रामटेके, सौ. भूरे, सौ. विभूते, सौ. श्यामल जोशी, अपर्णा वराडपांडे, अनिता लांगे, अचला मोहरीकर, स्मिता बल्की, अनुभा साड़ेगांवकर, प्राची जोशी, अपर्णा जोशी, सौ. पुराणकर, सौ. कुलकर्णी, नीता तनखीवाले, सौ. कुंबलकर, सौ. वंडलकर, रचना ठेंगड़ी, वनिता गनोदवाले सहित अनेक महिलाएं उपस्थिति रहीं।
- 0- सैटरडे क्लब की बैठक में शामिल हुए मराठी उद्यमीO- देशभर में 140 से अधिक चैप्टर के बाद अब रायपुर में आगाजO- छह हजार से अधिक उद्यमी अपने व्यापार दो रहे विस्ताररायपुर। महाराष्ट्रीयन लोग ज्यादातर नौकरी पर ध्यान केंद्रित करते हैं। वहीं व्यापार की ओर जाने वालों की संख्या कम है। अगर कुछ लोग व्यापार की ओर चले भी जाएं, तो उन्हें उचित मार्गदर्शन का अभाव बना रहा है। ऐसे युवा मराठी उद्यमियों को मार्गदर्शन देने और उनके उद्यम का गांव-घर से निकालकर देश के कोने कोने तक पहुंचाने का कार्य ‘सैटरडे क्लब ग्लोबल ट्रस्ट’ कर रहा है। महाराष्ट्र से शुरू हुआ यह क्लब देश के कई राज्यों में 140 से अधिक चैप्टर बना चुका है। अब राजधानी रायपुर के मराठी उद्यमियों के व्यापार के विस्तार देने पहुंच चुका है।महाराष्ट्र मंडल रायपुर के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में हुई सैटरडे क्लब की इंट्रोडक्टरी मीटिंग में पहुंचे डिप्टी जनरल सेक्रेटरी सुभाष गोरे ने संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मराठी व्यापारियों और उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य क्लब कर रहा है। रायपुर चैप्टर के लिए राजधानी के सुबोध टोले ने सदस्यता ली है। जल्द ही कम से 30 मराठी उद्यमियों को इससे जोड़कर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।इस अवसर पर नागपुर चैप्टर के चेयरपर्सन भागेश महाजन ने कहा कि सैटरडे क्लब ग्लोबल ट्रस्ट से जुड़े उद्यमियों की हर 15 दिन में एक बार बिज़नेस नेटवर्किंग बैठक होती है। एक दूसरे के साथ व्यवसाय पर चर्चा होती है। इसका लाभ उद्यमियों को मिलता है। इस अवसर पर नागपुर चैप्टर मेंबर अंकुश हारकरे, मंडल सचिव चेतन दंडवते, व्यवसायी शशि वरवंडकर, अभिषेक बक्षी, वैशाख कुसरे, अरविंद जोशी, परितोष डोनगांवकर, अजय पोतदार, नवीन देशमुख, प्रवीण क्षीरसागर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
- 0- महाराष्ट्र मंडल और रास डांस स्टूडियो के दो दिवसीय कार्यशाला में दूसरे दिन प्रतिभागियों ने सीखा डांडिया के साथ रासरायपुर। रास डांस स्टूडियो के अनुभवी ट्रेनर गुलशन प्रधान ने दो दिवसीय रास गरबा प्रशिक्षण में महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में पहुंचे प्रतिभागियों को ट्रेंडी म्यूजिक के साथ एनर्जेटिक स्टेप्स सिखाकर एनर्जेटिक कर दिया। वर्कशाप में शामिल प्रतिभागी अब नवरात्र में गरबा करने को लेकर तैयार हैं और उत्साहित भी। प्रतिभागियों ने दूसरे दिन डांडिया और रास गरबा के स्टेप्स बड़ी गंभीरता से सीखे।बताते चले कि महाराष्ट्र मंडल और रास डांस स्टूडियो की ओर से दिव्यांग बालिकाओं के सहायतार्थ दो दिवसीय वर्कशाप का रविवार, 21 सितंबर को नवरात्र के गरबा में मिलने के वादे के साथ समापन हुआ। शाम छह बजे शुरू हुए वर्कशाप में विभिन्न स्टेप्स सीखते- सीखते प्रतिभागियों में जोश बढ़ता रहा।महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति की सह प्रमुख रीना बाबर ने बताया कि दो दिवसीय वर्कशाप के पहले दिन 67 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया। दूसरे दिन रविवार होने के कारण प्रतिभागियों की संख्या काफी बढ़ गई। गरबा और रास के बीच मुख्य अंतर यह है कि गरबा में हाथ और पैर के विभिन्न मुद्राएं व स्टेप्स के होते हैं, जबकि रास रंगीन सजाये डांडिया जोड़ी के साथ खेला जाता है।ट्रेनर ऋतुषा बाबर ने बताया कि वर्कशाप के दूसरे दिन प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने के बाद उनका वीडियो शूट कराया गया। इसमें चौबे कालोनी निवासी आस्था जुमनानी, दिशा, कशिश, पायल, नेहर, महक और रीत की टीम के वीडियो शूट और रील्स बनाए गए। इसके लिए प्रोफेशनल वीडियोग्राफर बुलाए गए थे। दो दिवसीय वर्कशाप में ऋतु शर्मा, दिव्या पात्रीकर, सोनल पेडे सहित अनेक वरिष्ठ प्रतिभागी भी उपस्थित रहे।
-
