- Home
- देश
-
नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला का आज शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। वह 89 साल के थे। पार्टी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर में दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इनेलो सुप्रीमो के निधन से पूरा प्रदेश शोक की लहर में डूब गया है।
ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में हुआ था।रोचक रहा ओमप्रकाश चौटाला का राजनीतिक करियरहरियाणा की राजनीति ओमप्रकाश चौटाला के नाम के बिना अधूरा है। पांच बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चौटाला, राज्य की अलग अलग विधानसभा सीटों से 7 बार विधायक रहे चुके थे।ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहली बार दिसंबर 1989 में बैठे थे। वह 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे।चौटाला दूसरी बार मुख्यमंत्री 1990 में फिर बने जब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को पद से हटाकर 12 जुलाई 1990 को मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ली। हालांकि, राजनीतिक विवशता के चलते वह दूसरी बार सिर्फ 5 दिन ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकें और उन्हें 17 जुलाई 1990 को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।22 अप्रैल 1991 को उन्होंने तीसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन दो हफ्ते बार उन्हें फिर से अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।24 जुलाई 1999 को उन्होंने चौथी बार मुख्यमंत्री पद बने। मार्च 2000 में वह पांचवी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। चौटाला ने इस दौरान साल 2005 तक अपना पूरा कार्यकाल पूरा किया।शिक्षक भर्ती घोटाले में जाना पड़ा था जेलओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला पर आरोप लगा था कि उन्होंने राज्य में जाली दस्तावेजों की मदद से तीन हजार से अधिक शिक्षकों की अवैध रूप से भर्ती कराई। इस मामले में सीबीआई को जांच सौंपी गई थी। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने फरवरी 2023 में ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को 10 साल की सजा सुनाई थी।प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोकप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने देश के उप प्रधानमंत्री रहे अपने पिता चौधरी देवीलाल के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया।प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वह वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने इस पोस्ट के साथ एक पुरानी तस्वीर भी साझा की जिसमें वह चौटाला के साथ खिलखिलाकर हंस रहे हैं। संभवत: यह तस्वीर उस समय की है जब मोदी गुजरात के और चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। -
नयी दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत आधुनिक हथियारों और तकनीक के मामले में पीछे रह गया था, लेकिन मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद यह रक्षा क्षेत्र में ‘‘अभूतपूर्व'' गति से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा है। सिंह ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युद्धकला तेजी से बदल रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए उच्चस्तरीय तकनीक अपनाये जाने की जरूरत है। रक्षा मंत्री ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों से बदलते समय के अनुरूप कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और ‘क्वांटम कंप्यूटिंग' जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों पर पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया तथा उनसे भारत की विरासत को कभी न भूलने का आग्रह किया। सिंह आईआईटी दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी के वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि ये विशिष्ट प्रौद्योगिकियां आने वाले समय में लगभग हर क्षेत्र को बड़े पैमाने पर प्रभावित करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘अभी हम शुरुआती चरण में हैं। हमारा लक्ष्य सबसे पहले इन तकनीकों पर पकड़ मजबूत करना होना चाहिए, ताकि भविष्य में इनका उपयोग लोगों के कल्याण के लिए किया जा सके और उनकी तत्काल बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।'' सिंह ने कहा कि दुनिया निरंतर विकसित हो रही है और रक्षा क्षेत्र इस परिवर्तन से बचा नहीं रह सकता। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सिंह ने कहा कि पहले कुछ कारणों से भारत आधुनिक हथियारों और तकनीक के मामले में पीछे रह गया था, लेकिन जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, देश अभूतपूर्व गति से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘आधुनिक युद्धकला में तेज गति से बदलाव हो रहा है, इसलिए उच्च तकनीक को अपनाने की जरूरत है। इस दिशा में हमने युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने के लिए रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स) और प्रौद्योगिकी विकास निधि (टीडीएफ) जैसी योजनाएं शुरू की हैं, जिसके माध्यम से उनके साथ-साथ देश के सपने भी साकार हो सकते हैं।'' सिंह ने कहा कि भारत एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है, क्योंकि वह उन हथियारों का भी निर्यात कर रहा है, जिनका वह कभी आयात करता था। उन्होंने इस ‘‘क्रांतिकारी