- Home
- देश
- नयी दिल्ली ।.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह 13 जनवरी को गंगा नदी में जिस क्रूज को हरी झंडी दिखाकर 51 दिनों की यात्रा पर रवाना करेंगे, वह देश की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और उसकी विविधता के खूबसूरत पहलुओं की खोज करने का एक अनूठा अवसर है।.मोदी दुनिया के सबसे बड़े ‘रिवर क्रूज’ को लेकर केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। श्री मोदी शुक्रवार को गंगा विलास क्रूज को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रवाना करेंगे। इस तीन मंजिला लग्जरी क्रूज में 80 से अधिक यात्री वाराणसी से असम में डिब्रूगढ़ तक की यात्रा करेंगे।
-
इंदौर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 2022 के दौरान भारतवंशियों द्वारा देश में भेजी गई रकम इसके पिछले साल के मुकाबले 12 प्रतिशत बढ़कर करीब 100 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गई। देश के विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने ये आंकड़े पेश किए।
सीतारमण ने इंदौर में ‘‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन'' के एक सत्र के दौरान कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद 2022 के दौरान भारतवंशियों ने विदेश से देश में लगभग 100 अरब अमेरिकी डॉलर भेजे जो 2021 के मुकाबले 12 प्रतिशत ज्यादा है।'' उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने सोचा था कि महामारी के प्रकोप के चलते भारत लौटे पेशेवर शायद लौटकर विदेश नहीं जाएंगे, लेकिन वे वहां पहले के मुकाबले ज्यादा तादाद में रोजगार के लिए गए और पहले के मुकाबले ज्यादा रकम देश में पहुंचाई।''
वित्त मंत्री ने प्रवासी भारतीयों को ‘‘भारत का वास्तविक राजदूत'' करार दिया और उनसे अपील की कि जहां तक संभव हो सके, वे भारत में बने उत्पादों और सेवाओं का इस्तेमाल करें ताकि देश के अलग-अलग ब्रांड का दुनिया भर में प्रचार हो सके। उन्होंने कहा कि भारतवंशियों द्वारा देश के छोटे-बड़े कारोबारियों के साथ भागीदारी भी की जानी चाहिए ताकि आजादी के अमृत काल के दौरान अगले 25 साल में प्रवासी भारतीयों के उद्यमिता कौशल को भुनाया जा सके। सीतारमण ने यह भी कहा कि ‘‘चीन प्लस वन'' नीति के बाद दुनिया अब ‘‘यूरोपीय संघ (ईयू) प्लस वन'' नीति की बात भी कर रही है।
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के सामने भारत को ऐसे देश के रूप में पूरी मजबूती से प्रस्तुत कर रही है जहां वे चीन और ईयू के अलावा अपने कारखाने लगा सकती हैं। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल तकनीक, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर डिजाइनिंग, दवा निर्माण व अन्य क्षेत्रों में भारतीय पेशेवरों के दबदबे का हवाला देते हुए कहा कि देश ज्ञान और प्रगति का वैश्विक केंद्र बन रहा है।
वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘आजादी के अमृत काल में आकांक्षाओं से भरा भारत चार ‘‘आई'' पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा जिनमें इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा), इन्वेस्टमेंट (निवेश), इनोवेशन (नवाचार) और इन्क्लूजन (समावेशन) शामिल हैं। -
बेंगलुरु. बेंगलुरु में एचबीआर लेआउट के पास आउटर रिंग रोड पर ‘नम्मा मेट्रो' (बेंगलुरु मेट्रो) का एक निर्माणाधीन खंभा गिरने से एक महिला (30) और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है, जब खंभे के निर्माण के लिए लगाए गए टीएमटी सरिये उनके स्कूटर पर गिर गए। खंभे की ऊंचाई 40 फुट से ज्यादा और वजन कई टन बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने कहा, ‘‘दोनों के सिर पर चोट आई थी। हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। खून काफी बह गया था और रक्तचाप भी गिर गया था।'' हादसे में महिला का पति और दूसरा बच्चा भी घायल हो गए, उनकी हालत स्थिर है।
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने धारवाड़ में पत्रकारों से बात करते हुए घटना की जांच कराने और शोक संतप्त परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे अभी इसके बारे में पता चला है, हम इसकी जांच कराएंगे.. हम खंभा गिरने के कारणों का पता लगाएंगे और मुआवजा भी देंगे।'' पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल के आसपास जाम लग गया था। -
मुंबई। मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने एक बैग में छुपाकर रखी गई 28.1 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त की है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बैग में मादक पदार्थ को छुपाने के लिए खासतौर पर जगह बनाई गई थी।
विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यात्री इथोपिया के अदिस अबाबा से 2.81 किलोग्राम कोकीन लेकर आया था और शुक्रवार को प्रतिबंधित पदार्थ की जब्ती के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। विज्ञप्ति में बताया गया है कि बैग में कोकीन को छुपाने के लिए खास जगह बनाई गई थी और आरोपी नशीले पदार्थ को दिल्ली ले जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने बैग में उस स्थान के ऊपर कपड़े रख दिए थे जहां कोकीन को छुपाकर रखा गया था ताकि अधिकारियों को चकमा दिया जा सके।
आरोपी उत्तराखंड में नैनीताल का रहने वाला है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर आरोपी की एक महिला से बातचीत हुई थी जिसने उसे मुनाफे का लालच देकर तस्करी करने के लिए लुभाया था। उसमें कहा गया है कि इस वर्ष मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग तीन बार मादक पदार्थ बरामद कर चुका है। -
मोरीगांव. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मां को ले जा रहा एक वाहन मंगलवार को मोरीगांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर मामूली दुर्घटना का शिकार हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हादसे में हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
मोरीगांव के जिला परिवहन अधिकारी बपन कालिता ने बताया, “सरमा की मां मृणालिनी देवी और भाई दिगंत विश्व शर्मा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुवाहाटी से कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू जा रहे थे, तभी सिलसंग इलाके में तेज रफ्तार से जा रही एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।” कालिता ने कहा कि जिला पुलिस अधिकारियों ने गुवाहाटी लौटने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की।
दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि गाड़ी और चालक का पता लगाने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। मृणालिनी देवी असम साहित्य सभा की उपाध्यक्ष हैं, जबकि मुख्यमंत्री के भाई गुवाहाटी में एक प्रकाशक और किताबों की एक दुकान के मालिक हैं। -
नयी दिल्ली. कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे उत्तर भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है। अगले चार दिनों तक राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत में शीत लहर की स्थिति की संभावना नहीं है। हालांकि अगले चौबीस घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। पिछले चौबीस घंटों के दौरान मौसम की बात करें तो दिल्ली में मंगलवार को शीतलहर की स्थिति से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण थोड़ी राहत मिली। इस वजह से उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। राजस्थान के चुरु में सबसे कम 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। हालांकि घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई जिससे सड़क तथा रेल यातायात प्रभावित हुआ।
दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सोमवार को 3.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले, मंगलवार को 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड और पालम के मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.4 डिग्री सेल्सियस और 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे पहले, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 1.9 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 2.2 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 4 डिग्री सेल्सियस, बृहस्पतिवार को 3 डिग्री सेल्सियस और बुधवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को ज्यादातर स्थानों पर कड़ाके की ठंड रही और सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता में भी गिरावट दर्ज की गई। पंजाब के बठिंडा में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 7.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 10.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.3 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 8.5 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में पांच डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 7.2 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया लेकिन श्रीनगर और कुपवाड़ा में कुछ बेहतर स्थिति रही। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सप्ताह के आखिर तक घाटी एक और पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में आ सकती है। श्रीनगर में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछली रात 0.9 डिग्री सेल्सियस था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, ‘‘उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से शीत लहर की स्थिति कम हो गई है और अगले चार दिनों के दौरान उत्तर भारत में शीत लहर की स्थिति की संभावना नहीं है।'' मौसम विज्ञानी तीव्र ठंड के लंबे दौर के लिए दो पश्चिमी विक्षोभों के बीच एक बड़े अंतर को जिम्मेदार ठहराते हैं, जिसका अर्थ है कि बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाएं सामान्य से अधिक समय तक चलीं। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि जब एक पश्चिमी विक्षोभ (मध्य पूर्व से आने वाली गर्म नम हवाओं वाली एक मौसम प्रणाली) एक क्षेत्र में पहुंचता है, तो हवा की दिशा बदल जाती है। इसलिए, पहाड़ों से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं कुछ दिनों के लिए बहना बंद कर देंगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। उसने कहा अगले चौबीस घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा और ठंड की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने कहा कि हालांकि इसके बाद इस स्थिति में सुधार की संभावना है।
उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में पंजाब, बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में कोहरे की घनी परत दिखाई दे रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। मौसम कार्यालय के मुताबिक, दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच रह जाती है तो उस समय ‘बहुत घना' कोहरा होता है। वहीं, 51 से 200 मीटर के बीच दृश्यता की स्थिति में ‘घना', 201 से 500 मीटर के बीच ‘मध्यम' और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता की स्थिति में ‘हल्का' कोहरा होता है। दिल्ली में सोमवार को लगातार पांचवें दिन शीतलहर जारी थी और कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित रहा। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि पालम वेधशाला में रविवार रात साढ़े आठ बजे से सोमवार शाम साढ़े चार बजे के बीच दृश्यता 1,000 मीटर से कम ही दर्ज की गई। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण 39 ट्रेन एक घंटे से साढ़े पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। आईएमडी ने असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान घना कोहरा जारी रहने की संभावना जताई है। उसने कहा है कि पूर्वी भारत में अगले चौबीस घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होने वाली है। उसके मुताबिक बिहार, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थित फिलहाल बनी रहेगी। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महिला पथ संचलन एवं बैंड टुकड़ी राष्ट्रीय राजधानी में आगामी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टुकड़ी फिलहाल कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए अभ्यास कर रही है। उसे गणतंत्र दिवस 2023 के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय किये गये ध्येय वाक्य ‘नारी शक्ति' के तहत शामिल किया गया है। सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ‘महिला सशक्तीकरण' के विषय पर एक झांकी भी तैयार कर रहा है। इसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की सभी शाखाएं को जगह मिलेगी। सीआरपीएफ में करीब 3.25 लाख कर्मी हैं। सीआरपीएफ के अलावा अन्य सीएपीएफ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल हैं और उन सभी में महिला कर्मी हैं। भारत की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक वैविध्य को प्रदर्शित करने वाला यह परेड हर साल 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर निकाला जाता है और यह राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट होते हुए लालकिले तक जाता है। देश की अंदरुनी सुरक्षा से जुड़ा मुख्य बल सीआरपीएफ को मोटे तौर पर वामचरमपंथ के खतरे का मुकाबला करने, जम्मू कश्मीर में आतंकवादी विरोधी अभियानों और पूर्वोत्तर में उग्रवाद विरोधी अभियानों में तैनात किया जाता है। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार सीआरपीएफ ने 2022 में 128 मुठभेड़ों में 148 आतंकवादियों एवं माओवादियों का सफाया किया। अधिकारियों ने बताया कि उनमें जम्मू कश्मीर में मारे गये 135 आतंकवादी तथा वाम चरमपंथ प्रभावित राज्यों में सफाया किये गये 12 नक्सली तथा असम में मारा गया एक उग्रवादी शामिल है। सीआरपीएफ ने पिछले साल 1883 चरमपंथियों (आतंकवादियों, माओवादियों और उग्रवादियों) को पकड़ा । -
नासिक. छब्बीस सौ अग्निवीरों के पहले जत्थे का यहां के पास स्थित आर्टिलरी ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण शुरु हो गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्निवीरों का प्रशिक्षण एक जनवरी से शुरू हुआ।
