- Home
- देश
-
मलकानगिरि. ओडिशा के मलकानगिरि जिले में शनिवार को एक ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम पांच श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य ज़ख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा स्वाभिमान अंचल के हंतलागुडा घाट इलाके में हुआ, जब सीमेंट से लदा ट्रक 12 मज़दूरों को लेकर चित्रकोंडा से जोडाम्बा जा रहा था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सीमेंट की बोरियों के नीचे दबे मजदूरों के शवों को बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि घायलों को जोडाम्बा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। -
नोएडा (उत्तर प्रदेश) .उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में शनिवार सुबह एक खड़ी गाड़ी में आग लगने से उसमें सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजकर 11 मिनट पर सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लैटिनम सोसाइटी के पास की है और मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी सुबह छह आठ मिनट पर सोसाइटी के बाहर आकर रुकी और तीन मिनट बाद अचानक उसमें आग लग गई है। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें दो पुरुषों के शव मिले।
अवस्थी ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यम से शवों का शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाड़ी में किसी तरह का धमाका हुआ, जिसके बाद आग लगी। हालांकि, पुलिस ने इस बात पुष्टि नहीं की है। -
आगर मालवा/खरगौन. मध्य प्रदेश के आगर मालवा और खरगौन जिलों में हुए दो अलग-अगल सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों हादसे बीते 24 घंटे में हुए।
कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी गगन बादल ने कहा कि आगर मालवा जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर इंदौर-कोटा राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात 11 बजे एक कार ट्रक से टकराने के बाद एक मोटरसाइकिल में जा भिड़ी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल गए। उन्होंने बताया, ''कार में सवार यात्रियों में से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई। वहीं, हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एपचार के लिये उज्जैन भेजा गया है।'' कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी बी. एल. मंडलोई ने कहा कि एक अन्य दुर्घटना में खरगौन जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर हल्दिया घाटी इलाके में शुक्रवार शाम एक ट्रक के दोपहिया वाहन से टकरा जाने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि व्यक्ति अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था, जो एक मोड़ पर ट्रक से टकरा गई। प्रभारी ने कहा,''हादसे में व्यक्ति की पत्नी, उनकी तीन वर्ष की बेटी और बेटे की मौत हो गई।''
उन्होंने कहा कि व्यक्ति और उसकी डेढ़ वर्ष की बेटी घायल हैं, जिनका खरगौन के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों हादसों के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। -
जींद. उचाना शहर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों की मदद के लिए बैंकमित्र के तौर पर काम करने वाले एक युवक के कार्यालय में आया व्यक्ति शनिवार को आंखों में मिर्च झोंक वहां से थैले में रखे एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उचाना थाना प्रभारी बलवान बूरा ने बताया कि बैंकमित्र के तौर पर ग्राहकों के रुपये जमा कराने व निकालने आदि में मदद करने वाले बलकार ने थाने में दी शिकायत में कहा है कि शनिवार को सुबह नौ बजे यह घटना हुई। शिकायत में कहा गया है कि तब बलकार अपने कार्यालय में आने के बाद उसकी साफ-सफाई कर रहा था। बूरा के अनुसार कार्यालय में आए एक युवक के हाथ मैं बैंक की पासबुक थी और उसने बलकार से रुपये बैंक में जमा कराने के लिए मदद की बात कही, जिस पर उसने कुछ देर रुकने को कहा। पुलिस के अनुसार उसने बलकार की आंख में मिर्च झोंक दी और वहां थैले में रखे एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि बलकार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है।