परिवर्तन'' का श्रेय सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों, शिक्षाविदों, इंजीनियरों और नवोन्मेषकों के सामूहिक प्रयासों को दिया और विश्वास जताया कि देश जल्द ही वैश्विक क्षेत्र में एक सशक्त तकनीकी बढ़त हासिल कर लेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश शीघ्र ही वैश्विक क्षेत्र में तकनीकी रूप से मजबूत बढ़त हासिल कर लेगा। रक्षा मंत्री ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से देश के वैज्ञानिक विकास में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) की भूमिका की सराहना की। साथ ही उन्होंने उद्योग, अनुसंधान एवं विकास संगठनों और शिक्षाविदों के बीच और भी बेहतर संबंध स्थापित करने का आह्वान किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि विकसित देशों में शैक्षणिक परिसर अग्रणी प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सिंह ने कहा, ‘‘भारत इस समय सबसे युवा देश है। हमारे युवाओं में नया करने का जुनून और क्षमता है। हमारी सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। हम उनके नवाचार को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी जरूरतों के हिसाब से उन्हें निधि उपलब्ध कराते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘भारत आज नवाचार और ‘स्टार्ट-अप' का केंद्र बन गया है, जिसकी वजह से हम लगातार तकनीकी कौशल हासिल कर रहे हैं। हम हमेशा अपने इंजीनियरों और नवोन्मेषकों के साथ खड़े रहेंगे। हमारे संयुक्त प्रयासों से हम ‘आत्मनिर्भर भारत' के अपने सपने को साकार करेंगे।''
-
श्रीनगर।’ जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम पांच आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि बुधवार आधी रात के बाद शुरू किए गए अभियान में सुरक्षा बल के दो जवान भी घायल हो गए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार रात जिले के बेहिबाग इलाके के कद्देर गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘पांच आतंकवादियों के शव बाग में पड़े हैं लेकिन अभी तक उन्हें कब्जे में नहीं लिया गया है।’’ file photo -
नई दिल्ली। मध्य रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए 34 विशेष रेलगाड़ियों को चलाने की घोषणा की है। यह मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा। ये विशेष रेलगाड़ियाँ मुंबई, पुणे, नागपुर और अन्य शहरों से चलाई जायेंगी। कुंभ मेले के लिए विशेष रेलगाड़ियों की बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी। इन विशेष रेलगाड़ियों में बिना आरक्षण के भी यात्रा की जा सकेगी।
- मुंबई । मुंबई के तट पर नौसैनिक पोत के पर्यटक नौका को टक्कर मारने से 13 लोगों की मौत होने के एक दिन बाद गुरुवार को अधिकारियों ने ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ से नौका सवारी करने वाले सभी लोगों के लिए जीवनरक्षक जैकेट अनिवार्य कर दी है। बुधवार को हुई दुर्घटना में जीवित बचे कुछ लोगों ने दावा किया कि नौका पर पर्याप्त जीवनरक्षक जैकेट नहीं थीं।बुधवार दोपहर नौसेना के पोत ने इंजन परीक्षण के दौरान यात्री नौका 'नील कमल' को टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से नौसेना के एक कर्मी और दो संविदा कर्मियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 100 लोगों को बचा लिया गया। नौका 100 से अधिक यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप ले जा रही थी।‘गेटवे ऑफ इंडिया’ पर तैनात एक सहायक नौका निरीक्षक देवीदास जाधव ने बताया कि उन्होंने प्रत्येक यात्री के लिए जीवनरक्षक जैकेट का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। भाऊचा ढक्का पर नावों के मालिकों का कहना है कि लोगों को जीवनक्षक जैकेट पहननी चाहिए, लेकिन कई बार यात्री ऐसा नहीं करते, हालांकि आपात स्थिति में ये जीवन रक्षक साबित हो सकती हैं। नौका मालिक समीर बामने ने कहा कि कुछ यात्री लाइफ जैकेट पहनने से कतराते हैं, इसका कारण यह है कि उमस के दौरान अत्यधिक गर्मी और पसीने की वजह से वे असहज महसूस करते हैं।
-
नई दिल्ली। संसद भवन परिसर में सत्तारूढ भाजपा और विपक्षी सदस्यों के विरोध प्रदर्शन और जवाबी विरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत आज घायल हो गए। मीडिया से बातचीत में श्री सारंगी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जिसके कारण वह सांसद उन पर गिर पड़े, और वे घायल हो गए। उन्होंने कहा कि जब श्री गांधी आए तब वे सीढियों के पास खडे थे। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घायल सांसदों से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने भाजपा के सांसदों पर हमला किया। श्री रिजिजू ने शारीरिक बल का प्रयोग करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के आचरण के प्रति आपत्ति जताई है।