आर्टिलरी डिपो रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल एस. के. पांडा ने कहा, ‘‘आर्टिलरी ट्रेनिंग सेंटर, नासिक रोड कैंप में सभी आवश्यक प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। उन्हें तोपची अग्निवीर बनने के लिए कठोर और चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण लेना है...।'' इन अग्निवीरों को भारतीय सेना में तोपची, तकनीकी सहायक, रेडियो ऑपरेटर और चालक के रूप में सेवा करने का अवसर मिलेगा। पांडा ने बताया कि इन अग्निवीरों का प्रशिक्षण 31 सप्ताह का होगा, जिसमें 10 सप्ताह तक बुनियादी प्रशिक्षण दिए जाएंगे और 21 सप्ताह उन्नत प्रशिक्षण के लिए होंगे। -
नयी दिल्ली। बच्चों की प्रतिभा, गुणों, उनके व्यक्तित्व के मजबूत और कमजोर पक्षों का उल्लेख करते हुए सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 1-3 में बच्चों का समग्र रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। इस पायलट परियोजना के पूरा होने पर इसे सीबीएसई से संबद्ध 27, 000 स्कूलों में कक्षा 1-3 में लागू किया जायेगा जिससे करीब 60 लाख बच्चे लाभान्वित होंगे।
सरकार ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति' की सिफारिशों के तहत स्कूली बच्चों की समग्र प्रगति रिपोर्ट कार्ड योजना को जल्द ही पूर्ण रूप से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त स्कूलों में, कक्षा 1 से 3 में लागू किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ अभी पायलट परियोजना के आधार पर सीबीएसई से संबद्ध 74 स्कूलों में कक्षा 1-3 में इस योजना को लागू किया जा रहा है। इनमें 25 केंद्रीय विद्यालय, 16 सरकारी स्कूल, 33 निजी स्कूल शामिल हैं।''
‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुपालन के दो वर्ष' विषय पर शिक्षा मंत्रालय की हाल ही में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि समग्र प्रगति रिपोर्ट कार्ड योजना (हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड) तैयार करने की इस पायलट परियोजना पर दैनिक आधार पर नजर रखी जा रही है। इसमें कहा गया है कि बुनियादी एवं समरूप आंकड़ा एकत्र करने के लिये प्राचार्यो एवं शिक्षकों की राय एवं आकलन के प्रारूप को अंतिम रूप दिया गया है।
इससे रिपोर्ट तैयार करने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ इसके बाद इसे जरूरत के अनुरूप अंगीकार करने के लिये राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझा किया जायेगा।'' इसमें कहा गया है कि सीबीएसई द्वारा विकसित समग्र प्रगति रिपोर्ट कार्ड (हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड) के प्रारूप को 9-12 वीं कक्षा के लिये ढांचागत तैयारी में उपयोग में लाया जायेगा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के आधार पर बच्चों के रिपोर्ट कार्ड के स्वरूप में बदलाव करते हुए समग्र मूल्यांकन पर आधारित समग्र प्रोग्रेस कार्ड तैयार किया जा रहा है ।
इसके तहत हर कक्षा में जीवन कौशल परखने पर जोर होगा ताकि बच्चा जब 12वीं कक्षा पास करके निकलेगा तब उसके पास अपना पूरा पोर्टफोलियो होगा। बच्चों के इस पोर्टफोलियो में उसकी प्रतिभा, गुण, मजबूत एवं कमजोर पक्ष आदि का उल्लेख होगा। इस पद्धति में बच्चों के स्व: मूल्यांकन का आयाम भी जुड़ा होगा जिसमें वे खुद, उनके साथी, उनके अध्यापक और उनके अभिभावक शामिल होंगे। -
अलीबाग। महाराष्ट्र के रायगड जिले में समुद्र तट पर स्कूल पिकनिक के दौरान 15 वर्षीय दो लड़के समुद्र में तैरते समय डूब गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना सोमवार को मुरुड तालुका के काशिद तट पर हुई, जहां औरंगाबाद के एक स्कूल के 70 छात्रों और पांच शिक्षकों का एक समूह पिकनिक मनाने पहुंचा था।
उन्होंने कहा कि कुछ लड़के तैरने के लिए समुद्र में गए और डूबने लगे। तीन लड़कों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि दो अन्य को नहीं बचाया जा सका। अधिकारी ने कहा कि प्रणव कदम और रोहन बडवाल के शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। तीन अन्य लड़कों का अलीबाग के एक सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।फाइल फोटो
-
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में तीन लोगों ने आभूषण की एक दुकान की दीवार में बड़ा छेद कर उसमें सेंध लगाई, हालांकि उनमें से एक को दुकान से चार लाख रुपये से अधिक के गहने चुराते हुए पकड़ लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोपरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को कोपरी इलाके में स्थित आभूषण की दुकान पर हुई। तब आरोपी बगल की दुकान में बतौर बढ़ई काम कर रहे थे।