-
तिरुवनंतपुरम. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रॉकेट प्रक्षेपण की 60वीं वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन किया और भारत की अंतरिक्ष आकांक्षाओं को वास्तविकता में तब्दील करने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) की सराहना की। केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सिंह ने यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रयान मिशन की सफलता इसरो के पहले रॉकेट प्रक्षेपण के 60वें वर्ष में मिली। विदेश एवं संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने अपने संबोधन में इसरो के वैश्विक योगदान की सराहना की और आधिकारिक विदेशी यात्राओं के दौरान गणमान्य व्यक्तियों से मिली प्रशंसा का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि न केवल अंतरिक्ष, बल्कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भी भारत की उपलब्धियां कई राष्ट्राध्यक्षों के लिए गर्व का स्रोत है। इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वीएसएससी के निदेशक डॉ. एस उन्नीकृष्णन नायर, आईआईएसटी कुलाधिपति डॉ. बी एन सुरेश, पूर्व एसपीएल निदेशक प्रोफेसर आर शशिधरन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वर्ष 1963 की ऐतिहासिक घटना की याद दिलाने वाला एक कार्यक्रम उसी स्थान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आरएच 200 रॉकेट प्रक्षेपण, एक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी, छात्रों के साथ चर्चा और वैज्ञानिकों द्वारा ज्ञानवर्धक व्याख्यान शामिल था।
-
जयपुर. राजस्थान के पाली जिले में एक राजनीतिक दल के एजेंट की शनिवार को मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंट शांति लाल की संभवत: हृदय गति रुकने के कारण मौत हुई। एक अधिकारी ने बताया कि सुमेरपुर निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 47 पर राजनीतिक दल के एजेंट शांति लाल मतदान केंद्र पर ही गिर गये। अधिकारी ने बताया कि शांति लाल को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा, "संभवत: हृदय गति रुकने के कारण ऐसा हुआ।"
राज्य की 200 विधानसभा सीट में से 199 पर मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। करणपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया है। -
उत्तरकाशी/नयी दिल्ली. सिलक्यारा में धंसी निर्माणाधीन सुरंग में ‘ड्रिल' करने में प्रयुक्त ऑगर मशीन के ब्लेड मलबे में फंसने से काम बाधित होने के बाद दूसरे विकल्पों पर विचार किए जाने के बीच शनिवार को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ ने उम्मीद जताई कि पिछले 13 दिन से फंसे 41 मज़दूर अगले महीने क्रिसमस तक बाहर आ जाएंगे। शुक्रवार को लगभग पूरे दिन ‘ड्रिलिंग' का काम बाधित रहा, हालांकि समस्या की गंभीरता का पता शनिवार को चला जब सुरंग मामलों के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने संवाददाताओं को बताया कि ऑगर मशीन ‘‘खराब'' हो गई है। आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ डिक्स ने पत्रकारों से कहा, ''ऑगर मशीन का ब्लेड टूट गया है, क्षतिग्रस्त हो गया है।'' श्रमिकों के सुरक्षित होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, '' ऑगर मशीन को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए हम अपने काम करने के तरीके पर पुनर्विचार कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी 41 लोग लौटेंगे।'' जब डिक्स से इस संबंध में समयसीमा बताने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा वादा किया है कि वे क्रिसमस तक घर आ जाएंगे।'' वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा कि इस अभियान में लंबा समय लग सकता है । हसनैन ने नयी दिल्ली में कहा, ‘‘इस अभियान में लंबा समय लग सकता है।''