इस बीच, श्री गांधी ने कहा कि जब वे संसद के भीतर जाने का प्रयास कर रहे थे, तब भाजपा के सांसद उन्हें रोकने की कोशिश की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें धक्का दिया गया और धमकाया भी गया। श्री गांधी ने कहा कि प्रवेश द्वार से सदन के भीतर जाने का उनका अधिकार है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मीडिया को बताया कि सत्तारूढ पार्टी के सांसदों ने संसद के प्रवेश द्वार पर बाधा पहुंचा कर लोकसभा अध्यक्ष के निर्देशों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सदस्य को प्रवेश द्वार को बाधित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ सांसदों ने उन्हें धक्का दिया। उन्होंने इस बारे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला को पत्र लिखा है और मामले की जांच करने का अनुरोध किया है। - नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को यहां पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बैठक में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, आठों पूर्वोत्तर राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।पश्चिमी त्रिपुरा के जिला मजिस्ट्रेट विशाल कुमार ने बताया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को एनईसी के 72वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता करने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचेंगे।’’ उन्होंने बताया कि एनईसी की पूर्ण बैठक के अलावा शाह वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण, डिजिटल समावेशन आदि की समीक्षा के लिए बैंकरों के साथ भी एक बैठक करेंगे। सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के निदेशक बिम्बिसार भट्टाचार्य ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शाह रविवार को ब्रुहापारा में ब्रू (रियांग) शिविरों का भी दौरा करेंगे और धलाई जिले के मसूराईपारा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जुलाई 2018 में ब्रू बस्ती समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद यह पहली बार है जब केंद्रीय गृह मंत्री जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए इन शिविरों का दौरा करेंगे।इस समझौते के तहत ब्रू जनजाति से जुड़े 5,407 परिवारों के 32,876 लोगों को पूर्वोत्तर राज्य के 19 स्थानों पर बसाया गया है। केंद्र ने उनके पुनर्वास के लिए 661 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज घोषित किया था। शाह राज्य से रवाना होने से पहले रविवार को रवींद्र सतबर्षिकी भवन में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर राजधानी के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे और एनईसी के पूर्ण सत्र के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अगरतला और उसके आसपास के इलाकों में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के करीब 2,000 जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के करीब 100 जवानों को तैनात किया गया है साथ ही बीएसएफ से भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी निगरानी रखने का अनुरोध किया गया है।’’
- नयी दिल्ली। रेल मंत्रालय ने उन दावों को "बेबुनियाद" और "भ्रामक" करार देते हुए बुधवार को खारिज किया कि महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों को मुफ्त यात्रा की अनुमति दी जाएगी। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई प्रावधान मौजूद नहीं है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "भारतीय रेलवे के संज्ञान में आया है कि कुछ मीडिया संस्थान ऐसी खबरें प्रसारित कर रहे हैं कि महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों को मुफ्त यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।" बयान के मुताबिक, "भारतीय रेलवे इन खबरों का स्पष्ट रूप से खंडन करता है, क्योंकि ये पूरी तरह से बेबुनियाद और भ्रामक हैं।" इसमें कहा गया है, "भारतीय रेलवे के नियमों और विनियमों के तहत वैध टिकट के बिना यात्रा करना पूरी तरह से वर्जित और दंडनीय अपराध है। महाकुंभ मेले या किसी अन्य मौके के दौरान मुफ्त यात्रा का कोई प्रावधान मौजूद नहीं है।" बयान के अनुसार, भारतीय रेलवे महाकुंभ के दौरान यात्रियों के लिए निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें कहा गया है, "यात्रियों के बड़ी संख्या में आने के मद्देनजर विशेष यात्री क्षेत्र, अतिरिक्त टिकट काउंटर और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थापना सहित पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं।"
-
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि चीनी मिलों ने 2024-25 के चालू सीजन के पहले 70 दिनों में गन्ना किसानों को 8,126 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 13 दिसंबर तक कुल देय गन्ना मूल्य 11,141 करोड़ रुपये था। उन्होंने बताया कि 3,015 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है, जिसमें कर्नाटक में सबसे अधिक 1,405 करोड़ रुपये बकाया है, उसके बाद उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का स्थान है। भारत में चीनी सीजन अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।जोशी ने गन्ने के बकाये में कमी का श्रेय मौजूदा नीतिगत हस्तक्षेपों को दिया। पिछले 2023-24 सीजन में 1,11,674 करोड़ रुपये के कुल गन्ना बकाये में से लगभग 1,10,399 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जिसके उपरांत 13 दिसंबर तक केवल 1,275 करोड़ रुपये बकाया रह गए हैं। इस प्रकार प्रभावी रूप से बकाया का 99 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। file photo