कोंडागांव. कोंडागांव जिले में कबड्डी मैच के दौरान दर्शकों के लिए लगाए गए एक टेंट के हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि कई अन्य झुलस गए। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को बड़ेराजपुर विकास खंड के रावसवाही गांव में कबड्डी मैच के दौरान हुई। अधिकारी ने बताया कि अचानक आए तूफान के कारण 11 केवी की बिजली की लाइन मैदान पर लगाए गए टेंट के लोहे के खंभे से छू गई, जिसके कारण कई दर्शकों को बिजली का झटका लगा। स्थानीय ग्रामीणों ने छह घायलों को विश्रामपुरी के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आधुनिक चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश नेताम, श्यामलाल नेताम और सुनील शोरी के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
- -लखनपुर के पीएम श्री स्कूल में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रशिक्षण का किया शुभारंभरायपुर ।छत्तीसगढ़ के सरगुजा जैसे दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर के पीएम श्री स्कूल में आज प्रशिक्षण की शुरूआत की। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी पर 30 घंटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ना है।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा, संस्कृति और युवाओं के कौशल विकास से जुड़ी नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं, जिससे प्रदेश का आने वाला भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि ड्रोन प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को नई दिशा देकर रोजगार और नवाचार के अवसरों से जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर व प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत 53 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया और विद्यालय में नए वाटर कूलर का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- -10 हज़ार से अधिक शिविरों के माध्यम से अब तक 2.80 लाख से अधिक महिलाएं हुई लाभान्वित-जांच और उपचार के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता पर भी विशेष जोर-75 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 6869 हितग्राहियों को वितरित किये गए आयुष्मान वय वंदना कार्डरायपुर । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” छत्तीसगढ़ में लगातार नई सफलताएँ अर्जित कर रहा है। बीते तीन दिनों में प्रदेशभर में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लगभग 3,98,542 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें से 2,80,204 महिलाएँ शामिल हैं। यह आँकड़ा महिला स्वास्थ्य भागीदारी और विश्वास को रेखांकित करता है।अभियान के दौरान लगाए गए 10,000 से अधिक शिविरों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर और सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारियों की जांच के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच और बच्चों का टीकाकरण प्राथमिकता में रखा गया। इनमें सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि रही अनीमिया परीक्षण, जिसके अंतर्गत 1,10,065 लोगों की जांच की गई। महिलाओं में अनीमिया की अधिकता को देखते हुए यह प्रयास न केवल उपचार बल्कि समय रहते पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि साबित हो रहा है।अभियान के दौरान उपचार और स्क्रीनिंग के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। शिविरों में महिला स्वास्थ्यकर्मियों और विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को संतुलित आहार, आयरन एवं फोलिक एसिड की खुराक, स्वच्छता एवं जीवनशैली सुधार के संबंध में परामर्श प्रदान किया जा रहा है। इससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि महिलाएँ केवल जांच तक सीमित न रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित हों।इसी अवधि में 33,773 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, 72,610 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग, 71,985 लोगों की टीबी जांच तथा 13,884 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा 2,24,974 लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित परामर्श दिया गया, जिससे समुदाय में व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता का संचार हुआ है।छत्तीसगढ़ में चल रहा यह अभियान केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि नारी स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता के माध्यम से सशक्त परिवार और अंततः सशक्त समाज की दिशा में ठोस कदम सिद्ध हो रहा है।