दरअसल, अधिकारी अब दो विकल्पों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं - मलबे के शेष 10 या 12 मीटर हिस्से में हाथ से ‘ड्रिलिंग' या ऊपर से 86 मीटर नीचे ‘ड्रिलिंग'। हाथ से ‘ड्रिलिंग' (मैनुअल ड्रिलिंग) के तहत अलग-अलग श्रमिकों के बचाव मार्ग के पहले से ही 47-मीटर हिस्से में जाकर सीमित स्थान में एक अल्प अवधि के लिए ‘ड्रिलिंग' करना और फिर किसी और को कार्यभार संभालने के लिए बाहर आना शामिल होगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, यह योजनाबद्ध निकासी मार्ग में फंसे उपकरणों को बाहर लाते ही शुरू हो सकता है। लंबवत ‘ड्रिलिंग' के लिए शनिवार को मौके पर पहले से ही लाए गए भारी उपकरण लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने पहले कहा था कि इसमें कई सप्ताह लग सकते हैं। हसनैन ने कहा यह प्रक्रिया ‘‘अगले 24 से 36 घंटे'' में शुरू हो सकती है। उन्होंने संकेत दिया कि अब जिन दो मुख्य विकल्पों पर विचार किया जा रहा है उनमें से यह सबसे तेज विकल्प है। शुक्रवार को कुछ देर की ‘ड्रिलिंग' से पहले 800 मिलीमीटर चौड़े इस्पात के पाइप का 46.8 मीटर हिस्सा ड्रिल किए गए मार्ग में धकेल दिया गया था। सुरंग के ढहे हिस्से की लंबाई करीब 60 मीटर है। धामी ने संवाददाताओं को बताया कि ब्लेड के लगभग 20 हिस्से को काट दिया गया है और शेष काम पूरा करने के लिए हैदराबाद से एक प्लाज्मा कटर हवाई मार्ग से लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर ‘मैन्युअल ड्रिलिंग' शुरू हो जाएगी।
चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रही सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था, जिससे उसमें काम कर रहे 41 श्रमिक फंस गए थे। तब से विभिन्न एजेंसियां उन्हें बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। -
कोच्चि. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को कहा कि कोचीन विश्वविद्यालय में भगदड़ में चार छात्रों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह दुर्घटना विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान हुई। जॉर्ज ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “कलामसेरी मेडिकल कॉलेज में चार व्यक्तियों के शव मिले हैं।
-
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिरक्षा विज्ञानियों ने खसरा और रूबेला से बच्चों के बचाव के लिए आज वैक्सीन 'माबेला' जारी कर दिया। वियतनाम के पॉलीवैक इंस्टीट्यूट के साथ साझेदारी में विकसित इस वैक्सीन को आईआईएल डिवीजन ह्यूमन बायोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के 25वें समारोह के हिस्से के रूप में तमिलनाडु के ऊटी में जारी किया गया। आईआईएल ने बताया कि व्यापक मानव नैदानिक परीक्षणों के माध्यम से यह वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी सिद्ध हुआ है। घातक खसरा और रूबेला पर नियंत्रण के लिए इस वैक्सीन को जारी करने की तत्काल आवश्यकता थी।
- कोकराझार। उत्तराखंड में निर्माणाधीन सुरंग के अंदर 14 दिनों से फंसे असम के दो मजदूरों के परिवार के सदस्य उन्हें वहां से सुरक्षित तरीके से निकाले जाने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इन दोनों श्रमिकों के परिजनों को उम्मीद है कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग के अंदर मौजूद सभी श्रमिकों को जल्द ही निकाल लिया जाएगा। सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने से उसमें कुल 41 श्रमिक फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने का अभियान किसी न किसी कारण से बाधित हो रहा है। कोकराझार जिले के रामफलबिल गांव के रहने वाले 40 वर्षीय रामप्रसाद नारजरी और 35 वर्षीय संजय बासुमतारी मई में वहां गए थे। बासुमतारी के पिता धीरेन बासुमतारी ने कहा, ‘‘हम केवल उम्मीद और प्रार्थना कर सकते हैं कि सभी को जल्द ही वहां से सुरक्षित निकाल लिया जाए और वे अपने-अपने घर लौट आएं।'' उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें बचाने के लिए कई अत्याधुनिक मशीनें लेकर आई है लेकिन इसमें काफी समय लग रहा है और ‘‘अब हम चिंतित हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां से कुछ नहीं कर सकते, केवल ईश्वर और सरकार पर भरोसा रख सकते हैं। मेरा बड़ा बेटा रॉकेट बासुमतारी भी वहां काम कर रहा था और वह ही हमें अंदर फंसे लोगों के बारे में जानकारी दे रहा है।'' नारजरी की पत्नी सुमित्रा ने उत्तराखंड और केंद्र सरकार से फंसे हुए सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘हमें खबर मिल रही है कि उन्हें भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन हम उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। हमें उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद है।''