- नयी दिल्ली ।सेवानिवृत्ति कोष निकाय, ईपीएफओ और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के ग्राहक जल्द ही ई-वॉलेट के जरिये दावा निपटान राशि का उपयोग करने में सक्षम हो सकते हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव सुमिता डावरा ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) की त्वरित निकासी के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा, ‘‘यह बीमाकृत व्यक्ति, एक योगदानकर्ता के लिए बहुत रुचि का क्षेत्र है कि वह अपना पैसा अधिक आसानी से किस तरह निकाल सकता है।'' डावरा ने कहा कि स्वतः निपटान के मामलों में ईपीएफ का पैसा बैंक खाते में जाता है और अंशधारक इस राशि को बैंक खाते से किसी भी एटीएम के जरिये निकालने में सक्षम हैं। पर्यटन शिखर सम्मेलन में शिरकत करने आईं डावरा ने कहा, ‘‘अब आप इस बारे में बात कर रहे हैं कि दावा सीधे वॉलेट में कैसे जा सकता है, तो फिर हमें कोई व्यवस्था बनानी होगी। इसके लिए हमने बैंकरों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। हम इस बारे में एक योजना भी बनाने जा रहे हैं कि हम इसे व्यावहारिक रूप से किस तरह अंजाम दे सकते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बारे में भारतीय रिजर्व बैंक से संपर्क कर रहे हैं और हम बहुत जल्द ही एक योजना तैयार कर लेंगे।''
- नयी दिल्ली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने बुधवार को संसद को बताया कि पिछले पांच साल में सीवर और सेप्टिक टैंक में 419 लोगों की मौत हुई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि हाथ से मैला ढोने के कारण किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। उनके द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच साल में सीवर और सेप्टिक टैंक में 419 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु (67), महाराष्ट्र (63), उत्तर प्रदेश (49), गुजरात (49) और दिल्ली (34) उन राज्यों में हैं, जहां इस तरह की मौतों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गईं।
-
महाकुंभ । नगर तीर्थराज प्रयागराज की संगम नगरी में महाकुंभ-2025 के आयोजन को अब कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए टेंट सिटी स्थापित कर रहे हैं। यूपीएसटीडीसी महाकुंभ मेला क्षेत्र में 300 बिस्तर वाले डीलक्स अस्थायी प्रवास स्थल (डॉर्मेटरी) की स्थापना में जुटा है, जिसमें कुल 50 टेंट लगाए जाएंगे। इसमें चार बिस्तर युक्त 20 टेंट, छह बिस्तर युक्त 10 टेंट और आठ बिस्तर युक्त 20 टेंट स्थापित होंगे। यूपीएसटीडीसी के अधिकारियों के मुताबिक, महाकुंभ मेला क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों, विशिष्ट और अति विशिष्ट अतिथियों तथा आम तीर्थयात्रियों की जरूरतों के अनुसार टेंट सिटी विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नये 300 बिस्तर वाले डीलक्स डॉर्मेटरी में प्रत्येक टेंट का क्षेत्रफल 250 वर्ग फुट से लेकर 400 वर्ग फुट होगा। अधिकारियों के अनुसार, इन टेंट में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के समूह को एक साथ ठहरने और महाकुंभ क्षेत्र में विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन तंबुओं में एसी, डबल बेड, दरी, सोफा सेट, डेस्क, इलेक्ट्रिक गीजर, अग्निशमन यंत्र, रजाई, कंबल, मच्छरदानी, वाईफाई, 'डाइनिंग एरिया', 'वेटिंग लाउंज' और 'मीटिंग लाउंज' जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अधिकारियों के मुताबिक, यूपीएसटीडीसी इन टेंट को उपलब्ध कराने के अलावा संगम बोट राइड, सोफा बोट राइड, बनाना बोट राइड, क्रूज राइड समेत प्रयागराज संगम पर पूजन तथा प्रयागराज के धार्मिक और पौराणिक महत्व के तीर्थों के दर्शन के भी पैकेज उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि टेंट में ठहरने की सुविधा 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच उपलब्ध रहेगी और बुकिंग का विकल्प यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट और महाकुंभ मेला ऐप पर भी उपलब्ध होगा।
- अनंतनाग (जम्मू कश्मीर)। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का कार्य पूरा हो जाने के साथ ही अगले महीने तक कश्मीर के देश के बाकी हिस्सों से जुड़ जाने की संभावना है। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। उत्तरी रेलवे महाप्रबंधक अशोक वर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि रियासी क्षेत्र में स्थित आखिरी सुरंग का काम एक सप्ताह में पूरा हो जायेगा। वर्मा ने कहा, ‘‘ यह परियोजना बहुत जल्द पूरी हो जाएगी। हमें उम्मीद है कि जनवरी में कनेक्टिविटी शुरू हो जाएगी। उसके बाद वंदे भारत समेत सभी ट्रेन चलेंगी और सभी ट्रेन के लिए समय सारिणी तैयार की जाएगी। हमें उम्मीद है कि जनवरी में यह परियोजना शुरू हो जाएगी।'' उन्होंने मंगलवार को कहा कि परियोजना के पूरा होने से बहुत बड़ा फर्क आएगा और ‘कश्मीर की स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन आएगा।' वर्मा ने कहा कि रियासी में सुरंग का काम अपने अंतिम चरण में है और एक सप्ताह के भीतर पूरा हो जाएगा। उनके अनुसार इसे पहले टी-1 कहा जाता था लेकिन अब यह टी-33 के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘ पटरियां बिछाने का काम पूरा हो चुका है और अभी बिजली का काम चल रहा है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में यह काम पूरा हो जाएगा। अगले 15 दिनों में सीआरएस निरीक्षण भी हो जाएगा, जिसके बाद ट्रेन चलेंगी।'' वर्मा ने परिचालन की समीक्षा करने और चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास का आकलन करने के लिए घाटी में कई रेलवे स्टेशनों का दौरा किया। वैष्णो देवी की तलहटी में स्थित तथा कटरा एवं रियासी को जोड़ने वाले 3.2 किलोमीटर लंबे टी-33 के लिए पटरियां बिछाने का काम पिछले सप्ताह पूरा हो गया है। इसके परिणामस्वरूप कटरा और रियासी के बीच अंतिम 17 किलोमीटर का खंड भी पूरा हो गया, तथा अब कश्मीर से दिल्ली के लिए पहली सीधी ट्रेन का संचालन संभव हो सकेगा।