साप्ताहिक अवकाश के चलते आभूषण की दुकान बंद थी। दोपहर में जब उसका मालिक किसी काम से आया तो उसने दुकान की बत्ती जलते पाया। वह दुकान का शटर उठाकर अंदर घुसा और एक आरोपी को आभूषण उठाते देखा।
अधिकारी के अनुसार, दुकान के मालिक ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया, जबकि आरोपी के दो अन्य सहयोगी भाग गए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से चार लाख रुपये से अधिक के आभूषण बरामद किये गये हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। -
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले स्थित पेंच बाघ अभयारण्य में बाघिन टी-4 ने चार शावकों को जन्म दिया है। बाघिन अब तक कुल पांच बार में 20 शावकों को जन्म दे चुकी है। पाटदेव नाम से मशहूर इस बाघिन टी-4 का जन्म साल 2010 में ‘सुपरमॉम कॉलरवाली बाघिन' से जन्मे पांच शावकों के साथ हुआ था, जिसके नाम पर 29 शावकों को जन्म देने का विश्व कीर्तिमान दर्ज है।
पेंच बाघ अभयारण्य के उप क्षेत्र संचालक रजनीश सिंह ने कहा कि पाटदेव बाघिन (टी-4) के चार नन्हे शावकों को सोमवार, नौ जनवरी को सफारी के दौरान पर्यटकों ने भी देखे हैं। उन्होंने कहा कि इस बाघिन ने पेंच के जंगल में पांचवी बार शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले इस बाघिन ने 2014 से 2020 के बीच अलग-अलग साल में कुल चार बार में 16 शावकों को जन्म दिया था। साल 2014 में बाघिन ने पहली बार चार शावकों को जन्म दिया था जिसमें दो नर शावकों की मौत हो गई थी। शेष सभी वयस्क होने तक बाघिन के साथ रहे।
सिंह ने बताया कि पांचवी बार में बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। बाघिन अब तक पांच बार में 20 शावकों को जन्म दे चुकी है। उन्होंने कहा कि टी-4 बाघिन की उम्र वर्तमान में 12 साल है, जो पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह सफारी कर रहे पर्यटकों के सामने से जैसे ही जंगल की कच्ची सड़क पार करती पाटदेव बाघिन निकली, उसके पीछे-पीछे करीब दो माह उम्र के नन्हे चार शावक चहलकदमी करते सड़क पर आ गए।
बाघिन के साथ चार नन्हे शावकों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। पर्यटकों ने मोबाइल व कैमरे पर बाघिन और नन्हे शावकों के वीडियो, फोटो रिकॉर्ड कर लिए। इंटरनेट पर बाघिन और उसके नन्हे शावकों के वीडियो खूब प्रसारित हो रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक कॉलरवाली बाघिन की विरासत को पाटदेव बाघिन आगे बढ़ा रही है। -
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को कर्नाटक के हुब्बल्लि में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पीएमओ ने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभावान युवाओं को अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए हर साल आयोजित किया जाता है। उसने कहा, ‘‘यह देश के सभी हिस्सों की विविध संस्कृतियों को एक मंच प्रदान करता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना में बांधता है।'' इस वर्ष, राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुब्बल्लि में आयोजित किया जा रहा है।
इसका विषय ‘‘विकसित युवा, विकसित भारत'' है। पीएमओ ने कहा कि महोत्सव के दौरान युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें जी-20 के अलावा काम, उद्योग और नवाचार के भविष्य, 21 वीं सदी के कौशल, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी, लोकतंत्र और शासन में साझा भविष्य और स्वास्थ्य व कल्याण जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। शिखर सम्मेलन में साठ से अधिक प्रख्यात विशेषज्ञ भाग लेंगे। कई प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पीएमओ ने कहा कि प्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों में लोक नृत्य और गीत शामिल होंगे।
स्थानीय पारंपरिक संस्कृतियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया है। गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों में योगाथन शामिल होगा, जिसका उद्देश्य योग करने के लिए लगभग 10 लाख लोगों को जुटाना है। राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा इस आयोजन के दौरान आठ स्वदेशी खेल और मार्शल आर्ट भी प्रस्तुत किए जाएंगे। -