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 107वी कडी होगी।
यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और आकाशवाणी समाचार वेबसाइट, न्यूज ऑन ए.आई.आर. मोबाइल ऐप तथा नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होगा। मन की बात कार्यक्रम का आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद इस कार्यक्रम का क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारण किया जाएगा। - नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की 2008 में हुई हत्या के मामले में शनिवार को चार दोषियों को आजीवन कारावास, जबकि पांचवें दोषी को तीन साल जेल की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार पांडेय ने सजा सुनाते हुए कहा कि यह अपराध ‘दुर्लभतम’ मामलों की श्रेणी में नहीं आता है, इसलिए मौत की सजा का अनुरोध अस्वीकार किया जाता है।अदालत ने मामले में दोषी करार दिये गए रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक और अजय कुमार को आजीवन कारावास, जबकि पांचवें दोषी अजय सेठी को तीन साल साधारण कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने कपूर, शुक्ला, मलिक और कुमार पर 1.25-1.25 लाख रुपये का जबकि सेठी पर 7.25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।अदालत ने कहा कि सेठी पहले ही 14 साल से अधिक समय जेल में गुजार चुका है।इसने कहा कि दोषियों पर लगाई गई कुल जुर्माना राशि पीड़िता के परिवार को दी जाएगी।सुनवाई के दौरान पीड़िता की मां माधवी विश्वनाथन ने अदालत से कहा कि वह पिछले 15 साल से न्याय मिलने का इंतजार कर रही हैं।एक प्रमुख अंग्रेजी समाचार चैनल में पत्रकार के रूप में कार्यरत विश्वनाथन की 30 सितंबर, 2008 की देर रात दक्षिणी दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह कार्य स्थल से घर लौट रही थीं।पुलिस ने दावा किया था कि हत्या का मकसद लूटपाट करना था।अदालत ने 18 अक्टूबर को रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक और अजय कुमार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधानों के तहत दोषी करार दिया था।अजय सेठी को आईपीसी की धारा 411 (चोरी की संपत्ति बेईमानी से प्राप्त करने) तथा संगठित अपराध को बढ़ावा देने, जानबूझकर मदद करने और संगठित अपराध की आय प्राप्त करने की साजिश रचने के लिए मकोका के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया था।अभियोजन पक्ष के अनुसार, कपूर ने लूटपाट करने के लिए 30 सितंबर, 2008 को दक्षिण दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर विश्वनाथन की कार का पीछा करते समय उन्हें गोली मार दी थी। कपूर के साथ शुक्ला, कुमार और मलिक भी थे। अभियोजन पक्ष ने कहा कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार सेठी उर्फ चाचा से बरामद की थी।
-
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स, नई दिल्ली द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार योग का अभ्यास करने से मिर्गी से पीड़ित वयस्कों में हीनता की भावना कम हो सकती है। एम्स के न्यूरोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. मंजरी त्रिपाठी ने ये जानकारी दी। उनका कहना है कि योगाभ्यास मिर्गी से पीड़ित लोगों में मिर्गी के प्रति हीनता के विचार को कम करके जीवन की समग्र गुणवत्ता को बढ़ाता है।
-
नई दिल्ली। देश में दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए चार जैनरिक दवाओं का निर्माण शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इनसे दुर्लभ बीमारियों से पीडित मरीजों को कम कीमत पर दवाई मिल सकेंगी। चार दुर्लभ बीमारियों- टाइरोसिनेमिया टाइप-1, गौचर्स रोग, विल्सन्स डिजीज और ड्रावेट-लेन्नॉक्स गैसटॉट सिन्ड्रोम के लिए ये दवाएं अब बाजार में उपलब्ध हैं।