-
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पी पी चौधरी तथा कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाद्रा उन 21 लोकसभा सदस्यों में शामिल हैं, जो संसद की उस संयुक्त समिति का हिस्सा होंगे, जो एक साथ चुनाव कराने संबंधी दो विधेयकों की पड़ताल करेगी। लोकसभा की बृहस्पतिवार की कार्यसूची में समिति का हिस्सा बनने वाले 21 सांसदों के नाम शामिल हैं, जिसके गठन का प्रस्ताव कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तमभाई रूपाला, भर्तृहरि महताब, अनिल बलूनी, सी एम रमेश, बांसुरी स्वराज, विष्णु दयाल राम और संबित पात्रा भाजपा के लोकसभा सदस्यों में शामिल हैं, जो इस समिति का हिस्सा होंगे। सूत्रों ने बताया कि कानून राज्य मंत्री रह चुके चौधरी को समिति का संभावित अध्यक्ष माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि ठाकुर भी इस पद के लिए दावेदार हैं। नियमों के अनुसार अध्यक्ष ओम बिरला अंतिम निर्णय लेंगे।
कांग्रेस के मनीष तिवारी और सुखदेव भगत, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, तृकां के कल्याण बनर्जी, द्रमुक के टी एम सेल्वागणपति, तेदेपा के जी एम हरीश बालयोगी, राकांपा (शरद चंद्र पवार) की सुप्रिया सुले, राष्ट्रीय लोकदल के चंदन चौहान तथा जन सेना पार्टी के बालाशोवरी वल्लभनेनी अन्य लोकसभा सदस्य हैं। राज्यसभा एक अलग संदेश में समिति के लिए अपने 10 सदस्यों के नाम घोषित करेगी। समिति में शामिल किए जाने वाले लोकसभा सदस्यों में से 14 भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हैं, जिनमें से 10 भाजपा के हैं। -
मुंबई.महाराष्ट्र में मुंबई तट के नजदीक बुधवार को नौसेना के जहाज के एक नौका से टकराने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 99 अन्य लोगों को बचा लिया गया। नौसेना ने यह जानकारी दी। नौसेना की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि नौसेना का एक जहाज इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गई। यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा' द्वीप पर लेकर जा रही थी। नौसेना ने कहा, ‘‘नौसेना ने तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस के समन्वय से खोज एवं बचाव प्रयास तुरंत शुरू किए। बचाव अभियान में नौसेना के चार हेलीकॉप्टर, नौसेना के 11 जहाज, तटरक्षक बल की एक नाव और समुद्री पुलिस की तीन नावों की मदद ली जा रही है।'' इसमें कहा गया, ‘‘नौसेना और अन्य जहाजों की मदद से जीवित बचे लोगों को आसपास की जेटी पर पहुंचाया गया और फिर उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अब तक 99 लोगों को बचाया जा चुका है।'' नौसेना ने बताया कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें नौसेना का एक कर्मचारी और नौसेना के जहाज में सवार ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) के दो लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान के साथ-साथ सभी कर्मचारियों का लेखा-जोखा भी तैयार किया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं को बताया कि इस घटना में 101 लोगों को बचा लिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुंबई बंदरगाह में नौसेना के जहाज के एक नौका से टकरा जाने के कारण लोगों की जान जाने से बहुत दुःखी हूं। इस घटना में घायल हुए लोगों का तत्काल इलाज किया जा रहा है।'' सिंह ने कहा, ‘‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा व्यापक खोज एवं बचाव अभियान जारी है तथा कई संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।''
-
लखनऊ. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी 19 से 25 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में मनाई जाएगी। अटल ने लगातार पांच बार लोकसभा में लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया था। सरकार की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को लखनऊ के संत गाडगे महाराज सभागार, संगीत नाटक अकादमी से शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। बयान के अनुसार, संस्कृति विभाग और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कविता पाठ शामिल होंगे। ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी में अटल के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें "कवि, आलोचक, कुशल प्रशासक, अनुकरणीय राजनीतिज्ञ और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी भूमिकाएं" शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य उनके उल्लेखनीय व्यक्तित्व के माध्यम से वर्तमान और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करना है। शुक्ला ने कहा, "प्रदर्शनी में राज्य भर के विभिन्न जिलों के कलाकारों की बनाई 30-35 से अधिक पेंटिंग प्रदर्शित की जाएंगी।" उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश इस पहल के तहत आयोजित ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत' पहल के अंतर्गत सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए मणिपुर, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के साथ समझौता करेगा। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश सूचना विभाग संगीत नाटक अकादमी में सुशासन पर एक प्रदर्शनी आयोजित करेगा।