नोएडा (उप्र)। सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में एक व्यक्ति अपनी कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या के बाद शव को कमरे में बंद कर भाग गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शव से बदबू आने के बाद आस-पड़ोस के लोगों ने घटना की सूचना मंगलवार को पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर शव को कब्जे में ले लिया।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में रहने वाले आरोपी सूरज की पत्नी अंजलि (22) का शव मंगलवार सुबह उसके कमरे में मिला। उन्होंने बताया कि अंजिल का आरोपी पति एक हफ्ते से लापता है। उसके मकान पर ताला लगा था। मकान से बदबू आने पर आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि अंजलि के सिर पर चोट और गला दबाए जाने के निशान मिले हैं। उन्होंने कहा, प्रतीत होता है कि अंजलि को धक्का देने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
उन्होंने आशंका जताई की कि अंजलि के आरोपी पति ने ही उसकी हत्या की है। अपर उपायुक्त ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि अंजलि का आरोपी पति सूरज बेरोजगार है, उसकी पत्नी काम करती थी। पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। आरोपी सूरज को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। - अमृतसर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब में प्रवेश कर गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) का दौरा किया। यहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इस अवसर पर राहुल गांधी पगड़ी बांधे नजर आए। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इससे पहले हरियाणा के दूसरे चरण में थी। आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हरियाणा के अंबाला से हुई थी। भारी तादात में लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया। दोपहर बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शंभू बॉर्डर के रास्ते पंजाब में प्रवेश किया।बता दें कि राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, स्थानीय सांसद गुरजीत सिंह औजला और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। हालांकि, पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं को मंगलवार सुबह तक राहुल गांधी के अमृतसर दौरे की जानकारी नहीं थी।उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा सात दिनों तक पंजाब में रहेगी। इस बीच, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश में एक दिन के ठहराव पर रहेगी। इसके बाद ये यात्रा जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी। हालांकि, जम्मू-कश्मीर रवाना होने से पहले समापन के दिन पंजाब के पठानकोट में एक मेगा-रैली का आयोजन किया जाएगा। यहां राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि ये यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा फहराने के साथ समाप्त होगी।
-
नयी दिल्ली. दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने एक जनवरी को कंझावला में एक कार द्वारा 12 किलोमीटर से अधिक घसीटे जाने के बाद मारी गई 20 वर्षीय युवती के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा था कि उनकी सरकार पीड़िता की तरफ से मुकदमा लड़ने के लिए सबसे अच्छे वकील को नियुक्त करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी वादा किया था कि पीड़िता की बीमार मां के इलाज का खर्च भी दिल्ली सरकार वहन करेगी। उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि सक्सेना ने पीड़िता के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने के लिए केजरीवाल द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। -
नयी दिल्ली. दूरसंचार विभाग के सचिव के राजारमन ने सोमवार को संबंधित उद्योग जगत, विभाग के कौशल परिषद, राज्यों और विभिन्न पक्षों से क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने वाले सभी कौशल को बढ़ाने और सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने यह बात 5जी सेवा की शुरूआत के बीच कही है। दूरसंचार को महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए राजारमन ने कहा कि ''डिजिटल कनेक्टिविटी में नेटवर्क और खुदरा क्षेत्र के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में कुशल मानव बल की भारी मांग है। '' उन्होंने दूरसंचार क्षेत्र कौशल परिषद (टीएसएससी) के एक कार्यक्रम में यह बात कही।