- - स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव शामिल हुए नुआखाई महोत्सव मेंदुर्ग / अखिल भारतीय उड़िसा समाज द्वारा नुआखाई महोत्सव का गरिमामय आयोजन भिलाई महिला महाविद्यालय, सेक्टर-9 के ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए।स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि उड़िसा विद्यवानों की भूमि है, वहीं छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कृषि उन्नति में उड़िसा की भी अहम भूमिका रही है। बच्चे पढ़ेंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा और भविष्य उज्ज्वल बनेगा। शिक्षा ही किसी भी समाज की असली शक्ति है। उन्होंने कहा कि चाहे उड़िसा की सरकार हो या केंद्र व राज्य सरकार, सभी की प्राथमिकता है कि हर बच्चा पढ़े और आगे बढ़े। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। इस दौरान मंत्री श्री यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर परिवार के पास पक्का मकान हो और इसके लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने उपस्थित आम जनता से कहा कि वे आगे आकर इन योजनाओं से जुड़ें। महोत्सव के अवसर पर लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इस अवसर पर इस अवसर पर विधायक वैशाली नगर श्री रिकेश सेन, उड़िसा समाज महासचिव श्री तरूण निहाल, भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत सिंह छोटू सहित समाज के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- - मंत्री श्री यादव शामिल हुए केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन मेंदुर्ग, / स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव की मुख्य आतिथ्य में आज केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ रायपुर संभाग का वार्षिक अधिवेशन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में आयोजित किया गया। इस वार्षिक अधिवेशन में रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले 35 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार मिरी, महासचिव डॉ. अजय आर्य, जगदलपुर, धमतरी, बिलासपुर, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग और भिलाई सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यदि समाज में शिक्षा, विद्यालय और विद्यालय परिसर, पढ़ने वाले बच्चे, अभिभावक और स्कूल का माहौल सही हो जाए, तो किसी भी प्रकार के सुधार की आवश्यकता ही नहीं रह जाती। उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को दिशा देने वाला सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में एक शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक शिक्षक न सिर्फ ज्ञान देता है, बल्कि एक बेहतर समाज भी बनाता है। शिक्षक अगर बच्चों को अच्छा परोसते हैं, तो बच्चे भी वही ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ पैसो के लिए नहीं, बल्कि समाज को संवारने के लिए कार्य करें।मंत्री श्री यादव ने कहा कि बच्चों को प्राथमिक स्तर से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त हो। इसके लिए आने वाले शिक्षा सत्र से नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को ई-क्लास से जोड़ा जाएगा, ताकि वे तकनीकी रूप से भी सक्षम बन सकें। आने वाले समय में स्कूल शिक्षा विभाग हाई स्कूल स्तर पर भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी शिक्षाओं को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जिससे बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा प्राप्त होगी। शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों की जानकारी देने के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम्स का आयोजन किया जाएगा। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से शिक्षकों को यह बताया जाएगा कि कैसे बच्चों को प्रभावी और रुचिकर तरीके से पढ़ाया जाए।