इस अवसर पर योगी मुख्यमंत्री कार्यालय लोक भवन में अटल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। लोक भवन में अटल के जीवन और योगदान को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बयान के मुताबिक, हफ्ते भर चलने वाले समारोह के विजेताओं को 25 दिसंबर को अटल की जन्म शताब्दी पर पुरस्कृत किया जाएगा। -
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक घर में आग लगने के बाद दम घुटने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के शिव नगर इलाके में एक घर में जिस समय आग लगी उस समय उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे। आग लगने के कारण घर के अंदर धुआं भर गया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे जब स्थानीय लोगों ने आग देखी तो वे तत्काल वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि उस घर में रहने वाले लोगों को कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो नाबालिगों समेत छह को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया, ‘‘दस लोगों को अस्पताल लाया गया जिनमें से छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और चार अन्य का उपचार किया जा रहा है।'' चिकित्सक ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि किसी के भी शरीर पर जलने के निशान नहीं है।
-
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर धातु के दुर्घटनारोधी बैरियर लगाने के लिए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश ठेकेदारों को दिए हैं। सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि दिशा-निर्देशों के अनुसार क्रैश टेस्ट रिपोर्ट के अनुरूप सामग्री की आपूर्ति ठेकेदारों द्वारा सुनिश्चित की जानी चाहिए। इन बैरियरों को निर्माताओं द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्थापित किया जाना चाहिए। ठेकेदार को निर्धारित डिज़ाइन, मानकों और विशिष्टताओं के अनुसार लगाए गए दुर्घटनारोधी बैरियर के लिए निर्माताओं से प्रमाणपत्र भी प्राप्त करना होगा।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुवैत के अमिर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर 21 और 22 दिसंबर को कुवैत यात्रा पर रहेंगे। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 43 वर्षों में पहली कुवैत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कुवैत नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे। श्री मोदी कुवैत में भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।
- - नियोक्ताओं से 15 जनवरी 2025 तक 4.66 लाख मामलों में जवाब प्रस्तुत करने/सूचना अपडेट करने का भी अनुरोध किया गया, जहां ईपीएफओ द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया हैनई दिल्ली। ईपीएफओ द्वारा उच्च वेतन पर पेंशन के लिए विकल्पों/संयुक्त विकल्पों के सत्यापन हेतु आवेदन जमा करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। यह सुविधा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 04.11.2022 के आदेश के अनुपालन में पात्र पेंशनभोगियों/सदस्यों के लिए थी। यह सुविधा 26.02.2023 को शुरू की गई थी और इसे 03.05.2023 तक उपलब्ध रहना था। हालांकि, कर्मचारियों के निवेदन पर विचार करते हुए, पात्र पेंशनभोगियों/सदस्यों को आवेदन दाखिल करने के लिए फिर पूरे चार महीने का समय दिया गया और इसे 26.06.2023 तक बढ़ा दिया गया था।इस संदर्भ में उल्लेनीय है कि पात्र पेंशनभोगियों/सदस्यों को होने वाली किसी भी कठिनाई को दूर करने के लिए फिर 15 दिनों का समय दिया गया। तदनुसार, कर्मचारियों द्वारा विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11.07.2023 तक बढ़ा दी गई और पेंशनभोगियों/सदस्यों से विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन हेतु कुल 17.49 लाख आवेदन प्राप्त हुए।नियोक्ताओं एवं नियोक्ता संघों से प्राप्त निवेदन के मद्देनजर, जिनमें आवेदक पेंशनभोगियों/सदस्यों के वेतन विवरण अपलोड करने की समयावधि बढ़ाने का अनुरोध किया गया था, नियोक्ताओं को वेतन विवरण आदि ऑनलाइन जमा करने के लिए 30.09.2023 तक पुनः 31.12.2023 तक तथा उसके बाद भी 31.05.2024 तक कई अवसर दिए गए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियोक्ता आवेदनों पर कार्रवाई करने में सक्षम हों।आवेदनों की तिथियों को इतना बढ़ाने के बावजूद यह देखा गया कि विकल्पों/संयुक्त विकल्पों के सत्यापन के लिए 3.1 लाख से अधिक आवेदन अभी भी नियोक्ताओं के पास लंबित हैं। नियोक्ताओं और नियोक्ता संघों से भी कई निवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें आवेदक पेंशनभोगियों/सदस्यों के वेतन विवरण अपलोड करने के लिए आगे की समय अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।इसलिए, नियोक्ताओं को 31.01.2025 तक अंतिम अवसर दिया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियोक्ता विकल्प/संयुक्त विकल्पों के सत्यापन के लिए इन लंबित आवेदनों को संशोधित करके अपलोड करें।नियोक्ताओं से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे 15.01.2025 तक 4.66 लाख से अधिक मामलों में जवाब प्रस्तुत करें/सूचना को अद्यतन करें, जहां ईपीएफओ ने उन आवेदनों के संबंध में अतिरिक्त जानकारी/स्पष्टीकरण मांगा है जो ईपीएफओ द्वारा प्राप्त और जांचे जा चुके हैं।
-
नई दिल्ली। भारत एक ऐसा देश है जहां हर धर्म, जाति, और संस्कृति के लोग अपने त्योहारों को धूमधाम से मनाते हैं.। 2025 में भी भारत में विभिन्न धर्मों के त्योहारों और सरकारी छुट्टियों के कारण लोगों को लम्बे अवकाश का अवसर मिलेगा।. इस साल कुल छुट्टियों में से एक चौथाई छुट्टियां सप्ताहांत पर आएंगी, जिससे लोग अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकेंगे।