राजारमन ने 'सही तरीके के कौशल' की जरूरत पर बल दिया और उद्योग व अन्य सभी संबद्ध पक्षों से कौशल की जरूरतों को पूरा करने के लिए संयुक्त रूप से समाधान तलाशने के लिए कहा। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 29 दिसंबर, 2022 और सात जनवरी, 2023 के बीच समुदाय से लिए गए 324 कोविड पॉजिटिव नमूनों की ‘सेंटिनल सीक्वेंसिंग' से पता चला है कि इनमें सभी में ओमीक्रोन स्वरूपों की मौजूदगी मिली जिनमें बीए.2 और इसके उप-वंश 2.75, एक्सबीबी (37), बीक्यू.1 और बीक्यू.1.1 (5) तथा अन्य शामिल हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जिन क्षेत्रों में इन स्वरूपों का पता चला है, वहां मृत्यु दर या संक्रमण के मामलों में वृद्धि की सूचना नहीं है। इसके अलावा, एक्सबीबी (11), बीक्यू.1.1 (12) और बीएफ7.4.1 (1) पचास अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के पॉजिटिव नमूनों में पाए गए मुख्य स्वरूप थे, जिनके नमूनों का अब तक जीनोम अनुक्रमण किया गया है। बयान में कहा गया कि गत 29 दिसंबर और सात जनवरी के बीच 324 पॉजिटिव नमूने अनुक्रमण के लिए 22 इंसाकोग प्रयोगशालाओं में भेजे गए जिनमें सभी में बीए.2 और इसके उप-वंश 2.75, एक्सबीबी (37), बीक्यू.1 और बीक्यू.1.1 (5) जैसे ओमीक्रोन स्वरूपों की मौजूदगी मिली। -
बेंगलुरु (कर्नाटक)। बेंगलुरु के नगवारा इलाके के पास निर्माणाधीन मेट्रो का खंभा गिरा। आउटर रिंग रोड के नागवारा के पास निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है। ये जानकारी डॉ. भीमाशंकर एस गुलेड (डीसीपी, बेंगलुरु ईस्ट) ने दी उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में आउटर रिंग रोड पर नागवारा के पास निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से 2 लोगों (मां-बेटे) की मौत हो गई।
बेंगलुरु में एचबीआर लेआउट के पास आउटर रिंग रोड पर नम्मा मेट्रो (बेंगलुरु मेट्रो) का एक निर्माणाधीन खंभा गिरने से एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है, जब खंभे के निर्माण के लिए लगाए गए टीएमटी सरिये उनके स्कूटर पर गिर गए। खंभे की ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा और वजन कई टन बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोग तुरंत मां और बेटे को नजदीकी अस्पताल ले गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल के आसपास जाम लग गया था।
- नोएडा (उप्र)। ग्रेटर नोएडा में सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत की ‘‘अस्थायी लिफ्ट'' के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक निजी कंपनी के 28 वर्षीय इंजीनियर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह घटना नॉलेज पार्क पुलिस थाना क्षेत्र के तहत सेक्टर-150 में शाम करीब 4.15 बजे हुई। उन्होंने बताया कि एक निर्माणाधीन इमारत की 25वीं मंजिल से एक अस्थायी लिफ्ट (निर्माण सामग्री के परिवहन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली) को हटाने की प्रक्रिया के दौरान यह हादसा हुआ। अपर पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) दिनेश कुमार सिंह ने बताया, ‘‘मृतक की पहचान फिरोजाबाद जिले के निवासी ऋतिक राठौर (28) के रूप में हुई। वह अस्थायी लिफ्ट को हटाने आए थे। लिफ्ट हटाए जाने के दौरान सपोर्टिंग सिस्टम लिफ्ट का भार सहन नहीं कर सका, जिससे यह हादसा हुआ।'' अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक की पत्नी की शिकायत पर ए एस बिल्डर के निदेशक अजय चौधरी, स्पार्टन कंपनी के निदेशक, दो प्रोजेक्ट मैनेजर सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को खाना खाने के बाद कई स्कूली बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खाने में कथित तौर पर सांप मिला था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के मयूरेश्वर प्रखंड के एक प्राथमिक विद्यालय के करीब 30 छात्र मध्याह्न भोजन में परोसा गया खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए। भोजन तैयार करने वाले स्कूल के एक कर्मचारी ने भी दावा किया कि दाल से भरे एक कंटेनर में एक सांप मिला था। उन्होंने कहा, ‘‘बच्चों ने उल्टी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद हमें उन्हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाना पड़ा।'' प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपांजन जाना ने पत्रकारों को बताया कि कई ग्रामीणों की ओर से मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों के बीमार पड़ने की शिकायत मिली है। जाना ने कहा, ‘‘मैंने प्राथमिक विद्यालयों के जिला निरीक्षक को सूचित कर दिया है '' अधिकारी ने कहा कि एक बच्चे को छोड़कर सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह खतरे से बाहर है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अभिभावकों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक का घेराव कर उनके दोपहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