नीति आयोग ने स्वास्थ्य संबंधी सदस्य डॉ. वी.के पॉल ने नई दिल्ली में कहा कि इन बीमारियों के लिए फिलहाल आठ दवाएं हैं जिनमें से चार बाजार में उपलब्ध हैं। बाकी चार अनुमति की प्रक्रिया में हैं।उन्होंने बताया कि भारतीय विनिर्माता ये दवाएं बना रहे हैं। टाइरोसिनेमिया टाइप-1 को पीलिया, बुखार बिगडने और लीवर कैंसर से पहचाना जाता है, इसके उपचार के लिए निटिसिनॉन औषधि विकसित की गई है। पहले इस औषधि का आयात किया जाता था। बच्चे के शरीर के वजन के आधार पर प्रतिवर्ष इस दवा पर दो करोड 20 लाख रूपए खर्च करने पडते थे। अब यह खर्च घटकर ढाई लाख रूपए रह जाएगा।गौचर्स रोग के उपचार के लिए ऐलिगलुस्टैट दवा विकसित की गई है। इस बीमारी से रोगी का लीवर बढ जाता है और थकान होने लगती है। विल्सन्स डिजीज के कारण आरबीसी हीमोलोसिसि हो जाता है। इसके उपचार के लिए स्वदेशी दवा ट्राईएंटीन विकसित की गई है।ड्रावेट-लेन्नॉक्स गैसटॉट सिन्ड्रोम के उपचार के लिए कैनाबिडिओल विकसित किया गया है। इसका घोल मुंह के जरिए दिया जाता है। इसे पहले इन दुर्लभ बीमारियों के लिए उपलब्ध सभी दवाओं का आयात किया जाता था और यह इलाज बहुत महंगा पडता था। दुर्लभ बीमारी ऐसी अवस्था है जिससे बहुत कम लोग पीडित होते हैं। किसी देश में एक समय केवल छह से आठ प्रतिशत जनसंख्या ही ऐसे रोगों से पीड़ित होती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में इस तरह के करीब दस करोड़ रोगी होंगे और इनमें से लगभग 80 प्रतिशत रोग जैनेटिक हैं। -
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक क्रेन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार महिला की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। मृतक महिला अपने मायके (पीहर) में भात न्योतने (शगुन) जा रही थी। उसकी 2 बेटियों की 12 दिन बाद शादी है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में 36 साल के एक व्यक्ति की आरोपी पत्नी ने कथित तौर पर हत्या उसकी कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी ने पति के नाक पर जोरदार मुक्का मारा था, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पत्नी अपना जन्मदिन मनाने के लिए दुबई जाना चाहती थी, लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम निखिल खन्ना (38) है। वह रियल एस्टेट डेवलपर था। हादसा वनवाड़ी इलाके में हुआ। पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर को मृतक की आरोपी पत्नी रेणुका (36) का जन्मदिन था। वह दुबई में जन्मदिन मनाना चाहती थी, लेकिन निखिल उसे नहीं ले गया। इसके बाद 5 नवंबर को दोनों की मैरिज एनिवर्सरी थी। आरोपी रेणुका अपने पति से गिफ्ट मिलने की उम्मीद लगाए थी, लेकिन निखिल ने कोई गिफ्ट नहीं दिया। इसके कुछ दिन बाद आरोपी रेणुका अपने एक रिश्तेदार के जन्मदिन पर दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन निखिल ने इसके लिए भी हां नहीं की। इन सभी मुद्दों पर 24 नवंबर को दोनों के बीच बहस हुई। बात बढ़ी तो गुस्से में आरोपी रेणुका ने निखिल की नाक पर मुक्का मार दिया। इसकी वजह से निखिल की नाक से खून बहना शुरू हो गया और कुछ देर में निखिल बेहोश हो गया। पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी महिला ने पति को मुक्का मारा था या किसी और चीज से वार किया था। पोस्टमॉटर्म के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ पाएगा।
-
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में शनिवार 25 नवंबर को तेजस फाइटर प्लेन में उड़ान भरी। पीएम ने कहा- तेजस में सफलतापूर्वक सॉर्टी की। ये गजब का अनुभव रहा। इस उड़ान से मेरे अंदर देश की स्वदेशी क्षमताओं पर भरोसा और बढ़ गया है। पीएम ने ये भी लिखा- मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं।
भारतीय वायुसेना, डीआरडीओ और एचएएल के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। तेजस में उड़ान भरने से पहले प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड भी पहुंचे थे। तेजस को एचएएल ने डेवलप किया है। यह सिंगल इंजन वाला हल्का लड़ाकू विमान है। वायुसेना में इसकी दो स्क्वॉड़्रन शामिल हो चुकी हैं।
- सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना में बृहस्पतिवार को दो भाइयों समेत तीन बच्चों की एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। आगासौद पुलिस स्टेशन की निरीक्षक मैना पटेल ने बताया कि राजेश आदिवासी के बेटे संजय (6) और दीपक (7) और महेंद्र आदिवासी की बेटी मानवी की उनके स्कूल के ठीक पीछे छह फुट पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाते समय मौत हो गई। पटेल ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर बहरी गांव में हुई। मामला तब सामने आया जब एक महिला ने गड्ढे के पास कपड़े पड़े हुए देखे और पुलिस और आसपास के लोगों को सूचित किया। उन्होंने बताया, ‘‘यह घटना 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच हुई। शवों को बाहर निकाल लिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।''
- गाजियाबाद (उप्र) . जिले के पटेल नगर इलाके में 68 वर्षीय एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि सुबह करीब छह बजे राजीव शर्मा (68) ने खुद को गोली मार ली।पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निपुण अग्रवाल ने बताया कि शर्मा ने अपने मुंह में पिस्तौल घुसेड़ कर गोली मारी जो उनके सिर से पार होकर दीवार में जा धंसी। अग्रवाल के अनुसार उनकी पत्नी चंचल (62) ने बताया कि वह अपने बैंक लॉकर से पिस्तौल लेकर आये थे ।पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।डीसीपी ने कहा, पुलिस इसके पीछे के कारण की जांच कर रही है।
- भुवनेश्वर. एक रॉयल बंगाल बाघ चार राज्यों से होते हुए 2,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर ओडिशा के एक जंगल में जा पहुंचा जिसे शायद अपने लिए एक उपयुक्त स्थानी की तलाश है। एक वन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसी बाघ को पहले महाराष्ट्र के जंगल में देखा गया था।परालाखेमुंडी प्रभागीय वन अधिकारी एस. आनंद ने कहा कि जो धारियां इस बाघ के शरीर पर है यह महाराष्ट्र के एक जंगल में देखे गए बाघ की तस्वीरों पर पाई गई धारियों के समान है। इसे सितंबर के बाद अब ओडिशा के गजपति जिले के महेंद्र वन क्षेत्र में देखा गया था। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकार क्षेत्र में बाघ के देखे जाने के बाद से गजपति जिले में पारलाखेमुंडी वन प्रभाग के अधिकारी इसकी चाल पर नजर रख रहे हैं। आनंद ने कहा कि इस क्षेत्र में बाघ को पहली बार देखा गया था जिसके बाद उन्होंने बाघ के मूल स्थान का पता लगाने के लिए उसकी तस्वीरें और अन्य विवरण भारतीय वन्यजीव संस्थान को भेजे। वन अधिकारी ने कहा, "इसकी अनूठी धारियों और अन्य विवरणों से यह पुष्टि हुई है कि बाघ लगभग 2,000 किलोमीटर की दूरी तय कर महाराष्ट्र से ओडिशा पहुंचा है। बाघ ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की यात्रा की है।" वहीं, बाघ द्वारा एक गाय को मार डालने के बाद अनलाबारा गांव के निवासी घबरा गए हैं।अनलाबारा गांव के एक ग्रामीण ने कहा कि वह बाघ के हमला करने से पहले वन विभाग से बाघ को पकड़ने और उसे किसी वन्यजीव अभयारण्य में स्थानांतरित करने का अनुरोध करते हैं। परलाखेमुंड के सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) अशोक बेहरा ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क करने के लिए पांच दलों को तैनात किया गया है जिसमें 35 सदस्य हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुशांत नंदा ने लोगों से दहशत में न आने और वन अधिकारियों की सलाह का पालन करने की अपील की है।
- कौशांबी . जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में संपत्ति पर कब्जे को लेकर एक युवक ने अपनी सौतेली मां की कथित रूप से कुल्हाड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में संपत्ति विवाद में बृहस्पतिवार को आरोपी विजय सिंह ने अपने सौतेली मां सरोज देवी (52) के सिर पर कुल्हाड़ी के डंडे से बार-बार प्रहार किया और सरोज देवी की मौके पर ही मौत हो गई । उन्होंने बताया कि सरोज देवी के घर में आरोपी सौतेले बेटे विजय सिंह के अलावा कोई अन्य सदस्य नहीं है,इसलिए ग्राम चौकीदार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी सौतेले बेटे विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
-