- - पत्रकारिता में विश्वनीयता पर जोर देने की आवश्यकता है: मंत्री श्री यादव- बहुमत पत्रिका के 148वें अंक और वसुन्धरा के 123वें अंक का किया गया लोकार्पणदुर्ग / हिन्दी पत्रकारिता की 200 वर्ष पूरे होने पर आज महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में ’’भारत बोध, भारतीयता और हिन्दी पत्रकारिता’’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस संगोष्ठी में प्रतिष्ठित पत्रकार, लेखक एवं स्तंभकार नई बिन्दी श्री अनंत विजय और आचार्य एवं अध्यक्ष माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल डॉ. संजय द्विवेदी, मुख्य वक्ता तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकॉदमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, अतिथि वक्ता के रूप में संगोष्ठी में शिरकत किये।संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि आधुनिक पत्रकारिता में विश्वनीयता पर जोर देने की आवश्यकता है। उन्होंने झीरम घाटी की घटना तथा डीमरापाल (जगदलपुर) में आयोजित स्काउट्स एवं गाईड जम्बुरी का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकारिता में नेगेटिव खबर का स्थान कम होना चाहिए। पॉजीटिव खबर पर विशेष फोकस होना चाहिए। उन्होंने रायपुर-दुर्ग फोरलेन सड़क निर्माण व तत्कालीन कलेक्टर द्वारा मीडिया से की गई अपील का जिक्र करते हुए कहा कि एक नेगेटिव समाचार समाज को विचलित करती है। वहीं पॉजीटिव समाचार से समाज प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथे स्तंभ होने के नाते समाज को दिशा देने अनुकूलता का समावेश करें। मंत्री श्री यादव ने कहा कि देश में अमृतकाल चल रहा है, वह सही मायने में भारत, भारतीय और हिन्दु संस्कृति का अमृतकाल है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव और अन्य अतिथियों ने हिन्दी पत्रकारिता पर केन्द्रित बहुमत के 148वें विशेष अंक तथा छत्तीसगढ़ की हिन्दी पत्रकारिता नींव के पत्थर विषय पर आधारित वसुन्धरा के 123वें अंक का लोकार्पण किये। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता श्री अनंत विजय और डॉ. संजय द्विवेदी तथा अतिथि वक्ता श्री शशांक शर्मा ने भारत बोध, भारतीयता और हिन्दी पत्रकारिता पर विस्तारपूर्वक अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के संयोजक श्री विनोद मिश्र ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार डॉ. विश्वेश ठाकरे और लेखिका श्वेता उपाध्याय ने की। इस अवसर पर हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी, विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
- - रजत जयंती के अवसर पर समाज कल्याण विभाग का आयोजनदुर्ग, / रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक जिले में सेवा पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशामुक्ति थीम पर मैराथन कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी चौक हिन्दी भवन के सामने दुर्ग में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के द्वारा किया गया। जिसमें लगभग 200 छात्र/छात्राएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का प्रारंभ महात्मा गांधी जी की पूजा अर्चना, दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। उसके पश्चात् मैराथन दौड़ में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को उपस्थित जनप्रतिधियों एवं अधिकारियों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया गया। यह मैराथन दौड़ महात्मा गांधी चौक से नगर पालिक निगम दुर्ग होते हुए पुनः वापिस महात्मा गांधी चौक में समाप्त हुआ। उक्त अवसर पर सम्मिलित छात्र/छात्राओं को नशामुक्ति पर आधारित स्लोगन मय टी-शर्ट वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से श्री वेदनारायण चन्द्राकर, पार्षद, श्री लीलाधर पाल, पार्षद एवं मेयर इन कॉउंसिलिंग मेंबर, श्री सुमीत अग्रवाल, आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग, उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग दुर्ग के अधिकारी, श्री ए.पी. गौतम, श्रीमती शुक्ला मेम, जिला शिक्षा विभाग दुर्ग, श्री तरुण साहू, साइंस कॉलेज दुर्ग तथा समाज कल्याण विभाग दुर्ग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में नशीले पदार्थों एवं मादक द्रव्यों के दुष्प्रभाव की जानकारी प्रदाय करते हुए ड्रग डिमांड की रोकथाम एवं इसमें कमी लाने संबंधी जानकारी प्रदाय करते हुए समस्त प्रकार के नशीली वस्तुओं एवं मादक द्रव्यों से दूर रहते हुए लोगों में जनजागरुकता प्रचारित-प्रसारित कर स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज निर्माण करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अन्त में नशामुक्ति हेतु शपथ दिलायी गई।