- नयी दिल्ली । दिल्ली के न्यू अशोक विहार इलाके में सोमवार को 20 वर्षीय अविवाहित युवती ने कथित तौर पर अपने नवजात शिशु को इमारत के शौचालय की खिड़की से बाहर फेंक दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अविवाहित युवती ने कलंक से बचने के लिए कथित तौर पर बच्चे को फेंक दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवती ने सोमवार को बच्चे को जन्म दिया। अधिकारियों ने बताया कि नोएडा में निजी कंपनी में काम करने वाली आरोपी युवती ने जय अम्बे अपार्टमेंट में बच्चे को ऊंचाई से फेंक दिया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी युवती की पहचान कर उसके खिलाफ भरतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) एवं 201 (अपराध का सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अस्पताल ले जाया गया है।
-
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में आज लाल किले पर 'जय हिंद-नया प्रकाश और ध्वनि कार्यक्रम' का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में होगा। एक बार में सात सौ व्यक्ति यह कार्यक्रम देख सकेंगे। लाल किले पर पांच वर्षों के अंतराल के बाद प्रकाश और ध्वनि कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है।
संस्कृति मंत्रालय ने कहा है कि यह पहले से आयोजित हो रहे प्रकाश और ध्वनि कार्यक्रम का नया अवतार होगा, जिसमें 17वीं शताब्दी से अभी तक भारत के इतिहास और बहादुरी की गाथाओं की नाट्य प्रस्तुति होगी। एक घंटे का यह कार्यक्रम तीन भागों में विभाजित होगा। इनमें मराठों के उदय, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम, आजाद हिंद फौज के उद्भव और उसके मुकद्दमों सहित आजादी की लड़ाई से जुड़े भारतीय इतिहास के प्रमुख घटनाक्रमों को दिखाया जाएगा।मंत्रालय ने कहा है कि विगत 75 वर्षों में देश के निरंतर विकास को भी कला के विभिन्न रूपों का उपयोग करते हुए प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें प्रोजेक्शन मैपिंग, जीवंत गतिविधियों वाली फिल्में, प्रकाश और ध्वनि, अभिनेता, अभिनेत्रियों, नर्तकों और कठपुतलियों के कार्यक्रम होंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में भारतीय पुरातत्व संरक्षण ने यहां पहले ही चार संग्रहालयों को खोल दिया है और अब नये प्रकाश और ध्वनि कार्यक्रम को इसमें जोड़ा गया है, जिससे लाल किला देखने आने वाले लोगों में देश भक्ति की भावना और मजबूत होगी। -
नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार ने जोशीमठ में असुरक्षित भवनों को ध्वस्त करने का निर्णय लिया है। जमीन धंसने की समस्या का सामना कर रहे इस शहर को तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। इनमें से एक खतरे वाला, दूसरा मध्यवर्ती और तीसरा पूर्णतः सुरक्षित क्षेत्र है। संभावित खतरे के आकार के आधार पर क्षेत्रों का विभाजन किया गया है। जोशीमठ को आपदा संभावित क्षेत्र घोषित किये जाने के बाद यह कदम उठाया गया। चमोली जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार शहर में 603 भवनों में अब तक दरारे आ चुकी हैं। मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने कहा है कि जिन भवनों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है उन्हें गिरा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन खतरे वाले और मध्यवर्ती क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर रहा है। चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने वहां की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी दी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पु्ष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जोशीमठ की स्थिति की नियमित रूप से जानकारी ले रहे हैं। जोशीमठ के 9 निगम क्षेत्रों या वार्डों को डूब क्षेत्र घोषित किये जाने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बचाव के लिए उन्होंने सामूहिक प्रयास करने की अपील की है। -
श्रीनगर. प्रसिद्ध कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कश्मीर के पहले रचनाकार, प्रोफेसर रहमान राही का सोमवार को यहां निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। एक अधिकारी ने कहा, “राही ने शहर के नौशेरा इलाके में अपने आवास पर आज तड़के अंतिम श्वांस ली।
राही का जन्म छह मई, 1925 को हुआ था। उन्होंने कई कविता संग्रह लिखे और कुछ मशहूर कवियों की रचनाओं का कश्मीरी में अनुवाद किया। राही को 1961 में उनके कविता संग्रह ‘नवरोज़-ए-सबा' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला, वहीं उन्हें देश के सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार' से 2007 में उनके संग्रह ‘सियाह रूद ज़रीन मंज़' (इन ब्लैक ड्रिज्ज़ल) के लिए सम्मानित किया गया। वर्ष 2000 में उन्हें उनके कार्यों के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
राही ने बाबा फरीद की रचनाओं का कश्मीरी में अनुवाद किया, जबकि राही की शुरुआती रचनाओं में दीना नाथ नादिम का प्रभाव रहा।















.jpg)



.jpg)







.jpg)