2025 में आने वाली प्रमुख छुट्टियांगणतंत्र दिवस – रविवार, 26 जनवरीराम नवमी – रविवार, 6 अप्रैलमोहर्रम – रविवार, 6 जुलाईबकरीद – शनिवार, 7 जूनरक्षाबंधन – शनिवार, 9 अगस्तजन्माष्टमी – शनिवार, 16 अगस्तईद-उल-फितर – सोमवार, 31 मार्चडॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती – सोमवार, 14 अप्रैलबुद्ध पूर्णिमा – सोमवार, 12 मईस्वतंत्रता दिवस – शुक्रवार, 15 अगस्तदीवाली – सोमवार, 20 अक्टूबरलम्बे वीकेंड्स की संभावनाकुछ छुट्टियां कर्मचारियों के लिए चार दिन का अवकाश भी बन जाएंगीहोली (गुरुवार, 13 मार्च) और होली दहन (शुक्रवार, 14 मार्च) के साथ वीकेंड के कारण चार दिन की छुट्टी मिलेगी.स्वतंत्रता दिवस (शुक्रवार, 15 अगस्त) और जन्माष्टमी (शनिवार, 16 अगस्त) के कारण एक लम्बा वीकेंड मिलेगा.दशहरा महानवमी (बुधवार, 1 अक्टूबर), उसके बाद गांधी जयंती (गुरुवार, 2 अक्टूबर) और विजयदशमी के कारण एक extended छुट्टी मिलेगी.दीवाली सप्ताह में 20 अक्टूबर (दीवाली), 22 अक्टूबर (गोवर्धन पूजा) और 23 अक्टूबर (भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती) के कारण केवल 21 अक्टूबर को कामकाजी दिन होगा।अन्य महत्वपूर्ण छुट्टियांहजरत अली का जन्मदिन – मंगलवार, 14 जनवरीमहाशिवरात्रि – बुधवार, 26 फरवरीमहावीर जयंती – गुरुवार, 10 अप्रैलगुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा – बुधवार, 5 नवंबरक्रिसमस – गुरुवार, 25 दिसंबरप्रतिबंधित छुट्टियां2025 में 31 प्रतिबंधित छुट्टियाँ रहेंगी, जिनमें पाँच शुक्रवार, चार शनिवार और चार रविवार को छुट्टियाँ होंगी. - गया (बिहार)। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक ने मंगलवार को बोधगया का दौरा किया और बौद्ध धर्म में सबसे पवित्र स्थल माने जाने वाले महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्रीलंका के राष्ट्रपति गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद सीधे 1,500 साल पुराने महाबोधि मंदिर गए। महाबोधि मंदिर, भगवान बुद्ध के जीवन और विशेष रूप से उनके ज्ञान प्राप्ति से संबंधित चार पवित्र स्थलों में से एक है। हवाई अड्डे पर बिहार के मंत्री प्रेम कुमार और संतोष कुमार सुमन तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रीलंका के राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर दिसानायक के साथ गया के जिलाधिकारी एवं महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) के अध्यक्ष त्यागराजन एसएम और सचिव महाश्वेता महारथी एवं बीटीएमसी के सदस्य अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद थे। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर के समीप स्थित पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे प्रार्थना की और फूल भी चढ़ाए। उन्होंने बाद में बोधगया में श्रीलंका के बौद्ध मंदिर का दौरा किया। श्रीलंका के राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग ने बाद में ‘एक्स' पर लिखा, "राष्ट्रपति ने बोधगया का दौरा किया... महाबोधि मंदिर और पवित्र श्री महाबोधि वृक्ष पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने अनागारिक धर्मपाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की और ‘महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया' के महासचिव आदरणीय पेलवट्टे सीवाले थेरो और सारनाथ केंद्र के प्रमुख आदरणीय रथमलवाला सुमितनाथनंद थेरो से आशीर्वाद प्राप्त किया।" इस अवसर पर बीटीएमसी सचिव महाश्वेता महारथी ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपति ने मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की और पवित्र बोधि वृक्ष के दर्शन किये। उन्होंने मंदिर परिसर के अंदर स्थित भगवान बुद्ध से जुड़े कई अन्य स्थानों को भी देखा। राष्ट्रपति की यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित महाबोधि मंदिर बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल माना जाता है, जहां बोधि वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने परियोजना लागत में कमी लाने के लिए बुनियादी ढांचा उद्योग के हितधारकों से 'मेड इन इंडिया' मशीनरी का इस्तेमाल बढ़ाने का मंगलवार को अनुरोध किया। गडकरी ने उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ढांचागत परियोजनाओं की गुणवत्ता पर कोई समझौता किए बगैर इनकी लागत घटाने के प्रयास किए जाने चाहिए क्योंकि पुल एवं सुरंग परियोजनाएं बेहद अहम हैं। गडकरी ने ढांचागत क्षेत्र के कंपनी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे पास अच्छी प्रौद्योगिकी होनी चाहिए। लेकिन उसी के साथ हमें लागत कम करने पर भी ध्यान देना चाहिए। उसके लिए आप सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि 'मेड इन इंडिया' मशीनरी किस तरह संभव हो सकती है। यह हमारा सपना है और हम सबके लिए मिशन भी है।" ढांचागत परियोजनाओं में भारी मशीनों का इस्तेमाल होता है जिनका एक बड़ा हिस्सा आयातित होता है। देश में भारी ढांचागत मशीनों का निर्माण अभी सीमित स्तर पर ही होता है। इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि जोजिला सुरंग परियोजना का 55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।यह प्रस्तावित सुरंग श्रीनगर-करगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11,578 फीट की ऊंचाई पर जोजिला दर्रे से होकर गुजरने वाली है। भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों में राजमार्ग बंद हो जाता है जिससे लद्दाख क्षेत्र का संपर्क कश्मीर से कट जाता है।