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की रजत जयंती समारोह श्रृंखला के अंतर्गत 20 एवं 21 सितम्बर को स्टाफ क्लब हाउस में कर्मचारियों हेतु खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।इसका शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने किया। महोत्सव में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें महिला और पुरुष वर्ग के सिंगल्स एवं डबल्स मुकाबले शामिल रहे।प्रतियोगिता में बैडमिंटन (पुरुष सिंगल्स) में योगेश कुमार यादव विजेता एवं प्रकाश कुमार उपविजेता बने। महिला सिंगल्स में यामिनी पाटनवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि लिलि सिंह राजपूत उपविजेता रहीं। टेबल टेनिस (पुरुष) में उमेश कुमार साहू और (महिला) में अंजना सेन विजेता रहे। शतरंज (पुरुष) में किशन कुमार मरकाम तथा (महिला) में रितू सिंह ठाकुर प्रथम स्थान पर रहे। कैरम (पुरुष) में विक्रम सिंह चौहान और (महिला) में ज्योति साहू विजेता बने।समापन अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने विजेताओं एवं उपविजेताओं को पदक और पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन में हंसी, उल्लास एवं आपसी सौहार्द बढ़ाने के साथ ही तनाव मुक्ति और मानसिक ताजगी का महत्वपूर्ण साधन हैं।उल्लेखनीय है कि रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में पूर्व में अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों हेतु वाद-विवाद प्रतियोगिता और न्यायाधीशगण एवं अधिवक्ताओं के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया जा चुका है। इस अवसर पर न्यायाधीशगण श्रीमती रजनी दूबे, श्री नरेन्द्र कुमार व्यास, श्री नरेश कुमार चन्द्रवंशी, श्री राकेश मोहन पाण्डेय, श्री रविन्द्र कुमार अग्रवाल, श्री अरविन्द वर्मा एवं श्री विभू दत्त गुरू सहित रजिस्ट्रार जनरल, अधिकारीगण, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।
- रायपुर / धुरवा समाज के नुआखाई मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण रूप सभी ने देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने धुरवा समाज की नन्हीं बच्ची भूमिका बघेल को स्नेहपूर्वक अपने गोद में बिठाकर दुलार किया और उसे महुआ लड्डू खिलाया।जगदलपुर विकासखंड के उलनार निवासी भूमिका बघेल अपने दादा सोनसारी बघेल के साथ कार्यक्रम में पहुंची थी। पारंपरिक पोशाक में सजी-धजी भूमिका ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्नेहपूर्वक उसका नाम पूछते हुए कहा—"बिटिया, किस कक्षा में पढ़ाई कर रही हो?" मासूम मुस्कान के साथ भूमिका ने उत्तर दिया—"मैं दीप्ति कान्वेंट स्कूल में एलकेजी में पढ़ती हूँ।"यह स्नेहिल दृश्य समारोह में उपस्थित सभी लोगों के मन को गहराई तक छू गया। एलकेजी में पढ़ रही भूमिका की निश्छल मुस्कान, पारंपरिक परिधान और मासूम नज़रों की चमक में बस्तर की संस्कृति और उसकी खुशियाँ झलक रही थी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि समाज ने पिछले वर्ष ही अपने बच्चों के लिए कक्षा 12वीं तक की शिक्षा अनिवार्य करने का सराहनीय निर्णय लिया। यही शिक्षा और संस्कार हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवारेंगे। उन्होंने कहा कि मैं यही कामना करता हूँ कि भूमिका और छत्तीसगढ़ की हर बेटी खूब पढ़े, आगे बढ़े, उड़ान भरे और अपनी संस्कृति से यूँ ही जुड़ी रहे।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिस आत्मीयता और वात्सल्य से नन्हीं भूमिका बघेल से स्नेहपूर्ण वार्तालाप किया, उसने पूरे समारोह का वातावरण स्नेह और आत्मीयता से परिपूर्ण कर दिया।मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय व्यवहार जनजातीय समाज के साथ उनके गहरे जुड़ाव और बच्चों के प्रति स्नेहपूर्ण हृदय का प्रमाण है। उनकी यह सरलता और अपनापन न केवल लोगों को विश्वास से भरता है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि सरकार का नेतृत्व समाज के हर वर्ग और हर बच्चे के सुख-दुख में सहभागी है।











.jpg)