नयी दिल्ली ।उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि राज्यपाल बिना कार्रवाई के अनिश्चितकाल के लिए विधेयकों को लंबित नहीं रख सकते। न्यायालय ने साथ ही कहा कि राज्य के गैर निर्वाचित प्रमुख के तौर पर राज्यपाल संवैधानिक शक्तियों से संपन्न होते हैं लेकिन वह उनका इस्तेमाल राज्य विधानमंडलों द्वारा कानून बनाने की सामान्य प्रक्रिया को विफल करने के लिए नहीं कर सकते।प्रधान न्यायाधीश डी वाई चद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई संवैधानिक लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों के विपरीत होगी जो शासन के संसदीय स्वरूप पर आधारित है।
पीठ ने पंजाब सरकार की एक याचिका पर 10 नवंबर के अपने आदेश में कहा, ‘‘राज्य के गैर निर्वाचित प्रमुख के तौर पर राज्यपाल संवैधानिक शक्तियों से संपन्न होते हैं। लेकिन इन शक्तियों का इस्तेमाल राज्य विधानमंडलों द्वारा कानून बनाने की सामान्य प्रक्रिया को विफल करने के लिए नहीं किया जा सकता।’’ पीठ ने अपने आदेश में कहा कि अगर राज्यपाल किसी विधेयक को मंजूरी देने से रोकने का निर्णय लेते हैं तो उन्हें विधेयक को पुनर्विचार के लिए विधानमंडल के पास वापस भेजना होता है। - कोच्चि । कोच्चि महिला पुलिस थाने की सिविल पुलिस अधिकारी एम ए आर्य ने करुणा की एक नई मिसाल पेश करते हुए चार माह के शिशु को स्तनपान कराया क्योंकि उसकी बीमार मां पास के एक अस्पताल में भर्ती है और बच्चा भूख से बिलख रहा था।महिला पुलिस अधिकारी का नौ माह का शिशु है और उन्होंने ‘एर्नाकुलम जनरल हॉस्पिटल’ की गहन देखभाल इकाई में भर्ती पटना की एक महिला के भूख से बिलख रहे बच्चे को स्तनपान कराने का फैसला किया ।महिला के चार बच्चे हैं और उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं है। इसलिए इन बच्चों को गुरुवार को ‘कोच्चि सिटी विमेन्स स्टेशल’ लाया गया।पुलिस के मुताबिक परिवार कुछ वक्त से केरल में रह रहा है और महिला का पति एक मामले में जेल में है। पुलिसकर्मियों ने तीन बड़े बच्चों को जहां भोजन मुहैया कराया वहीं चार माह के शिशु को स्तनपान कराने का निर्णय स्वंय पुलिस अधिकारी ने लिया।सिटी पुलिस ने आर्या के इस कदम के लिए उसकी सराहना की है।पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार बच्चों की कुशल क्षेम सुनिश्चित करते हुए उन्हें एक बाल देखभाल गृह में भेजा गया है। पुलिस ने महिला पुलिस अधिकारी की शिशु को गोद में लिए हुए की एक तस्वीर की साझा की है।
-
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे, त्योहारों के मद्देनजर अतिरिक्त भीड़भाड़ से बचने के लिए नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच आरक्षित विशेष रेलगाड़ी चलाएगा। नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पेशल रेलगाड़ी 25 नवम्बर को रात 11 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान करेगी। वापसी में यह गाडी श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए 27 नवम्बर को शाम छह बजकर 50 मिनट पर चलेगी। वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह विशेष रेलगाड़ी मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और ऊधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
-
नई दिल्ली। केंद्र सरकार डीपफेक से निपटने के लिए नियम जारी करेगा। डीपफेक लोकतंत्र व समाज के लिए नए खतरे पैदा करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में कहा कि डीपफेक से निपटने, समाज के विश्वास को मजबूत करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है।
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि उन्होंने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लोगों, आर्टिफिशल इंटेलीजेंस में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही कंपनियों और डीपफेक से निपटने वाले विशेषज्ञों के साथ बैठक की है। बैठक में सभी इस बात पर सहमत थे कि डीपफेक को विनियमित किए जाने के लिए चार स्तंभों की जरूरत है। इन स्तंभों में डीपफेक की पहचान करना, गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकना, रिपोर्टिंग तंत्र को मजबूत करना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।










.jpg)








.jpeg)
.jpeg)

.jpg)