-
नयी दिल्ली,। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को घोषणा की कि अगले साल से कुछ कक्षाओं के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पाठ्यपुस्तकों की कीमतें घटाई जाएंगी। प्रधान ने कहा कि एनसीईआरटी मौजूदा समय में हर साल पांच करोड़ पाठ्यपुस्तकें छापती है और अगले वर्ष से इस क्षमता को बढ़ाकर 15 करोड़ करने की दिशा में काम किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए अद्यतन पाठ्यक्रम के अनुसार नयी पाठ्यपुस्तकें 2026-27 शैक्षणिक सत्र से उपलब्ध होंगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एनसीईआरटी अगले शैक्षणिक वर्ष में 15 करोड़ गुणवत्तापूर्ण और किफायती किताबें प्रकाशित करेगी... फिलहाल वह करीब पांच करोड़ पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित करती है। पाठ्यपुस्तकों की मांग और आपूर्ति के संबंध में पहले कई चिंताएं रही हैं, लेकिन अब इनका समाधान किया जाएगा।''
प्रधान ने कहा, ‘‘चूंकि, छपने वाली किताबों की संख्या अधिक होगी, तो कुछ कक्षाओं के लिए पाठ्यपुस्तकों की कीमतें कम की जाएंगी। किसी भी कक्षा की पाठ्यपुस्तकों की कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अभिभावकों पर कोई वित्तीय बोझ न पड़े।'' उन्होंने बताया कि नये राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे (एनसीएफ) के अनुसार, पाठ्यपुस्तकों को अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है। प्रधान ने कहा, ‘‘प्रक्रिया जारी है और नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए पाठ्यपुस्तकें शैक्षणिक सत्र 2026-27 तक तैयार हो जाएंगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘15 में से सात ग्रेड के लिए नयी पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं और अगले शैक्षणिक वर्ष में चार और ग्रेड के लिए पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी। कला, शारीरिक शिक्षा और कल्याण (कक्षा 3-8) तथा व्यावसायिक शिक्षा (कक्षा 6-8) के लिए पाठ्यपुस्तकें तैयार की जा रही हैं। सभी अनुसूचित भारतीय भाषाओं में पाठ्यपुस्तकें तैयार की जा रही हैं और ऑनलाइन मंचों के माध्यम से सुलभ बनाई जा रही हैं।'' प्रधान ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों की संख्या 2014 में 14,974 से बढ़कर 2024 में 30,415 हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘दाखिला, स्थानांतरण और सीबीएसई से संबद्धता की प्रक्रिया अब पूरी तरह से ऑनलाइन है। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और सीबीएसई शत प्रतिशत ई-ऑफिस मंच पर काम कर रहे हैं। व्यावसायिक पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने वाले स्कूल 2014 में 960 से बढ़कर 2024 में 29,342 हो गए हैं। कौशल शिक्षा में छात्रों का नामांकन 2014 में 58,720 से बढ़कर 2024 में 30.8 लाख से अधिक हो गया है।'' एक अलग संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान शिक्षा के बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘...जिसके कारण सात भारतीय संस्थान-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी मुंबई और आईआईटी मद्रास, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु तथा दिल्ली विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में जगह मिली है।''
-
नयी दिल्ली .भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष जे पी नड्डा का स्थान लेने वाले पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव फरवरी के अंत तक होने की संभावना है। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जारी संगठनात्मक चुनाव के तहत पार्टी की आधे से अधिक राज्य इकाइयों में मतदान प्रक्रिया जनवरी के मध्य तक पूरी होने की संभावना है। इस प्रक्रिया के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा की राज्य इकाइयों के लगभग 60 प्रतिशत अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और उनके स्थान पर अगले महीने के मध्य तक नए अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है। भाजपा के संविधान में यह प्रावधान है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने से पहले कम से कम आधी राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो जाने चाहिए। पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि नया भाजपा अध्यक्ष फरवरी के अंत तक कार्यभार संभाल लेगा।''
यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा का नया अध्यक्ष कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो वर्तमान में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य कर रहा हो, उन्होंने कहा कि वह सरकार या संगठन, किसी से हो सकता है और अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। संयोग से उन्होंने भी 2020 में फरवरी में ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है लेकिन 2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नड्डा के कार्यकाल को विस्तार दिया गया था। इस चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सत्ता में वापसी की।

.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)







.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpeg)
.jpg)